Portronics Conch One ईयरफोन : म्यूजिक सुनिए, गाना गाइए, चाहे तो करें रिकॉर्डिंग, मिलेगी थियेटर जैसी आवाज

नई दिल्ली: Portronics ने india के पहले Type-C Karaoke Earphones – Conch One लॉन्च किए हैं। ये ईयरफ़ोन देश में पहली बार आए हैं, जो सीधे Type-C पोर्ट से काम करते हैं (आजकल के स्मार्टफोन्स और लैपटॉप्स में यही पोर्ट ज़्यादा होता है)। ये सिर्फ गाने सुनने के लिए नहीं बने हैं, बल्कि इनसे आप अपनी आवाज़ में म्यूज़िक के साथ गाना गा सकते हैं और माइक जैसा फील पा सकते हैं। कंटेंट क्रिएट्स और यू-ट्यूबर्स की तरह विडियो रेकॉर्ड कर सकते हैं। आप इससे ऑनलाइन क्लास अटेंड कर सकते हैं। आप व्लॉगिंग कर सकते हैं। अपनी आवाज़ और विडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर कंटेंट डालना)। ये इयरफ़ोन म्यूज़िक + माइक + क्रिएटिविटी का कॉम्बो हैं, जो नॉर्मल इयरफ़ोन से कहीं ज्यादा काम के हैं।

Conch One में खास Karaoke Mic लगा है, जिसमें 8 अलग-अलग साउंड मोड्स दिए गए हैं । इन मोड्स का इस्तेमाल करके आप अपनी आवाज़ का टोन और स्टाइल बदल सकते हैं। अगर आप गाना गा रहे हैं तो कभी थिएटर जैसी आवाज़, कभी प्रोफेशनल सिंगर जैसी आवाज़ या कभी मेलोडी टोन में अपनी रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। इसमें अलग से सेटिंग करने का कोई झंझट नहीं है। बस एक बटन दबाकर आप नॉर्मल म्यूज़िक सुनने से तुरंत Karaoke मोड में शिफ्ट हो सकते हैं।

Conch One ईयरफोन 14.2mm के हाई-क्वालिटी स्पीकर ड्राइवर से लैस है। इससे आवाज़ और म्यूज़िक क्लियर, दमदार और गहरे बेस के साथ सुनाई देता है। गाना सुनने का मज़ा बढ़ जाता है। इसमें 4 तरह के EQ प्रीसेट्स भी दिए गए हैं। यूज़र अपने गाने के जॉनर (जैसे – पॉप, रॉक, एकॉस्टिक या मेलोडी) के हिसाब से साउंड को सेट कर सकते हैं। ये ईयरफोन हर तरह का म्यूज़िक आपके मूड और पसंद के हिसाब से ट्यून करने की सुविधा देते हैं।

Conch One का डिज़ाइन हल्का और आरामदायक है। आप इसे लंबे समय तक पहनकर भी थकते नहीं है। इसकी केबल उलझती नहीं है। यह मजबूत होने के साथ संभालने में आसान है। इसमें Type-C ऑडियो जैक है, जिससे ये आजकल के ज़्यादातर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप में बिना किसी एडॉप्टर के सीधे लगाकर तुरंत इस्तेमाल किया जा सकता है। Portronics Conch One ईयरफ़ोन की कीमत 1,149 रुपये है। ये ईयरफोन Portronics की ऑफिशियल वेबसाइट पर, Amazon और Flipkart जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर, और साथ ही देशभर के रिटेल दुकानों में भी आसानी से मिल जाएंगे। कंपनी इन पर 6 महीने की वॉरंटी भी दे रही है। कोई खराबी होने या दिक्कत आने पर कंपनी ज़िम्मेदारी लेगी।

