मार्च 2026 में TVS की बिक्री पांच लाख के पार, सेल में 24% का उछाल

नई दिल्ली: TVS Motor Company ने वित्त वर्ष 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है। कंपनी की कुल बिक्री 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 5.9 मिलियन यूनिट्स तक पहुंच गई, जो इसके इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है। चौथी तिमाही में भी कंपनी ने रिकॉर्ड कायम करते हुए 1.6 मिलियन यूनिट्स की अब तक की सबसे ज्यादा तिमाही बिक्री दर्ज की।

मार्च 2026 कंपनी के लिए बेहद मजबूत रहा, जहां TVS ने 5,19,358 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल मार्च 2025 के 4,14,687 यूनिट्स के मुकाबले 25 प्रतिशत अधिक है। दोपहिया सेगमेंट में कंपनी की पकड़ और मजबूत हुई है, जहां कुल दोपहिया बिक्री 25 प्रतिशत बढ़कर 4,98,134 यूनिट्स हो गई। घरेलू बाजार में भी कंपनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3,72,383 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो 25 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

मोटरसाइकिल की बिक्री 18 प्रतिशत बढ़कर 2,32,788 यूनिट्स रही, जबकि स्कूटर सेगमेंट में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला, जहां 31 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,17,624 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट भी तेजी से उभरता नजर आया, जहां 44 प्रतिशत की जोरदार बढ़ोतरी के साथ बिक्री 38,877 यूनिट्स तक पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कंपनी का प्रदर्शन दमदार रहा। TVS के इंटरनेशनल बिजनेस में 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे बिक्री 1,41,443 यूनिट्स तक पहुंच गई। इसी दौरान दोपहिया वाहनों की अंतरराष्ट्रीय बिक्री 23 प्रतिशत बढ़कर 1,25,751 यूनिट्स रही। तिपहिया सेगमेंट में तो कंपनी ने जबरदस्त उछाल दिखाया, जहां 46 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बिक्री 21,224 यूनिट्स तक पहुंच गई।

FY 2025-26 की Q4 में कंपनी की कुल बिक्री 28 प्रतिशत बढ़कर 12.16 लाख यूनिट्स से 15.60 लाख यूनिट्स हो गई। इस दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री 27 प्रतिशत बढ़कर 15 लाख यूनिट्स और तिपहिया वाहनों की बिक्री 65 प्रतिशत बढ़कर 0.60 लाख यूनिट्स रही। निर्यात में भी 24 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4.22 लाख यूनिट्स का आंकड़ा दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2025-26 में TVS Motor Company ने 47.44 लाख यूनिट्स से बढ़कर 58.89 लाख यूनिट्स की कुल बिक्री हासिल की, जो 24 प्रतिशत की मजबूत ग्रोथ को दर्शाता है। दोपहिया वाहनों की बिक्री 23 प्रतिशत बढ़कर 56.70 लाख यूनिट्स हो गई, जबकि तिपहिया वाहनों की बिक्री 63 प्रतिशत की तेज बढ़ोतरी के साथ 2.19 लाख यूनिट्स तक पहुंच गई।

Hyundai का सुपरहिट MARCH: 55000+ कारें बिकीं, 6.3% का जबर्दस्त उछाल

नई दिल्ली: Hyundai Motor India Limited (HMIL) ने मार्च 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए घरेलू बिक्री में 6.3% की बढ़ोतरी के साथ 55,064 गाड़ियां बेचीं, जबकि कुल बिक्री 69,004 यूनिट रही। कंपनी ने इस दौरान अब तक की सबसे ज्यादा तिमाही घरेलू बिक्री का रिकॉर्ड भी बना दिया।

