Asus के AI लैपटॉप्स की प्री-बुकिंग शुरू, 12 फरवरी से Zenbook और Vivobook की बिक्री

नई दिल्ली: Asus ने इंडिया में अपने लेटेस्ट AI-पावर्ड लैपटॉप पोर्टफोलियो के साथ बड़ी एंट्री की है। कंपनी ने Zenbook S16, Zenbook 14 और Vivobook सीरीज़ के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। सभी नए लैपटॉप AMD Ryzen AI प्रोसेसर से लैस हैं। कंपनी शुरुआती ग्राहकों को सिर्फ 1 रुपये में 5,599 रुपये तक तक के बेनिफिट्स दे रही है, जिसमें एक्सटेंडेड वारंटी और एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन शामिल है। सभी मॉडल 12 फरवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। Asus का फोकस इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को सिर्फ प्रीमियम ही नहीं, बल्कि बजट लैपटॉप्स तक पहुंचाने पर है।

फ्लैगशिप Zenbook S16 की शुरुआती कीमत 1,69,990 रुपये रखी गई है। यह लैपटॉप सिर्फ 1.1 सेमी पतला और करीब 1.5 किलो वज़नी है। Asus का दावा है कि इसकी बैटरी लाइफ 23 घंटे तक की है। Zenbook 14 की कीमत 1,15,990 रुपये है। इसमें 14-इंच का OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले है और कंपनी के मुताबिक यह 25 घंटे से ज्यादा बैटरी बैकअप देता है।

ASUS ने Vivobook सीरीज़ में भी कई नए मॉडल उतारे हैं, जिनकी शुरुआती कीमत ₹62,990 है। इस सीरीज़ में Vivobook S16, Vivobook 16 और Vivobook 15 जैसे विकल्प शामिल हैं, ताकि बजट सेगमेंट में भी AI-रेडी लैपटॉप्स की पहुंच बढ़ सके। Zenbook लैपटॉप्स में AMD Ryzen AI 400 Series प्रोसेसर दिए गए हैं, जिनमें डेडिकेटेड NPU है और ये 50 TOPS तक की AI परफॉर्मेंस देते हैं। विडियो कॉल, फोटो-वीडियो एडिटिंग और AI टूल्स ज्यादा तेज और स्मार्ट तरीके से काम करेंगे।

ASUS के नए लैपटॉप्स को खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो हल्के, प्रीमियम और भविष्य की AI जरूरतों के लिए तैयार डिवाइस चाहते हैं। Zenbook S16 में कंपनी का खास Ceraluminum™ चेसिस दिया गया है, जो मजबूती के साथ प्रीमियम लुक भी देता है। नई रेंज स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और क्रिएटर्स—तीनों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

ASUS के ये नए Zenbook और Vivobook लैपटॉप 12 फरवरी 2026 से ASUS एक्सक्लूसिव स्टोर्स, ASUS ई-शॉप, ROG स्टोर्स, फ्लिपकार्ट, अमेज़न और अधिकृत रिटेल पार्टनर्स पर उपलब्ध होंगे। वहीं, Vivobook 16 (M1605NAQ) मार्च के पहले हफ्ते में बिक्री के लिए आएगा। प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 11 फरवरी तक सिर्फ 1 रुपये में 2 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और 3 साल की एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन मिलेगी।

Volkswagen Tayron R-Line : 7 सीटर SUV की 51,000 रुपये में प्री-बुकिंग शुरू, फरवरी में ही होगी लॉन्च

नई दिल्ली: Volkswagen ने इंडिया में अपनी नई और प्रीमियम 7-सीटर SUV Tayron R-Line की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। यह कंपनी की फ्लैगशिप SUV होगी और इसे फरवरी 2026 के आखिर में लॉन्च किया जाएगा। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो ₹51,000 की टोकन राशि देकर Volkswagen की अधिकृत डीलरशिप या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए बुकिंग कर सकते हैं। इसमें 204hp पेट्रोल इंजन, AWD, प्रीमियम इंटीरियर, लेवल-2 ADAS और लग्ज़री फीचर्स मिलते हैं। ये SUV भारत में असेंबल की जाएगी।

