Renault India का रिकॉर्ड ब्रेकर मार्च : 5,046 यूनिट्स बिकीं, सेल में 77% की छलांग

नई दिल्ली: Renault India ने मार्च 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए साल-दर-साल 77% की जोरदार ग्रोथ दर्ज की है, जिससे कंपनी ने इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में अपनी मजबूत वापसी का संकेत दिया है। इस महीने कंपनी की कुल घरेलू थोक बिक्री 5,046 यूनिट्स रही, जबकि मार्च 2025 में यह आंकड़ा 2,846 यूनिट्स था। यह उछाल दिखाता है कि Renault की नई रणनीति और अपडेटेड मॉडल लाइनअप ग्राहकों को तेजी से आकर्षित कर रही है।

वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी ने 42,018 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले वित्त वर्ष 37,900 यूनिट्स के मुकाबले 11% की स्थिर वृद्धि है। यह लगातार बढ़ती मांग का संकेत है, खासकर तब जब भारतीय बाजार में प्रतिस्पर्धा काफी तेज है। कंपनी की इस सफलता के पीछे सबसे बड़ा योगदान नई Renault Kiger और Renault Triber का रहा है। दोनों मॉडल्स ने मिलकर मार्च की कुल बिक्री का लगभग 63% हिस्सा संभाला, जो यह दर्शाता है कि ग्राहकों ने कंपनी के अपडेटेड और प्रैक्टिकल प्रोडक्ट्स को खूब पसंद किया है। लॉन्च के बाद से लेकर FY26 के अंत तक इन दोनों मॉडलों ने 27% की संयुक्त वृद्धि दर्ज की है, जो Renault की नई प्रोडक्ट स्ट्रैटेजी की सफलता को और मजबूत करता है।

मार्च के दूसरे हिस्से में कंपनी ने SUV Renault Duster की नई यूनिट्स का डिस्पैच भी शुरू कर दिया, जिससे बाजार में उत्साह और बढ़ गया है। Duster हमेशा से भारतीय ग्राहकों के बीच एक आइकॉनिक SUV रही है और इसके नए अवतार की एंट्री से Renault की पकड़ और मजबूत होने की उम्मीद है। कंपनी की यह ग्रोथ सिर्फ बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दर्शाती है कि Renault ने इंडियन कस्टमर्स की जरूरतों के हिसाब से अपने प्रोडक्ट्स को और ज्यादा प्रैक्टिकल, फीचर-रिच और वैल्यू-फॉर-मनी बनाया है। Kiger और Triber ने कंपनी को नए ग्राहक वर्ग से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है, जिससे ब्रांड की पहुंच और स्वीकार्यता बढ़ी है।

Renault Group की ग्लोबल रणनीति ‘Renaulution’ के तहत कंपनी इलेक्ट्रिफिकेशन, टेक्नोलॉजी और मॉडर्न मोबिलिटी पर फोकस कर रही है। इसका असर भारतीय बाजार में भी दिख रहा है, जहां कंपनी अधिक प्रतिस्पर्धी और संतुलित पोर्टफोलियो के साथ आगे बढ़ रही है। इंडिया में Renault की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट चेन्नई के ओरगडम में स्थित है, जिसकी सालाना उत्पादन क्षमता करीब 4.8 लाख यूनिट्स है। साथ ही कंपनी के पास 350 से ज्यादा सेल्स और 450 से ज्यादा सर्विस टचपॉइंट्स का मजबूत नेटवर्क है, जिसमें 250 से अधिक ‘वर्कशॉप ऑन व्हील्स’ शामिल हैं। यह व्यापक नेटवर्क ग्राहकों को बेहतर सेवा और आसान पहुंच प्रदान करता है।

Royal Enfield की रफ्तार: साल भर में 12 लाख+ बाइक्स की बिक्री, मार्च में बंपर उछाल

