नई दिल्ली: रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में NEURA Robotics और Qualcomm Technologies ने नई पीढ़ी के रोबोट और फिजिकल AI विकसित करने के लिए लंबी अवधि की रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस सहयोग का उद्देश्य ऐसे स्मार्ट और सुरक्षित रोबोट बनाना है जो फैक्ट्री, सर्विस सेक्टर, घरों और रोजमर्रा की जिंदगी में इंसानों के साथ मिलकर काम कर सकें। दोनों कंपनियां मिलकर रोबोट के लिए “ब्रेन + नर्वस सिस्टम” जैसी एडवांस तकनीक पर काम करेंगी, जिससे रोबोट ज्यादा समझदार, तेज और भरोसेमंद बन सकें।
यह साझेदारी जर्मनी के नूर्नबर्ग में घोषित की गई। Qualcomm की AI कंप्यूटिंग, कनेक्टिविटी और रोबोटिक्स प्लेटफॉर्म की ताकत को NEURA Robotics की रोबोटिक सिस्टम विशेषज्ञता और एंबॉडीड AI सॉफ्टवेयर के साथ जोड़ा जाएगा। Qualcomm Dragonwing Robotics processors को NEURA के रोबोटिक हार्डवेयर और AI सॉफ्टवेयर के साथ इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे बड़े पैमाने पर स्मार्ट रोबोट विकसित किए जा सकेंगे।
इस साझेदारी का मुख्य फोकस “ब्रेन + नर्वस सिस्टम” रेफरेंस आर्किटेक्चर पर रहेगा। इसमें रोबोट के दिमाग सोचने-समझने वाली AI और शरीर यानी सेंसर व कंट्रोल सिस्टम को एक साथ जोड़कर काम कराया जाएगा। इससे रोबोट आसपास के माहौल को समझ सकेंगे, तुरंत फैसले ले सकेंगे और इंसानों के साथ सुरक्षित तरीके से काम कर पाएंगे। रोबोट बिना क्लाउड पर ज्यादा निर्भर हुए तुरंत फैसले ले सकेंगे, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद जरूरी है।
इस प्रोजेक्ट में NEURA Robotics का Neuraverse प्लेटफॉर्म भी अहम भूमिका निभाएगा। यह एक क्लाउड-आधारित सिस्टम है जो रोबोट के सिमुलेशन, ट्रेनिंग और मैनेजमेंट के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। अगर किसी एक रोबोट में नई तकनीक या सुधार होता है तो वही अपडेट दूसरे रोबोट्स में भी लागू किया जा सके। दोनों कंपनियां मिलकर डेवलपर्स के लिए एक ओपन इकोसिस्टम भी तैयार करेंगी। इसके लिए “एक बार बनाओ, कई तरह के रोबोट में इस्तेमाल करो” जैसी रणनीति पर काम किया जाएगा।
इस साझेदारी के तहत NEURA Robotics के कई तरह के रोबोट जैसे रोबोटिक आर्म, मोबाइल रोबोट, सर्विस और घरेलू रोबोट तथा ह्यूमनॉइड रोबोट — को टेस्टिंग और डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। NEURA Robotics के सीईओ David Reger ने कहा कि भविष्य में ऐसे कॉग्निटिव रोबोट विकसित होंगे जो उद्योगों से लेकर घरों तक इंसानों के साथ मिलकर काम करेंगे।