Hyundai Motor India Limited (HMIL) की गाड़ियों की डिमांड लगातार मजबूत बनी हुई है और इसका असर मार्च 2026 के आंकड़ों में साफ दिखता है। कंपनी ने इस महीने कुल 69,004 गाड़ियां बेचीं, जो पिछले साल के मुकाबले 2.5% ज्यादा है। खास बात यह रही कि घरेलू बाजार में कंपनी का प्रदर्शन और भी बेहतर रहा, जहां 55,064 गाड़ियों की बिक्री के साथ 6.3% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह Hyundai के लिए अब तक का सबसे बेहतरीन मार्च रहा, जिससे साफ है कि भारतीय ग्राहकों का भरोसा कंपनी पर लगातार बढ़ रहा है। एक्सपोर्ट के मोर्चे पर भी कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया और मार्च में 13,940 गाड़ियां विदेश भेजीं। इससे यह भी साबित होता है कि भारत में बनी Hyundai की कारों की मांग ग्लोबल मार्केट में भी मजबूत बनी हुई है।

जनवरी से मार्च 2026 की तिमाही में कंपनी की बिक्री ने रिकॉर्ड कायम किया है। Q4 FY26 में Hyundai की घरेलू बिक्री 1,66,578 यूनिट तक पहुंच गई, जो पिछले साल के मुकाबले 8.5% ज्यादा है और यह अब तक की सबसे ज्यादा तिमाही घरेलू बिक्री है। इसी दौरान कुल बिक्री 2,08,275 यूनिट रही, जिसमें 8.7% की ग्रोथ दर्ज की गई। एक्सपोर्ट भी 9.4% बढ़कर 41,697 यूनिट तक पहुंच गया।

कंपनी के MD और CEO तरुण गर्ग के मुताबिक, Hyundai ने 2026 में मिली रफ्तार को बनाए रखा है और कंपनी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। ग्लोबल लेवल पर चल रही अनिश्चितताओं के लिए कंपनी पूरी तरह तैयार है और आने वाले समय में कनेक्टेड और नई टेक्नोलॉजी वाली गाड़ियों पर ज्यादा फोकस करेगी।Hyundai Motor India Limited (HMIL) की यह परफॉर्मेंस दिखाती है कि कंपनी भारत में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है और घरेलू बाजार के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में भी तेजी से आगे बढ़ रही है।

Hyundai Motor India की SUV रेंज—जैसे Creta और Venue—ने बाजार में जबरदस्त पकड़ बना ली है। इन गाड़ियों की लगातार बढ़ती मांग ने कंपनी की कुल बिक्री को काफी ऊपर पहुंचाया है।

March में Mahindra का धुआंधार धमाल, 99000+ गाड़ियां बिकी, 21% की छलांग

नई दिल्ली: Mahindra & Mahindra (M&M) ने मार्च 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 99,969 गाड़ियों की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले 21% ज्यादा है। कंपनी ने SUV और हल्के कमर्शियल व्हीकल (LCV) दोनों सेगमेंट में अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री का रिकॉर्ड भी बनाया है। SUV सेगमेंट में कंपनी का प्रदर्शन सबसे मजबूत रहा। इंडिया में 60,272 SUVs बिकीं। इसमें 25% की बढ़ोतरी हुई। एक्सपोर्ट सहित कुल SUV बिक्री की बिक्री 62,109 यूनिट रही।


मार्च 2026 में 3,968 गाड़ियां विदेश भेजी गईं, जबकि पिछले साल इसी समय 4,143 यूनिट एक्सपोर्ट हुई थीं। कमर्शियल व्हीकल (CV) सेगमेंट में घरेलू बाजार में 24,928 यूनिट की बिक्री हुई। करीब 11% की बढ़ोतरी हुई। मार्च में SUV की कुल बिक्री 6,60,276 यूनिट्स रही। इसमें 20 फीसदी का उछाल आया। 3.5 टन से कम लाइट कमर्शल वाहनों की बिक्री 2,89,597 यूनिट रही। इसमें 13% का उछाल आया। कंपनी के ऑटो डिवीजन के CEO नलिनीकांत गोल्लागुंटा के मुताबिक, यह साल Mahindra & Mahindra (M&M) के लिए बेहद शानदार रहा और कंपनी ने SUV और LCV दोनों में अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की। Mahindra & Mahindra (M&M) की गाड़ियां—खासतौर पर SUVs—बाजार में खूब बिक रही हैं, और कंपनी तेजी से ग्रोथ के रास्ते पर आगे बढ़ रही है।

