5800mAh बैटरी वाले Redmi Note 15 SE की 7 अप्रैल से सेल, 17999 रुपये से शुरुआत

नई दिल्ली: Xiaomi India ने इंडियन मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन REDMI Note 15 Special Edition लॉन्च कर दिया है। इसमें 5800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन आराम से चलती है। 45W टर्बो चार्जिंग सपोर्ट से यह जल्दी चार्ज भी हो जाता है।

REDMI Note 15 Special Edition तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। 6GB+128GB की कीमत 19,999 रुपये है। ऑफर के बाद इसकी कीमत 17,999 रुपये रखी गई है। 8GB+128GB के दाम 21,999 रुपये है। ऑफर के बाद यह 19,999 रुपये में मिलेगा। 8GB+256GB लेने के लिए आपको 23,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। ऑफर के बाद इसकी कीमत 21,999 होगी। यह स्मार्टफोन 7 अप्रैल 2026 से Flipkart और mi.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जहां ICICI बैंक के साथ नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा।

इस फोन में 6.77 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3200 निट्स तक जाती है, जिससे यूजर्स को तेज धूप में भी साफ और शानदार विजुअल्स मिलते हैं। साथ ही वाइड कलर गैमट सपोर्ट इसे और ज्यादा वाइब्रेंट बनाता है। इसका अल्ट्रा-स्लिम 3D कर्व्ड डिजाइन, जिसकी मोटाई सिर्फ 7.35mm और वजन करीब 178 ग्राम है, इसे हाथ में पकड़ने में बेहद प्रीमियम फील देता है। TÜV सर्टिफिकेशन के साथ यह लंबे समय तक इस्तेमाल में भी आंखों के लिए आरामदायक है।

इसमें Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm तकनीक पर आधारित है और मल्टीटास्किंग से लेकर गेमिंग तक स्मूद और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का AI डुअल रियर कैमरा और 20MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। AI Erase, AI Sky, AI Bokeh, AI Beautify और AI Reflection Removal जैसे स्मार्ट फीचर्स फोटो एडिटिंग को बेहद आसान और शानदार बना देते हैं। ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें डुअल स्पीकर्स के साथ Dolby Atmos सपोर्ट और AI-बेस्ड नॉइज़ कैंसलेशन दिया गया है, जिससे कॉलिंग और एंटरटेनमेंट दोनों शानदार बनते हैं।

इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट और AI फेस अनलॉक मिलता है। Titan Solid बिल्ड के साथ यह 1.7 मीटर तक गिरने पर भी सुरक्षित रहने के लिए डिजाइन किया गया है। REDMI Note 15 Special Edition प्रीमियम डिजाइन, दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले और AI फीचर्स के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार के रूप में सामने आया है।

6300mAh बैटरी वाला REDMI 15A 5G लॉन्च, दो दिन तक चलेगा नॉनस्टॉप

नई दिल्ली: Xiaomi ने इंडिया में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन REDMI 15A 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह फोन रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिसमें सबसे बड़ा फोकस स्मूद परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी और भरोसेमंद इस्तेमाल पर है। इसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये रखी गई है और यह 3 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। 4GB+128GB 14,499 रुपये और 6GB+128GB 16,499 रुपये में मिलेगा। यह फोन Flipkart, mi.com और Xiaomi के अधिकृत स्टोर्स पर 3 अप्रैल से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6300mAh की बड़ी बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब दो दिन तक चल सकती है। चाहे आप विडियो देखें, सोशल मीडिया चलाएं या कॉलिंग करें। बार-बार चार्जर ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जरूरत पड़ने पर इसमें 15W चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है, जिससे आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं। फोन में 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है, जो विडियो देखने और ब्राउजिंग के लिए शानदार अनुभव देती है।

इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रीन काफी स्मूद चलती है। 800 निट्स ब्राइटनेस के कारण तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है। Wet Touch Technology 2.0 के चलते गीले हाथों से भी स्क्रीन आसानी से काम करती है। आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें TÜV Rheinland के तीन सर्टिफिकेशन दिए गए हैं, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल में आंखों पर कम असर पड़ता है।

इसमें ऑक्टा-कोर 5G प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम जैसे ऐप्स चलाना, वीडियो कॉलिंग या मल्टीटास्किंग को आसानी से संभाल लेता है। इसमें डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और बेहतर नेविगेशन सपोर्ट मिलता है, जिससे आप हर समय जुड़े रहते हैं। कैमरा सेक्शन में फोन में 32MP का AI डुअल रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 200% वॉल्यूम बूस्ट के साथ तेज और साफ आवाज मिलती है।