नई दिल्ली: Royal Enfield ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए वित्त वर्ष 2025-26 में इतिहास रच दिया है। कंपनी ने 31 मार्च 2026 को समाप्त हुए साल में 12.38 लाख (1.2 मिलियन से अधिक) मोटरसाइकिल्स की बिक्री कर अपनी अब तक की सबसे बड़ी सालाना उपलब्धि हासिल की। यह लगातार दूसरा साल है, जब कंपनी ने 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार किया है।

मार्च 2026 में भी कंपनी का प्रदर्शन दमदार रहा, जहां बिक्री 11% बढ़कर 1,12,334 यूनिट्स तक पहुंच गई, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 1,01,021 यूनिट्स था। पूरे वित्त वर्ष की बात करें तो कुल बिक्री 23% की मजबूत बढ़त के साथ 12,38,659 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के 10,09,900 यूनिट्स के मुकाबले काफी ज्यादा है। घरेलू बाजार में कंपनी ने जबरदस्त पकड़ बनाए रखी है। भारत में बिक्री 23% बढ़कर 11,07,343 यूनिट्स तक पहुंच गई, जबकि निर्यात भी 23% की वृद्धि के साथ 1,31,316 यूनिट्स रहा। Royal Enfield की पकड़ अब 80 से ज्यादा देशों में लगातार मजबूत हो रही है।

इस रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के पीछे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बनी मजबूत मांग, कंपनी की विविध और दमदार मोटरसाइकिल रेंज, और ग्राहकों से जुड़ाव को बढ़ाने वाले इकोसिस्टम का बड़ा योगदान रहा है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO B. Govindarajan ने कहा कि Royal Enfield हर साल अपने प्रदर्शन का स्तर और ऊंचा करने की कोशिश करती है और इस बार भी कंपनी ने 1.2 मिलियन यूनिट्स पार कर नया इतिहास बनाया है। यह उपलब्धि कंपनी के 125 साल पूरे होने के मौके पर हासिल हुई है, जिससे यह और भी खास बन जाती है।

बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी तमिलनाडु के चेय्यार प्लांट में करीब ₹958 करोड़ के निवेश से उत्पादन क्षमता बढ़ा रही है। इस विस्तार के बाद सालाना उत्पादन क्षमता 14.6 लाख यूनिट्स से बढ़कर 20 लाख यूनिट्स हो जाएगी, जिससे भविष्य की ग्रोथ को और मजबूती मिलेगी। 125 साल पूरे होने के मौके पर कंपनी ने EICMA 2025 में अपनी नई और खास मोटरसाइकिल्स पेश कीं, जिनमें Classic 650 125th Anniversary Edition, Himalayan Mana Black और Bullet 650 जैसी शानदार बाइक्स शामिल रहीं। साथ ही Flying Flea सीरीज भी चर्चा में रही।

Royal Enfield ने क्वालिटी और कस्टमर सैटिस्फैक्शन में भी अपनी लीडरशिप कायम रखी है। कंपनी को J.D. Power 2025 स्टडी में टू-व्हीलर क्वालिटी में टॉप रैंक मिली, वहीं FADA डीलर सैटिस्फैक्शन सर्वे में भी नंबर-1 स्थान हासिल हुआ।

Kia INDIA ने 29,112 कारें बेच निकाला विक्ट्री मार्च: 2026 में कुल 84000+ गाड़ियां बिकीं

नई दिल्ली: Kia India ने मार्च 2026 में 29,112 यूनिट्स की अब तक की सबसे बेहतरीन मासिक बिक्री दर्ज की। यह मार्च 2025 के 25,525 यूनिट्स के मुकाबले करीब 14.5% की दमदार साल-दर-साल वृद्धि को दर्शाती है। कंपनी ने न सिर्फ मासिक स्तर पर रिकॉर्ड बनाया, बल्कि पहली तिमाही में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 84,316 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल की समान अवधि के 75,576 यूनिट्स के मुकाबले 11.6% की मजबूत बढ़त है।


कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) अतुल सूद ने कहा कि नई Kia Seltos ने बाजार में जबरदस्त पकड़ बनाई है, जिसे 5-स्टार BNCAP सेफ्टी रेटिंग का भी बड़ा सहारा मिला है। Kia Sonet और Kia Carens भी लगातार अच्छी बिक्री के साथ कंपनी के वॉल्यूम को मजबूत बनाए हुए हैं।