Tayron R-Line के साथ Volkswagen ने इंडिया के प्रीमियम तीन-रो SUV सेगमेंट में कदम रखा है। आज के समय में लोग ऐसी गाड़ियां चाहते हैं जिनमें ज्यादा जगह हो, शानदार फीचर्स हों और सेफ्टी भी मजबूत हो। Tayron R-Line इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखकर लाई गई है। इस SUV को भारत में ही असेंबल किया जाएगा। यह Tiguan R-Line के साथ MQB EVO प्लेटफॉर्म शेयर करती है।

Tayron R-Line में 2.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 204 हॉर्सपावर के साथ 320 Nm टॉर्क
पैदा करता है। इसके साथ 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4MOTION ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह SUV 7.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 224 किमी/घंटा है।

इसमें IQ.Light HD मैट्रिक्स हेडलाइट्स, R-Line स्टाइलिंग, 19-इंच अलॉय व्हील्स और रोशन फ्रंट-रियर लोगो दिए गए हैं। अंदर की तरफ बड़ा केबिन, पैनोरमिक सनरूफ, 15-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल कॉकपिट और AR हेड-अप डिस्प्ले मिलता है। फ्रंट सीटों में वेंटिलेशन, मसाज और मेमोरी फंक्शन भी है।

सेफ्टी के लिए इसमें 9 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और Level-2 ADAS के 14 एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा 3-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, हरमन कार्डन साउंड सिस्टम और वायरलेस चार्जिंग जैसी लग्ज़री सुविधाएं भी मिलती हैं। Volkswagen Tayron R-Line उन ग्राहकों के लिए है जो एक ही SUV में लक्ज़री, सेफ्टी, स्पेस और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं।

VinFast SUV की भारत में धमाकेदार एंट्री: केवल 21,000 रुपये में VF 6 और VF 7 की प्री-बुकिंग शुरू

गुरुग्राम : वियतनाम की मशहूर EV कंपनी VinFast ने अपनी दो दमदार और स्टाइलिश इलेक्ट्रिक SUV VF 6 और VF 7 की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। अब पूरी तरह रिफंडेबल मात्र 21,000 रुपये में आप VinFast EV की वेबसाइट VinFastAuto.in पर जाकर या नजदीकी VinFast शोरूम पर अपनी पसंदीदा एसयूवी की बुकिंग करा सकते हैं।

VinFast अगस्त 2025 से अपनी इलेक्ट्रिक SUV (VF 6 और VF 7) की बिक्री भारत में शुरू करेगा। तमिलनाडु के Thoothukudi में कंपनी अपनी नई फैक्ट्री का उद्घाटन करेगी। ये गाड़ियां यहीं लोकल लेवल पर असेंबल की जाएंगी। VinFast भारत को सिर्फ बाज़ार नहीं, बल्कि एक लंबे समय के लिए EV निर्माण केंद्र के रूप में देख रही है।

VinFast VF 6 और VF 7 दोनों ही इलेक्ट्रिक SUV में प्रीमियम इंटीरियर और बड़ा केबिन मिलता है। इसमें एडवांस सेफ्टी सिस्टम है, जो ड्राइविंग के दौरान ब्रेकिंग, लेन बदलना और क्रूज़ कंट्रोल में मदद करता है। VinFast VF 6 खासतौर पर फैमिली के हिसाब से बनाई गई एसयूवी है, लेकिन स्टाइलिश लुक्स में भी किसी से कम नहीं। रोज़ाना इस्तेमाल के लिए ये दोनों एसयूवी परफेक्ट है।

VinFast भारत में सिर्फ गाड़ियां ही नहीं बेच रही है, बल्कि एक मजबूत सर्विस नेटवर्क भी तैयार कर रही है। कंपनी ने 13 डीलर्स के साथ मिलकर 27 शहरों में 32 शोरूम खोलने की योजना बनाई है। ये शोरूम 3S मॉडल, Sales (बिक्री), Service (सर्विस) और Spares (पार्ट्स) की सुविधा ग्राहकों को देने के लिए बनाए जाएंगे। VinFast ने ग्राहकों का भरोसा जीतने और सुविधा के लिए मजबूत सपोर्ट सिस्टम तैयार करने के लिए RoadGrid, myTVS और Global Assure जैसी बड़ी कंपनियों के साथ टाई-अप किया है। VinFast ने भारत की BatX Energies कंपनी से पार्टनरशिप की है। जब बैटरियां पुरानी होंगी, तो VinFast उन्हें वैज्ञानिक तरीके से दोबारा इस्तेमाल करने के लिए प्रोसेस करेगा, जिससे पर्यावरण को कम नुकसान हो।