नई दिल्ली: JSW MG Motor India 1 अप्रैल 2026 से अपनी कारों की कीमतों में करीब 2% तक बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी के मुताबिक, कच्चे माल और उत्पादन लागत में लगातार बढ़ोतरी के कारण यह फैसला लिया गया है। इस बढ़ोतरी का असर कंपनी की पॉपुलर कारों पर पड़ेगा, जिनमें MG Hector, MG Astor, MG ZS EV, MG Comet EV और MG Windsor EV शामिल हैं। कंपनी ने साफ किया है कि उसके प्रीमियम “MG Select” लाइनअप की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा। इसमें MG Cyberster और MG M9 Presidential Limo जैसे मॉडल शामिल हैं।
कंपनी अपनी आने वाली SUV MG Majestor के साथ “5-5-5 प्रोग्राम” भी लेकर आई है, जो ग्राहकों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस पैकेज में 5 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वॉरंटी, 5 साल की फ्री रोडसाइड असिस्टेंस और 5 बार लेबर चार्ज फ्री सर्विस मिलेगी। शुरुआती वर्षों में गाड़ी के रखरखाव का खर्च काफी कम हो जाएगा, जो खासकर ज्यादा चलने वाले या लंबी दूरी तय करने वाले ग्राहकों के लिए बड़ा फायदा है।
आजकल कार खरीदते समय सिर्फ कीमत ही नहीं, बल्कि उसके मेंटेनेंस और लंबे समय का खर्च भी बड़ा फैक्टर बन गया है। MG का यह नया प्लान इसी जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि ग्राहकों को पहले से ही साफ अंदाजा रहे कि आने वाले सालों में खर्च कितना होगा। कुल मिलाकर, MG की कारें अप्रैल से थोड़ी महंगी जरूर हो जाएंगी, लेकिन कंपनी बेहतर सर्विस, लंबी वारंटी और नए बेनिफिट्स देकर ग्राहकों को संतुलित वैल्यू देने की कोशिश कर रही है।
नई दिल्ली: National Highways Authority of India ने FASTag के सालाना पास की कीमत बढ़ाने का फैसला लिया है। यह 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा। अभी तक यह पास ₹3,000 में मिलता था, लेकिन अब इसके लिए 75 रुपये ज्यादा रुपये देने होंगे। यह फैसला सरकार ने नियमों के तहत लिया है। Ministry of Road Transport and Highways के मुताबिक यह बदलाव नेशनल हाइवे फीस नियम 2008 के अनुसार किया गया है। फिलहाल देश में 56 लाख से ज्यादा लोग इस एनुअल पास का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे इसकी लोकप्रियता भी तेजी से बढ़ी है।
इस समय FASTag एनुअल पास देश में 56 लाख से ज्यादा लोग ले चुके हैं। नए रेट अब देशभर के हाईवे और एक्सप्रेसवे पर मौजूद करीब 1,150 टोल प्लाजा पर लागू होंगे और यह सिर्फ निजी (नॉन-कमर्शियल) वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए मान्य रहेगा। यह एनुअल पास पिछले साल अगस्त में शुरू किया गया था, ताकि जो लोग बार-बार सफर करते हैं, उन्हें हर बार FASTag रिचार्ज कराने की झंझट से छुटकारा मिल सके। इसमें एक बार पैसे देने के बाद सालभर या तय लिमिट तक बार-बार टोल देने की जरूरत नहीं होती। इससे टोल प्लाजा पर आपको रुकना नहीं पड़ता।
पूरा पेमेंट कैशलेस तरीके से FASTag के जरिए अपने-आप हो जाता है, जिससे समय भी बचता है और सफर आसान हो जाता है। जो लोग एक शहर से दूसरे शहर रोजाना आते-जाते हैं, जैसे NCR में काम करने वाले लोग या जो बार-बार अपने गांव-घर जाते हैं, उनके लिए यह सालाना पास काफी फायदेमंद साबित होता है, क्योंकि इससे उनका खर्च और समय दोनों कंट्रोल में रहते हैं।
