फैक्ट्री से घर तक रोबोटिक्स क्रांति : NEURA Robotics और Qualcomm ने मिलाया हाथ

नई दिल्ली: रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में NEURA Robotics और Qualcomm Technologies ने नई पीढ़ी के रोबोट और फिजिकल AI विकसित करने के लिए लंबी अवधि की रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस सहयोग का उद्देश्य ऐसे स्मार्ट और सुरक्षित रोबोट बनाना है जो फैक्ट्री, सर्विस सेक्टर, घरों और रोजमर्रा की जिंदगी में इंसानों के साथ मिलकर काम कर सकें। दोनों कंपनियां मिलकर रोबोट के लिए “ब्रेन + नर्वस सिस्टम” जैसी एडवांस तकनीक पर काम करेंगी, जिससे रोबोट ज्यादा समझदार, तेज और भरोसेमंद बन सकें।

यह साझेदारी जर्मनी के नूर्नबर्ग में घोषित की गई। Qualcomm की AI कंप्यूटिंग, कनेक्टिविटी और रोबोटिक्स प्लेटफॉर्म की ताकत को NEURA Robotics की रोबोटिक सिस्टम विशेषज्ञता और एंबॉडीड AI सॉफ्टवेयर के साथ जोड़ा जाएगा। Qualcomm Dragonwing Robotics processors को NEURA के रोबोटिक हार्डवेयर और AI सॉफ्टवेयर के साथ इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे बड़े पैमाने पर स्मार्ट रोबोट विकसित किए जा सकेंगे।

इस साझेदारी का मुख्य फोकस “ब्रेन + नर्वस सिस्टम” रेफरेंस आर्किटेक्चर पर रहेगा। इसमें रोबोट के दिमाग सोचने-समझने वाली AI और शरीर यानी सेंसर व कंट्रोल सिस्टम को एक साथ जोड़कर काम कराया जाएगा। इससे रोबोट आसपास के माहौल को समझ सकेंगे, तुरंत फैसले ले सकेंगे और इंसानों के साथ सुरक्षित तरीके से काम कर पाएंगे। रोबोट बिना क्लाउड पर ज्यादा निर्भर हुए तुरंत फैसले ले सकेंगे, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद जरूरी है।

इस प्रोजेक्ट में NEURA Robotics का Neuraverse प्लेटफॉर्म भी अहम भूमिका निभाएगा। यह एक क्लाउड-आधारित सिस्टम है जो रोबोट के सिमुलेशन, ट्रेनिंग और मैनेजमेंट के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। अगर किसी एक रोबोट में नई तकनीक या सुधार होता है तो वही अपडेट दूसरे रोबोट्स में भी लागू किया जा सके। दोनों कंपनियां मिलकर डेवलपर्स के लिए एक ओपन इकोसिस्टम भी तैयार करेंगी। इसके लिए “एक बार बनाओ, कई तरह के रोबोट में इस्तेमाल करो” जैसी रणनीति पर काम किया जाएगा।

इस साझेदारी के तहत NEURA Robotics के कई तरह के रोबोट जैसे रोबोटिक आर्म, मोबाइल रोबोट, सर्विस और घरेलू रोबोट तथा ह्यूमनॉइड रोबोट — को टेस्टिंग और डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। NEURA Robotics के सीईओ David Reger ने कहा कि भविष्य में ऐसे कॉग्निटिव रोबोट विकसित होंगे जो उद्योगों से लेकर घरों तक इंसानों के साथ मिलकर काम करेंगे।

स्मार्टफोन जगत में धमाका: Qualcomm ने पेश किया ‘Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy’

सैन डिएगो/नई दिल्ली: स्मार्टफोन की दुनिया में एक नया इतिहास रचा गया है। दिग्गज चिपमेकर Qualcomm ने अपने अब तक के सबसे एडवांस प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy का अनावरण कर दिया है। यह पावरफुल चिपसेट खासकर Samsung Galaxy S26 Ultra (वैश्विक स्तर पर) और S26+ और S26 (चुनिंदा क्षेत्रों में) को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए बनाया गया है।

