Realme 16 5G: 7000mAh बैटरी और सेल्फी मिरर के साथ 2 अप्रैल को पावर किंग की एंट्री

नई दिल्ली: स्मार्टफोन कंपनी Realme ने अपने नए मिड-रेंज फोन Realme 16 5G की इंडिया में लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 2 अप्रैल को लॉन्च होगा और Flipkart व कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। लॉन्च से पहले ही इसके कई बड़े फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिनमें 7000mAh की बड़ी बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा और लेटेस्ट Android 16 शामिल हैं।

Realme 16 5G को कंपनी पहले ही जनवरी में वियतनाम समेत कुछ ग्लोबल मार्केट्स में पेश कर चुकी है। अब इसे भारतीय यूजर्स के लिए लॉन्च किया जा रहा है। यह फोन खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो लंबी बैटरी लाइफ और अच्छी परफॉर्मेंस चाहते हैं। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की पावरफुल बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है। इसके साथ 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाएगी। बार-बार चार्ज करने की झंझट काफी हद तक खत्म हो जाएगी।

Realme 16 5G में 6.57 इंच की बड़ी स्क्रीन दी जाएगी, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल, विडियो देखने और गेमिंग के लिए बेहतर अनुभव देगी। डिजाइन में भी कंपनी ने कुछ नया देने की कोशिश की है। इसमें पीछे की तरफ हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और LED फ्लैश होगा। इसमें एक छोटा रिफ्लेक्टिव एरिया भी दिया गया है, जिसे “सेल्फी मिरर” कहा जा रहा है, जिससे यूजर्स रियर कैमरे से भी आसानी से सेल्फी ले सकेंगे। इस फोन में MediaTek का Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो स्मूद और फास्ट एक्सपीरियंस देने में सक्षम है। इसके साथ 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिल सकता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 के साथ आएगा। कंपनी ने इसमें 3 साल के Android अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। फोन में IP69 रेटिंग मिलेगी। धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा। साथ ही इसमें बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे फोन ज्यादा गर्म नहीं होगा और लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस देगा। Realme 16 5G Air Black और Air White रंगों में आएगा।

19 मार्च को आ रहा Realme P4 Lite 5G, 7000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल

नई दिल्ली: स्मार्टफोन कंपनी realme इंडिया में 19 मार्च को नया बजट 5G स्मार्टफोन Realme P4 Lite 5G लॉन्च करने जा रही है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी होगी। फोन एक बार चार्ज करने पर काफी देर तक चल सकता है। यह फोन Flipkart पर ही बिकेगा। ऑनलाइन खरीदने के लिए मुख्य प्लेटफॉर्म Flipkart होगा।

realme पहले ही इस सीरीज में Realme P4, Realme P4 Pro, Realme P4x, Realme P4 Power और Realme P4 Lite 4G जैसे फोन लॉन्च कर चुकी है।अब कंपनी उसी P4 Lite का 5G वर्जन ला रही है, ताकि बजट और मिड-रेंज में हर कीमत पर फोन का विकल्प मिल सके।

नया Realme P4 Lite 5G दिखने में पुराने 4G मॉडल से थोड़ा अलग होगा। इसमें कैमरे सीधी लाइन (वर्टिकल) में लगे होंगे, जबकि 4G मॉडल में कैमरा चौकोर बॉक्स (स्क्वेयर डिजाइन) में था। फोन में ड्यूल-टोन डिजाइन भी होगा। पीछे दो अलग रंगों का डिजाइन होगा, जिससे फोन ज्यादा स्टाइलिश दिखेगा। 7,000mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो 4G मॉडल से ज्यादा बड़ी है। Realme P4 Lite 4G में 6.74 इंच की LCD स्क्रीन मिलती है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट है। इसका मतलब स्क्रीन ज्यादा स्मूद चलती है।

फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जो आमतौर पर बजट फोन में मिलता है। गेम खेलने वालों के लिए इसमें GT Mode फीचर भी है, जिससे गेमिंग के समय फोन की परफॉर्मेंस बेहतर हो जाती है।4G मॉडल में 6,300mAh बैटरी मिलती है। इसमें 15W फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी है, यानी इससे दूसरे छोटे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं। फोन में 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Realme P4 Lite 4G की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। इसलिए उम्मीद है कि नया Realme P4 Lite 5G इससे थोड़ा महंगा हो सकता है। बड़ी 7,000mAh बैटरी के साथ यह फोन बजट सेगमेंट में लंबी बैटरी लाइफ वाला 5G स्मार्टफोन हो सकता है।

Realme P4 Lite 4G की 20 फरवरी को लॉन्चिंग: 10000 से कम में नया धमाका

नई दिल्ली: Realme इंडियन मार्केट में अपनी P4 सीरीज का नया और किफायती स्मार्टफोन Realme P4 Lite 4G 20 फरवरी को लॉन्च करने जा रही है। यह इस सीरीज का चौथा फोन होगा, जो पहले से मौजूद P4 Power, P4 Pro और P4X के बाद लाइनअप में शामिल होगा। यह 4G फोन होगा और 5G सपोर्ट नहीं मिलेगा। इसी वजह से इसकी कीमत 10,000 रुपये से कम रहने की संभावना है, जिससे यह बजट ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प बन सकता है।

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,300mAh की दमदार बैटरी है। कंपनी का दावा है कि अपने सेगमेंट में यह सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन होगा। खासकर 10,000 रुपये से कम कीमत वाले फोन में इतनी बड़ी बैटरी मिलना बड़ी बात मानी जा रही है। जो लोग लंबे समय तक बैटरी बैकअप चाहते हैं, उनके लिए यह फोन फायदेमंद साबित हो सकता है। बैटरी बड़ी होने के बावजूद कंपनी ने इसे पतला और हल्का डिजाइन देने की कोशिश की है। Realme P4 Lite 4G की मोटाई सिर्फ 7.49mm बताई गई है, जो इस कैटेगरी में काफी स्लिम मानी जाती है। यूजर को भारी-भरकम फोन की बजाय पतला और स्टाइलिश लुक मिलेगा।

इसमें UNISOC T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। यह चिपसेट आमतौर पर एंट्री-लेवल स्मार्टफोन्स में देखने को मिलता है। हालांकि यह हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग के लिए नहीं जाना जाता, लेकिन रोजमर्रा के काम जैसे कॉलिंग, सोशल मीडिया, वीडियो देखना और हल्का-फुल्का गेम खेलने के लिए ठीक माना जाता है। फोन में IP54 रेटिंग भी दी गई है, यानी यह धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रहेगा। इसके अलावा AI फीचर्स जैसे Circle to Search, AI फोटो एन्हांसमेंट और Noise Reduction Call 2.0 भी मिलेंगे, जो कॉल और फोटो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।

लॉन्चिंग से पहले धमाका: 6 जनवरी 2026 को इंडिया में एंट्री से पहले Realme 16 Pro+ 5G की कीमत लीक

नई दिल्ली: Realme अपनी नई Realme 16 Pro सीरीज़ इंडिया में 6 जनवरी 2026 को लॉन्च करेगी। लॉन्चिंग से पहले ही इसके टॉप मॉडल Realme 16 Pro+ 5G की कीमत संभावित कीमत का अंदाजा हो गया है। एक टिप्स्टर ने फोन के रिटेल बॉक्स की तस्वीरें शेयर की हैं, जिससे इसके संभावित दाम, साइज और डिस्प्ले से जुड़े अहम डिटेल्स लीक हो गए हैं।

Realme 16 Pro+ 5G की कीमत भारत में करीब 43,999 रुपये बताई गई है। हालांकि यह रिटेल बॉक्स पर छपी कीमत है और आमतौर पर भारत में फोन की असली बिक्री कीमत इससे थोड़ी कम होती है। इसके अलावा, लॉन्च के समय कंपनी बैंक ऑफर्स और इंट्रोडक्टरी डिस्काउंट भी दे सकती है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत और नीचे आ सकती है। फिलहाल Realme ने आधिकारिक तौर पर कीमत की पुष्टि नहीं की है।