अगर आप यह पास लेना चाहते हैं तो इसे ऑनलाइन आसानी से खरीदा जा सकता है। इसके लिए NHAI या MoRTH की वेबसाइट पर जाकर या Rajmarg Yatra ऐप डाउनलोड करके अपनी गाड़ी और FASTag की जानकारी भरनी होगी। इसके बाद UPI, नेट बैंकिंग या कार्ड के जरिए पेमेंट कर सकते हैं। पेमेंट पूरा होते ही यह पास आपके FASTag से जुड़ जाएगा और मोबाइल पर SMS के जरिए इसकी जानकारी मिल जाएगी। जो लोग रोजाना या अक्सर हाइवे पर सफर करते हैं, उनके लिए यह पास अभी भी फायदेमंद है, लेकिन अब इसके लिए थोड़ी ज्यादा कीमत चुकानी होगी।
गुरुग्राम:JSW MG Motor India ने अपने वाहन पोर्टफोलियो की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, यह नई कीमतें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी। कंपनी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, MG के विभिन्न मॉडल्स की कीमतों में अधिकतम 2% तक की वृद्धि की जाएगी। यह फैसला मुख्य रूप से लगातार बढ़ रही इनपुट लागतों के प्रभाव को संतुलित करने के लिए लिया गया है।
क्यों बढ़ाई गई कीमतें?
ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में पिछले कुछ समय से कच्चे माल, लॉजिस्टिक्स और उत्पादन लागत में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी के चलते JSW MG Motor India ने अपने वाहनों की कीमतों में यह संशोधन किया है, ताकि बढ़ती लागत के दबाव को कुछ हद तक कम किया जा सके।
ग्राहकों के लिए सलाह
कंपनी ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे नई कीमतों और अपने पसंदीदा मॉडल की सटीक जानकारी के लिए:
नजदीकी MG डीलरशिप से संपर्क करें
या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपडेट प्राप्त करें
क्या पड़ेगा असर?
इस बढ़ोतरी का असर MG के पूरे पोर्टफोलियो पर पड़ेगा, जिसमें पेट्रोल, डीज़ल और इलेक्ट्रिक वाहन शामिल हैं। हालांकि, अलग-अलग मॉडल्स और वेरिएंट्स के हिसाब से कीमतों में बदलाव अलग-अलग हो सकता है।
इनपुट लागत में बढ़ोतरी के चलते कार कंपनियां कीमतों में संशोधन कर रही हैं, और इसी कड़ी में JSW MG Motor India का यह कदम इंडस्ट्री ट्रेंड के अनुरूप माना जा रहा है। ऐसे में, जो ग्राहक MG कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए 1 अप्रैल से पहले बुकिंग करना फायदेमंद हो सकता है।
नई दिल्ली: Hyundai Venue की लॉन्चिंग के सिर्फ चार महीने बाद ही बढ़ोतरी कर दी गई है। मार्च 2026 में कंपनी ने चुनिंदा 8 वेरिएंट्स के दाम 5,000 से 20,000 रुपये तक बढ़ाए हैं, हालांकि इसकी शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये और टॉप मॉडल की कीमत 15.51 लाख ही बनी हुई है।
Hyundai की पॉपुलर SUV Hyundai Venue ने नवंबर 2025 में लॉन्च होते ही जबरदस्त सफलता हासिल की थी। 1 लाख से ज्यादा बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया था। अब कंपनी ने इसके कुछ वेरिएंट्स महंगे कर दिए हैं। यह बढ़ोतरी पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और डीजल—तीनों इंजन ऑप्शन के चुनिंदा मॉडल्स पर लागू हुई है। 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन वाले वेरिएंट्स में सिर्फ HX5 महंगा हुआ है। इस पर 20,000 रुपये की बढ़ोतरी के बाद इसकी नई कीमत 9.55 लाख रुपये हो गई है, जबकि बाकी पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत पहले जैसी ही है। यह इंजन 83 PS पावर और 114.7 Nm टॉर्क देता है और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।