क्या है इस ‘सुपर-चिप’ में खास

यह केवल एक मामूली अपडेट नहीं बल्कि मोबाइल परफॉर्मेंस में एक बड़ी छलांग है। इसमें शामिल हैं:
तीसरी पीढ़ी का Qualcomm Oryon CPU: डेस्कटॉप जैसी स्पीड अब आपकी हथेली में।
Adreno GPU और Hexagon NPU: गेमिंग ग्राफिक्स और AI प्रोसेसिंग के मामले में बेजोड़।
AI ‘Now Nudge’: यह फीचर आपके व्यवहार को समझकर समय पर जरूरी सुझाव देता है और बैकग्राउंड टास्क को खुद संभालता है।
प्रोफेशनल वीडियोग्राफी: ‘एडवांस्ड प्रोफेशनल वीडियो (APV)’ कैप्चर के साथ अब फोन से ही मूवी-क्वालिटी वीडियो शूट करना मुमकिन होगा।

कनेक्टिविटी: कभी न टूटने वाला साथ

Qualcomm ने इस बार नेटवर्क पर काफी ध्यान दिया है। Smart Transmit टेक्नोलॉजी के साथ, यह प्रोसेसर 5G, Wi‑Fi, ब्लूटूथ और यहाँ तक कि सैटेलाइट लिंक पर भी अपलोड पावर को ऑप्टिमाइज़ करता है।
खास बात: Galaxy S26 Ultra और S26+ में Ultra Wideband (UWB) सपोर्ट मिलेगा, जिससे डिजिटल की (Key) और नियर-बाय शेयरिंग और भी सटीक हो जाएगी।

इस साझेदारी पर बात करते हुए दिग्गजों ने खुशी जताई:

क्रिस पैट्रिक (Qualcomm): “सैमसंग के साथ हमारा दो दशक पुराना रिश्ता अब मोबाइल इंटेलिजेंस के भविष्य को आकार दे रहा है। यह प्रोसेसर प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी को फिर से परिभाषित करेगा।”
इंकांग सॉन्ग (Samsung Electronics): “Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ हम अब तक का सबसे पावरफुल और रिस्पॉन्सिव गैलेक्सी एक्सपीरियंस देने जा रहे हैं।”

Galaxy S26 सीरीज में क्या बदलेगा

फीचरSnapdragon 8 Elite Gen 5 का असर
स्पीडपहले के मुकाबले कहीं ज्यादा तेज ऐप लोडिंग और मल्टीटास्किंग।
बैटरी लाइफनई तकनीक के कारण बिजली की कम खपत और लंबी बैटरी।
AI फीचर्सरीयल-टाइम ट्रांसलेशन और ऑन-डिवाइस व्यक्तिगत सहायक।
अपलोड्स5G और सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ सुपर-फास्ट अपलोड स्पीड।

Qualcomm का Snapdragon 6s Gen 4 लॉन्च : गेमिंग और कैमरा का नया हीरो

नई दिल्ली: Qualcomm ने अपना नया Snapdragon 6s Gen 4 मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च कर दिया है। यह मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन के लिए सबसे तेज़ और पावरफुल चिप है। यह पिछले साल की 6s Gen 3 का अपग्रेड है। इस बार 4nm प्रोसेस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे पहले से 36% तेज CPU और 59% तेज GPU देती है। गेमिंग और मल्टीटास्किंग अब और स्मूद होगी।

Snapdragon 6s Gen 4 चिप गेमिंग के लिए बेस्ट है। Variable Rate Shading (VRS) गेमिंग के दौरान स्क्रीन के कुछ हिस्सों में कम ग्राफिक्स इस्तेमाल करके प्रोसेसर की पावर बचाता है। Game Quick Touch फीचर टच रिस्पॉन्स को और तेज़ बनाता है। जब आप गेम में स्क्रीन पर टैप करेंगे, तो गेम तुरंत रिएक्ट करेगा। गेमिंग तेज़, स्मूद और रेस्पॉन्सिव होगी। इसके कैमरे से 200MP फोटो खींची जा सकती है। सुपर हाई-रिज़ॉल्यूशन तस्वीरें खींच सकते हैं। बहुत ज़्यादा डिटेल मिलेगी। 2K विडियो रिकॉर्डिंग से विडियो क्वॉलिटी बहुत अच्छी मिलती है। कंप्यूटर स्क्रीन या टीवी पर साफ दिखेगी। स्लो मोशन 720p@240FPS से आप धीमा विडियो भी ले सकते हैं। किसी मूवमेंट को ज़ूम कर कर देख सकते हैं।