नई Seltos लॉन्च के होने बाद हर महीने 10,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हो रही है, जो ग्राहकों की बढ़ती पसंद और भरोसे को दर्शाती है। इसके शानदार डिजाइन, एडवांस ADAS फीचर्स और बेहतरीन सेफ्टी रेटिंग ने इसे प्रीमियम फैमिली SUV सेगमेंट में मजबूत स्थिति दिलाई है। Sonet अब पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स में ₹10 लाख से कम कीमत में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध होकर ग्राहकों के लिए और भी आसान विकल्प बन गई है।

Carens लाइन-अप भी लगातार लोकप्रिय हो रही है। Clavis ICE और EV वेरिएंट्स GT-Line और X-Line ट्रिम्स के साथ ज्यादा प्रीमियम फील दे रहे हैं, जबकि 6-सीटर कैप्टन सीट्स, बेहतर कम्फर्ट और प्रैक्टिकल डिजाइन इसे फैमिली कार के रूप में मजबूत बनाते हैं।

Kia Corporation की इंडियन यूनिट ने कुछ ही वर्षों में एक नए ब्रांड से भरोसेमंद मोबिलिटी पार्टनर तक का सफर तय किया है। कंपनी का फोकस एडवांस सेफ्टी, प्रीमियम फीचर्स और बेहतर ओनरशिप एक्सपीरियंस पर रहा है, जिससे ग्राहकों का भरोसा लगातार मजबूत हुआ है। ग्राहकों के फीडबैक के आधार पर किए गए सुधारों ने भी ब्रांड के प्रति दोबारा खरीदारी की इच्छा को बढ़ाया है। Kia India नए प्रोडक्ट्स और मार्केट एक्सपेंशन के जरिए इस ग्रोथ को और तेज करने की तैयारी में है। कंपनी का लक्ष्य भविष्य के लिए तैयार मोबिलिटी सॉल्यूशंस देना है, जिसमें ग्राहक-केंद्रित सोच सबसे अहम भूमिका निभाएगी।

देशभर में 390 शहरों में फैले 862 टचपॉइंट्स के मजबूत नेटवर्क के साथ कंपनी अपनी पहुंच लगातार बढ़ा रही है। इसके अलावा 124 सर्टिफाइड प्री-ओन्ड आउटलेट्स के जरिए एक्सचेंज, इंस्टेंट पेमेंट और आसान ओनरशिप अनुभव भी सुनिश्चित किया जा रहा है—जो Kia को इंडियन ऑटो बाजार में और मजबूती से स्थापित कर रहा है।

Tata Motors : Q4 में 1.32 लाख गाड़ियां बिकीं, मार्च में 47000+ यूनिट्स की सेल

नई दिल्ली: Tata Motors Limited ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (Q4) में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 1,32,465 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की समान अवधि के 1,05,643 यूनिट्स के मुकाबले 25 प्रतिशत अधिक है। मार्च 2026 में भी कंपनी की रफ्तार बरकरार रही, जहां घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार मिलाकर कुल 47,976 यूनिट्स की बिक्री हुई। यह आंकड़ा मार्च 2025 के 41,122 यूनिट्स से करीब 17 प्रतिशत ज्यादा है।

सेगमेंट में हैवी कमर्शियल व्हीकल (HCV) ट्रकों की बिक्री मार्च में 14 प्रतिशत बढ़कर 14,614 यूनिट्स रही, जबकि ILMCV ट्रकों में की बिक्री में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। 8,337 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई। पैसेंजर कैरियर्स सेगमेंट में भी 31 प्रतिशत की तेज ग्रोथ देखने को मिली और बिक्री 7,983 यूनिट्स तक पहुंच गई। छोटे कमर्शियल व्हीकल (SCV) कार्गो और पिकअप सेगमेंट में 17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,891 यूनिट्स की बिक्री हुई। घरेलू कमर्शियल व्हीकल बिक्री 18 प्रतिशत बढ़कर 45,825 यूनिट्स रही।