इसमें HyperOS 3.0 (Android 16) मिलता है, जिसके साथ 4 साल के Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे। IP52 रेटिंग, फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम और 2TB तक स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प इसे और ज्यादा उपयोगी बनाते हैं। REDMI 15A 5G उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प बनकर सामने आया है, जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, बड़ी स्क्रीन और भरोसेमंद परफॉर्मेंस वाला 5G स्मार्टफोन चाहते हैं।

Redmi Note 15 SE 5G की एंट्री तय, 2 अप्रैल को आएगा बजट किंग स्मार्टफोन

नई दिल्ली: Redmi ने इंडिया में अपने नए स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 2 अप्रैल को लॉन्च होगा और इसे खास “Special Edition” के तौर पर पेश किया जाएगा। यह सीरीज का चौथा मॉडल होगा।

इसे किफायती कीमत में उतारा जा सकता है। कम बजट में प्रीमियम फोन जैसा एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। स्मार्टफोन के लिए एक खास माइक्रोसाइट अब Flipkart पर लाइव है, जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि ये देश में इसी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए उपलब्ध होगा। हैंडसेट के टीजर से पता चलता है कि ये Redmi Note 15 5G के चीन-एक्सक्लूसिव New Year Cherry Red Edition का ही रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है।

टीज़र में फोन का लुक काफी प्रीमियम नजर आ रहा है। इसमें डीप रेड कलर के साथ गोल्ड मेटल फ्रेम दिया गया है, जो इसे काफी स्टाइलिश बनाता है। बैक पैनल पर लेदर जैसा फिनिश देखने को मिल सकता है, जिससे फोन हाथ में पकड़ने में भी अच्छा लगेगा। कैमरा मॉड्यूल भी सीरीज के बाकी फोन्स की तरह स्क्वायर-राउंड (squircle) शेप में दिया गया है। कंपनी ने इसे “faster, bolder, and simply better” बताते हुए खास यूजर्स के लिए डिजाइन किया है।

हालांकि कंपनी ने अभी इसके पूरे फीचर्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि यह फोन Redmi Note 15 जैसे ही स्पेसिफिकेशन के साथ आएगा, बस इसमें RAM और स्टोरेज थोड़ी कम हो सकती है और बॉक्स में चार्जर न मिले। इसमें 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स तक की ब्राइटनेस होगी। परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर मिल सकता है। कैमरा सेटअप में 108MP का मेन कैमरा, 8MP का सेकेंडरी कैमरा और 20MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 5520mAh की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है। साथ ही IP65 और IP66 रेटिंग के साथ यह फोन पानी और धूल से भी सुरक्षित रहेगा।

Redmi Note 15 SE 5G उन लोगों के लिए आ सकता है जो कम कीमत में स्टाइलिश डिजाइन, दमदार कैमरा और बढ़िया परफॉर्मेंस चाहते हैं। अगर आपका बजट 20 हजार रुपये के आसपास है, तो यह फोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है—बस इसके फाइनल फीचर्स के लिए 2 अप्रैल का इंतजार करना होगा।

5520mAh बैटरी और 108 MP के कैमरे संग REDMI Note 15 5G की बिक्री शुरू

नई दिल्ली: Xiaomi India ने इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में अपनी मजबूत मौजूदगी को और दमदार बनाते हुए REDMI Note 15 5G की बिक्री शुरू कर दी है। यह फोन आम भारतीय यूज़र की रोज़मर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। काम, सफर और मनोरंजन—हर मोर्चे पर साथ निभाने के लिए REDMI Note 15 5G को “Faster. Stronger. Simply Better.” के संदेश के साथ लॉन्च किया गया है।इस फोन में 5520mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन आराम से चलने वाला फोन है। 45W फास्ट चार्जिंग से कम समय में ज्यादा चार्ज होता है। 18W रिवर्स चार्जिंग से जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।

REDMI Note 15 5G में SGS टेस्टेड मजबूती दी गई है, जो MIL-STD-810H टेस्टिंग पर आधारित है। IP66 रेटिंग इसे धूल, पानी के छींटों और रोज़मर्रा की मार से बचाती है। Hydro Touch 2.0, से स्क्रीन या उंगलियां गीली होने पर भी टच रिस्पॉन्स बना रहता है, चाहे बारिश हो, वर्कआउट या ट्रैवल। फोन में दिया गया 108MP MasterPixel Dual AI कैमरा इस सेगमेंट की बड़ी खासियत है।