कैमरा बहुत पावरफुल है। इससे प्रोफेशनल जैसी फोटो और विडियो आती है। Wi-Fi 6E से तेज़ और स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन मिलता है। 5G डाउनलोड स्पीड 2.9 Gbps से सुपर-फास्ट इंटरनेट, बड़े विडियो या गेम तुरंत डाउनलोड होंगे। ब्लूटूथ 5.4 से ब्लूटूथ डिवाइस जल्दी कनेक्ट होंगे और दूरी बढ़ी होगी। इंटरनेट और कनेक्शन बिल्कुल फास्ट और भरोसेमंद। इसमें 144Hz FHD+ स्क्रीन है, जिससे स्क्रॉलिंग या गेमिंग में लैग नहीं होगा। स्क्रीन तेज़, स्मूद और आंखों को आराम देने वाली होगी। Snapdragon Sound™ और Qualcomm Aqstic से गानों और कॉल्स दोनों में साउंड क्लियर और क्रिस्प होगी। गाने और वीडियो का मज़ा बढ़ा देगा। Snapdragon 6s Gen 4 चिप गेमिंग, कैमरा, इंटरनेट, डिस्प्ले और साउंड सब कुछ बेहतर बनाती है।

CPU और GPU: 4 पावरफुल कोर + 4 एफिशिएंसी कोर, और Adreno GPU के साथ तेज़ और स्मूद ग्राफ़िक्स। RAM और स्टोरेज: LPDDR5x RAM 3200MHz तक, UFS 3.1 स्टोरेज तेज़ और फास्ट।Qualcomm Quick Charge 4+ से फोन जल्दी चार्ज होता है। Qualcomm ने अभी कोई डिवाइस का नाम नहीं बताया,पर अनुमान है कि Xiaomi, OPPO और Motorola इसके साथ नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेंगे।

Qualcomm-Havells ने बदला खेल, AC बनेगा पूरे घर का स्मार्ट कंट्रोल सेंटर

नई दिल्ली:
 India Mobile Congress 2025 के मंच पर Qualcomm Technologies और Havells India ने मिलकर स्मार्ट होम टेक्नोलॉजी की नई झलक पेश की।

दोनों कंपनियों ने साथ मिलकर Havells के स्मार्ट अप्लायंसेज़ को एडवांस कनेक्टिविटी और AI सॉल्यूशंस के ज़रिए पूरी तरह ट्रांसफॉर्म करने का प्रदर्शन किया। इस साझेदारी के तहत शोकेस किया गया Lloyd एयर कंडीशनर Qualcomm QCC743 कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसी के साथ कंपनी अब अपने स्मार्ट होम इकोसिस्टम में एयर कंडीशनर, वॉशिंग मशीन, एयर प्यूरिफायर, वॉटर हीटर, स्मार्ट फैन और स्मार्ट स्विच जैसे कई उत्पादों को जोड़ रही है। इन सभी में अब बेहतर एनर्जी मैनेजमेंट, क्लाउड इंटीग्रेशन और वॉयस-कंट्रोल फीचर्स मिलेंगे।