कंपनी के अंतरराष्ट्रीय कारोबार (CV IB) में मार्च में हल्की गिरावट (-4%) जरूर देखने को मिली, लेकिन पूरे वित्त वर्ष में यह सेगमेंट 54 प्रतिशत की जबरदस्त ग्रोथ के साथ 28,216 यूनिट्स तक पहुंच गया। FY 2026 में Tata Motors Limited ने कुल 4,28,329 कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री की, जो पिछले साल के 3,76,903 यूनिट्स के मुकाबले 14 प्रतिशत अधिक है।

मध्यम और भारी कमर्शियल व्हीकल (MH&ICV) सेगमेंट में भी कंपनी की मजबूत पकड़ देखने को मिली। मार्च 2026 में घरेलू बिक्री 23,805 यूनिट्स रही, जो पिछले साल से 16 प्रतिशत अधिक है। चौथी तिमाही में यह आंकड़ा 64,904 यूनिट्स तक पहुंच गया, जिसमें 26 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई। इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट में भी कंपनी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और FY 2026 में 59 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की, जो कंपनी के भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है।

कंपनी के एमडी और सीईओ गिरीश वाघ के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में उद्योग में थोड़ी सुस्ती रही, लेकिन GST 2.0 लागू होने के बाद दूसरी छमाही में मांग तेजी से बढ़ी और तीसरी और चौथी तिमाही में मजबूत रिकवरी देखने को मिली। उन्होंने बताया कि कंपनी ने इस दौरान अपने पोर्टफोलियो को मजबूत करते हुए Ace Pro, Winger 9S और नई Azura रेंज जैसे प्रोडक्ट्स लॉन्च किए। मार्च के अंत में पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव का कुछ असर बिक्री पर पड़ा, लेकिन कंपनी ने लॉजिस्टिक्स और सप्लाई को सुचारू बनाए रखने के लिए कदम उठाए हैं।

Honda का 2025 में तूफान : 63 लाख+गाड़ियों की बिक्री, मार्च’26 में 5.49 लाख बाइक-स्कूटर्स की सेल

नई दिल्ली: Honda Motorcycle & Scooter India Pvt. Ltd. ने वित्त वर्ष 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 63.69 लाख यूनिट्स की बिक्री दर्ज की और 9 प्रतिशत की मजबूत ग्रोथ हासिल की। कंपनी ने मार्च 2026 में कुल 5,49,145 यूनिट्स की बिक्री की, जो मार्च 2025 के मुकाबले 29 प्रतिशत अधिक है।

मार्च 2026 के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी की घरेलू बिक्री 5,12,303 यूनिट्स रही, जबकि 36,842 यूनिट्स का निर्यात किया गया। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल 2025 से मार्च 2026) में कंपनी ने कुल 63,69,504 यूनिट्स की बिक्री की। इसमें घरेलू बाजार में 57,49,275 यूनिट्स और निर्यात में 6,20,229 यूनिट्स शामिल हैं। यह 9 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्शाता है, जो लगातार बढ़ती ग्राहक मांग, बेहतर होते बाजार माहौल और कंपनी की मजबूत रणनीति का परिणाम है।

कंपनी का प्रदर्शन पूरे साल घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में संतुलित रहा। Honda Motorcycle & Scooter India Pvt. Ltd. देशभर में अपने 7000 से अधिक टचपॉइंट्स के जरिए ग्राहकों तक पहुंच को लगातार मजबूत कर रही है और प्रतिस्पर्धा में आगे रहने के लिए अपने प्रोडक्ट्स और सर्विस को बेहतर बनाने पर ध्यान दे रही है।

कंपनी का मानना है कि मोबिलिटी सिर्फ एक साधन नहीं, बल्कि लोगों को सशक्त बनाने, समुदायों को जोड़ने और जीवन को बेहतर बनाने का माध्यम है। इसी सोच के तहत Honda “Safety for Everyone” विजन के साथ काम कर रही है, जिसमें न सिर्फ राइडर्स बल्कि पैदल यात्रियों और पूरे रोड इकोसिस्टम की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाती है।

