Skoda Auto Volkswagen India का धमाका: इंडिया में 25 साल में 20 लाख गाड़ियां बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली: Skoda Auto Volkswagen India ने इंडिया में अपनी 25 साल की मौजूदगी के बीच एक बड़ा मुकाम छू लिया है। कंपनी ने इंडिया में 20 लाख (2 मिलियन) से ज्यादा गाड़ियों के प्रोडक्शन माइलस्टोन पार कर लिया। यह आंकड़ा सिर्फ संख्या नहीं, बल्कि उन मॉडलों की सफलता का सबूत है जिन्हें भारत में ही डेवलप किया गया और जिन्हें देश के ग्राहकों ने हाथों-हाथ लिया। खास तौर पर MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर बनी Kushaq, Slavia, Kylaq, Taigun और Virtus ने कंपनी के प्रोडक्शन को नई रफ़्तार दी। आखिरी पांच लाख गाड़ियां सिर्फ साढ़े तीन साल में बन गईं, जिससे साफ है कि भारतीय ग्राहकों का भरोसा इन कारों पर तेजी से बढ़ा है।

Skoda Auto Volkswagen India KE बिक्री के मोर्चे पर भी ग्रुप का प्रदर्शन शानदार रहा। Škoda Auto India ने 2025 के पहले 10 महीनों में 61,607 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले दोगुना से भी ज्यादा है। वहीं Volkswagen India के लिए भी यह सीजन खास रहा; Virtus ने इस दिवाली अपनी अब तक की सबसे बड़ी मासिक बिक्री हासिल की और प्रीमियम सेडान सेगमेंट में 40% हिस्सेदारी से अपनी धाक जमाए रखी।

ग्रुप की प्रीमियम और लग्ज़री ब्रैंड Bentley ने अब भारत में एक अलग डिविजन के साथ काम कर रही है और मुंबई-बेंगलुरु में नए शोरूम खोले हैं। पिछले छह साल में 4,400 से ज्यादा ग्राहकों ने Porsche खरीदी है। अब Porsche के 13 रिटेल आउटलेट्स भारत में है। Audi ने भी प्री-ओन्ड कार सेगमेंट में 5% की ग्रोथ हासिल की और अपने ‘Charge My Audi’ प्रोग्राम के तहत 6,500 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट्स स्थापित कर दिए। Lamborghini ने तो 2024 में 113 कारें डिलिवर करके भारत में अपना अब तक का सबसे शानदार साल दर्ज किया और अपने सभी मॉडल्स को हाइब्रिड लाइनअप में बदलने की यात्रा पूरी कर ली।

इंडियन मार्केट के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी भारतीय प्लांट अहम भूमिका निभा रहे हैं। Skoda Auto Volkswagen India Private Limited (SAVWIPL) अब तक 7 लाख से ज्यादा गाड़ियां लेटिन अमेरिका, अफ्रीका, साउथ-ईस्ट एशिया और मिडिल ईस्ट जैसे क्षेत्रों में एक्सपोर्ट कर चुका है।

Maruti Smart Finance की डिजिटल कार लोन में क्रांति: 1.7 लाख करोड़ के कार लोन बांटकर रचा इतिहास

नई दिल्ली: Maruti Suzuki Smart Finance (MSSF) ने इंडिया में डिजिटल कार फाइनेंसिंग को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाते हुए 25 लाख से भी ज्यादा कार लोन बांटने का बड़ा माइलस्टोन हासिल कर लिया है। 2020 में शुरू हुए इस प्लेटफॉर्म ने अब तक कुल 1,70,000 करोड़ रुपये से अधिक के कार लोन ग्राहकों तक पहुंचाए हैं। भारत के लोग अब कार खरीदने से पहले डिजिटल प्लैटफॉर्म पर भरोसा कर रहे हैं। मारुति ने इस बदलाव को सबसे पहले पहचानकर पूरे सिस्टम को आसान और पारदर्शी बना दिया।