घर के स्मार्ट डिवाइस अब और भी स्मार्ट होने जा रहे हैं। Qualcomm का नया QCC743 प्लेटफॉर्म RISC-V आर्किटेक्चर पर बना है, छोटे मेमोरी फुटप्रिंट के साथ हाई इंटरफेस सपोर्ट देता है और इसे अलग-अलग स्मार्ट अप्लायंसेज़ में आसानी से लगाया जा सकता है। यह चिप स्मार्ट डिवाइस बनाने वालों के लिए “all-rounder” बेस की तरह काम करती है। Lloyd के AC में Qualcomm का Tri-Radio सॉल्यूशन लगा है, जिसमें तीन वायरलेस टेक्नोलॉजी एक साथ काम करती हैं—Wi-Fi 6 (2.4 GHz) इंटरनेट और नेटवर्क के लिए, Bluetooth 5.4 मोबाइल या अन्य डिवाइस से कनेक्शन के लिए और IEEE 802.15.4 (Thread/Zigbee) अन्य स्मार्ट डिवाइस जैसे लाइट, पंखा या थर्मोस्टेट से बात करने के लिए।

इन तीनों के मिलने से Lloyd AC अब सिर्फ एसी नहीं, बल्कि पूरे स्मार्ट होम नेटवर्क का हिस्सा बन गया है।—Havells One App—से घर के सारे स्मार्ट डिवाइस कंट्रोल किए जा सकते हैं। इवेंट में मौजूद लोगों ने मोबाइल ऐप से AC को ऑन/ऑफ करने का लाइव डेमो देखा। अब आपका AC सिर्फ ठंडा ही नहीं करेगा, बल्कि पूरे घर को स्मार्ट और कनेक्टेड बनाएगा। इवेंट में लोगों Qualcomm का यह नया सिस्टम Havells और Lloyd के प्रोडक्ट्स को एक स्मार्ट नेटवर्क का हिस्सा बना रहा है, जहां हर डिवाइस — चाहे वो AC हो, फैन या वॉटर हीटरआपके फोन से समझदारी से कनेक्ट होकर काम करेगा।
,

Qualcomm Dragonwing Q-6690 प्रोसेसर से फैक्ट्रियों और दुकानों में स्टॉक ट्रैकिंग आसान, गोदाम पर नजर

सैन डिएगो/नई दिल्ली: Qualcomm ने नया प्रोसेसर Dragonwing Q-6690 लॉन्च किया है। ये दुनिया का पहला ऐसा प्रोसेसर है जिसमें RFID टेक्नोलॉजी (Ultra-High Frequency RFID) पहले से ही प्रोसेसर के अंदर मौजूद है। अब तक कंपनियों को RFID इस्तेमाल करने के लिए अलग से मॉड्यूल लगाना पड़ता था। लेकिन इस प्रोसेसर में ये फीचर पहले से इनबिल्ट है। Qualcomm Dragonwing Q-6690 से फैक्ट्रियों और दुकानों में स्टॉक ट्रेडिंग आसान होगी और गोदाम में हर सामान पर आपकी नजर होगी।

इस प्रोसेसर में सुपर फास्ट कनेक्टिविटी, 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और Ultra-Wideband दिया गया है। चाहे इंटरनेट हो, ब्लूटूथ डिवाइस हों या स्मार्ट कनेक्टेड सिस्टम – सब कुछ और तेज़ी से काम करेगा। प्रोसेसर को कॉम्पैक्ट डिवाइस में डिज़ाइन किया गया है। चूंकि RFID चिप पहले से अंदर है, तो डिवाइस छोटे और हल्के बनाए जा सकेंगे। यह प्रोसेसर रिटेल (दुकानों), लॉजिस्टिक्स (सप्लाई चेन), इंडस्ट्रियल (कारखाने), और मैन्युफैक्चरिंग (उत्पादन) सेक्टर के लिए खासतौर पर बनाया गया है। स्मार्ट कियोस्क, हैंडहेल्ड मशीनें और पॉइंट-ऑफ-सेल (POS) सिस्टम इससे और बेहतर बनेंगे।

इस प्रोसेसर से दुकानों में स्टॉक गिनना और ट्रैक करना आसान होगा। फैक्ट्रियों और गोदामों में सामान कहां है, किसने उठाया, कब आया – सब पता चलेगा। शॉपिंग के दौरान कॉन्टैक्टलेस पेमेंट और स्मार्ट चेकआउट और तेज़ हो जाएगा। डिवाइस छोटे, हल्के और ज्यादा स्मार्ट बनेंगे क्योंकि अलग से चिप लगाने की झंझट खत्म। Zebra, Honeywell, Urovo, HMD Secure और CipherLab जैसी दिग्गज कंपनियां इस प्लेटफॉर्म को अपना चुकी हैं। आने वाले महीनों में इनके डिवाइस मार्केट में उपलब्ध होंगे।