रिटेल बॉक्स से यह भी पता चलता है कि फोन का साइज 162.5 x 76.3 x 8.5 मिमी होगा और इसका वजन करीब 203 ग्राम रहेगा। इसमें 6.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जाएगा, जो वीडियो देखने और गेमिंग के लिए बेहतर अनुभव देगा। फोन में पीछे की तरफ स्क्वायर शेप ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, जो इसे प्रीमियम लुक देगा।

Realme पहले ही कन्फर्म कर चुकी है कि इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा मिलेगा। यह कैमरा कंपनी की LumaColor Image-पावर्ड Portrait Master टेक्नोलॉजी के साथ आएगा, जिससे फोटो ज्यादा खूबसूरत आएंगी। फोन के पूरे डिजाइन के लिए Realme ने मशहूर जापानी डिजाइनर Naoto Fukasawa के साथ काम किया है। परफॉर्मेंस के लिए Realme 16 Pro+ 5G में एक नया Snapdragon प्रोसेसर दिया जाएगा। यह चिपसेट Snapdragon 7 Gen 4 से ज्यादा पावरफुल होगा, जिससे फोन तेज और स्मूद परफॉर्मेंस देगा, हालांकि प्रोसेसर का सटीक नाम अभी सामने नहीं आया है।

फोन को इंडिया में Master Gold और Master Grey रंगों में लॉन्च किया जाएगा। इंडिया के लिए खास Camellia Pink और Orchid Purple कलर ऑप्शन भी उपलब्ध होंगे। यह फोन Flipkart और Realme की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बिक्री के लिए आएगा। Realme 16 Pro+ 5G अपने बड़े डिस्प्ले, 200MP कैमरा, दमदार प्रोसेसर और प्रीमियम डिजाइन के साथ मिड-रेंज प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश करता है। अब सभी की नजरें 6 जनवरी 2026 को होने वाले लॉन्च इवेंट पर टिकी हुई हैं।

Realme 16 Pro कैमरे में LumaColor IMAGE : हीरो जैसी आएगी फोटो, खिलेगा चांद सा चेहरा

नई दिल्ली: Realme जल्द ही अपने नए 16 Pro Series 5G स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च करने वाला है। इसके पहले ही कंपनी ने फोन के कैमरा मॉड्यूल का ऑफिशियल टीज़र पेश कर दिया है। Realme ने अपनी आने वाली 16 Pro Series 5G स्मार्टफोन्स के लिए एक खास तकनीक LumaColor IMAGE का ग्लोबल डेब्यू किया है।

LumaColor IMAGE की मदद से आप अपने दोस्तों और परिवार के फोटो या सेल्फी को नेचुरल, असली और इमोशनल अंदाज में कैप्चर कर पाएंगे। फोटो में त्वचा का रंग बिल्कुल असली दिखेगा। फोटो में लाइट और शैडो की परतें (लेयर्ड लाइटिंग) होंगी और पूरा माहौल ज्यादा आकर्षक लगेगा। पुराने या सामान्य कैमरों में लाइट और रंग अलग-अलग प्रोसेस होते हैं, जिसकी वजह से कभी-कभी फोटो में बहुत उजाला या रंगों में गड़बड़ी दिखती है। LumaColor IMAGE तकनीक इसे स्मार्ट तरीके से एक साथ प्रोसेस करती है। इससे चेहरे का रंग (स्किन टोन) नेचुरल दिखता है। फोटो में सब्जेक्ट और बैकग्राउंड का संतुलन सही रहता है। लाइटिंग पूरी तरह सुंदर और प्राकृतिक दिखती है।

इस फीचर से चेहरे का रंग हर एंगल और हर लाइटिंग में नेचुरल और असली दिखेगा। चाहे सूरज की रोशनी हो या इंडोर लाइट, स्किन टोन हमेशा संतुलित और सुंदर दिखेगा। इस तकनीक से सब्जेक्ट और बैकग्राउंड की लाइट और शैडो को सही तरीके से जोड़ा जाता है। LumaColor IMAGE आपके पोर्ट्रेट्स को किसी प्रोफेशनल कैमरे से ली हुई तस्वीर जैसा बनाएगी। Realme 16 Pro सीरीज में यह फीचर होने से आप हर फोटो में नेचुरल लुक, खूबसूरत लाइटिंग और असली रंग पा सकेंगे।