Maruti Suzuki के सीनियर एग्जिक्यूटिव अफसर (मार्केटिंग एंड सेल्स) पार्थो बनर्जी के मुताबिक, आज ज्यादातर ग्राहक अपनी कार खरीदने की यात्रा ऑनलाइन शुरू करते है। मॉडल देखने से लेकर फाइनेंसिंग प्लान चुनने तक। इसी बदलते ट्रेंड को समझते हुए कंपनी ने MSSF को लॉन्च किया, जो मल्टी-फाइनेंसर, एंड-टू-एंड डिजिटल कार फाइनेंसिंग समाधान है। पिछले पांच सालों में इस प्लेटफॉर्म ने करोड़ों लोगों की कार खरीद प्रक्रिया को आसान बना दिया है। उन्होंने बताया कि ARENA और NEXA के 40% से ज्यादा ग्राहक अब MSSF के जरिए ही लोन लेते हैं और 2.5 मिलियन से अधिक ग्राहकों को ‘जॉय ऑफ मोबिलिटी’ देने का यह सफर कंपनी के लिए गर्व का क्षण है।

उन्होंने कहा कि यह सफलता देशभर में मौजूद 35 फाइनेंस पार्टनर्स की मजबूत साझेदारी के बिना संभव नहीं होती। ये पार्टनर्स पूरे भारत में ग्राहकों को बिना झंझट के फाइनेंसिंग उपलब्ध कराते हैं और ऑटोमोबाइल रिटेल को डिजिटल दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। MSSF ग्राहकों को घर बैठे पूरा डिजिटल फाइनेंसिंग अनुभव देता है। लोन एप्लिकेशन, ऑनलाइन सैंक्शन, डिस्बर्सल, और रियल-टाइम ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं बस कुछ क्लिक में मिल जाती हैं। इस प्लेटफॉर्म पर सैलरी और सेल्फ-एम्प्लॉयड दोनों तरह के ग्राहकों को क्रेडिट स्कोर-आधारित ब्याज दरें, प्री-अप्रूव्ड और कस्टमाइज्ड लोन ऑफर भी मिलते हैं। ग्राहक एक ही जगह पर कई फाइनेंसर्स की तुलना कर अपने लिए सबसे बेहतर विकल्प चुन सकते हैं।

लोन प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए कंपनी ने ARENA और NEXA दोनों चैनल्स में QR कोड भी मुहैया कराए हैं, जिनकी मदद से ग्राहक सिर्फ एक स्कैन में अपनी कार लोन की यात्रा शुरू कर सकते हैं। डिजिटल सुविधा, तेज प्रोसेस और झंझट-फ्री लोन—MSSF ने कार खरीदने को पहले से कहीं ज्यादा आसान, तेज और मजेदार बना दिया है।

धनतेरस–दिवाली और भाईदूज पर Tata Motors की बिक्री में 30% बढ़ोतरी

नई दिल्ली: Tata Motors Passenger Vehicles (TMPV) ने इस साल के धनतेरस, दिवाली और भाईदूज पर में शानदार बिक्री प्रदर्शन किया है। इन त्योहारों में कंपनी ने 25,000 से अधिक गाड़ियां ग्राहकों तक डिलीवर की, जो पिछले साल की तुलना में 30% ज़्यादा हैं। यह TMPV के लिए इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

कंपनी के अनुसार, इस वृद्धि के पीछे मजबूत उपभोक्ता मांग और सरकार की नई नीतियां बड़ी भूमिका निभा रही हैं। खासतौर पर GST 2.0 सुधार ने वाहन खरीदना अधिक किफायती बनाया है, जिससे ग्राहकों में उत्साह और भरोसा दोनों बढ़ा है। TMPV का कहना है कि इस बार SUV और मिड-सेगमेंट मॉडल, जैसे Nexon और Harrier, की बिक्री सबसे अधिक रही। इस साल धनतेरस और दीवाली का शुभ मुहूर्त दो-तीन दिन तक फैला, जिससे ग्राहक अपनी पसंद की गाड़ी सही समय पर खरीद सकें। TMPV ने इसे ध्यान में रखते हुए डिलीवरी की अवधि बढ़ाई और ग्राहकों को सुविधा प्रदान की।

