इंडिया की पहली ग्लोबल EV Maruti Suzuki e-Vitara को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग

नई दिल्ली: Maruti Suzuki India Limited की पहली ग्लोबल इलेक्ट्रिक SUV e-VITARA ​​की बिक्री 2026 से शुरू होगी, लेकिन लॉन्च से पहले ही इस कार ने भारत NCAP से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल कर ली है। इस इलेक्ट्रिक SUV को एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन—दोनों कैटिगरी में Bharat NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। यह उपलब्धि इसे भारत की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक SUV बनाती है जिसे 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग मिली हो और जिसमें सभी वेरिएंट में 7 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हों।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने Maruti Suzuki को Bharat NCAP सर्टिफिकेट प्रदान किया। ‘मेड-इन-इंडिया, मेड-फॉर-द-वर्ल्ड’ e VITARA, Suzuki के बिल्कुल नए HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर बनी है। e-VITARA की बैटरियां दुनिया भर के ‘सैंड-टू-स्नो’ जैसे बेहद कठिन मौसम में टेस्ट की गई हैं। यह 60°C से लेकर –30°C तक के तापमान में भरोसेमंद परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन की गई हैं।

e-VITARA खुद खतरे को पहचान कर हादसों को रोकने की कोशिश करती है। Level-2 ADAS टेक्नोलॉजी से कार सामने चल रही गाड़ी से टक्कर के खतरे को पहले ही भांप लेती है। जरूरत पड़ने पर अपने आप ब्रेक लगा देती है। अगर ड्राइवर लेन से बाहर जाने लगे तो सिस्टम कार को सही दिशा में बनाए रखने में मदद करता है। क्रूज़ कंट्रोल ट्रैफिक में खुद स्पीड घटा-बढ़ा सकता है। मोड़ पर गाड़ी की रफ्तार कम कर देता है और अचानक सामने कुछ आ जाए तो पहले चेतावनी देता है। रात में चलाते समय हेडलाइट पीछे से आती गाड़ियों को पहचानकर अलर्ट करती है। दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों को बचाने के लिए इसमें 7 एयरबैग दिए गए हैं, जिनमें ड्राइवर का नी-एयरबैग भी शामिल है।

टक्कर होने पर Triggers के साथ मल्टी-कोलिजन ब्रेकिंग दूसरी टक्कर से बचाने में मदद करती है। चारों पहियों में डिस्क ब्रेक लगे हैं, जिससे ब्रेकिंग ज्यादा मजबूत होती है। सुरक्षा और सहूलियत के लिए 360-डिग्री कैमरा, आगे-पीछे पार्किंग सेंसर, बच्चों की सीट सुरक्षित लगाने के लिए ISOFIX सिस्टम, टायर का दबाव बताने वाला सेंसर और सभी यात्रियों के लिए सीट-बेल्ट प्रोटेक्शन दिया गया है। Maruti Suzuki के लिए Bharat NCAP की यह उपलब्धि Maruti Suzuki के लिए लगातार चौथी 5-स्टार रेटिंग है। इससे पहले All-New Dzire, Victoris और Invicto को भी 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है।

10 लाख से कम में 5-स्टार कार : जेब में फिट, सेफ्टी में सुपरहिट

नई दिल्ली: आजकल कार खरीदना सिर्फ स्टाइल या माइलेज देखकर नहीं होता। अब सबसे पहले लोग पूछते हैं – ये कार सुरक्षित है या नहीं। अच्छी बात ये है कि निर्माता भी इसे समझ गए हैं। अब नई कारों में एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स आते हैं। हर कार को Bharat NCAP और Global NCAP से टेस्ट कराया जाता है। इनकी रेटिंग 1 से 5 सितारे तक होती है। लेकिन हकीकत ये भी है कि ज्यादातर लोग चाहते हैं – 10 लाख रुपये के अंदर कार मिले, जो सुरक्षित भी हो।

इसमें पहले नंबर पर Tata Curvv आती है। ये कार सिर्फ दिखने में स्मार्ट नहीं है, बल्कि अंदर से भी पूरी तरह सुरक्षित है। Smart बेस वर्ज़न में भी 6 एयरबैग्स, ABS + EBD, ESP, hill-hold कंट्रोल और ISOFIX जैसी खूबियां हैं। अगर आप इलेक्ट्रिक की दुनिया में जाना चाहते हैं, तो Tata Punch EV पर नजर डालिए। ये लिस्ट की एकमात्र इलेक्ट्रिक कार है। इसमें भी 6 एयरबैग्स, hill-hold assist, ESP और ISOFIX हैं, और NCAP स्कोर AOP 31.46/32 और COP 45/49 है। Kia Syros का ये पहला NCAP टेस्टेड मॉडल है। इसमें 6 एयरबैग्स, ABS + EBD, ESC, hill-hold और ISOFIX जैसी खूबियां हैं।

अगर आप Skoda के शौकीन हैं, तो Skoda Kylaq आपकी पसंद बन सकती है। ये पहली बार भारत में आई ये कॉम्पैक्ट SUV है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक, ट्रैक्शन कंट्रोल और ISOFIX जैसी खूबियां हैं। इसका NCAP स्कोर AOP 30.88/32 और COP 45/49 है। Mahindra XUV 3XO Mahindra का ये सबसे किफायती 5-स्टार मॉडल है। बेस वर्ज़न में भी 6 एयरबैग्स, ESC, ISOFIX और 3-पॉइंट सीट बेल्ट्स हैं। NCAP स्कोर 29.36/32 और COP 43/49। यानि बजट में सुरक्षा का बेस्ट पैकेज।

अगर आप चाहते हैं कि कार Bharat और Global NCAP दोनों में 5 सितारे हासिल करे, तो Tata Nexon बेस्ट ऑप्शन है। इसमें 6 एयरबैग्स, ABS + EBD, ISOFIX और रिवर्स सेंसर हैं। अगर सेडान चाहिए, तो Maruti Suzuki Dzire ही आपके लिए है। ये लिस्ट की एकमात्र सेडान है जो 5-स्टार रेटिंग के साथ आती है। और सबसे किफायती 5-स्टार कार है Nissan Magnite। सिर्फ ₹5.62 लाख में इसमें 6 एयरबैग्स, ABS + EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल, ISOFIX और hill-hold assist हैं। चाहे आप इलेक्ट्रिक कार, SUV या सेडान लें, 10 लाख के अंदर भी 5-स्टार सेफ्टी और भरोसे के साथ कार मिल सकती है।