1.25 लाख रुपये में नई Apache RTR 160 4V, फीचर्स का पावरहाउस बनी स्टाइलिश बाइक

नई दिल्ली: TVS Motor Company ने 2026 मॉडल की TVS Apache RTR 160 4V लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती कीमत ₹1.25 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस बार कंपनी ने नए वेरिएंट जोड़ने के साथ प्रोजेक्टर हेडलाइट, स्लिपर क्लच और LED लाइटिंग जैसे फीचर्स को ज्यादा मॉडलों में दे दिया है, जबकि इंजन और परफॉर्मेंस पहले जैसी ही रखी गई है।

कंपनी का फोकस इस बार बाइक को ज्यादा “वैल्यू फॉर मनी” बनाने पर रहा है। ग्राहक को कम कीमत वाले वेरिएंट में भी ज्यादा फीचर्स मिलेंगे। आपको इसमें प्रोजेक्टर हेडलाइट (रात में ज्यादा साफ रोशनी) मिलेगी। DRLs के साथ फुल LED लाइटिंग सेटअप मिलेगा। LED इंडिकेटर्स होंगे। स्लिपर और असिस्ट क्लच भी मिलेगा। स्लिपर क्लच से जब आप तेज स्पीड में अचानक गियर डाउन करते हैं, तो बाइक झटका नहीं मारती। गियर बदलना स्मूद होता है। ट्रैफिक और स्पोर्टी राइडिंग दोनों में आराम मिलता है। क्लच दबाने में कम ताकत लगती है।

TVS Apache RTR 160 4V में कंपनी ने वही 160cc का इंजन दिया गया है, जो 17.55 bhp की ताकत देता है। बाइक में तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं। Sport मोड में बाइक ज्यादा तेज और पावरफुल फील देती है, जिससे स्पीड पसंद करने वालों को मजा आता है। Urban मोड शहर के ट्रैफिक को ध्यान में रखकर बनाया गया ह । वहीं Rain मोड फिसलन वाली सड़कों या बारिश में काम आता है, जहां बाइक की पावर थोड़ी कंट्रोल हो जाती है और पकड़ बेहतर बनी रहती है, जिससे स्लिप होने का खतरा कम होता है।

TVS Apache RTR 160 4V के टॉप वेरिएंट में USD फ्रंट फोर्क्स दिए गए हैं, जिससे खराब रास्तों पर भी बाइक का सस्पेंशन बेहतर काम करता है। TFT डिजिटल डिस्प्ले से आपको स्पीड, कॉल अलर्ट और दूसरी जरूरी जानकारी साफ दिखाई देती है। ट्रैक्शन कंट्रोल फिसलन वाली सड़क पर टायर की पकड़ बनाए रखने में मदद करता है और बाइक स्लिप होने से बचती है।
बाइक में TVS SmartXonnect फीचर दिया गया है, जिससे आप अपने फोन को ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट कर सकते हैं। इसके जरिए टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और SMS अलर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जिससे चलते-चलते भी जरूरी जानकारी मिलती रहती है।

2026 मॉडल की शुरुआती कीमत ₹1,25,440 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। यह बाइक अब देशभर के शोरूम में बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुकी है।

2026 TVS Apache RTR 160 4V लॉन्च: सभी वेरिएंट्स में प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ आई सबसे पावरफुल 160cc बाइक

बेंगलुरु: TVS Motor Company ने अपनी लोकप्रिय परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल TVS Apache RTR 160 4V का अपडेटेड 2026 मॉडल इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस नई रेंज के साथ कंपनी ने 160cc सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करते हुए कई महत्वपूर्ण फीचर अपडेट्स पेश किए हैं। अब इस बाइक के सभी वेरिएंट्स में प्रोजेक्टर हेडलैंप, ऑल-LED लाइटिंग और असिस्ट व स्लिपर क्लच जैसे प्रीमियम फीचर्स को स्टैंडर्ड कर दिया गया है, जो पहले केवल टॉप वेरिएंट तक सीमित थे। इन नई खूबियों के जरिए राइडर को बेहतर विज़िबिलिटी, खासकर रात में सुरक्षित राइडिंग, और गियर शिफ्टिंग के दौरान ज्यादा स्मूद और कंट्रोल्ड अनुभव मिलता है।

नई Apache RTR 160 4V को तीन वेरिएंट्स सिंगल चैनल ABS, डुअल चैनल ABS (USD सस्पेंशन के साथ) और टॉप वेरिएंट (TFT डिस्प्ले, ट्रैक्शन कंट्रोल और USD सस्पेंशन के साथ) में पेश किया गया है। टॉप वेरिएंट में 5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसमें TVS Racing से प्रेरित SmartXonnect टेक्नोलॉजी दी गई है, जो टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और मैसेज अलर्ट जैसी स्मार्ट कनेक्टिविटी सुविधाएं प्रदान करती है। इसके अलावा, ट्रैक्शन कंट्रोल और एडजस्टेबल लीवर्स जैसे एडवांस फीचर्स भी इस वेरिएंट को और प्रीमियम बनाते हैं। कीमत की बात करें तो इस नई बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1,25,440 रखी गई है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत ₹1,37,440 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है, और यह अब देशभर के TVS डीलरशिप्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

