1.76 करोड़ में Porsche Cayenne Electric इंडिया में लॉन्च, 2.5 सेकेंड में पकड़ती है 100 किमी की स्पीड

नई दिल्ली: Porsche ने इंडिया में अपनी लेटेस्ट लग्ज़री इलेक्ट्रिक SUV Cayenne Electric को 1.76 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे दो ट्रिम—Cayenne Electric और Cayenne Turbo Electric में पेश किया है। बुकिंग शुरू हो चुकी है। डिलीवरी 2026 की दूसरी छमाही से शुरू होगी। यह Porsche की सबसे पावरफुल प्रोडक्शन इलेक्ट्रिक SUV है। यह पहली Porsche है जिसमें वैकल्पिक 11kW वायरलेस चार्जिंग का ऑप्शन दिया गया है।

Porsche Cayenne Electric में 113kWh का बैटरी पैक और डुअल मोटर AWD मिलती है। Turbo Electric वर्ज़न 1,156hp और 1,150Nm की जबरदस्त ताकत पैदा करता है और सिर्फ 2.5 सेकंड में 0-100kph पकड़ लेता है, जो किसी सुपरकार जैसा परफॉर्मेंस देता है। इसकी टॉप स्पीड 260kph है और रेंज 623km बताई गई है। स्टैंडर्ड Cayenne Electric भी कम नहीं—408hp और 835Nm के साथ यह 0-100kph सिर्फ 4.8 सेकंड में पकड़ लेती है और 642km की रेंज देती है। Turbo Electric मॉडल में 816hp तक रीकूपरेशन होता है, जो लगभग Formula E कारों जैसा है। Porsche का दावा है कि 97% तक ब्रेकिंग सिर्फ मोटर्स से की जा सकती है। दोनों वेरिएंट में एडैप्टिव एयर सस्पेंशन स्टैंडर्ड दिया गया है, जबकि रियर-एक्सल स्टीयरिंग ऑप्शनल है, जिससे हैंडलिंग और बेहतर हो जाती है।

Cayenne Electric बाहर से ICE Cayenne जैसी ही लगती है, लेकिन EV-स्टाइल अपडेट्स जैसे ब्लैंक्ड-ऑफ ग्रिल, बड़े एयर वेंट्स और एक्टिव एयरोडायनामिक फ्लैप्स इसे अलग पहचान देते हैं। Turbo ट्रिम में एयर वेंट्स और भी ज्यादा एग्रेसिव रखे गए हैं। 20 से 22 इंच तक के एलॉय व्हील्स का विकल्प दिया गया है। पीछे की तरफ नया LED लाइट बार और इल्युमिनेटेड Porsche बैज काफी प्रीमियम लुक देता है।

SUV ICE मॉडल से 55mm ज्यादा लंबी और 130mm ज्यादा लंबे व्हीलबेस के साथ आती है, जिससे अंदर स्पेस और बढ़ जाता है। इसमें 90 लीटर का फ्रंक और 781 लीटर का बूट स्पेस है, जिसे सीटें फोल्ड करके 1,588 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है।
केबिन में Porsche ने टेक्नॉलजी का भरपूर इस्तेमाल किया है। 14.5 इंच का कर्व्ड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, जो किसी भी Porsche में पहली बार दिया गया है।

इसमें 14.9 इंच का पैसेंजर डिस्प्ले और AR हेड-अप डिस्प्ले जैसे हाई-टेक फीचर्स भी ऑप्शन मिलते हैं। SUV में 8-वे इलेक्ट्रिक सीटें, ऑप्शनल 18-वे सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, क्वाड-ज़ोन AC, वायरलेस चार्जर और 14-स्पीकर Bose साउंड सिस्टम दिया गया है, जिसे Harman Kardon के 20 स्पीकर सेटअप में अपग्रेड किया जा सकता है। भारत में Porsche Cayenne Electric का मुकाबला Audi Q8 e-tron, BMW iX और Lotus Eletre जैसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUVs से होगा।

Mustang के दाम में Porsche का रोमांच: 2004 Porsche 911 GT3 की नीलामी ने मचाई हलचल

नई दिल्ली: अगर आप कारों के दीवाने हैं, तो ये खबर आपकी रगों में रोमांच का नया तूफान भर देगी!
 2004 Porsche 911 GT3 को ड्राइविंग प्रेमी “स्पोर्ट्स कार परफेक्शन” कहते हैं। इसकी बोली अभी सिर्फ $50,000 (करीब ₹42 लाख) तक पहुंची है! जिस कीमत में आप एक बढ़िया Ford Mustang या BMW 2 Series खरीद सकते हैं, उसी पैसों में आपको मिल रही है एक असली Porsche GT3, जो सीधे रेस ट्रैक पर उतरने लायक है। “Mustang के पैसों में Porsche का रोमांच मिलेगा वो भी GT3 की शुद्ध रेसिंग फील के साथ!”