कंपनी की सफलता के पीछे नई और पॉपुलर SUVs (जैसे XUV और Scorpio रेंज) की जबरदस्त डिमांड है। कंपनी की ब्रैंड इमेज काफी मजबूत और भरोसेमंद है। बेहतर फीचर्स और टेक्नोलॉजी की वजह से गांव और शहर दोनों बाजारों में पकड़ रखती है। बढ़ती फाइनेंस सुविधाएं और आसान लोन विकल्प खरीदारी को आसान बनाती है। SUV सेगमेंट में Mahindra की पकड़ और मजबूत होगी ग्रामीण और इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ से CV की मांग बढ़ेगी । आने वाले समय में कंपनी नए मॉडल और EV सेगमेंट पर भी फोकस बढ़ा सकती है। Mahindra & Mahindra (M&M) इस समय जबरदस्त फॉर्म में है। SUVs की तगड़ी डिमांड और लगातार बढ़ती बिक्री के दम पर कंपनी भारतीय ऑटो बाजार में अपनी स्थिति और मजबूत करती जा रही है।

ASUS के लैपटॉप की डिमांड आसमान पर, Instamart पर बिक्री 167% उछली

नई दिल्ली: ASUS ने इंडिया में क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Instamart पर शानदार तेजी दर्ज की है। कंपनी के मुताबिक जनवरी से फरवरी 2026 के बीच उसकी बिक्री में 167% महीने-दर-महीने बढ़ोतरी हुई है। इससे साफ है कि अब लोग लैपटॉप जैसे बड़े प्रोडक्ट भी तेजी से डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म से खरीदना पसंद कर रहे हैं। यह ग्रोथ सिर्फ एक महीने तक सीमित नहीं रही, बल्कि 2026 की पहली तिमाही (Q1) में भी ASUS ने मजबूत प्रदर्शन किया है, जिससे कंपनी की लगातार बढ़ती पकड़ साफ दिखती है।

इस ग्रोथ में दक्षिण और पश्चिम भारत के शहरों का बड़ा योगदान रहा है। बेंगलुरु, कोलकाता और हैदराबाद जैसे शहर आगे रहे, जबकि दिल्ली और मुंबई जैसे मेट्रो शहरों का कुल मिलाकर 95% से ज्यादा हिस्सा रहा। लैपटॉप के साथ-साथ ASUS के एक्सेसरी प्रोडक्ट्स (जैसे कीबोर्ड, माउस आदि) की बिक्री भी तेजी से बढ़ रही है। कंपनी ने जयपुर, कोच्चि, गोवा और नोएडा जैसे शहरों में विस्तार किया है, जिससे उसे छोटे शहरों (T2 cities) से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

आजकल लोग तेज और आसान डिलीवरी चाहते हैं। ASUS इसी जरूरत को समझते हुए Instamart जैसे प्लेटफॉर्म पर अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है, ताकि ग्राहक बिना झंझट जल्दी प्रोडक्ट खरीद सकें। ASUS के अधिकारी Arnold Su के अनुसार, शहरों में लोग अब सुविधा को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। Instamart पर मिल रही तेजी से डिलीवरी की वजह से ASUS प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ी है। वहीं Instamart के अधिकारी Manender Kaushik ने कहा कि अब लोग सिर्फ रोजमर्रा का सामान ही नहीं, बल्कि टेक प्रोडक्ट्स भी क्विक कॉमर्स से खरीदना पसंद कर रहे हैं।