इसमें Samsung ISOCELL HM9 सेंसर का ग्लोबल डेब्यू हुआ है। OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) की मदद से फोटो शार्प आती हैं और 4K विडियो भी ज्यादा स्थिर रहती है। 3x इन-सेंसर ज़ूम से डिटेल बनी रहती है। वहीं, 20MP फ्रंट कैमरा ऑटो फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ सेल्फी और वीडियो कॉल को आसान बनाता है। AI फीचर्स जैसे Live Photos और पोर्ट्रेट मोड रोज़मर्रा की फोटोग्राफी को और सरल बना देते हैं।

फोन में 17.2 सेमी कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3200 निट्स पीक ब्राइटनेस और TÜV ट्रिपल आई प्रोटेक्शन मिलती है। Dolby Atmos वाले ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स एंटरटेनमेंट को और मजेदार बनाते हैं। REDMI Note 15 5G Black, Glacier Blue और Mist Purple रंगों में मिलेगा। इसकी शुरुआती कीमत 22,999 रुपये रखी गई है। SBI, Axis और ICICI कार्ड पर ₹3,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यह mi.com, Amazon India और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। REDMI Note 15 5G उन यूज़र्स के लिए है जो हर दिन के इस्तेमाल के लिए मजबूती, परफॉर्मेंस और भरोसे का परफेक्ट बैलेंस है।

REDMI Note 15 Pro 5G सीरीज़ की सेल शुरू: 200MP मास्टरपिक्सल कैमरा और 6 साल चलने वाली EV-ग्रेड बैटरी के साथ धमाका

बेंगलुरु: ग्लोबल टेक्नोलॉजी दिग्गज Xiaomi India ने आज इंडियन मार्केट में अपनी बहुप्रतीक्षित REDMI Note 15 Pro 5G और REDMI Note 15 Pro+ 5G की बिक्री शुरू कर दी है। प्रीमियम फीचर्स और बेजोड़ ड्यूरेबिलिटी के साथ आने वाली यह सीरीज़ मिड-प्रीमियम सेगमेंट में नए मानक स्थापित करने के लिए तैयार है।

REDMI Note 15 Pro 5G सीरीज़ की मुख्य विशेषताएं

200 MasterPixel कैमरा: फोटोग्राफी का नया स्तर

इस सीरीज़ का सबसे बड़ा आकर्षण इसका 200MP MasterPixel कैमरा सिस्टम है, जिसमें दुनिया का पहला HPE Image Sensor इस्तेमाल किया गया है।
बेहतर लो-लाइट: f/1.65 अपर्चर और 1/1.4 बड़े सेंसर के कारण रात के समय भी साफ़ तस्वीरें आती हैं।
इन-सेंसर ज़ूम: इसमें 4x ऑप्टिकल-लेवल ज़ूम दिया गया है, जो पोर्ट्रेट और लैंडस्केप फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन है।
AI फीचर्स: एडिटिंग के लिए AI Creativity Assistant, AI Remove Reflection और AI Beautify जैसे स्मार्ट टूल्स मिलते हैं।

EV-Grade बैटरी और HyperCharge

Xiaomi ने इस बार बैटरी लाइफ पर विशेष ध्यान दिया है:
REDMI Note 15 Pro+ 5G: इसमें 6,500mAh की बैटरी है, जो 100W HyperCharge को सपोर्ट करती है।
REDMI Note 15 Pro 5G: इसमें 6,580mAh की बैटरी के साथ 45W फ़ास्ट चार्जिंग मिलती है।
लॉन्ग लाइफ: कंपनी का दावा है कि 1,600 चार्ज साइकिल (लगभग 6 साल) के बाद भी बैटरी अपनी 80% क्षमता बनाए रखेगी। दोनों फोन 22.5W Reverse Charging को भी सपोर्ट करते हैं।

REDMI Titan ड्यूरेबिलिटी: सबसे मज़बूत ‘Note’

यह सीरीज़ REDMI Titan स्ट्रक्चर पर आधारित है, जो इसे बेहद मज़बूत बनाती है:
IP69K रेटिंग: यह फोन धूल और गहरे पानी (2 मीटर तक, 24 घंटे) में सुरक्षित रहने के लिए सर्टिफाइड है।
Drop Protection: Gorilla Glass Victus 2 की सुरक्षा के साथ यह 2.5 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रहने में सक्षम है।
HydroTouch 2.0: गीले हाथों या बारिश में भी स्क्रीन पूरी सटीकता से काम करती है।