Dragonwing Q-6690 का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है इसके सॉफ्टवेयर-कॉन्फिगरेबल फीचर पैक्स। डिवाइस के हार्डवेयर बदले बिना ही ओवर-द-एयर अपडेट के जरिए नई क्षमताएं जोड़ी जा सकती हैं 40 साल से टेक्नोलॉजी इनोवेशन में आगे चल रही Qualcomm का कहना है कि यह प्लेटफॉर्म IoT को डेमोक्रेटाइज़ करेगा, इंडस्ट्रीज़ को रीशेप करेगा और नए मार्केट्स बनाएगा। Qualcomm Dragonwing Q-6690 सिर्फ एक प्रोसेसर नहीं, बल्कि एंटरप्राइज डिवाइसेज़ में अगली क्रांति है।

कार के डैशबोर्ड पर टेक्नो धमाका : Minda-Qualcomm लाएंगे भारत की पहली स्मार्ट कॉकपिट क्रांति

नई दिल्ली: इंडिया की ऑटो पार्ट बनाने वाली मशहूर कंपनी Minda Corporation और अमेरिका की जानी-मानी टेक कंपनी Qualcomm ने नई टेक्नोलॉजी तैयार करने की साझेदारी की है। ये दोनों कंपनियां मिलकर स्मार्ट कॉकपिट सिस्टम बनाएंगी। कार के अंदर का वह डिजिटल सिस्टम, जिसमें बड़ी टच स्क्रीन, म्यूजिक, विडियो, नेविगेशन, वॉयस से चलने वाले फीचर, स्मार्टफोन जैसे ऐप्स होंगे और आपकी कार इंटरनेट से जुड़ी रहेगी। आपको बिल्कुल ऐसा लगेगा जैसे आपकी कार एक बड़ा स्मार्टफोन बन गई हो।


Minda अब Qualcomm की Snapdragon Cockpit Platform को अपनी कार टेक्नोलॉजी में इस्तेमाल कर रही है। अब कारों का पूरा डिजिटल सिस्टम और भी स्मार्ट, तेज़ और यूज़र-फ्रेंडली बन जाएगा। इस नई टेक्नोलॉजी से एक से ज्यादा स्क्रीन का सपोर्ट मिलेगा। आपकी कार में एक ही नहीं, कई स्क्रीन होंगी। ड्राइवर के लिए अलग, पैसेंजर के लिए अलग, और सबका कंट्रोल आसान। इसमें AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आपकी आदतें समझेगा। जैसे अगर आप रोज़ एक ही म्यूजिक सुनते हैं या एक ही रास्ते पर जाते हैं, तो ये सिस्टम पहले से सजेशन देगा। इसमें किसी तरह की कोई रुकावट नहीं आएगी। सबकुछ एकदम मोबाइल की तरह स्मूद चलेगा। Android और QNX आधारित सॉफ्टवेयर से आपकी कार अब Android की तरह ओएस पर चलेगी – जिससे उसमें मोबाइल जैसे ऐप्स, फीचर्स और UI आएंगे।

QNX एक प्रोफेशनल ग्रेड सिस्टम है जो सिक्योरिटी और स्टेबिलिटी के लिए जाना जाता है — कार कंपनियां इसी पर भरोसा करती हैं।कार इंटरनेट से जुड़ी रहेगी जिससे रियल टाइम अपडेट्स, नेविगेशन डेटा, ओवर-द-एयर (OTA) सॉफ्टवेयर अपडेट क्लाउड से सिंक किया म्यूजिक, कॉन्टैक्ट्स वगैरह अब कारें सिर्फ मशीन नहीं रहेंगी। जैसे मोबाइल हार्डवेयर+सॉफ्टवेयर से चलता है, वैसे ही अब कार भी सॉफ्टवेयर से कंट्रोल होगी। जरूरत पड़े तो सॉफ्टवेयर से नई सुविधा जोड़ लो। अपडेट से नया एक्सपीरियंस मिल जाए हार्डवेयर वही रहेगा, पर फीलिंग हर अपडेट के बाद नई होगी। Minda Corporation के CTO सुरेश डी. ने कहा कि Qualcomm के साथ मिलकर हम इंडिया के लिए एक नया स्मार्ट और यूज़र-फ्रेंडली कॉकपिट बना रहे हैं।