ABS, CBS और राइडर-असिस्ट जैसे एडवांस फीचर्स के जरिए कंपनी हर यात्रा को सुरक्षित बनाने की दिशा में काम कर रही है।
कुल मिलाकर, Honda Motorcycle & Scooter India Pvt. Ltd. ने FY 2026 में मजबूत बिक्री, संतुलित ग्रोथ और ग्राहक-केंद्रित रणनीति के दम पर भारतीय दोपहिया बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत किया है और भविष्य के लिए भी सकारात्मक संकेत दिए हैं।

Maruti का बंपर धमाका: FY26 में 24.22 लाख गाड़ियां बिकीं, मार्च में 2.25 लाख कारों की सेल

नई दिल्ली: Maruti Suzuki India Limited ने मार्च 2026 और पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बिक्री के नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। कंपनी ने लगातार तीसरे साल 20 लाख यूनिट्स की कुल बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है, जो उसकी मजबूत बाजार पकड़ को दर्शाता है। मार्च 2026 में कंपनी ने कुल 2,25,251 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। इसमें घरेलू बाजार में 1,69,428 यूनिट्स, अन्य OEM को 8,783 यूनिट्स और 47,040 यूनिट्स का निर्यात शामिल है।

वित्त वर्ष 2025-26 में Maruti Suzuki India Limited ने कुल 24,22,713 यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री की। इसमें घरेलू बिक्री 18,61,704 यूनिट्स रही, जो अब तक की सबसे ज्यादा है, जबकि 4,47,774 यूनिट्स का निर्यात किया गया। कंपनी का मिनी और कॉम्पैक्ट सेगमेंट (Alto, S-Presso, Swift, WagonR, Baleno आदि) सबसे बड़ा योगदान देता रहा। मार्च में 83,530 यूनिट्स और पूरे साल में 9.20 लाख यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री हुई।

यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट (Brezza, Ertiga, Fronx, Grand Vitara आदि) में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। मार्च 2026 में इस सेगमेंट में 71,356 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि पूरे साल में 7.60 लाख यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री दर्ज की गई। वैन सेगमेंट में Eeco ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए मार्च में 11,333 यूनिट्स और पूरे साल में 1.39 लाख यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री दर्ज की। वहीं लाइट कमर्शियल व्हीकल Super Carry की बिक्री में भी बढ़त देखने को मिली। घरेलू पैसेंजर व्हीकल और LCV मिलाकर मार्च में 1,69,428 यूनिट्स और पूरे साल में 18.61 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई। इसके अलावा अन्य OEM को सप्लाई और निर्यात को जोड़ने पर कंपनी की कुल बिक्री 24.22 लाख यूनिट्स तक पहुंच गई।

निर्यात के मोर्चे पर भी कंपनी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। मार्च 2026 में 47,040 यूनिट्स का निर्यात हुआ, जबकि पूरे साल में यह आंकड़ा 4.47 लाख यूनिट्स तक पहुंच गया, जो कंपनी के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा निर्यात आंकड़ा है। Maruti Suzuki India Limited ने FY 2025-26 में हर सेगमेंट में शानदार ग्रोथ दर्ज करते हुए न सिर्फ घरेलू बाजार में अपनी लीडरशिप मजबूत की है, बल्कि निर्यात के जरिए ग्लोबल लेवल पर भी अपनी पकड़ को और मजबूत कर लिया।

Odysse Electric Vehicles की मार्च में 137% की बंपर ग्रोथ, 1,350 यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री

नई दिल्ली: Odysse Electric Vehicles ने मार्च 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी अब तक की सबसे बेहतरीन मासिक बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने इस दौरान कुल 1,350 यूनिट्स की बिक्री की, जो फरवरी 2026 के 1,127 यूनिट्स के मुकाबले करीब 20 प्रतिशत अधिक है। सालाना आधार पर यह आंकड़ा और भी प्रभावशाली रहा, क्योंकि मार्च 2025 के 569 यूनिट्स की तुलना में कंपनी ने लगभग 137 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़त हासिल की है।