दमदार परफॉर्मेंस और ‘HyperAI’

प्रोसेसर: Pro+ मॉडल Snapdragon 7s Gen 4 से लैस है, जबकि Pro मॉडल में MediaTek Dimensity 7400 Ultra दिया गया है।
AI तकनीक: ये डिवाइस Google Gemini, Circle to Search और Xiaomi HyperAI को सपोर्ट करते हैं।
डिस्प्ले: 17.34 cm का 1.5K AMOLED डिस्प्ले, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,200 निट्स है।

कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता

Xiaomi ने दोनों स्मार्टफोन्स को आकर्षक कीमतों और बैंक ऑफर्स के साथ लॉन्च किया है:

मॉडलवेरिएंटकीमत (₹)प्रभावी कीमत (ऑफ़र के साथ)
REDMI Note 15 Pro 5G8GB + 128GB₹29,999₹26,999
8GB + 256GB₹31,999₹28,999
REDMI Note 15 Pro+ 5G8GB + 256GB₹37,999₹34,999
12GB + 512GB₹43,999₹40,999

बैंक ऑफ़र: HDFC, ICICI और SBI कार्ड पर ₹3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट उपलब्ध है।
कलर्स: यह फोन Silver Ash, Mirage Blue, Carbon Black और Coffee Mocha (सिर्फ Pro+) रंगों में उपलब्ध है।
कहाँ से खरीदें: ग्राहक इसे Mi.com, Amazon India और अधिकृत रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

5,520mAh बैटरी के साथ Redmi Note 15 5G इंडिया में 6 जनवरी को होगा लॉन्च

नई दिल्ली: Redmi ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि Redmi Note 15 5G इंडिया में 6 जनवरी 2026 को लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले कंपनी पिछले एक हफ्ते से फोन के प्रमुख फीचर्स को टीज़ कर रही थी।

Redmi Note 15 5जी की शुरुआती कीमत भारत में Rs 22,999 हो सकती है। ये कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए बताई जा रही है। वहीं, फोन के दूसरे वेरिएंट में 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। इसकी कीमत करीब Rs 24,999 हो सकती है।फोन में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, 108MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 5,520mAh बैटरी मिलेगी।

Redmi Note 15 5G में 6.77 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो न सिर्फ देखने में शानदार होगा बल्कि यूज़ के मामले में भी काफी एडवांस रहेगा। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा, जिससे स्क्रॉलिंग, गेमिंग और ओवरऑल यूज़र एक्सपीरियंस बेहद स्मूद होगा। इसमें 3,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस इसे तेज धूप में भी आसानी से इस्तेमाल करने लायक बनाती है। फोन में HydroTouch 2.0 टेक्नोलॉजी दी गई है, जो गीली उंगलियों या हल्की नमी के बावजूद टच रिस्पॉन्स को बेहतर बनाए रखती है। आंखों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डिस्प्ले को TÜV Triple Eye Care सर्टिफिकेशन भी मिला है।

Redmi Note 15 5G 48 महीनों तक लैग-फ्री परफॉर्मेंस देगा। कैमरा सेगमेंट में भी Redmi ने कोई समझौता नहीं किया है। फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जो OIS सपोर्ट के साथ आएगा और 4K विडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम होगा। Redmi Note 15 5G में 5,520mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि यह 1.6 दिन तक का बैकअप दे सकती है। इसे चार्ज करने के लिए फोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

Redmi Note 15 5G अपने कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, हाई ब्राइटनेस, दमदार प्रोसेसर, 108MP कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में बड़ी हलचल मचाने की पूरी तैयारी में नजर आ रहा है। 6 जनवरी 2026 को इसके लॉन्च के साथ ही इसकी असली कीमत और ऑफर्स की तस्वीर भी साफ हो जाएगी।

20,000 रुपये से कम में 108MP कैमरा : Redmi Note 15 5G 6 जनवरी 2026 को हो सकता है लॉन्च

नई दिल्ली: Xiaomi का पॉपुलर Redmi Note सीरीज़ का नया फोन Redmi Note 15 5G जल्द ही इंडिया में लॉन्च होने वाला है। Redmi Note 15 5G में 6.77 इंच की बड़ी कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जो देखने में प्रीमियम लगेगी और वीडियो या गेमिंग का मज़ा दोगुना कर देगी।

फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि इसमें पहले से 10% बेहतर GPU परफॉर्मेंस, 30% ज्यादा CPU पावर और करीब 4 साल तक लैग-फ्री एक्सपीरियंस मिलेगा। 6 जनवरी 2026 को भारत में इसकी एंट्री हो सकती है। Redmi Note 15 5G की कीमत 20,000 रुपये से कम रखी जाएगी। Redmi Note 15 5G उन यूज़र्स के लिए शानदार ऑप्शन बन सकता है, जो 20 हजार रुपये से कम में बड़ी AMOLED स्क्रीन, 108MP कैमरा, मजबूत बैटरी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस वाला 5G फोन चाहते हैं।

Redmi Note 15 5G में 108MP का मेन कैमरा दिया जाएगा, जो OIS सपोर्ट और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ आएगा। फोटो और विडियो दोनों में स्टेबल और शार्प रिजल्ट मिलने की उम्मीद है। 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा। फोन को हल्की बारिश और धूल से बचाने के लिए इसमें IP66 रेटिंग दी गई है। इसका मतलब यह है कि फोन पानी के छींटों और धूल से सुरक्षित रहेगा, हालांकि इसे पानी में डुबोना सही नहीं होगा। बैटरी के मामले में भी Redmi Note 15 5G काफी दमदार नजर आ रहा है। इसमें 5520mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

यह फोन करीब 1.6 दिन का बैकअप देगा और बैटरी की हेल्थ भी 5 साल तक अच्छी बनी रहेगी। यह फोन HyperOS 2 पर चलेगा। उम्मीद है कि यह Android 15 के साथ बॉक्स से बाहर आएगा। इसमें 6GB, 8GB और 12GB RAM के विकल्प मिल सकते हैं, साथ ही 128GB और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट भी रहेगा। पुराने Redmi Note 14 की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये थी, ऐसे में नया मॉडल भी इसी रेंज में आने की पूरी उम्मीद है। फोन को Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

REDMI 15C 5G की इंडिया में बिक्री शुरू, मिलेगी 6000mAh की बड़ी बैटरी और जबर्दस्त प्रोसेसर

नई दिल्ली: Xiaomi India के नए REDMI 15C 5G स्मार्टफोन की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। इस मॉडल में 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ MediaTek Dimensity 6300 का जबर्दस्त प्रोसेसर दिया गया है।

स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट्स 4GB+128GB, 6GB+128G और 8GB+128G मिलेंगे। बेस वेरिएंट के दाम 12,499 रुपये, मिड वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और टॉप मॉडल की कीमत 15,499 रुपये है। यह तीन रंगों, Dusk Purple, Moonlight Blue, और Midnight Black में मिलेगा। REDMI 15C 5G को Amazon.in, Mi.com, Blinkit, Swiggy Instamart और अधिकृत Xiaomi रिटेल पार्टनर्स से खरीदा जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP AI डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो तरह-तरह की लाइटिंग में साफ़ और शानदार तस्वीरें खींचने में सक्षम है। स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मौजूद है। यह डिवाइस 16GB तक RAM (मेमोरी एक्सटेंशन के साथ) और 1TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज सपोर्ट करता है। REDMI 15C 5G Xiaomi HyperOS 2 पर चलता है, जिसमें कई स्मार्ट फीचर्स जैसे Circle to Search with Google, Google Gemini इंटीग्रेशन और Xiaomi इंटरकनेक्टिविटी टूल्स—Call Sync और Shared Clipboard—शामिल हैं।  फोन के पीछे का हिस्सा 3D क्वाड-कर्व्ड डिजाइन और पॉलिश्ड फिनिश के साथ बनाया गया है, जिससे इसे पकड़ना या हाथ में रखना बहुत आरामदायक होता है। कैमरे के आसपास का फ्लोटिंग क्रेटर-स्टाइल डिज़ाइन इसे दिखने में प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देता है।

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में एंबिएंट लाइट सेंसर, ई-कम्पास और एक्सेलरोमीटर दिए गए हैं। Redmi 15C 5G की 6,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का साइज 171.56 x 79.47 x 8.05 mm और भार लगभग 211 ग्राम का है।

 फोन को IP64 रेटिंग दी गई है। यह धूल और थोड़े बहुत पानी से सुरक्षित है। रोज़मर्रा के इस्तेमाल में फोन खराब होने का डर कम हो जाता है। इसमें 200% बूस्टेड वॉल्यूम है, जिससे आवाज जबर्दस्त और साफ़ आती है, जिससे विडियो, म्यूजिक और गेमिंग का अनुभव और बेहतर होता है।