इसका इंजन 3.6-लीटर Mezger फ्लैट-सिक्स इंजन है जिसे Porsche के दिग्गज इंजीनियर Hans Mezger, ने डिजाइन किया था। यह फ्लैट-सिक्स (Flat-6) इंजन है। इसमें छह सिलिंडर होते हैं जो क्षैतिज रूप से (180°) एक-दूसरे के विपरीत रखे गए हैं। इंजन का सेंटर ऑफ ग्रेविटी बहुत नीचे होता है, जिससे कार का बैलेंस और हैंडलिंग शानदार बनती है। यह इंजन 3.6 लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड यूनिट है। इसमें कोई टर्बोचार्जर नहीं है, फिर भी यह बेहद स्मूद और रेस-रेडी परफॉर्मेंस देता है।

Porsche GT03 को चलाना एक खास तरह का अनुभव है। ऑटोमैटिक की तरह कार खुद गियर नहीं बदलती, बल्कि ड्राइवर को हर गियर खुद शिफ्ट करना पड़ता है। इससे ड्राइविंग पर आपका पूरा कंट्रोल होता है — जैसे ट्रैक पर एक असली रेस कार। इसके गियर बदलने की फील बहुत सटीक और तेज़ है। हर बार क्लच दबाने और गियर लगाने पर एक “मैकेनिकल क्लिक” जैसा एहसास होता है, जो ड्राइवर को रेसिंग जैसी फील देता है। जब आप मोड़ पर तेज़ मुड़ते हैं या एक्सेलेरेट करते हैं, तो कार फिसलती नहीं, बल्कि संतुलन बनाए रखती है।

कार सिर्फ दिखने में स्पोर्ट्स कार नहीं है बल्कि इसके फीचर्स और टेक्नोलॉजी इसे सच में रेस ट्रैक पर दौड़ने लायक बनाते हैं। इसमें Porsche Ceramic Composite Brakes (PCCB) लगे हैं। ये ऐसे हाई-एंड ब्रेक हैं जो बहुत तेज़ स्पीड पर भी गर्म नहीं होते। कार ट्रैक पर हो या पहाड़ी मोड़ों पर, ब्रेकिंग परफॉर्मेंस हमेशा भरोसेमंद रहेगी। पीले एक्सेंट्स (seatbelts, brake calipers, spoiler plates) कार को आक्रामक और “RS वर्ज़न जैसी” रेसिंग पहचान देते हैं। यह सिर्फ Porsche नहीं, एक रेस-ट्रैक हथियार है। नई Porsche 911 GT3 की कीमत $230,500 (₹1.9 करोड़) से शुरू होती है। यह 2004 मॉडल सिर्फ $50,000 (₹42 लाख) में मिल रही है।

IAA 2025 में Porsche 911 Turbo S का जलवा: 322 km/h की टॉप स्पीड

नई दिल्ली: जर्मनी के म्यूनिख शहर में आयोजित ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के टॉपमोस्ट शो IAA Mobility 2025 में Porsche ने अपनी नई Porsche 911 Turbo S कार को धमाकेदार ढंग से लॉन्च किया। इसे विश्व का सबसे ताकतवर प्रॉडक्शन 911 बताया जा रहा है। पहले इसे Frankfurt Motor Show कहा जाता था, लेकिन 2021 से यह म्यूनिख में शिफ्ट हो गया और इसका नया नाम रखा गया IAA Mobility।यहां दुनिया की सबसे बड़ी ऑटो कंपनियां अपनी नई कारें, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, टेक्नोलॉजी और कॉन्सेप्ट्स पेश करती हैं।

Porsche 911 Turbo S न सिर्फ़ डिज़ाइन और परफॉर्मेंस में नई ऊंचाइयाँ छूती है। इसमें Porsche की T-Hybrid तकनीक वाला 3.6-लीटरट्विन-टर्बो फ्लैट-सिक्स इंजन लगा है, जो 701hp की पावर और 800Nm टॉर्क देता है। पिछले मॉडल से 61hp ज़्यादा ताकतवर यह मशीन अब 0-100 km/h सिर्फ़ 2.5 सेकंड में और 0-200 km/h महज़ 8.4 सेकंड में पकड़ लेती है। टॉप स्पीड ज़बरदस्त 322 किमी प्रति घंटे है। नूर्बुर्गरिंग टेस्टिंग के दौरान, इस कार ने 7:03.92 मिनट का रिकॉर्ड समय हासिल । यह इसी कार के पिछले वर्ज़न से पूरे 14 सेकंड तेज़!

नई 911 Turbo S पहले से ज्यादा मस्कुलर बॉडी, नए रेयर 325/30 ZR 21 टायर्स (पहले से 10mm चौड़े) और फ्रंट पर 255/35 ZR 20 टायर्स के साथ आती है। ब्रेकिंग परफॉर्मेंस भी अपग्रेड की गई है, जहां Porsche Ceramic Composite Brake (PCCB) में अब 410mm के नए रियर रोटर्स और एडवांस पैड्स लगे हैं।

केबिन में 18-वे एडॉप्टिव स्पोर्ट सीट्स प्लस, मेमोरी फंक्शन और हेडरेस्ट पर “Turbo S” की खास अंदाज में की गई कढ़ाई मिलती है। कूपे वर्ज़न स्टैंडर्ड टू-सीटर है (रियर सीट्स ऑप्शनल), जबकि कैब्रियोलेट में 2+2 लेआउट स्टैंडर्ड दिया गया है। सीट्स और डोर पैनल्स पर लगे Turbo S-एम्बलम्स इसकी विरासत को दर्शाते हैं। नई Porsche 911 Turbo S सिर्फ़ एक सुपरकार नहीं, बल्कि Porsche की इंजीनियरिंग, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, रॉ पावर और टाइमलेस डिज़ाइन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।