कंपनी ने न केवल बिक्री के आंकड़ों में उछाल दर्ज किया है, बल्कि अपने नेटवर्क का भी तेजी से विस्तार किया है। अब Odysse Electric की पहुंच देश के 17 राज्यों में 150 से अधिक शहरों और 500 से ज्यादा पिन कोड तक हो चुकी है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नेमिन वोरा के अनुसार, मार्च में मिली यह मजबूत ग्रोथ ग्राहकों के बढ़ते भरोसे और कंपनी की लगातार कोशिशों का परिणाम है। ग्लोबल लेवल पर बदलती ईंधन स्थितियों और बढ़ती पर्यावरण जागरूकता के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है, और यह ट्रेंड आगे भी जारी रहने की उम्मीद है।

Odysse Electric Vehicles का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर परफॉर्मेंस पसंद करने वाले ग्राहकों तक के लिए विकल्प मौजूद हैं। कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर जैसे हाई-फाई, रेसर नियो, स्नैप और ट्रॉट 2.0 लो-स्पीड और हाई-स्पीड दोनों सेगमेंट्स में उपलब्ध हैं, जिन्हें डेली कम्यूट, लास्ट-माइल कनेक्टिविटी और डिलीवरी सेवाओं के लिए डिजाइन किया गया है। प्रीमियम सेगमेंट में EVOQIS और VADER जैसी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं, जो बेहतर परफॉर्मेंस और लंबी रेंज की तलाश में हैं। इन प्रोडक्ट्स में IoT फीचर्स और बैटरी-स्वैपिंग जैसी आधुनिक तकनीकें शामिल हैं, जो इन्हें और खास बनाती हैं।

कंपनी ने अपनी तकनीकी क्षमताओं को और मजबूत करने के लिए इंडोफास्ट एनर्जी के साथ रणनीतिक साझेदारी भी की है, जो Indian Oil Corporation और SUN Mobility का संयुक्त उपक्रम है। इस साझेदारी के तहत कंपनी अपने स्कूटर्स में एडवांस बैटरी-स्वैपिंग तकनीक लागू कर रही है, जिससे बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) मॉडल को बढ़ावा मिलेगा। इससे ग्राहकों के लिए गाड़ी की शुरुआती लागत कम होगी और चार्जिंग व रेंज से जुड़ी परेशानियां भी काफी हद तक खत्म हो जाएंगी।

Hero का डबल इंजन : 65 लाख की सालाना सेल, मार्च 2026 में 5.98 लाख गाड़ियां बिकीं

नई दिल्ली: Hero MotoCorp ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 प्रतिशत की मजबूत डिस्पैच ग्रोथ दर्ज की है। चौथी तिमाही (Q4) में कंपनी की गाड़ियों की सप्लाई 24% बढ़ गई। पूरे साल में 10% की ग्रोथ के साथ कंपनी ने 65 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेची या डिस्पैच कीं। मार्च 2026 में कंपनी ने 5,98,198 गाड़ियां डिस्पैच कीं, जो पिछले साल से ज्यादा हैं। VAHAN डेटा के मुताबिक 5,42,436 गाड़ियां वास्तव में ग्राहकों ने खरीदी या रजिस्ट्रेशन कराया। इसमें भी लगभग 24% की बढ़ोतरी हुई।

Hero MotoCorp की ग्रोथ का बड़ा कारण 100-125cc वाली सस्ती और माइलेज वाली बाइक्स हैं। इस सेगमेंट की बाइक्स आम लोगों (डेली यूज़) में सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। स्कूटर सेगमेंट में भी दो अंकों (10%+) की बढ़ोतरी हुई। पेट्रोल स्कूटर (ICE) की बिक्री मार्च में 24% बढ़ी कंपनी ने अपने प्रोडक्ट (जैसे Glamour और Xtreme) को बेहतर किया। नए मॉडल और ज्यादा विकल्प दिए। Hero MotoCorp का इलेक्ट्रिक ब्रैंड VIDA भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। मार्च में 21,434 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन किया गया, जो अब तक का सबसे ज्यादा है। पिछले महीने से लगभग 70% ज्यादा बिक्री हुई। पूरे साल (FY 2026) में 154% की जबरदस्त ग्रोथ हुई।