Portronics MOVO: 3 इन 1 गैजेट से मेकअप करो, म्यूज़िक सुनो और चार्ज करो मोबाइल

नई दिल्ली: अगर आप दिन की शुरुआत आइने के सामने करते हैं, दिनभर विडियो कॉल्स में बिजी रहते हैं और शाम को मनपसंद म्यूजिक सुनकर रिलेक्स होना पसंद करते हैं, तो Portronics का नया MOVO आपका परफेक्ट टेक साथी बन सकता है। भारत के भरोसेमंद टेक ब्रांड Portronics का 3-इन-1 स्मार्ट मिरर दिखने में स्टाइलिश और काम में बेमिसाल है।

वायरलेस चार्जिंग, ब्लूटूथ स्पीकर और LED लाइट मिरर – तीनों को एक ही खूबसूरत गैजेट में पिरोकर MOVO बनाया गया है। यह सिर्फ मिरर नहीं, 3-इन-1 जादुई गैजेट है। MOVO को आप अपनी वर्क डेस्क, ड्रेसिंग टेबल या बेडसाइड टेबल पर रख सकते है। Portronics MOVO की कीमत 4,099 रुपये रखी गई है। यह Portronics की ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon, Flipkart और भारतभर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। कंपनी इस प्रोडक्ट पर 12 महीने की वारंटी भी दे रही है।

MOVO Qi2 सर्टिफाइड है और इसमें 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है। इसके मैग्नेटिक बेस पर फोन रखने से यह बिना फिसले सुरक्षित तरीके से चार्ज होता है। स्मार्ट मिरर में बिल्ट-इन 5W स्पीकर है, जो Bluetooth 5.3 पर चलता है। इससे आपको फास्ट पेयरिंग, स्थिर कनेक्शन और कम पावर यूज के साथ म्यूज़िक पॉडकास्ट या कॉल में बेस्ट क्वॉलिटी मिलती है।

MOVO में तीन तरह की LED रिंग लाइट सेटिंग्स दी गई हैं – वॉर्म, न्यूट्रल और डे लाइट। यूज़र अपनी ज़रूरत के अनुसार लाइट ट्यून कर सकते हैं। मिरर को 90 डिग्री तक झुकाया जा सकता है, जिससे एंगल सेट करना आसान हो जाता है। इसमें डुअल USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं – जिससे मिरर को चार्ज करने के साथ-साथ दूसरे गैजेट्स भी चार्ज किए जा सकते हैं। इसमें हर मूड के लिए खूबसूरत लाइटिंग है। बॉक्स में 30W एडॉप्टर भी शामिल है । साइड माउंटेड बटन से लाइट और वॉल्यूम कंट्रोल करना बेहद आसान है। MOVO सिर्फ एक मिरर नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल का स्मार्ट अपग्रेड है।

जब Apollo 20 स्पीकर के साथ सजेगी महफिल, तो हर गाना बनेगा शोस्टॉपर

नई दिल्ली: इंडिया के भरोसेमंद कंज्यूमर टेक ब्रांड Portronics ने आज अपना नया Bluetooth स्पीकर Apollo 20 लॉन्च कर दिया है। अगर आपको पार्टी में मस्ती चाहिए, धमाकेदार आवाज चाहिए या चमचमाती रोशनी चाहिए तो Apollo 20 के साथ तैयार हो जाइए। डबल वायरलेस माइक, आवाज़ बदलने की ट्रिक्स और जबरदस्त साउंड के साथ ये कराओके नाइट्स को सुपरहिट बना देगा। अब न कोई तारों की झंझट, न लाइट्स की कमी। 25W की पावरफुल साउंड, डबल माइक और नाचती RGB लाइट्स के साथ यह गैजेट सिर्फ स्पीकर नहीं, फुल एंटरटेनमेंट पैकेज है।

Apollo 20 स्पीकर म्यूज़िक को और भी गहरा और दमदार बना देते हैं। आप कमरे में हो या बाहर – हर जगह म्यूज़िक का मजा दोगुना कर देता है। जहां ये स्पीकर चलेगा, वहां माहौल खुद-ब-खुद पार्टी जैसा बन जाएगा। इस स्पीकर के साथ दो वायरलेस माइक मिलते हैं। अब माइक पकड़िए और बस गाना शुरू कर दीजिए। सिंगल परफॉर्मेंस हो या ग्रुप मस्ती – दोनों में म्यूज़िक का मज़ा पूरी तरह बना रहता है। इसमें ऐसी सेटिंग्स भी हैं जिससे आप अपनी आवाज़ बदल सकते हैं और गूंज का असर भी कंट्रोल कर सकते हैं । पार्टीकी मस्ती में कोई कमी नहीं आएगी।