1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन वाले कुछ DCT वेरिएंट्स—HX5, HX6 और HX8—की कीमतों में 5,000 से 9,000 रुपये तक इजाफा किया गया है। अब इनकी कीमत 10.90 लाख से 12.99 लाख रुपये तक पहुंच गई है। टर्बो पेट्रोल और N Line वेरिएंट्स के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह इंजन 120 PS पावर और 172 Nm टॉर्क देता है। 1.5-लीटर इंजन वाले HX2, HX5 और HX7 मॉडल ₹8,000 तक महंगे हुए हैं। अब HX2 डीजल ₹9.87 लाख और HX5 डीजल ₹10.87 लाख से शुरू होता है। इस इंजन से 116 PS पावर और 250 Nm टॉर्क मिलता है।
इंडियन मार्केट में Hyundai Venue का दबदबा लगातार बना हुआ है। सबकॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में इसकी करीब 10% हिस्सेदारी है और यह कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई है। फरवरी 2026 में अकेले Venue ने कंपनी की कुल बिक्री में 20% से ज्यादा योगदान दिया। कीमत बढ़ने के बावजूद Venue की डिमांड मजबूत बनी हुई है। कंपनी ने सिर्फ मिड वेरिएंट्स को महंगा किया है, जिससे बेस और टॉप मॉडल ग्राहकों के लिए पहले जैसे ही आकर्षक बने रहें।
नई दिल्ली: देश की बड़ी ऑटो कंपनी Tata Motors ने ऐलान किया है कि 1 अप्रैल से उसकी पेट्रोल, डीजल और CNG गाड़ियां महंगी होने वाली हैं। कंपनी अपने ICE (Internal Combustion Engine) पोर्टफोलियो की कीमतों में करीब 0.5% तक बढ़ोतरी करेगी। नई वित्तीय साल की शुरुआत के साथ लागू होने वाला यह फैसला उन ग्राहकों पर असर डालेगा, जो आने वाले दिनों में नई गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं।
दरअसल, Tata Motors का कहना है कि कच्चे माल, पार्ट्स और मैन्युफैक्चरिंग लागत लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा सप्लाई चेन की दिक्कतें और करेंसी में उतार-चढ़ाव भी लागत को बढ़ा रहे हैं। इन्हीं बढ़ती लागतों का असर कम करने के लिए कंपनी को कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि यह बढ़ोतरी हर मॉडल पर एक जैसी नहीं होगी। यानी अलग-अलग गाड़ियों और वेरिएंट्स के हिसाब से कीमतों में बदलाव अलग-अलग हो सकता है।
अगर मौजूदा कीमतों की बात करें तो Tata Tiago कंपनी की सबसे सस्ती कार है, जिसकी कीमत करीब 4.57 लाख रुपये से शुरू होती है। वहीं Tata Safari सबसे महंगी SUV है, जिसकी शुरुआती कीमत करीब 13.29 लाख रुपये है। इस 0.5% की बढ़ोतरी के बाद ग्राहकों को लगभग 2,000 रुपये से लेकर 13,000 रुपये तक ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है, जो मॉडल और वेरिएंट पर निर्भर करेगा।
Tata Motors के पोर्टफोलियो में हैचबैक, सेडान और SUV समेत कुल 9 मॉडल शामिल हैं, जिनमें Tata Nexon, Tata Harrier और Tata Punch जैसी लोकप्रिय गाड़ियां भी शामिल हैं। वैसे ऑटो सेक्टर में नए वित्तीय साल की शुरुआत पर कीमत बढ़ाना आम बात है। हाल ही में लग्जरी कंपनियां जैसे Mercedes-Benz India और BMW India भी अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर चुकी हैं। अगर आप Tata Motors की नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो 1 अप्रैल के बाद आपको पहले से थोड़ा ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा।
नई दिल्ली: देश की ऑटो कंपनी Tata Motors ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV Tata Harrier EV का नया वेरिएंट Fearless+ QWD 75 लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत ₹26.49 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो पहले वाले AWD वेरिएंट से काफी सस्ती है। अब ग्राहक कम कीमत में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) वाली Harrier EV खरीद सकेंगे।
