Portronics के Beem 540 प्रोजेक्टर से घर बनेगा मल्टीप्लेक्स, दीवार बनेगी स्क्रीन

नई दिल्ली : अब टीवी का साइज, रिमोट की टेंशन या लैपटॉप से प्रोजेक्टर जोड़ने का झंझट भूल जाइए। Portronics ने एक ऐसा स्मार्ट प्रोजेक्टर Beem 540 लॉन्च किया है, जो दिखने में छोटा है, लेकिन काम बड़ी स्क्रीन वाला करता है। इस एक डिवाइस में Netflix, YouTube, Prime Video, Bluetooth, Wi-Fi, HDMI, 4K सपोर्ट और Auto Focus जैसे इतने फीचर्स हैं कि समझ में नहीं आता इसे प्रोजेक्टर कहें या जेब में घूमता मिनी थिएटर।

Portronics के Beem 540 सेअब घर में कोई भी दीवार पल में सिनेमाहॉल बन सकती है। यह छोटे पैकेट में बड़ा धमाका है। यह इतना छोटा कि बैग में चला जाए,, लेकिन इसके साथ ही इतना पावरफुल है कि पूरा रूम थिएटर बन जाए। इसमें Android 13 चलता है। अलग से किसी Fire Stick, सेट-टॉप बॉक्स या मोबाइल कनेक्शन की ज़रूरत ही नहीं। ऑफिस प्रेजेंटेशन हो या बच्चों की क्लास, Beem 540 हर रोल में फिट बैठता है।
 Beem 540 में 4000 ल्यूमन्स की ब्राइटनेस है, जो दिन के उजाले में भी एकदम क्लियर पिक्चर देती है। इसमें 720p रिज़ॉल्यूशन और 4K सपोर्ट है।कमरे में अंधेरा करने की ज़रूरत नहीं, लाइट में भी मूवी, क्रिकेट मैच देखने और विडियो कॉल करने में भी पूरा मजा मिलेगा।

Auto Focus और Auto Keystone Correction से यह स्क्रीन खुद-ब-खुद एडजस्ट कर देता है। तिरछा रखो, टेढ़ा रखो या उल्टा लटका दो – पिक्चर अपने आप परफेक्ट हो जाएगी। इसमें Bluetooth, Wi-Fi, HDMI, USB और AUX – सब कुछ मौजूद है। आपको अपने फोन, लैपटॉप, स्पीकर या पेनड्राइव को जोड़ने के लिए किसी अलग ऐडॉप्टर या डोंगल की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। Bluetooth से वायरलेस स्पीकर जोड़ो, Wi-Fi से सीधे इंटरनेट चलाओ, HDMI से लैपटॉप कनेक्ट करो, USB से पेनड्राइव लगाओ और AUX से ऑडियो निकालो । Beem 540 हर तरह के डिवाइस से झट से जुड़ जाता है, बिना झंझट के। इसमें 3W का इनबिल्ट स्पीकर है जो नॉर्मल कमरे के लिए काफी है।

यह सिर्फ 9,499 रुपये में 12 महीने की वारंटी के साथ मिलता है। जितने में एक साधारण फोन नहीं आता, उतने में पूरा मिनी-होम थिएटर मिल रहा है। इस पर एक साल की वॉरंटी भी है। Beem 540 अब Portronics की वेबसाइट, Amazon, Flipkart और देशभर के रिटेल स्टोर्स पर मिल रहा है।”