Realme 16 Pro Series 5G के पीछे का कैमरा मॉड्यूल स्क्वायर-राउंड शेप (Squircle) में है। इसके ऊपरी हिस्से में एक पिल-शेप्ड यूनिट है, जिसमें दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। नीचे की तरफ दो सर्कुलर यूनिट्स हैं, जिनमें एक में अतिरिक्त सेंसर और दूसरे में LED फ्लैश लगाया गया है।

Realme 16 Pro Series 5G और Realme 16 Pro+ 5G स्मार्टफोन्स में अलग-अलग स्टोरेज विकल्प उपलब्ध होंगे। इनमें 8GB/128GB, 8GB/256GB, 12GB/256GB और 12GB/512GB वेरिएंट्स शामिल हैं। Realme 16 Pro में Pebble Grey, Master Gold और Orchid Purple और Realme 16 Pro+ में Master Grey, Master Gold और Camellia Pink रंग उपलब्ध होंगे।

realme P4x और Watch 5 बने 2025 के बेस्ट सेलर : फर्स्ट डे की सेल में रिकॉर्ड परफॉर्मेंस, दिखाया जलवा

नई दिल्ली: इंडियन यूथ्स में बेहद लोकप्रिय realme की P सीरीज़ के नए realme P4x स्मार्टफोन और realme Watch 5 की 10 दिसंबर को बिक्री शुरू हुई। इन दोनों प्रॉडक्ट्स ने पहले दिन की बिक्री में शानदार रिकार्ड बनाया है। 10 दिसंबर दोपहर 12 बजे से शुरू हुई सेल में पहले दिन P4x स्मार्टफोन की 1,20,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई। इससे यह एक दिन में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन बन गया, जबकि Watch 5 ने 4K स्मार्टवॉच सेगमेंट में 340% ज्यादा बिक्री कर अपना रिकॉर्ड बनाया।

realme P4x में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट है। यह सेगमेंट में बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। फोन में GT Boost फीचर है, जो गेमिंग के दौरान प्रोसेसर और ग्राफिक्स को ऑप्टिमाइज़ करता है। फोन में 7000mAh की बड़ी Titan बैटरी है। 45W फास्ट चार्जिंग के साथ कुछ मिनटों में भी बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है। इसमें Bypass Charging और Frost Core Cooling सिस्टम है, जो CPU का तापमान 20°C तक कम करता है। फोन ज्यादा गर्म नहीं होता। इसमें 1000 निट्स ब्राइटनेस के साथ 144Hz सनलाइट डिस्प्ले है, जिससे धूप में भी स्क्रीन क्लियर दिखाई देती है। 50MP AI कैमरा से फोटो और विडियो दोनों ही शानदार क्वालिटी में आते हैं। यह स्टाइलिश और प्रीमियम लुक में तीन आकर्षक कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

realme Watch 5 पूरी तरह इंडिया में बनी है। इसे Optiemus Electronics Limited (OEL) के सहयोग से बनाया गया है। “Make in India” प्रोडक्ट में 1.97-इंच AMOLED डिस्प्ले है। प्रीमियम मेटल बॉडी इसे मजबूत और स्टाइलिश बनाती है। इंडिपेंडेंट GPS है। लोकेशन ट्रैकिंग बहुत सटीक है। 108 स्पोर्ट्स मोड्स और रोज़ाना की फिटनेस ट्रैकिंग के लिए हेल्थ फीचर्स शामिल हैं। यह वर्कआउट, रनिंग, साइक्लिंग और अन्य फिटनेस एक्टिविटीज को अच्छे से मॉनिटर कर सकता है। लाइट मोड में 20 दिन की बैटरी लाइफ देता है। HD ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट करता है, जिससे कॉल करना आसान है। इसमें NFC सपोर्ट है, डिससे मोबाइल पेमेंट या डेटा ट्रांसफर आसान है। इसमें 300+ कस्टमाइज़ेबल वॉच फेस हैं, जिसे यूजर अपनी पसंद के अनुसार बदल सकते हैं।