मार्च 2026 में कंपनी ने 45,693 गाड़ियां विदेश भेजीं पिछले साल के मुकाबले यह करीब 16% ज्यादा है पूरे साल (FY 2026) में लगभग 40% की बड़ी ग्रोथ हुई। विदेशों में Hero की बाइक्स और स्कूटर्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। प्रीमियम गाड़ियों की डिमांड ज्यादा है। Hero MotoCorp सिर्फ बिक्री ही नहीं बढ़ा रही, बल्कि अपना नाम (ब्रांड वैल्यू) भी मजबूत कर रही है। Hero India Open 2026 में Alex Fitzpatrick ने अपना पहला खिताब जीता Hero MotoSports Team Rally ने Rally Raid Portugal 2026 में टॉप-10 में जगह बनाई।

मार्च 2026 में कंपनी ने कुल 5,98,198 गाड़ियां डीलर्स तक पहुंचाईं, जिसमें से 5,32,383 मोटरसाइकिल और 65,815 स्कूटर शामिल हैं। वित्त वर्ष 2026 में Hero MotoCorp ने कुल 64,68,834 यूनिट्स डिस्पैच की, जिसमें 58.42 लाख मोटरसाइकिल और 6.26 लाख स्कूटर शामिल हैं। मार्च 2026 में कंपनी की 5,52,505 यूनिट्स भारत में ही बिकीं, जबकि 45,693 यूनिट्स का निर्यात किया गया। पूरे साल में भी यही ट्रेंड देखने को मिला, जहां 60.66 लाख यूनिट्स घरेलू बाजार में और 4.02 लाख यूनिट्स विदेशों में भेजी गईं।

Suzuki का डबल धमाका : सालाना बिक्री 14 लाख के पार, मार्च में 1.28 लाख गाड़ियां बिकीं

नई दिल्ली: Suzuki Motorcycle India Pvt. Ltd. ने वित्त वर्ष 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक की अपनी सबसे ज्यादा सालाना बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने कुल 14,39,415 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले वित्त वर्ष 2024-25 के 12,56,155 यूनिट्स के मुकाबले 15 प्रतिशत अधिक है। यह उपलब्धि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में लगातार बनी मजबूत मांग और ग्राहकों के भरोसे को दर्शाती है।

कंपनी की घरेलू बिक्री FY 2025-26 में 11,74,874 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के 10,45,662 यूनिट्स के मुकाबले 12 प्रतिशत ज्यादा है। एक्सपोर्ट सेगमेंट में भी कंपनी ने दमदार प्रदर्शन किया, जहां बिक्री 2,10,493 यूनिट्स से बढ़कर 2,64,541 यूनिट्स हो गई। 26 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। मार्च 2026 में कंपनी ने कुल 1,28,227 यूनिट्स की बिक्री की, जो मार्च 2025 के 1,26,164 यूनिट्स के मुकाबले 2 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान घरेलू बिक्री थोड़ी स्थिर रही और 1,05,397 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के 1,05,976 यूनिट्स के आसपास ही है। घरेलू रिटेल सेल्स में शानदार उछाल देखने को मिला, जहां 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ बिक्री 98,176 यूनिट्स से बढ़कर 1,08,661 यूनिट्स तक पहुंच गई। एक्सपोर्ट में भी कंपनी की पकड़ मजबूत बनी रही, जहां मार्च 2026 में 22,830 यूनिट्स का निर्यात हुआ, जो पिछले साल के 20,188 यूनिट्स के मुकाबले अधिक है।

कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स और मार्केटिंग) दीपक मुत्रेजा ने कहा कि FY 2025-26 Suzuki Motorcycle India Pvt. Ltd. के लिए मील का पत्थर साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि निर्यात में मिली यह मजबूती कंपनी की ग्लोबल पहचान को और मजबूत करती है। कंपनी ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप बेहतर प्रोडक्ट्स देने पर फोकस खेगी। FY 2025-26 में कंपनी के स्पेयर पार्ट्स कारोबार ने भी रिकॉर्ड बनाया। इस दौरान 10,434 मिलियन रुपये का राजस्व दर्ज किया गया, जो पिछले साल के मुकाबले 18 प्रतिशत अधिक है। वित्त वर्ष 2025-26 में भारत में 10 मिलियन से अधिक क्यूम्युलेटिव प्रोडक्शन का बड़ा आंकड़ा पार किया । कंपनी ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में भी कदम रखा और अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Suzuki e-ACCESS लॉन्च किया।

मार्च में Toyota कारों की बिक्री 4 लाख के पार, नए मॉडल्स ने बढ़ाई स्पीड

नई दिल्ली: Toyota Kirloskar Motor ने वित्त वर्ष 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 4,06,081 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है, जो पिछले वित्त वर्ष 2024-25 के 3,37,148 यूनिट्स के मुकाबले 20 प्रतिशत अधिक है। कंपनी की यह मजबूत ग्रोथ बाजार में बढ़ते भरोसे और कस्टमर-फर्स्ट रणनीति का नतीजा मानी जा रही है। कंपनी ने वित्त वर्ष के आखिरी महीने मार्च 2026 में भी दमदार प्रदर्शन किया। इस दौरान 37,194 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो मार्च 2025 के 30,043 यूनिट्स के मुकाबले 24 प्रतिशत ज्यादा है।

वित्त वर्ष 2025-26 में घरेलू बाजार में Toyota Kirloskar Motor की बिक्री 3,09,508 यूनिट्स से बढ़कर 3,67,107 यूनिट्स हो गई। 19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। एक्सपोर्ट में कंपनी ने और भी मजबूत प्रदर्शन किया, जहां बिक्री 27,640 यूनिट्स से बढ़कर 38,974 यूनिट्स हो गई, जो 41 प्रतिशत की बड़ी बढ़ोतरी है। मार्च में घरेलू बिक्री 28,373 यूनिट्स से बढ़कर 35,125 यूनिट्स हो गई, जबकि निर्यात 1,670 यूनिट्स से बढ़कर 2,069 यूनिट्स रहा। कुल मिलाकर मार्च में 24 प्रतिशत की मजबूत ग्रोथ दर्ज की गई।

कंपनी के सेल्स, सर्विस और यूज्ड कार बिजनेस के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट सबारी मनोहर के मुताबिक, इस वित्त वर्ष में कंपनी को SUV, MPV और कॉम्पैक्ट सेगमेंट में लगातार मजबूत मांग का फायदा मिला। कंपनी की इस सफलता के पीछे नए और अपडेटेड मॉडल्स जैसे Land Cruiser 300, GR-S ग्रेड, Legender MT, Innova Hycross लिमिटेड एडिशन, Fortuner Leader Edition, Camry Hybrid Sprint Edition, Hilux Black Edition और Urban Cruiser Taisor के नए रंग और वेरिएंट का योगदान है। Urban Cruiser Hyryder Aero Edition और इसके टेक पैकेज, 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और नए फीचर्स ने भी बिक्री को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

सेफ्टी के मोर्चे पर भी कंपनी ने बड़ा कदम उठाया है। नई Rumion में सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स दिए गए हैं, वहीं Glanza, Urban Cruiser Taisor और Urban Cruiser Hyryder में भी 6 एयरबैग्स को स्टैंडर्ड किया गया है। साथ ही Innova Hycross को 5-स्टार भारत NCAP रेटिंग मिली है। ब्रैंड प्रमोशन के स्तर पर भी कंपनी ने नए प्रयोग किए हैं। Drum Tao के इंडिया टूर और Toyota एक्सपीरिएंशियल म्यूजियम जैसी पहल ने युवाओं के बीच ब्रैंड की पकड़ मजबूत की। Toyota Kirloskar Motor ने FY 2025-26 में मजबूत रणनीति, नए प्रोडक्ट्स और ग्राहकों के भरोसे के दम पर शानदार ग्रोथ दर्ज करते हुए ऑटो बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत किया।