Tata Motors ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV Tata Harrier EV के लाइनअप को और मजबूत करते हुए नया Fearless+ QWD 75 वेरिएंट पेश किया है। इससे पहले कंपनी का AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सिस्टम सिर्फ टॉप मॉडल Empowered 75 में मिलता था, जिसकी कीमत ₹28.99 लाख थी। अब नया वेरिएंट सस्ता होने की वजह से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच बना सकता है। अब ग्राहक कम कीमत में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) वाली Harrier EV खरीद सकेंगे। यह नया मॉडल खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो ज्यादा पावर और ऑफ-रोडिंग क्षमता चाहते हैं, लेकिन टॉप वेरिएंट के सभी फीचर्स के लिए ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते।
Tata Harrier EV Fearless+ QWD 75 में डुअल-मोटर सेटअप दिया गया है, जो 504 Nm टॉर्क पैदा करता है। यह SUV 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 6.3 सेकंड में पकड़ सकती है। AWD सिस्टम की वजह से यह गाड़ी खराब रास्तों और ऑफ-रोडिंग में बेहतर पकड़ और स्टेबिलिटी देती है। इसके अलावा इसमें 6 टेरेन मोड, ऑफ-रोड असिस्ट और बूस्ट मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे यह कार शहर और खराब रास्तों दोनों के लिए उपयुक्त बनती है।
कार में लगभग सभी जरूरी और आराम देने वाले फीचर्स मिल जाते हैं।सीट अपने हिसाब से सेट हो जाती है । ड्राइवर और साथ बैठने वाले की सीट बटन से एडजस्ट होती है 360 डिग्री कैमरा पार्किंग और तंग जगहों में गाड़ी चलाना आसान बनाता है। JBL का 10-स्पीकर सिस्टम शानदार साउंड देता है। 19-इंच के बड़े अलॉय व्हील गाड़ी को प्रीमियम लुक देते हैं। ड्राइवर और पैसेंजर अपनी-अपनी तरफ का AC अलग सेट कर सकते हैं। एम्बिएंट लाइटिंग से रात में केबिन काफी प्रीमियम लगता है। रियर सनशेड और आरामदायक हेडरेस्ट लंबी यात्रा को आसान बनाते हैं।
Tata Harrier EV को Bharat NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। कंपनी इस SUV के साथ अनलिमिटेड लाइफटाइम बैटरी वारंटी भी दे रही हैष अब ग्राहक कम कीमत में AWD पावर, शानदार परफॉर्मेंस और अच्छे फीचर्स का फायदा उठा सकते हैं।
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट के तनाव और ग्लोबल मार्केट में मची हलचल का असर अब भारतीय पेट्रोल पंपों पर दिखने लगा है। कंपनियों ने कार या बाइक में हाई-परफॉर्मेंस वाला पेट्रोल और पावर पेट्रोल की कीमतों में इजाफा कर दिया है, जिससे लग्जरी गाड़ियां चलाने वालों की जेब पर बोझ बढ़ेगा।
देश की बड़ी तेल कंपनियों जैसे HPCL ने अपने प्रीमियम पेट्रोल जिसे ‘Power’ या ‘XP95’ भी कहा जाता है, की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। पावर पेट्रोल और एक्सपी95 जैसे ब्रांडेड फ्यूल की कीमत लगभग 111.68 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर लगभग 113.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है। IndianOil समेत तेल कंपनियों ने 95-ऑक्टेन प्रीमियम पेट्रोल (XP-95) की कीमत करीब 2 प्रति लीटर बढ़ाई है, जबकि इंडस्ट्रियल डीजल के दाम में 22 रुपये प्रति लीटर तक की बड़ी बढ़ोतरी की गई है।
रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाला सामान्य पेट्रोल और डीजल अभी भी पुराने रेट पर ही मिल रहा है। कंपनी ने साफ संकेत दिया है कि वह जिम्मेदारी से कीमत तय करने की नीति अपना रही है, ताकि आम आदमी पर अचानक बोझ न पड़े। यह बढ़ोतरी सीधे आम जनता को ज्यादा प्रभावित नहीं करेगी, क्योंकि प्रीमियम पेट्रोल का इस्तेमाल देश में बहुत कम लोग सिर्फ 2 से 5 प्रतिशत तक करते हैं। फैसले का ज्यादा असर हाई-एंड गाड़ियों और खास यूजर्स पर ही पड़ेगा। लेकिन, असली झटका इंडस्ट्रियल सेक्टर को लगा है, जहां डीजल ₹22 प्रति लीटर तक महंगा कर दिया गया है। इसका असर आगे चलकर ट्रांसपोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग और सामान की कीमतों पर भी दिख सकता है।
दरअसल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार उछाल आया है। खाड़ी क्षेत्र में तनाव के बाद तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं, जिससे भारत जैसे देशों के लिए आयात महंगा हो गया है। भारत अपनी जरूरत का करीब 90% कच्चा तेल बाहर से मंगाता है, इसलिए ग्लोबल कीमतों का सीधा असर यहां पड़ता है। दिल्ली में सामान्य पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर पर ही स्थिर है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिली हुई है। लेकिन अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में यही हाल रहा, तो आने वाले समय में आम पेट्रोल-डीजल भी महंगे हो सकते हैं। कुल मिलाकर, अभी तो सरकार और तेल कंपनियों ने आम आदमी को राहत देने की कोशिश की है, लेकिन ग्लोबल मार्केट का दबाव बना रहा तो यह राहत ज्यादा समय तक टिकेगी या नहीं, यह देखना होगा।
नई दिल्ली: TATA MOTORS ने नए वित्तीय साल से ठीक पहले बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की है कि 1 अप्रैल 2026 से उसकी पैसेंजर गाड़ियां महंगी हो जाएंगी। कंपनी अपनी पेट्रोल-डीजल कारों की कीमत में औसतन करीब 0.5% तक बढ़ोतरी करेगी, हालांकि यह बढ़ोतरी हर मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होगी। कंपनी का कहना है कि कच्चे माल, लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग की लागत लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते गाड़ियां बनाना महंगा पड़ रहा है और इसी का कुछ बोझ अब ग्राहकों पर डाला जा रहा है।
इससे पहले भी Tata Motors अपने कमर्शियल वाहनों की कीमत 1.5% तक बढ़ाने का ऐलान कर चुकी है, जो 1 अप्रैल से ही लागू होगा। कंपनी हर सेगमेंट में बढ़ती लागत को बैलेंस करने की कोशिश कर रही है। दरअसल, यह सिर्फ एक कंपनी का मामला नहीं है, बल्कि पूरे ऑटो सेक्टर में यही ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जहां बढ़ती लागत के दबाव में कंपनियां कीमतें बढ़ा रही हैं।
BMW Group India ने भी 1 अप्रैल से अपनी गाड़ियों के दाम 2% तक बढ़ाने की बात कही है, जबकि Mercedes-Benz India और Audi India भी कीमत बढ़ाने के संकेत दे चुके हैं। अब गाड़ियां बनाना कंपनियों के लिए महंगा हो गया है, इसलिए वे अपनी लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों से वसूल रही हैं। इसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा। अप्रैल से वही कार खरीदने के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे। भले ही 0.5% की बढ़ोतरी छोटी लगे, लेकिन लाखों रुपये की गाड़ी पर यह हजारों रुपये तक का फर्क डाल सकती है। अगर आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो मार्च का समय आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि अप्रैल से कीमतें बढ़ने के बाद आपकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय है।