7000 mAh की बैटरी संग realme P4x बनेगा ऑनलाइन सुपरस्टार: 8 को मिलेगी झलक, 10 दिसंबर को लाइव सेल

नई दिल्ली: realme ने इंडिया में अपने नए पावर-पैक स्मार्टफोन realme P4x के लिए लाइव ऑनलॉइन शो का बिगुल बजा दिया है। realme अब अपने नए स्मार्टफोन P4x को एक लाइव शो में दिखाएगा, जहां लोग फोन को देखकर उसके फीचर्स समझ सकेंगे और फिर उसी प्लैटफॉर्म पर लाइव सेल के दौरान डिस्काउंट के साथ खरीद भी सकेंगे। कंपनी 8 दिसंबर की शाम 7 बजे एक खास लाइव सेशन में फोन की पहली एक्सक्लूसिव झलक दिखाएगी, जबकि 10 दिसंबर को दोपहर 12 बजे सिर्फ एक घंटे की Live Commerce Sale आयोजित होगी, जहां यूजर्स भारी डिस्काउंट के साथ P4x खरीद सकेंगे। इस लाइव इवेंट को क्रिएटर्स तुषार खन्ना और सबा हुसैन होस्ट करेंगे।

6GB+128GB मॉडल की कीमत ₹15,999 है, लेकिन ₹1,000 कूपन और ₹1,500 बैंक ऑफर के साथ यह सिर्फ ₹13,499 में मिल जाएगा। 8GB+128GB वेरिएंट की प्रभावी कीमत ₹14,999 रखी गई है। 8GB+256GB मॉडल ₹16,999 में उपलब्ध होगा। साथ ही Flipkart पर 3 महीने की नो-कॉस्ट EMI भी मिल रही है।

realme P4x को कंपनी ने “7000mAh Pioneer” कहा है। यह अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी और सबसे टिकाऊ बैटरी लेकर आता है। इसमें 7000mAh Titan Battery दी गई है, जो 45W Fast Charging सपोर्ट करती है। फोन में Bypass Charging भी दिया गया है जिससे गेमिंग या हेवी लोड के दौरान फोन गर्म नहीं होता। ठंडक बनाए रखने के लिए इसमें Frozen Crown Cooling System है और एक बड़ी Steel VC Plate लगी है, जो CPU का तापमान 20°C तक कम कर देती है।

realme P4x में नया MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट है, जो इस प्राइस सेगमेंट में सबसे तेज परफॉर्मेंस देने का दावा करता है। इसमें 144Hz Sunlight Display है जो 1000 nits की पीक ब्राइटनेस देता है। Dual Speakers इसको एक बेहतर मल्टीमीडिया डिवाइस बनाते हैं। कैमरा सेटअप में realme ने 50MP AI कैमरा, 4K विडियो रिकॉर्डिंग, और कई AI टूल्स दिए हैं, जिससे फोटो और विडियो की क्वालिटी काफी बेहतर मिलती है। P4x एक aerospace-inspired स्टाइल में बनाया गया है। इसमें Matte Silver, Elegant Pink और Lake Green जैसे रंग मिलते हैं।

Realme C85 5G: 7,000mAh बैटरी वाला दमदार बजट स्मार्टफोन 28 नवंबर को इंडिया में लॉन्च

नई दिल्ली: Realme ने आधिकारिक तौर पर अपने नए बजट 5G स्मार्टफोन Realme C85 5G की इंडिया में लॉन्चिंग की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने Flipkart पर लाइव माइक्रोसाइट के जरिए कन्फर्म किया कि यह फोन 28 नवंबर को इंडिया में लॉन्च होगा। लॉन्च के तुरंत बाद यह Flipkart और Realme के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा।