अब स्मार्टफोन की बात पुरानी, नए दौर में आंखों पर AI चश्मे लिखेंगे नई कहानी

नई दिल्ली: कभी जेब में रखा स्मार्टफोन दुनिया का रिमोट कंट्रोल बना था। अब टेक्नोलॉजी सिर्फ मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन में बंद नहीं रहेगी। जो कुछ आप अपनी आंखों से देख रहे हैं वो सब “स्क्रीन” बन जाएगा। अब आपको केवल AI से लैस स्मार्ट ग्लासेज चाहिए और पूरी दुनिया आपकी कमांड पर होगी। इस क्रांति का आगाज दिल्ली में Qualcomm XR Day के मंच से हो चुका है।

Qualcomm Technologies ने Snapdragon for India – XR Day इवेंट में आने वाले कल की जो झलक दिखाई है, वह “फिक्शन” नहीं बल्कि “इंडियन इनोवेशन” है। अब स्मार्ट ग्लासेज इतने एडवांस हो रहे हैं कि उन्हें चलाने के लिए आपको न तो फोन निकालना पड़ेगा, न ही स्क्रीन पर टैप करना होगा। बस आपकी नज़र, आवाज़ और इरादा ही काफी होगा। ये ग्लासेस आपकी नज़र की दिशा समझेंगे। आपकी आवाज़ सुनकर रिएक्ट करेंगे।

Snapdragon XR Day में दिखाया गया कि आने वाले कल में गेम सिर्फ स्क्रीन पर नहीं, चारों तरफ 360° में चलेगा। पढ़ाई सिर्फ किताबों से नहीं, 3D रियलिटी में होगी। आपको मोबाइल ऐप में 2D विडियो देखकर एक्सरसाइज़ नहीं करनी पड़ेगी। AI टेक्नोलॉजी और XR (Extended Reality) की मदद से, एक वर्चुअल फिटनेस ट्रेनर बिल्कुल आपके सामने 3D रूप में खड़ा दिखाई देगा — जैसे कोई इंसान आपके साथ वर्कआउट कर रहा हो।

इंडिया की चश्मा बनाने वाली कंपनी Lenskart दुनिया की प्रमुख टेक कंपनी Snapdragon AI से लैस ऐसे स्मार्ट ग्लास बना रहे हैं जो दिखने में स्टाइलिश होंगे और इन्हें इस्तेमाल करने के लिए फोन उठाने की जरूरत नहीं होगी। यह आपकी आंखों से दुनिया को स्कैन करेंगे। आपकी आवाज़ सुनेंगे और आपके साथ इंटरएक्ट भी करेंगे। अब इंडिया के लिए इंडिया में बना चश्मा आपका पर्सनल डिजिटल असिस्टेंट बनेगा । यह सिर्फ अमीरों के लिए नहीं होगा। टीचर, किसान और स्टूडेंट, हर कोई इसे इस्तेमाल कर सकेगा। दूरदराज के गांवों में पढ़ाई 3D में कराई जा सकेगी।

21 जुलाई को XR Day में बोलेगी टेक्नोलॉजी – मेड इन इंडिया, मेड फॉर फ्यूचर

नई दिल्ली : आप एक स्मार्ट चश्मा पहने और Netflix की स्क्रीन आके पास हवा में तैरने लगे। न कोई टीवी, न कोई फोन। क्लासरूम भी आपकी आंखों के सामने हो। टीचर सामने, नोट्स बगल में और प्रैक्टिकल रियल टाइम में! और जिम जाए बिना एक AI फिटनेस कोच आपको स्क्वैट्स करवा रहा हो वो भी आपके कमरे में। ये कोई साइंस फिक्शन नहीं, रियलिटी है जो अब इंडिया में आकार ले रही है। Snapdragon XR Day इसी रोमांचक तकनीकी बदलाव की पहली झलक 21 जुलाई को दिल्ली में पेश करेगा। 30 जुलाई को Auto Day होगा। इस इवेंट में डेवलपर्स, स्टार्टअप्स, और डिवाइस बनाने वाली कंपनियां मिलकर बताएंगी कि इंडिया में XR से क्या-क्या बदलेगा। ये सिर्फ इवेंट नहीं, फ्यूचर की झलक है।