Apollo 20 का स्टाइलिश लुक और बीट्स पर थिरकती RGB लाइट्स इसे सिर्फ स्पीकर नहीं, एक चलता-फिरता स्टेज बना देती हैं। बारिश की बूंदें भी इसे नहीं रोक सकतीं – ये हर जश्न का रंगीन साथी है। इस स्पीकर को कहीं भी ले जाना आसान है। चाहे आप इसे घर के ड्रॉइंग रूम में रखें या बाहर छत पर पार्टी करें – ये हर जगह शानदार काम करता है।

इस स्पीकर की बैटरी एक बार चार्ज करने पर करीब 5 घंटे तक लगातार म्यूज़िक चला सकती है । इसे चार्ज करने के लिए टाइप-C फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। Bluetooth 5.4 टेक्नोलॉजी के चलते फोन या लैपटॉप से इसका कनेक्शन तेज़ और बिना अटके चलता है। इसमें AUX और USB पोर्ट भी हैं, ताकि आप अलग-अलग तरीकों से म्यूज़िक चला सकें। Apollo 20 की कीमत 2,549 रुपये रखी गई है। आप इसे Portronics की वेबसाइट, Amazon, Flipkart, या फिर किसी भी नजदीकी रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। कंपनी 1 साल की वारंटी भी दे रही है।

एक साथ 4 डिवाइस से करें कनेक्ट: Portronics ने लॉन्च किया Bubble 3.0 कीबोर्ड

नई दिल्ली: क्या आप भी अपने लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टफोन के लिए अलग-अलग कीबोर्ड इस्तेमाल करके थक गए हैं? अगर हां, तो इंडिया के भरोसेमंद टेक ब्रांड Portronics ने आज आपकी इस समस्या का समाधान पेश कर दिया है। कंपनी ने अपना नया वायरलेस कीबोर्ड Bubble 3.0 लॉन्च किया है, जो आज के मल्टीटास्कर्स के लिए एकदम सही साथी है।

एक कीबोर्ड, चार डिवाइस: मल्टीटास्किंग हुई आसान

Bubble 3.0 की सबसे बड़ी खासियत इसकी मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी है। यह कीबोर्ड एक ही समय में चार अलग-अलग डिवाइसों से कनेक्ट हो सकता है। आप तीन डिवाइस ब्लूटूथ 5.3 के जरिए और एक डिवाइस 2.4GHz USB रिसीवर के माध्यम से जोड़ सकते हैं। इनके बीच स्विच करना एक बटन दबाने जितना आसान है। यह उन लोगों के लिए एकदम सही है जो काम के लिए लैपटॉप, मीटिंग के लिए टैबलेट और चैटिंग के लिए स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं।

आराम के लिए बनाया गया खास डिजाइन

लंबे समय तक टाइप करने वालों के लिए आराम सबसे जरूरी होता है, और पोर्ट्रोनिक्स ने इसका पूरा ध्यान रखा है।
एडजस्टेबल हाइट: कीबोर्ड में दो अलग-अलग हाइट एडजस्टमेंट दिए गए हैं, जिससे आप अपनी कलाई के लिए सबसे आरामदायक एंगल चुन सकते हैं।
शांत टाइपिंग: इसकी लो-प्रोफाइल कीज़ और एक्स-स्ट्रक्चर मैकेनिज्म शांत और संतुलित टाइपिंग का अनुभव देते हैं।
गोल कीकैप्स: हल्की अवतल (concave) आकार वाली गोल कीज़ उंगलियों के तनाव को कम करने में मदद करती हैं।