परफॉर्मेंस के लिहाज से TVS Apache RTR 160 4V अपने सेगमेंट में सबसे पावरफुल मोटरसाइकिल बनी हुई है, जो 17.55 PS की अधिकतम पावर जनरेट करती है। यह बाइक तीन राइडिंग मोड स्पोर्ट, अर्बन और रेन के साथ आती है, जो अलग-अलग सड़क और मौसम की परिस्थितियों में बेहतर नियंत्रण और अनुकूल प्रदर्शन सुनिश्चित करते हैं। इसके अलावा, बेहतर ग्रिप और स्थिरता के लिए रेडियल टायर्स, सटीक हैंडलिंग के लिए हाइड्रोफॉर्म्ड हैंडलबार और आरामदायक राइडिंग के लिए उन्नत सस्पेंशन सेटअप दिया गया है। बाइक का पूरा डिजाइन और इंजीनियरिंग TVS Racing की “Track to Road”फिलॉसफी पर आधारित है, जो रेसिंग ट्रैक से मिली तकनीक और अनुभव को आम सड़कों पर उपलब्ध कराती है।

कंपनी के अनुसार, पिछले दो दशकों में Apache सीरीज़ ने भारत सहित 60 से अधिक देशों में 65 लाख से ज्यादा ग्राहकों का भरोसा जीता है। इस नए अपडेट के जरिए TVS Motor Company का लक्ष्य राइडर्स को और बेहतर सुरक्षा, एडवांस टेक्नोलॉजी और प्रीमियम राइडिंग अनुभव प्रदान करना है। 2026 TVS Apache RTR 160 4V न सिर्फ अपने सेगमेंट में परफॉर्मेंस का नया मानक स्थापित करती है, बल्कि फीचर्स और डिजाइन के मामले में भी इसे एक मजबूत और आकर्षक विकल्प बनाती है।

Apache @20: दो दशक का राज, अब Apache 4V ने बदला अंदाज़

बेंगलुरु: इंडियन परफॉर्मेंस बाइकिंग की पहचान बनी TVS Apache ने 20 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके को खास बनाने के लिए कंपनी ने लिमिटेड-एडिशन ब्लैक-गोल्ड वर्ज़न उतारा है। Apache RTR 160 4V और RTR 200 4V को टॉप-एंड फीचर्स और प्रीमियम टच के साथ एक नए लेवल पर पहुंचा दिया है। RTR 160 4V (टॉप-एंड, TFT + प्रोजेक्टर हेडलैम्प) की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,47,990 रुपये रखी गई है। RTR 200 4V (टॉप-एंड) 1,59,990 रुपये में मिलेगी। खास लिमिटेड एडिशन रेंज की कीमत 1,37,990 रुपये से शुरू होकर 3,37,000 रुपये तक जाती है।

TVS Motor Company के डायरेक्टर और सीईओ के. एन. राधाकृष्णन ने कहा, “पिछले 20 सालों में 6.5 मिलियन यानी 65 लाख से ज्यादा लोगों ने Apache खरीदी है, और यह बाइक आज भारत में परफॉर्मेंस मोटरसाइकिलिंग का दूसरा नाम बन चुकी है।“ इस बार Apache सिर्फ स्टाइल और टेक्नोलॉजी में ही नहीं, बल्कि हर बजट लिए एक खास तोहफ़ा लेकर आई है। Racing Red, Marine Blue और Matte Black जैसे नए रंग बाइक को और स्पोर्टी लुक देते हैं। स्टाइल, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस – सब एक साथ मिलकर अपाचे को फिर से बाइकरों की पहली पसंद बना रहे हैं। नई लिमिटेड एडिशन रेंज में ब्लैक-शैम्पेन-गोल्ड कलर, ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स और पहली बार USB चार्जर दिया गया है। ये मॉडल्स अब कलेक्टर के लिए खास पीस माने जाएंगे।

कंपनी ने 20th Anniversary Edition में ब्लैक-गोल्ड कलर लुक, 20 साल का स्पेशल लोगो, पहली बार USB चार्जिंग पोर्ट और ब्लैक-गोल्ड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। TVS का कहना है कि अब 160cc और 200cc Apache 4V मॉडल्स पहले से ज्यादा पावरफुल और फीचर-पैक्ड हैं। इनमें सबसे दमदार 160cc इंजन, तीन राइड मोड्स, ड्यूल-चैनल ABS और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। TVS मोटर कंपनी के डायरेक्टर और सीईओ के. एन. राधाकृष्णन ने कहा कि पिछले 20 सालों में 6.5 मिलियन यानी 65 लाख से ज्यादा लोगों ने Apache खरीदी है। Racing Red, Marine Blue और Matte Black जैसे नए रंग बाइक को और स्पोर्टी लुक देते हैं। नई लिमिटेड एडिशन रेंज में पहली बार USB चार्जर दिया गया है। TVS ने Apache की 20वीं सालगिरह पर स्पेशल गोल्ड-लुक और फीचर-पैक्ड नए मॉडल्स लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत 1.37 लाख रुपये से शुरू होकर 3.37 लाख रुपये तक जाती है।