इस फोन की सबसे बड़ी ताकत है इसमें मिलने वाली 7,000mAh की मेगा बैटरी, जो इस प्राइस सेगमेंट में बेहद खास है। Realme का दावा है कि यह बैटरी 22 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 50 घंटे की कॉलिंग और 145 घंटे तक म्यूजिक सुनने का समय दे सकती है। इतना ही नहीं, सिर्फ 1% बैटरी पर 40 मिनट की कॉलिंग और 9 घंटे का स्टैंडबाय टाइम मिल सकता है। चार्जिंग भी काफी तेज है—फोन में 45W फास्ट चार्जिंग मिलेगी, जो 5 मिनट की चार्जिंग में 1.5 घंटे का बैकअप दे देगी। इसके साथ ही फोन 6.5W रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करेगा, यानी यह जरूरत पड़ने पर एक पावर बैंक की तरह दूसरे डिवाइसेज को भी चार्ज कर सकता है।

Realme C85 5G को IP69 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी से बेहद मजबूत सुरक्षा प्रदान करती है। इसमें MIL-STD 810H ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस भी मिलेगा, यानी गिरने-झटकों में भी फोन सुरक्षित रहने वाला है। फोन का स्क्रीन 1,200 nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा—जिससे तेज धूप में भी डिस्प्ले साफ और ब्राइट दिखेगा। कैमरा सेटअप में कंपनी ने पीछे की तरफ 50MP Sony AI कैमरा दिया है। साथ ही इसमें एक नया AI-पावर्ड फोटो एडिटिंग फीचर AI Edit Genie भी शामिल होगा, जो तस्वीरों को ऑटो-एन्हांस करके स्मार्ट एडिटिंग का विकल्प देगा।

यह मॉडल हाल ही में वियतनाम में भी लॉन्च हुआ था, जहां इसे 6.8-inch HD+ डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया था। कुल मिलाकर, Realme C85 5G अपनी विशाल बैटरी, दमदार फीचर्स और किफायती कीमत के साथ भारतीय बजट स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हलचल मचाने वाला है।

Realme GT 8 Pro: इंडिया में धमाकेदार एंट्री, कैमरा, पावर और स्पीड का किंग

नई दिल्ली: Realme अपना अब तक का सबसे पावरफुल फ्लैगशिप Realme GT 8 Pro इंडिया में लॉन्च कर रहा है। महीनों से चल रही टीज़र स्ट्रेटेजी और चीन में जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद भारतीय मार्केट भी इसके स्वागत के लिए तैयार है। यह फोन न सिर्फ दमदार परफॉर्मेंस बल्कि फोटोग्राफी, डिस्प्ले और बैटरी—हर फ्रंट पर एक नया बेंचमार्क सेट करने की क्षमता रखता है।

Realme GT 8 Pro का इंडिया में लॉन्च आज दोपहर 12 बजे होगा, जिसका लाइव प्रसारण कंपनी अपने YouTube चैनल पर करेगी। फोन की बिक्री Flipkart और Realme India की वेबसाइट पर शुरू होगी। कंपनी भारत में इसे दो प्रीमियम कलर—Diary White और Urban Blue—में पेश कर रही है। आधिकारिक कीमत तो लॉन्च के बाद ही सामने आएगी, लेकिन लीक के मुताबिक भारत में इसकी कीमत ₹60,000 से ₹72,000 के बीच हो सकती है। चीन में यह लगभग ₹50,000 से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए ₹64,000 तक जाता है। ऐसे में भारतीय मार्केट में इसकी कीमत प्रीमियम फ्लैगशिप स्तर पर रहने की उम्मीद है।

Realme GT 8 Pro को कंपनी ने अपने सबसे एडवांस्ड डिस्प्ले के साथ पेश किया है। इसमें 2K रेज़ोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 7,000 निट्स पीक ब्राइटनेस शामिल है। गेमिंग और मल्टीमीडिया अनुभव को नये स्तर पर ले जाने का दावा कंपनी कर रही है।
फोन को Qualcomm के नवीनतम 3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से पावर मिलती है। साथ में LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज भी दी गई है। यह कॉम्बिनेशन इसे अल्ट्रा-फास्ट ऐप लोडिंग, स्मूद गेमिंग और मल्टीटास्किंग में बेस्ट बनाता है। इसमें HyperVision+ AI चिप भी शामिल है जो वीडियो एन्हांसमेंट, AI प्रोसेसिंग और कैमरा परफॉर्मेंस को नई धार देता है।