ये इवेंट Qualcomm के ‘Snapdragon for India’ कैंपेन की शुरुआत है, जो पूरे एक महीने चलेगा Qualcomm , जो Snapdragon प्रोसेसर बनाती है, ने एक खास प्रोग्राम शुरू किया है – “Snapdragon for India”। इसका मकसद इंडिया में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को बढ़ावा देना है। XR में AR, VR और MR, Augmented Reality, Virtual Reality और Mixed Reality का संगम होता है। यह वह टेक्नोलॉजी है, जो आपके आस-पास की दुनिया को स्क्रीन पर नहीं, बल्कि 3D में आंखों के सामने ला देती है।

XR Day में Qualcomm बताएगा कि Snapdragon प्रोसेसर अब सिर्फ मोबाइल में नहीं, बल्कि स्मार्ट चश्मे, हेल्थ डिवाइस, गेमिंग, और ऑनलाइन क्लासेज को भी पावर दे रहा है। यहां रियल डेमो होंगे। Snapdragon Auto Day में दिखाया जाएगा कि कैसे Snapdragon अब स्मार्ट कारों को भी तेज, सुरक्षित और इंटरनेट से कनेक्ट कर रहा है। अब आपकी कार सिर्फ चलेगी ही नहीं, बल्कि खुद सोचेगी, रिस्पॉन्ड करेगी और रास्ता बताएगी। Qualcomm का कहना है – अब टेक्नोलॉजी सिर्फ भारत में बिकेगी नहीं, बल्कि यहीं बनेगी और पूरी दुनिया में जाएगी। Snapdragon अब इंडिया को इनोवेशन का हब बनाना चाहता है। “Make in India for the World”. ‘Snapdragon for India’ इसी सोच का हिस्सा है, जो दिखाता है कि आज का भारत सिर्फ यूजर नहीं, इनोवेटर भी है।

स्मार्टफोन नहीं, पॉकेट में रखा AI सुपरकंप्यूटर है Samsung Galaxy Z Fold7

नई दिल्ली : Samsung ने अपने फोल्डेबल डिवाइसेज़ को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। इसमें Qualcomm के अब तक के सबसे ताकतवर मोबाइल प्लैटफॉर्म Snapdragon 8 Elite for Galaxy का हाथ है। नया Galaxy Z Fold7 न सिर्फ फोल्ड होता है बल्कि अब ऑन डिवाइस AI की तरह सोचता, समझता और रिएक्शन भी देता है।

यह वही खास चिप है जो पहले Galaxy S25 में आई थी, और अब पहली बार किसी फोल्डेबल फोन में मिल रही है। इसमें Qualcomm की नई पीढ़ी क Oryon प्रोसेसर, हैं। इसके साथ बेहद स्मार्ट Hexagon NPU, है, जो फोन में ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ा सारा काम कर लेता है। अब Fold7 बिना इंटरनेट का इस्तेमाल किए हुए आपके शब्द, तस्वीरें और सवाल समझ सकता है । ये फोन आपकी जेब में रखा AI से चलने वाला सुपर कंप्यूटर है, जो तेज़ और स्मार्ट तो है ही, आपके हिसाब से काम करने वाला है। अब Galaxy Z Fold7 सिर्फ आपकी उंगलियों से नहीं, आपकी सोच से भी चलता है। आप जो बोलेंगे, दिखाएंगे या टाइप करेंगे ये फोन उसे समझेगा, और उसी हिसाब से रिएक्ट करेगा।