TMPV के चीफ कमर्शियल ऑफिसर, अमित कामत, ने बताया: “मांग बहुत मजबूत रही है। GST 2.0 सुधारों ने बाजार को और गति दी है। हम उम्मीद करते हैं कि इस दौरान 25,000 से ज़्यादा वाहन सफलतापूर्वक डिलीवर होंगे। यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण और उत्साहजनक रिकॉर्ड है।” विश्लेषकों का कहना है कि GST सुधारों के साथ-साथ त्योहारी सीजन में उपभोक्ता विश्वास बढ़ने के कारण बिक्री में यह उछाल आया है। वाहन अब पहले से अधिक किफायती और ग्राहकों के लिए सुलभ हो गए हैं। TMPV ने इस अवसर का पूरा फायदा उठाया और उच्च मांग को पूरा करने के लिए प्रोडक्शन और डिलीवरी दोनों में तेजी लाई। यह प्रदर्शन TMPV के लिए सिर्फ बिक्री का रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि ग्राहकों के विश्वास और बाज़ार में कंपनी की मजबूत स्थिति को भी दर्शाता है।

Tata Nexon: सितंबर में बनी इंडिया की नंबर 1 बिकने वाली कार, ADAS सेफ्टी और Red #DARK एडिशन लॉन्च

मुंबई: Tata Motors ने आज डबल सेलिब्रेशन किया है! पहला, उनकी सबसे धांसू एसयूवी Nexon सितंबर 2025 में इंडिया की सबसे ज़्यादा बिकने वाली कार बन गई है। यह उनके लिए बहुत बड़ी जीत है। और दूसरी बड़ी खबर यह है कि Tata ने अब Nexon में ADAS (Advanced Driver Assistance System) सेफ्टी टेक्नोलॉजी भी जोड़ दी है।

Nexon अब हुई और भी सेफ, सेफ्टी में कोई टक्कर नहीं

Nexon पहले से ही सेफ्टी की क्वीन है—यह GNCAP और BNCAP दोनों से डबल 5-स्टार रेटिंग पाने वाली इकलौती SUV है। अब ADAS आने से यह और भी ज़्यादा सुरक्षित हो गई है।

ADAS में क्या मिलेगा

अब Nexon खुद ड्राइवर की मदद करेगी ताकि एक्सीडेंट कम हों। इसमें ये स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं:
ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB): अगर आप ब्रेक नहीं लगा पाए, तो कार अपने आप ब्रेक लगा देगी।
फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग (FCW): सामने कोई खतरा होने पर आपको तुरंत अलर्ट मिलेगा।
लेन कीप असिस्ट (LKA): अगर आप गलती से लेन से बाहर जाने लगे, तो स्टीयरिंग खुद हल्का सा सुधारेगा।
ट्रैफ़िक साइन रिकॉग्निशन (TSR): कार ज़रूरी रोड साइन पहचानकर आपको दिखाएगी।

जश्न में आई Red #DARK Edition

नंबर 1 बनने की खुशी में, टाटा ने नेक्सन रेड #DARK एडिशन भी लॉन्च कर दिया है।
कीमत: इसकी शुरुआती कीमत ₹12.44 लाख है।
पावर: सबसे अच्छी बात यह है कि यह स्पेशल एडिशन पेट्रोल, डीज़ल और CNG, तीनों पावरट्रेन में मिलेगा!
लुक: यह एक्सक्लूसिव एटलस ब्लैक रंग में आती है, लेकिन इसमें लाल (Red) रंग के एक्सेंट दिए गए हैं ताकि इसका लुक और भी ज़्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम लगे।
अंदर का माहौल: केबिन में ग्रेनाइट ब्लैक थीम है, जिसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीटों पर लाल लेदरेट और डायमंड क्विल्टिंग है। डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल पर भी लाल एक्सेंट हैं। पीछे बैठने वालों के लिए रियर सनशेड भी मिलेगा।