स्मार्ट फीचर्स जो आएंगे काम

Bubble 3.0 सिर्फ एक सामान्य कीबोर्ड नहीं है। इसमें कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं:
इन-बिल्ट स्टैंड: कीबोर्ड में ही एक स्टैंड दिया गया है, जिसमें आप अपने फोन या टैबलेट को आसानी से टिका सकते हैं।
AI असिस्टेंट की: इसमें माइक्रोसॉफ्ट Co-pilot के लिए एक डेडिकेटेड बटन है, जिससे आप एक क्लिक पर AI सहायता और वॉइस कमांड का उपयोग कर सकते हैं।
रिचार्जेबल बैटरी: यह टाइप-सी पोर्ट के जरिए चार्ज होने वाली रिचार्जेबल बैटरी के साथ आता है, जो बार-बार बैटरी बदलने के झंझट को खत्म करती है।

कीमत, उपलब्धता और वारंटी

यह फीचर-पैक वायरलेस कीबोर्ड एक अविश्वसनीय लॉन्च ऑफर के साथ पेश किया गया है। आप Portronics Bubble 3.0 को मात्र ₹999 में खरीद सकते हैं, जबकि इसकी असली कीमत (MRP) ₹2,999 है। यह कीबोर्ड Portronics की आधिकारिक वेबसाइट, अमेज़न, फ्लिपकार्ट और देशभर के प्रमुख ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह प्रोडक्ट 12 महीने की वारंटी के साथ आता है।

Portronics के Beem 540 प्रोजेक्टर से घर बनेगा मल्टीप्लेक्स, दीवार बनेगी स्क्रीन

नई दिल्ली : अब टीवी का साइज, रिमोट की टेंशन या लैपटॉप से प्रोजेक्टर जोड़ने का झंझट भूल जाइए। Portronics ने एक ऐसा स्मार्ट प्रोजेक्टर Beem 540 लॉन्च किया है, जो दिखने में छोटा है, लेकिन काम बड़ी स्क्रीन वाला करता है। इस एक डिवाइस में Netflix, YouTube, Prime Video, Bluetooth, Wi-Fi, HDMI, 4K सपोर्ट और Auto Focus जैसे इतने फीचर्स हैं कि समझ में नहीं आता इसे प्रोजेक्टर कहें या जेब में घूमता मिनी थिएटर।

Portronics के Beem 540 सेअब घर में कोई भी दीवार पल में सिनेमाहॉल बन सकती है। यह छोटे पैकेट में बड़ा धमाका है। यह इतना छोटा कि बैग में चला जाए,, लेकिन इसके साथ ही इतना पावरफुल है कि पूरा रूम थिएटर बन जाए। इसमें Android 13 चलता है। अलग से किसी Fire Stick, सेट-टॉप बॉक्स या मोबाइल कनेक्शन की ज़रूरत ही नहीं। ऑफिस प्रेजेंटेशन हो या बच्चों की क्लास, Beem 540 हर रोल में फिट बैठता है।
 Beem 540 में 4000 ल्यूमन्स की ब्राइटनेस है, जो दिन के उजाले में भी एकदम क्लियर पिक्चर देती है। इसमें 720p रिज़ॉल्यूशन और 4K सपोर्ट है।कमरे में अंधेरा करने की ज़रूरत नहीं, लाइट में भी मूवी, क्रिकेट मैच देखने और विडियो कॉल करने में भी पूरा मजा मिलेगा।

Auto Focus और Auto Keystone Correction से यह स्क्रीन खुद-ब-खुद एडजस्ट कर देता है। तिरछा रखो, टेढ़ा रखो या उल्टा लटका दो – पिक्चर अपने आप परफेक्ट हो जाएगी। इसमें Bluetooth, Wi-Fi, HDMI, USB और AUX – सब कुछ मौजूद है। आपको अपने फोन, लैपटॉप, स्पीकर या पेनड्राइव को जोड़ने के लिए किसी अलग ऐडॉप्टर या डोंगल की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। Bluetooth से वायरलेस स्पीकर जोड़ो, Wi-Fi से सीधे इंटरनेट चलाओ, HDMI से लैपटॉप कनेक्ट करो, USB से पेनड्राइव लगाओ और AUX से ऑडियो निकालो । Beem 540 हर तरह के डिवाइस से झट से जुड़ जाता है, बिना झंझट के। इसमें 3W का इनबिल्ट स्पीकर है जो नॉर्मल कमरे के लिए काफी है।