Galaxy Z Fold7 अब सिर्फ एक फोल्डेबल स्क्रीन वाला फोन नहीं, एक जेब में फिट होने वाला AI ब्रेन है, जो आपका पर्सनल असिस्टेंट, गेमिंग पार्टनर और कैमरा एक्सपर्ट – सब कुछ बन सकता है। फोन की स्पीड अब लैपटॉप जैसी तेज़ है। नेटवर्क सिग्नल, कॉल क्वालिटी और इंटरनेट स्पीड – सब पहले से बेहतर है। कैमरा अब सिर्फ फोटो नहीं लेता, हर सीन को समझकर उसे बेहतर बनाता है – जैसे प्रो फोटोग्राफर आपके साथ हो। अब स्मार्टफोन सिर्फ टच, कॉल या चैट का जरिया नहीं रहा। Galaxy Z Fold7 अब आपकी बात को सुनता भी है, समझता भी है और जवाब भी खुद से सोचकर देता है।


चल चल री चल… लेकिन अब “रामप्यारी” सिर्फ चलेगी नहीं, सोचेगी भी

पहला ‘Snapdragon Auto Day’ 30 जुलाई 2025 को नई दिल्ली में

नई दिल्ली : Qualcomm ला रहा है एक ऐसा दौर, जहां आपकी कार न सिर्फ रास्ता दिखाएगी बल्कि रास्ते को समझेगी भी। Qualcomm ने अपने पहले ‘Snapdragon Auto Day’ को 30 जुलाई 2025 को नई दिल्ली में पहले ‘Snapdragon Auto Day’ को आयोजित करने की घोषणा की है। AWS के सहयोग से हो रहा यह मेगा इवेंट, इंडिया की मोबिलिटी इंडस्ट्री में AI, V2X और ADAS जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी से नई क्रांति की शुरुआत करने जा रहा है। अब बात सिर्फ कारों के चलने की नहीं है। अब कार ज्यादा स्मार्ट, सुरक्षित और पूरी तरह कनेक्टेड, जो सफर को और ज्यादा सुहाना बनाएगी।

Snapdragon Auto Day में Qualcomm Immersive Cockpit टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन करेगाजैसे ही आप कार में बैठेंगे,  AI आपकी पसंद पहचान लेगाम्यूजिक कौन सा चलाना है, सीट कैसी सेट करनी है, एसी कितना होना चाहिए… सब कुछ अपने आप सेट हो जाएगा।डिस्प्ले पर सब कुछ शानदार तरीके से दिखेगा।म्यूज़िक, नेविगेशन, कॉल्स, व्हीकल सेटिंग्सस्मार्ट डिस्प्ले और वॉइस कमांड से कंट्रोल होंगे। इसमें ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) टेक्नोलॉजी का भी प्रदर्शन किया जाएगा।यह तकनीक है जो ड्राइवर को कार चलाते वक्त मदद करती है। Snapdragon Auto Day  मेंVehicle-to-Everything (V2X) टेक्नोलॉजी को भी पेश किया जाएगा। 

Snapdragon Auto Day सिर्फ एक टेक इवेंट नहीं, बल्कि ऑटोमोबाइल इनोवेशन में भारत के ग्लोबल पावर हाउस बनने का संकेत है। Qualcomm इस मंच के ज़रिए ये दिखाना चाहता है कि भारत की टेक्नोलॉजी, टैलेंट और विज़न किस तरह भविष्य की मोबिलिटी को एक नई दिशा दे रहे हैं। इस इवेंट में Qualcomm की नई तकनीक के लाइव डेमो होंगे। AI-पावर्ड कॉकपिट और ADAS सिस्टम्स को करीब से देखने का मौका मिलेगा। भारत के मशहूर ऑटो और टेक लीडर्स से सीधे बातचीत करने का मौका भी मिलेगा।।

Qualcomm Snapdragon Auto Day का मकसद यह बताना है कि आज कंपनियां तकनीक, सुरक्षा और नई सोच के साथ ऐसी कारें बना रही हैं जो न सिर्फ सफर को बेहतर बनाएं, बल्कि हर मोड़ पर आपके साथ सोचें, समझें और फैसले लें।