Tata Motors के विवेक श्रीवत्स ने कहा, “नेक्सन ने हमेशा सेफ्टी में नया रिकॉर्ड बनाया है। सितंबर में नंबर 1 बिकने वाली कार बनना दिखाता है कि ग्राहक हम पर कितना भरोसा करते हैं। ADAS और रेड #DARK एडिशन के साथ, हम आधुनिक ग्राहकों की हर ज़रूरत को पूरा करना जारी रखेंगे।”

HERO ने बनाया धमाकेदार रिकॉर्ड, बेच डालीं 12.50 करोड़ बाइक

नई दिल्ली: 1984 में हीरो होंडा के रूप में शुरुआत करने वाली इस कंपनी ने सिर्फ 41 सालों में 125 मिलियन यूनिट्स के प्रॉडक्शन और बिक्री का रिकॉर्ड कायम कर दिया है। कंपनी ने अपनी तीन पॉपुलर बाइक्स स्प्लेंडर+ (Splendor+), पैशन+ (Passion+) और विडा VX2 (Vida VX2) के स्पेशल 125 मिलियन एडिशन लॉन्च किए हैं। हीरो स्प्लेंडर+ (Splendor+) और पैशन+ (Passion+) भारत के लाखों परिवारों की भरोसेमंद बाइक हैं, जबकि Vida VX2 कंपनी की ईवी क्रांति की निशानी है।

Hero की शुरुआत 1984 में Hero Honda Motors के तौर पर हुई थी और 1985 में कंपनी ने अपनी पहली बाइक CD100 बाजार में उतारी। इसके बाद 1994 में देश की सबसे ज़्यादा बिकने वाली बाइक Splendor लॉन्च हुई और उसी साल कंपनी ने 10 लाख यूनिट्स का प्रोडक्शन माइलस्टोन हासिल किया। 2001 में Passion ब्रांड की एंट्री हुई। 2005 में कंपनी ने स्कूटर सेगमेंट में कदम रखते हुए Pleasure लॉन्च किया।

2009 तक आते-आते Hero Honda ने 2.5 करोड़ यूनिट्स का आंकड़ा छू लिया और 2011 में कंपनी का नाम बदलकर Hero MotoCorp हो गया। इसके बाद माइलस्टोन का सिलसिला और तेज़ हुआ – 2015 में 5 करोड़ यूनिट्स, 2017 में 7.5 करोड़ यूनिट्स और 2021 में कंपनी ने 10 करोड़ यूनिट्स का रिकॉर्ड बना लिया। 2020 में Harley-Davidson के साथ पार्टनरशिप ने Hero को नई पहचान दी और अब 2025 में कंपनी ने 12.5 करोड़ यूनिट्स का माइलस्टोन छू लिया है।

Splendor+ और Passion+ में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। दोनों 100cc बाइक्स पहले जैसे ही इंजन और परफॉर्मेंस के साथ आती हैं, लेकिन इनमें नया Grey कलर (जो Nardo Grey जैसा लगता है), Black-Brown-Gold शेड्स में नए ग्राफिक्स और फ्यूल टैंक पर खास 125M 3D प्लाक दिया गया है। वहीं Vida VX2 125 Million Edition में कलर ऑप्शन पहले जैसे ही रखे गए हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि फ्रंट एप्रन पर नया 125M 3D प्लाक दिया गया है, जो इसे लिमिटेड एडिशन की पहचान देता है।

Ola Electric का ‘धमाकेदार’ रिकॉर्ड: 10 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रोडक्शन करने वाली इंडिया की पहली EV कंपनी बनी

बेंगलुरु: इंडिया की सबसे बड़ी प्योर-प्ले ईवी कंपनी Ola Electric ने आज एक ऐतिहासिक विनिर्माण उपलब्धि की घोषणा की है। कंपनी ने तमिलनाडु के कृष्णागिरी स्थित अपनी Futurefactory से 10 लाखवें वाहन का उत्पादन करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि के साथ Ola 10 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन का आंकड़ा छूने वाली इंडिया की पहली ईवी कंपनी बन गई है।
चार साल से भी कम समय में यह उपलब्धि हासिल करके Ola Electric ने S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो और हाल ही में लॉन्च की गई Roadster X इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों की मजबूत मांग को साबित कर दिया है।

