CBU बम ब्लास्ट करेगी Honda : विदेश से इंडिया आएंगी सुपर-प्रीमियम कारें

नई दिल्ली: Honda 2030 तक 10 नई कारें लॉन्च करेगी, जिनमें कई हाई-एंड मॉडल CBU (Complete Built Unit) के रूप में सीधे बाहर से आयात किए जाएंगे। ये कारें लिमिटेड यूनिट्स में उपलब्ध होंगी और उन लोगों को ध्यान में रखकर लाई जाएंगी जो एक्सक्लूसिव और हाई-परफॉर्मेंस गाड़ियां पसंद करते हैं।

Honda अपनी आइकॉनिक Prelude स्पोर्ट्स कूपे को 25 साल बाद फिर बाजार में उतार रही है। यह इंडिया में 2026 की पहली छमाही में लॉन्च होगी। लगभग 80 लाख रुपये की कीमत वाली Prelude होंडा की पहली टू-डोर कार होगी जो इंडियन मार्केट के लिए CBU के रूप में आएगी।इसमें 2.0-लीटर का Atkinson-cycle इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर्स का e:HEV हाइब्रिड सेटअप दिया गया है। कार 0–100 km/h की रफ्तार 7 सेकंड से कम में पकड़ लेती है। Prelude को भारत के लिए खास तौर पर E20 फ्यूल कम्प्लायंस और भारतीय सड़कों के हिसाब से टायर सेटअप के साथ लाया जाएगा। इसमें 10.2-इंच डिजिटल क्लस्टर, 9-इंच Google-बिल्ट-इन टचस्क्रीन, स्पोर्ट्स सीट्स और फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।

Honda ZR-V Hybrid – 2026 के अंत तक लॉन्च की जाएगी। भारत में इसकी कीमत 50–60 लाख के बीच हो सकती है। ZR-V में 2.0-लीटर Atkinson इंजन और दो इलेक्ट्रिक मोटर वाला हाइब्रिड सेटअप मिलता है, जो 184 hp की पावर और AWD ड्राइविंग का मजा देगी। देता है। इसका पॉलीगोनल ग्रिल, LED DRLs, कर्व्ड बॉडी और ड्यूल एग्जॉस्ट टिप्स इसे एक स्पोर्टी प्रेज़ेंस देती है।

Honda 0 electric SUV को 2027 में इंडिया में CBU के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। यह होंडा की फ्लैगशिप EV होगी और कीमत 80 लाख+ रुपये के आसपास रहेगी। इसमें 80–100 kWh बैटरी पैक और लगभग 500 km की रियल-वर्ल्ड रेंज मिलेगी। इसकी डिजाइन सबसे हटकर है—पिक्सल-स्टाइल लाइटिंग, इल्यूमिनेटेड Honda लोगो, फ्लश डोर हैंडल्स और बोल्ड EV लुक।

Honda की नई प्रीमियम लाइनअप ब्रैंड की इमेज को एक नया आयाम देगी। Prelude, ZR-V और Honda 0 SUV ऐसी कारें हैं जिन्हें ‘Halo Products’ कहा जाता है, जो कंपनी की पहचान को ज्यादा एक्सक्लूसिव और आकर्षक बनाती हैं। जैसा असर पहले Accord, Civic और CR-V जैसी गाड़ियों ने छोड़ा था, अब होंडा इसे एक नए लेवल पर ले जाना चाहती है। होंडा अब सिर्फ ‘मास-मार्केट कार कंपनी’ नहीं रहना चाहती—अब यह भारत में एक प्रीमियम, कूल और एक्सक्लूसिव ब्रांड बनने की तरफ तेज़ी से बढ़ रही है। CBU मॉडल्स इसका पहला और सबसे बड़ा हथियार होंगे।