ASUS अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहना चाहता। कंपनी छोटे शहरों और कस्बों (तालुका) तक पहुंच बना रही है। इसके लिए ASUS अपने प्रोडक्ट्स को अलग-अलग माध्यमों—जैसे एक्सक्लूसिव स्टोर्स, बड़े रिटेल स्टोर, ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स—के जरिए ग्राहकों तक पहुंचा रही है। ASUS तेजी से बदलती खरीदारी की आदतों को समझकर आगे बढ़ रहा है। अब ग्राहक चाहते हैं कि लैपटॉप भी उतनी ही जल्दी मिले जितना किराना—और कंपनी इसी ट्रेंड का फायदा उठाकर तेजी से ग्रोथ कर रही है।

POCO X8 Pro Max में 9000mAh बैटरी: Flipkart पर आज से बिक्री, जल्दी कीजिए

नई दिल्ली: Poco ने इंडिया में अपनी नई Poco X8 Pro Series को लॉन्च कर दी है। इस सीरीज के फोन आज पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इस सीरीज में Poco X8 Pro 5G और Poco X8 Pro Max 5G शामिल हैं, जिनमें 100W फास्ट चार्जिंग, 9000mAh तक की बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं। आज से शुरू हुई इस सेल में ग्राहक इन दोनों स्मार्टफोन्स को Flipkart के जरिए खरीद सकते हैं।

कंपनी लॉन्च ऑफर्स के तहत बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI जैसी सुविधाएं भी दे रही है। Poco X8 Pro 5G की कीमत 29,999 रुपये से शुरू होकर 32,999 रुपये तक जाती है। वहीं Poco X8 Pro Max 5G की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है, जो टॉप वेरिएंट में 43,999 रुपये तक जाती है। खास Iron Man Edition भी लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 34,999 रुपये रखी गई है। ग्राहकों को 3,000 रुपये तक का बैंक या एक्सचेंज डिस्काउंट, 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन मिल रहा है। साथ ही दो महीने के YouTube Premium और तीन महीने के Spotify Premium का फायदा भी दिया जा रहा है।

Poco X8 Pro Max 5G में लेटेस्ट MediaTek Dimensity 9500s (3nm) प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Pro मॉडल में Dimensity 8500 Ultra चिपसेट मिलता है। दोनों फोन में LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दिया गया है, जिससे स्पीड और परफॉर्मेंस शानदार रहती है। Max वेरिएंट में 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जबकि Pro में 6.59 इंच स्क्रीन मिलती है। दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स ब्राइटनेस दी गई है, जिससे स्क्रीन काफी स्मूद और ब्राइट दिखती है।

दोनों स्मार्टफोन्स में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है। ये पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित हैं। साथ ही अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। दोनों फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ), 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 20MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। ये 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करते हैं। Max वेरिएंट में 9000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि Pro में 6500mAh बैटरी मिलती है। दोनों में 100W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। Poco की Poco X8 Pro Series उन यूजर्स के लिए शानदार ऑप्शन है, जो दमदार बैटरी, हाई परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।

7000mAh बैटरी वाले OPPO K14 5G की बिक्री शुरू, कीमत 17999 से स्टार्ट

नई दिल्ली: स्मार्टफोन कंपनी OPPO का नया फोन OPPO K14 5G आज से इंडिया में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इसकी शुरुआती कीमत 17,999 रुपये रखी गई है। इसकी 7000mAh की दमदार बैटरी है, जो लंबे समय तक चलने का दावा करती है। यह फोन आज दोपहर 12 बजे से Flipkart और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है, जहां ग्राहकों को 1000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI का फायदा भी मिलेगा।

यह फोन खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जिन्हें रोजमर्रा के इस्तेमाल में लंबी बैटरी, स्मूद परफॉर्मेंस और भरोसेमंद डिवाइस चाहिए। OPPO K14 5G में 6GB+128GB, 6GB+256GB और 8GB+256GB जैसे तीन वेरिएंट मिलते हैं, जिनकी कीमत क्रमशः ₹17,999, ₹19,999 और ₹21,999 है। यह फोन Icy Blue, Prism Violet और Prism White जैसे आकर्षक रंगों में आता है। बैटरी इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