एक रिकॉर्ड जो इंडिया के लिए गर्व है

इस अवसर पर Ola Electric के एक प्रवक्ता ने कहा, “यह हर उस भारतीय के लिए जश्न का प्रतीक है जिसने हम पर भरोसा किया और हमारे मिशन में विश्वास किया। चार वर्षों में, हम एक विचार से भारत के ईवी दोपहिया वाहन क्षेत्र में अग्रणी बन गए हैं। हमने बड़े पैमाने पर निर्माण किया है और साबित किया है कि विश्व स्तरीय उत्पादों को यहीं भारत में डिज़ाइन, इंजीनियर और निर्मित किया जा सकता है। हमारा मिशन स्पष्ट है: #EndICEAge और भारत को वैश्विक ईवी केंद्र बनाएँ।”

इस ऐतिहासिक उपलब्धि को चिह्नित करने के लिए Ola Electric ने एक विशेष संस्करण Roadster X+ लॉन्च किया। यह आकर्षक मिडनाइट ब्लू रंग में आता है, जिसमें ड्यूल-टोन सीट, रिम और बैटरी पैक पर स्पोर्टी लाल रंग के एक्सेंट दिए गए हैं। इस विशेष संस्करण में पुनर्चक्रित तांबे के कचरे से बने बैज भी शामिल हैं, जो कंपनी के स्थिरता के प्रति समर्पण को दर्शाते हैं।

नए मॉडल्स की भी घोषणा: परफॉर्मेंस और स्टाइल

कंपनी के वार्षिक ‘संकल्प’ कार्यक्रम में, Ola Electric ने कई नए वाहनों की भी घोषणा की:
नए 4680 इंडिया सेल वाले वाहन: कंपनी ने 4680 भारत सेल इंटीग्रेटेड S1 Pro+ (5.2 kWh) और Roadster X+ (9.1 kWh) को लॉन्च किया है। इनकी कीमतें क्रमशः ₹1,69,999 और ₹1,89,999 हैं, और इनकी डिलीवरी इसी नवरात्रि से शुरू होगी।
स्पोर्ट्स स्कूटर सेगमेंट में एंट्री: Ola ने स्पोर्ट्स स्कूटर श्रेणी में भी प्रवेश किया है। बिल्कुल नया S1 Pro Sport 4680 भारत सेल द्वारा संचालित 5.2 kWh और 4 kWh बैटरी पैक के साथ आता है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹1,49,999 है। इसकी डिलीवरी जनवरी 2026 से शुरू होगी।

Ampere Nexus ने रचा इतिहास: 13,200 फीट पर शिपकी ला पास को पार करने वाला पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर

बैंगलोर: इंडिया की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडस्ट्री में एक बड़ा मील का पत्थर स्थापित हुआ है। ग्रीव्ज़ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का इलेक्ट्रिक स्कूटर Ampere Nexus 13,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित शिपकी ला पास को पार करने वाला पहला इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बन गया है। यह उपलब्धि चीन की सीमा से महज़ 200 मीटर की दूरी पर हासिल की गई है, जो इसकी दमदार परफॉर्मेंस का प्रमाण है।

यह ‘इंडिपेंडेंस राइड’, इंडियन आर्मी की सूर्या कमान के सहयोग से, सीमा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गई थी। इस राइड ने यह साबित कर दिया है कि इंडिया में इलेक्ट्रिक वाहनों का भविष्य सिर्फ़ शहरी सड़कों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के सबसे चुनौतीपूर्ण और दुर्गम इलाकों में भी तेज़ी से बढ़ रहा है।