गुरुग्राम: लग्ज़री कार बनाने वाली कंपनी BMW Group India ने बड़ा ऐलान करते हुए अपनी पूरी कार रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि 1 अप्रैल 2026 से BMW और MINI की सभी गाड़ियां 2% तक महंगी हो जाएंगी। कंपनी के मुताबिक, यह फैसला अचानक नहीं बल्कि बढ़ती लागत के दबाव के चलते लिया गया है। लॉजिस्टिक्स खर्च में तेजी से इजाफा, कच्चे माल की बढ़ती कीमतें और रुपये की कमजोर होती वैल्यू ने गाड़ियों की कुल लागत बढ़ा दी है, जिसके कारण अब कीमतों में यह बढ़ोतरी की जा रही है।
इस फैसले का असर BMW और MINI दोनों ब्रांड्स के सभी मॉडलों पर पड़ेगा। जो ग्राहक लग्ज़री कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अब पहले से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। कंपनी के सीईओ Hardeep Singh Brar ने कहा कि यह कीमत में बढ़ोतरी इसलिए जरूरी है ताकि कंपनी अपने ग्राहकों को बेहतरीन परफॉर्मेंस, नई टेक्नोलॉजी और प्रीमियम सर्विस देना जारी रख सके।यह बढ़ोतरी BMW और MINI दोनों ब्रांड की गाड़ियों पर लागू होगी, चाहे वे भारत में बनी हों या विदेश से पूरी तरह तैयार होकर आयात की गई हों।
कंपनी के मुताबिक, बढ़ती लॉजिस्टिक्स लागत, कच्चे माल की महंगाई और रुपये की कमजोरी की वजह से यह कीमत बढ़ाने का फैसला लिया गया है। कंपनी का कहना है कि इस कदम से वह ग्राहकों को बेहतर क्वालिटी, नई टेक्नोलॉजी और प्रीमियम सर्विस देना जारी रख सकेगी।
भारत में कंपनी जिन कारों को लोकल तौर पर बनाती है, उनमें BMW 3 Series Long Wheelbase, BMW 5 Series Long Wheelbase, BMW X1, BMW X3, BMW X5 और BMW X7 जैसी पॉपुलर गाड़ियां शामिल हैं। वहीं कंपनी कई प्रीमियम और इलेक्ट्रिक मॉडल्स को सीधे बाहर से आयात करके भी बेचती है, जैसे BMW i7, BMW iX, BMW M4 Competition और MINI ब्रांड की गाड़ियां। इन सभी पर भी कीमत बढ़ोतरी लागू होगी। BMW India Financial Services के तहत आसान EMI, कम ब्याज दर, बाय-बैक ऑप्शन और फ्लेक्सिबल पेमेंट प्लान जैसे विकल्प मिलेंगे, जिससे ग्राहक महंगी गाड़ी भी आसानी से खरीद सकें। अगर आप BMW या MINI कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो 1 अप्रैल से पहले खरीद लें—क्योंकि उसके बाद वही कार आपको महंगी पड़ेगी।
नई दिल्ली: इंडियन रोड्स पर राज करने वाली आइकॉनिक SUV Renault Duster अब बिल्कुल नए अवतार में वापस आ गई है। Renault India ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर इसकी कीमतों की घोषणा कर दी है। Turbo Petrol मॉडल की शुरुआती कीमत 10.49 लाख (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी गई है। कंपनी ने पूरे देश में इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी है।
कीमत और विशेष ऑफर्स
शुरुआती कीमत: ₹10.49 लाख (एक्स-शोरूम)। R-Pass ऑफर: अगर आप R-Pass के जरिए 31 मार्च, 2026 तक बुकिंग करते हैं, तो यह आपको INR 10.29 लाख की विशेष शुरुआती कीमत पर मिलेगी। Renault Forever वारंटी: कंपनी ग्राहकों को 7 साल की वारंटी और फ्लेक्सिबल सब्सक्रिप्शन विकल्प भी दे रही है।
