बेंगलुरु: Xiaomi India ने इंडिया में नया स्मार्टफोन REDMI 15C 5G लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का अफोर्डेबल 5G हैंडसेट है, जिसमें 6000mAh की बैटरी, 6.9 Inch का डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट का यूज किया है। इसमें 8GB रैम के साथ 8GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है। REDMI 15C 5G की शुरुआती कीमत 12,499 रुपये है। इस कीमत में 4GB + 128GB मॉडल मिलता है। वहीं, 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 13,999 रुपये है। टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 15499 रुपये है, जिसमें 8GB + 128GB मॉडल आता है. कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 2 दिन से ज्यादा चलेगी।
इस हैंडसेट को Amazon.in, Xiaomi के ऑफिशियल पोर्टल और Xiaomi रिटेल से 11 दिसंबर से खरीदा जा सकेगा। REDMI 15C 5G को तीन रंगों, डस्क पर्पल, मूनलाइन ब्लू और मिडनाइट ब्लैक के साथ आता है. कंपनी ने इसके साथ 2 साल के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट और 4 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
REDMI 15C 5G 17.53 सेमी का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो विडियो देखने और सोशल मीडिया इस्तेमाल के दौरान शानदार अनुभव देता है। फोटोग्राफी के लिए 50MP AI ड्यूल कैमरा सिस्टम मौजूद है, जो रोशनी कम होने पर भी साफ तस्वीरें खींचने में मदद करता है। REDMI 15C 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी। फोन में 10W रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है और बॉक्स में 33W का चार्जर शामिल है। सुरक्षा के लिहाज़ से फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित रहता है। 200% वॉल्यूम बूस्ट फीचर कॉल, नोटिफिकेशन और मीडिया के लिए ज्यादा तेज़ और साफ आवाज़ देता है।
REDMI 15C 5G में Octa Core MediaTek Dimensity 6300 6nm चिपसेट का यूज किया है। रैम के तीन ऑप्शन दिए गए हैं, जो 4GB / 6GB / 8GB LPDDR4X RAM के हैं। 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसमें 1TB तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगा सकते हैं। REDMI 15C 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरे के साथ सेकेंडरी कैमरा भी है। 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