एडवेंचर की शानदार कहानी

यात्रा का रूट: 9 अगस्त 2025 को चंडीगढ़ से शुरू हुई यह तीन दिवसीय यात्रा 425 किलोमीटर लंबी थी। दो एम्पियर नेक्सस स्कूटर ने घुमावदार पहाड़ी रास्तों, खड़ी ढलानों और अलग-अलग तरह के भूभागों से होते हुए शिमला, रेकोंग पियो, पूह और किन्नौर घाटी को पार किया।
सफल समापन: 12 अगस्त को, टीम ने सफलतापूर्वक शिपकी ला पास की चढ़ाई पूरी की। वहां भारतीय सेना के जवानों ने उनका स्वागत किया। टीम ने तिरंगा फहराकर भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया, जो देश के गौरव और तकनीकी क्षमता का प्रतीक बन गया।
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स: इस उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया गया है। प्रमाण पत्र में कहा गया है कि यह राइड ईवी स्कूटर की मज़बूत क्षमता और परफॉर्मेंस को दर्शाती है।

ग्रीव्ज़ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास सिंह ने कहा, “यह रिकॉर्ड सिर्फ़ एक उपलब्धि से कहीं बढ़कर है। यह इस बात का प्रमाण है कि ईवी टेक्नोलॉजी हमारे शहरों से निकलकर हमारी सीमाओं तक पहुंचने, हर दुर्गम इलाके पर जीत हासिल करने और हर दूरी तय करने के लिए तैयार है।”

क्यों है Ampere Nexus ख़ास

Ampere Nexus अपने लॉन्च के बाद से ही अपनी सहनशक्ति और विश्वसनीयता के लिए जाना जाता है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक की यात्रा के बाद, अब इसने देश के सबसे ऊंचे और मुश्किल पास में से एक पर जीत हासिल करके यह साबित कर दिया है कि इसे हर तरह के माहौल में बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के लिए बनाया गया है। इसका डिज़ाइन, आसान चार्जिंग और भरोसेमंद परफॉर्मेंस इसे भविष्य के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है।
इस रोमांचक अभियान की फ़िल्म 15 अगस्त को Ampere के यूट्यूब और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर रिलीज़ होगी।

इंडिया में 10 हज़ार करोड़ TV बेचकर Samsung ने रचा इतिहास, बना नंबर 1 ब्रैंड

नई दिल्ली : Samsung ने भारत में टीवी बिक्री का नया रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी ने 2024 में ₹10,000 करोड़ की बिक्री करते हुए इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली Samsung पहला ब्रैंड बन गया है। कंपनी का कहना है कि वह 2025 में डबल डिजिट ग्रोथ का लक्ष्य लेकर चल रही है।कंपनी का कहना है कि वो 2025 में इससे भी ज्यादा, डबल डिजिट ग्रोथ हासिल करना चाहती है।

Samsung ने 2025 के लिए अपने Vision AI टीवी लॉन्च किए हैं। इनमें Neo QLED 8K, OLED और QLED जैसे 40 से ज्यादा मॉडल शामिल हैं। ये स्मार्ट टीवी अब न सिर्फ देखने का अनुभव बेहतर बनाते हैं, बल्कि यूजर के इशारों और आदतों को भी समझते हैं। SmartThings ऐप से आपके घर के दूसरे डिवाइस से भी कनेक्ट हो जाते हैं। इन टीवी की कीमतें 49,490 रुपये  से शुरू होकर 11 लाख रुपये तक जाती हैं। हर रेंज के ग्राहक को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। Samsung अब मिड-रेंज (जैसे 43 इंच वाले टीवी) ग्राहकों के साथ-साथ प्रीमियम सेगमेंट में भी पूरी ताकत से उतर चुकी है।

इसके पास मजबूत रिटेल नेटवर्क और नए इनोवेशन का रोडमैप है, जिससे ये भारत के टीवी मार्केट में लंबे समय तक नंबर-1 बना रह सकता है। Samsung अब सिर्फ एक टीवी ब्रांड नहीं रह गया है, बल्कि ये अपने स्मार्ट और AI तकनीक से घरों को स्मार्ट होम में बदलने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है।