परफॉर्मेंस: सेगमेंट का सबसे पावरफुल इंजन
नई Renault Duster को Renault Group Modular Platform (RGMP) पर बनाया गया है, जो इसे मजबूती और बेहतरीन हैंडलिंग देता है। Engine: इसमें लगा है Turbo TCe 160 इंजन। Power & Torque: यह इंजन 163 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Transmission: ग्राहकों के पास 6-speed Manual और 6-speed wet-clutch DCT का विकल्प होगा। Off-road: ऊँचा ग्राउंड क्लीयरेंस और बेहतरीन अप्रोच/डिपार्चर एंगल इसे एक असली SUV बनाते हैं।
Strong Hybrid: 2026 का स्टॉक “Sold Out”
E-Tech Strong Hybrid मॉडल को लेकर ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया है। मेट्रो शहरों में 40% ग्राहकों ने हाइब्रिड मॉडल चुना है। बुकिंग अपडेट: साल 2026 के लिए तय किया गया पूरा हाइब्रिड स्टॉक बिक चुका है। अब इसकी बुकिंग दोबारा Diwali के आसपास शुरू होगी। यह मॉडल 1.8-लीटर इंजन और 1.4 kWh की बैटरी के साथ आता है, जो शहर में 80% तक EV ड्राइविंग मुमकिन बनाता है।
वेरिएंट्स और उनके खास फीचर्स
नई Renault Duster पांच ट्रिम्स में उपलब्ध है: Authentic: 6 एयरबैग्स, LED हेडलैंप्स और 35+ स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स। Evolution: 17-इंच Ocean Alloy Wheels, 10.1-इंच OpenR Link मल्टीमीडिया और वायरलेस स्मार्टफोन रेप्लिकेशन। Techno: पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक पावर्ड टेलगेट और Dual-zone Climate Control। Techno+: 18-इंच Diamond Cut Alloy Wheels और Blind Spot Warning। Iconic: Google Built-in के साथ OpenR Link, वेंटिलेटेड सीटें, 360-degree Camera और 17 ADAS Features। Iconic Launch Edition: एडवेंचर के शौकीनों के लिए इसमें Himalayan प्रेरित डिजाइन एलिमेंट्स और ‘Adventure’ ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
Renault Duster का नया अवतार न केवल आधुनिक फीचर्स से लैस है, बल्कि इसका TCe 160 इंजन इसे अपने सेगमेंट की सबसे दमदार गाड़ियों में से एक बनाता है। हाइब्रिड मॉडल का पहले ही बिक जाना यह साबित करता है कि भारतीय ग्राहक अब ईंधन दक्षता (Efficiency) को लेकर काफी जागरूक हैं।
Renault Duster: Standard Prices (INR, एक्स-शोरूम)
इंजन विकल्प (Engine)
Authentic
Evolution
Techno
Techno+
Iconic
Turbo TCe 100
10,49,000
11,69,000
13,49,000
–
–
Turbo TCe 160
–
12,99,000
14,49,000
15,29,000
16,99,000
Turbo TCe 160 DCT
–
14,49,000
15,89,000
16,69,000
18,49,000
Renault Duster: R-Pass Prices (INR) **
यह विशेष कीमत उन ग्राहकों के लिए है जिन्होंने R-Pass के ज़रिए प्री-बुकिंग की है (31 मार्च, 2026 तक वैध)।
इंजन विकल्प (Engine)
Authentic
Evolution
Techno
Techno+
Iconic
Turbo TCe 100
10,29,000
11,39,000
13,19,000
–
–
Turbo TCe 160
–
12,69,000
14,19,000
14,99,000
16,59,000
Turbo TCe 160 DCT
–
13,99,000
15,49,000
16,29,000
18,09,000
जरूरी बातें:
Turbo TCe 160: यह इंजन 163 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क देता है, जो इसे सेगमेंट की सबसे शक्तिशाली SUV में से एक बनाता है।
DCT (Dual-Clutch Transmission): बेहतर परफॉरमेंस के लिए इसमें 6-speed wet-clutch गियरबॉक्स दिया गया है।
Iconic: यह पूरी तरह से लोडेड टॉप मॉडल है जिसमें Google Built-in और 17 ADAS जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।