Realme GT 8 Pro का सबसे बड़ा हथियार इसका कैमरा सेटअप है। इसमें 200MP टेलीफोटो सेंसर, 120X SuperZoom और Ricoh GR ट्यूनिंग दी गई है, जो लो-लाइट से लेकर डे-लाइट तक क्रिस्टल-क्लियर फोटो देने का वादा करती है। फोन में स्वैपेबल कैमरा मॉड्यूल भी होंगे। फ्रंट कैमरे के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है, जो सेल्फी को और भी बेहतर बनाता है। Realme ने GT 8 Pro में 7,000 एमएएच टाइटन बैटरी दी है। 120W Ultra Charge करती है। कंपनी दावा करती है कि केवल 15 मिनट चार्जिंग से पूरे दिन का बैकअप मिल जाएगा।
 BGMI खेलने पर 7.66 घंटे, YouTube पर 21.3 घंटे और स्टैंडबाय में 523 घंटे का समय फोन दे सकता है।

Realme GT 8 Pro : Ricoh GR कैमरे के साथ इंडिया में 20 नवंबर को लॉन्च, 7,000 mAh बैटरी का पावरहाउस

नई दिल्ली: इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में Realme GT 8 Pro सिर्फ स्पीड या स्टाइल नहीं, बल्कि फोटोग्राफी की परिभाषा बदलेगा। Realme फोन में मशहूर Ricoh GR कैमरा सिस्टम है, जो 28mm और 40mm दो फोकल लेंथ के साथ आता है। 5 Ricoh GR टोन मोड्स आपकी हर तस्वीर को प्रोफेशनल टच देते हैं, चाहे वह स्ट्रीट शॉट हो या पोर्ट्रेट। Realme GT 8 Pro सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं, बल्कि एक क्रिएटिव टूल है जो फोटोग्राफी, डिजाइन और परफॉर्मेंस, तीनों को एक नए लेवल पर ले जाता है।

फोन का कैमरा बंप डिटैचेबल है। आप इसे अपनी पसंद के हिसाब से बदल सकते हैं। चाहे आपको राउंड, स्क्वेयर, या रोबोट थीम वाला डिज़ाइन पसंद हो, बस कैमरा मॉड्यूल को हल्का घुमाइए, पुराना निकालिए और नया लगा दीजिए। एक “क्लिक” के साथ लॉक हो जाएगा। यह फोन एकदम पावरहाउस है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट स्पीड और एफिशिएंसी दोनों में बेहतरीन है। फोन में 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलेगी। यह पहला स्मार्टफोन होगा जो Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलेगा।

Realme GT 8 Pro वाकई पावर का बादशाह है। इसमें 7,000 mAh की जबरदस्त बैटरी है। चार्जिंग की रफ्तार भी किसी रेस कार से कम नहीं है। 120W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग कुछ ही मिनटों में फोन को 0 से 100 पर्सेंट पर पहुंचा देती है। अगर आप वायरलेस चार्जिंग के फैन हैं, तो ये फोन आपको 50W वायरलेस चार्जिंग देगा। फोन के डिस्प्ले में 2K रेज़ॉल्यूशन वाले सुपर-ब्राइट पैनल है, जिसमें 7,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। धूप में भी स्क्रीन ऐसे चमकेगी जैसे सूरज से मुकाबला कर रही हो! फोन का पेपर-जैसा लेदर फिनिश बैक पैनल इसे एक प्रीमियम टच देता है। इसे रिसाइकल्ड प्लास्टिक और टेक्सटाइल से तैयार किया गया है। यह खूबसूरत और इको-फ्रेंडली भी।

रंगों में कमाल के शेड — Diary White और Urban Blue है, जो फोन को लग्ज़री और मॉडर्न लुक देते हैं। Realme GT 8 Pro को Flipkart और Realme.com से खरीद सकेंगे। Realme GT 8 Pro सिर्फ एक फोन नहीं बल्कि क्रिएटिव लोगों के लिए एक खास गियर है, जिसमें कैमरा क्वालिटी, डिजाइन और टेक्नोलॉजी का ऐसा शानदार मेल है जो इसे बाकी स्मार्टफोनों से बिल्कुल अलग बनाता है।