यह सिर्फ 9,499 रुपये में 12 महीने की वारंटी के साथ मिलता है। जितने में एक साधारण फोन नहीं आता, उतने में पूरा मिनी-होम थिएटर मिल रहा है। इस पर एक साल की वॉरंटी भी है। Beem 540 अब Portronics की वेबसाइट, Amazon, Flipkart और देशभर के रिटेल स्टोर्स पर मिल रहा है।”

VlogMate One : छोटा माइक, बड़ा मैजिक हवा!  ट्रैफिक, भीड़ सब खामोश, होगी रॉकेट जैसी क्लियर रिकॉर्डिंग

नई दिल्ली : Portronics ने स्मार्ट और स्टाइलिश डुअल वायरलेस माइक सिस्टम VlogMate One लॉन्च किया है। चाहे आप रील बना रहे हों, ब्लॉग शूट कर रहे हों, ऑनलाइन क्लास ले रहे हों या पॉडकास्ट रिकॉर्ड कर रहे हों। यह माइक आपका भरपूर साथ देगा। इस सेट में आपको दो वायरलेस लैवेलियर माइक और एक कॉम्पैक्ट टाइप-C रिसीवर है जो सीधा आपके स्मार्टफोन, टैबलेट या किसी भी USB-C डिवाइस में लग जाता है। 

अगर आप बाहर भारी ट्रैफिक वाली सड़क पर, किसी पब्लिक प्लेस में या जहां हवा चल रही हो वहां शूटिंग करते है, तब भी आपके आस-पास की आवाज़ें (जैसे गाड़ियों का शोर, हवा की सनसनाहट, या लोगों की बातें) रिकॉर्डिंग में नहीं आएंगी। VlogMate One का AI नॉइज़ कैंसलेशन टेक्नोलॉजी फालतू आवाज़ों को पहचान कर उन्हें हटा देता है। इस माइक में 360-डिग्री साउंड पिकअप है। एक बार चार्ज करने पर माइक लगातार 8 घंटे तक चलेगा। इससे पूरा दिन आप आराम से रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

VlogMate One से आप फ्रेम से दूर जाकर भी ऑडियो को बिना डिस्टर्ब रिकॉर्ड कर सकते हैं। यह 90 ग्राम से भी हल्का है। मैग्नेटिक क्लिप्स माइक को कॉलर या शर्ट पर लगाना बेहद आसान होता है।  VlogMate One को 3,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसमें 1 साल की वॉरंटी मिलती है। यह Portronics.com, Amazon, Flipkart और आपके नजदीकी रिटेल स्टोर्स पर मिलेगा।

Portronics NOVA पोर्टेबल स्पीकर : मस्ती भरी धुनों पर थिरकेंगे रंग, हर पार्टी बनेगी सुपरहिट

नई दिल्ली : भारत के सबसे भरोसेमंद गैजेट ब्रैंड Portronics ने म्यूज़िक लवर्स के लिए शानदार पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर NOVA लॉन्च किया है। जबरदस्त 40W साउंड, RGB लाइट्स और 5 घंटे का धमाल प्लेबैक से हर छोटी-बड़ी पार्टी में मौजमस्ती और बढ़ेगी।
चाहे रोज़ म्यूज़िक सुनना हो या बाहर घूमते वक्त मस्ती करनी हो, NOVA उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो शानदार आवाज और बढ़िया लुक दोनों चाहते हैं।

Portronics NOVA का डिज़ाइन स्टाइलिश है। ये न सिर्फ सफर में ले जाने के लिए आसान है, बल्कि इसकी मजबूत बनावट हाथ में अच्छी ग्रिप भी देती है। इस पोर्टेबल स्पीकर को बेझिझक आप कहीं भी साथ ले जा सकते हैं – चाहे आउटडोर पिकनिक हो या दोस्तों के साथ एक म्यूज़िक से भरी शाम। NOVA के डुअल पैसिव रेडिएटर और HD स्पीकर्स हर बीट को ज़ोरदार और मज़ेदार बना देते हैं। चाहे आप अपना पसंदीदा गाना सुन रहे हों, कोई पॉडकास्ट चला रहे हों या कॉल पर बात कर रहे हों – आवाज़ की क्वालिटी काफी शानदार होती है।

Portronics NOVA में जहां सुर बहते हैं, वहां रंग भी झिलमिलाते हैं। संगीत की हर बीट पर थिरकती इसकी RGB LED लाइट्स माहौल में जादू घोल देती हैं। ये स्पीकर सिर्फ शानदार आवाज़ नहीं देता, माहौल में हर धुन के साथ चमकता और थिरकता हुआ रंग भी घोल देता है। NOVA को बारिश से भी कोई डर नहीं। इसका Splash-Proof डिज़ाइन बारिश में भी सुरो की गर्माहट बनाए रहता है।”
NOVA पर दिए गए बटन से आप म्यूज़िक को प्ले या पॉज़ कर सकते हैं। एक टच में आप गाना बदल सकते है या आवाज कंट्रोल कर सकते हैं। Bluetooth 5.3 की मदद से ये स्पीकर तुरंत कनेक्ट होता है।

इसकी Type-C फास्ट चार्जिंग और 5 घंटे का प्लेबैक टाइम इसे आपके पूरे दिन का म्यूज़िकल साथी बनाता है। इतनी सारी खूबियों के साथ भी Portronics NOVA की कीमत सिर्फ ₹2,799 रखी गई है। ये स्पीकर Portronics की वेबसाइट, सभी बड़े ऑनलाइन स्टोर्स और नजदीकी रिटेल दुकानों पर मिल रहा है। ये स्टाइलिश ब्लैक कलर में लॉन्च हुआ है। इस पर 1 साल की वॉरंटी मिलती है

अलविदा कलाई के दर्द.. Portronics ने लॉन्च किया Toad Ergo 3

नई दिल्ली : क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो घंटों कंप्यूटर पर काम करते-करते कलाई और हाथ के दर्द से परेशान रहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। देश की जानी-मानी टेक कंपनी Portronics ने आपके लिए एक ‘वरदान’ लॉन्च किया है — Toad Ergo 3 नाम का एक नया वर्टिकल वायरलेस माउस। इसे खास तौर पर आपके हाथ और कलाई को आराम देने और थकान को दूर भगाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Toad Ergo 3 एक एर्गोनॉमिक वर्टिकल डिज़ाइन के साथ आता है, जो आपके हाथ को बिल्कुल प्राकृतिक हैंडशेक ग्रिप में रखता है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि यह आपकी कलाई पर पड़ने वाले दबाव को काफी हद तक कम कर देता है। उन लोगों के लिए ये माउस किसी संजीवनी से कम नहीं, जो दिनभर लैपटॉप या डेस्कटॉप पर काम करते हैं और जिन्हें अक्सर कलाई में खिंचाव या दर्द की शिकायत रहती है।

ये माउस सिर्फ वायरलेस नहीं, बल्कि तीन तरह की वायरलेस कनेक्टिविटी से लैस है! आप इसे 2.4GHz के साथ-साथ Bluetooth 5.3 के ज़रिए दो अलग-अलग डिवाइस से भी कनेक्ट कर सकते हैं। मतलब, आप एक ही माउस से लैपटॉप, टैबलेट या किसी और डिवाइस के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। Toad Ergo 3 में छह बटन दिए गए हैं, जिसमें खास फॉरवर्ड और बैक बटन भी शामिल हैं। इससे वेब ब्राउज़िंग और डॉक्यूमेंट नेविगेशन अब और भी आसान हो जाएगा।

Portronics Toad Ergo 3 को 1,149 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसमें 12 महीने की वारंटी भी शामिल है। इस माउस को Portronics.com, Amazon.in, Flipkart.com और अन्य प्रमुख ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।