7000mAh बैटरी के साथ यह फोन लंबे समय तक कॉलिंग, वीडियो देखने, नेविगेशन और गेमिंग में साथ देता है। कंपनी का दावा है कि यह 30 मिनट में 1% से 37% तक चार्ज हो जाता है और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसमें रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है, जिससे आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं। मजबूती के मामले में भी यह फोन पीछे नहीं है। इसमें मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और IP66, IP68, IP69 रेटिंग दी गई है। यह धूल, पानी और खराब परिस्थितियों में भी सुरक्षित रहता है।

इसमें 6.75 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है। इससे विडियो देखना और गेम खेलना काफी स्मूद और क्लियर रहता है, खासकर बाहर धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम जैसे सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग को आसानी से संभालता है।

इसमें 50MP का मेन कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। AI फीचर्स जैसे AI Eraser, AI Perfect Shot और AI Clarity Enhancer फोटो को और बेहतर बनाते हैं। OPPO K14 5G एक ऐसा फोन है, जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, मजबूत बॉडी, अच्छा कैमरा और स्मूद परफॉर्मेंस का पूरा पैकेज देता है

सुपरहीरो SUV Mahindra BE 6 Batman का जलवा: सात मिनट में बिकीं 999 कारें

नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक SUV के बाजार में Mahindra & Mahindra की खास एडिशन कार ने जबरदस्त क्रेज दिखाया है। कंपनी की लिमिटेड एडिशन इलेक्ट्रिक SUV Mahindra BE 6 Batman Edition की दूसरी बुकिंग विंडो खुलते ही महज सात मिनट में पूरी तरह बिक गई। कंपनी ने इस बार 999 यूनिट्स की बुकिंग खोली थी और सभी यूनिट्स तुरंत रिजर्व हो गईं।

कंपनी के मुताबिक इस खास एडिशन की कीमत 28.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह कीमत पहले लॉन्च कीमत से करीब 70,000 रुपये ज्यादा है। इस बैच की डिलीवरी 10 अप्रैल 2026 से शुरू की जाएगी। Mahindra BE 6 Batman Edition को पहली बार अगस्त 2025 में पेश किया गया था। यह कार मशहूर फिल्म सीरीज The Dark Knight Trilogy से प्रेरित है, जिसका निर्देशन Christopher Nolan ने किया था। इस खास प्रोजेक्ट को Warner Bros. Discovery के ग्लोबल कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिवीजन के साथ मिलकर तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया की पहली कमर्शियल Batman-थीम वाली SUV है।

शुरुआत में कंपनी ने इस मॉडल की सिर्फ 300 यूनिट बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन ग्राहकों की जबरदस्त मांग को देखते हुए इसे बढ़ाकर 999 यूनिट कर दिया गया। पहली बुकिंग विंडो में भी सभी यूनिट्स सिर्फ 135 सेकंड में बिक गई थीं, जिसके बाद यह मॉडल कार प्रेमियों के बीच कलेक्टर आइटम बन गया। यह स्पेशल एडिशन SUV Mahindra BE 6 के टॉप वेरिएंट Pack Three पर आधारित है। इसमें 79kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो 286 हॉर्सपावर की ताकत और 380 Nm टॉर्क पैदा करता है। कंपनी के अनुसार एक बार फुल चार्ज होने पर यह SUV करीब 682 किलोमीटर तक चल सकती है।

कार में सैटिन ब्लैक एक्सटीरियर, 20 इंच के अलॉय व्हील, दरवाजों पर Batman डीकल और सस्पेंशन व ब्रेक कैलिपर्स पर गोल्ड एक्सेंट दिए गए हैं। कार के कई हिस्सों जैसे हब कैप, विंडो और रियर विंडशील्ड पर Bat लोगो लगाया गया है। इंटीरियर में भी Batman थीम साफ नजर आती है। इसमें चारकोल लेदर, गोल्ड स्टिचिंग, सीटों पर Bat लोगो और खास Batman वेलकम एनिमेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इंफोटेनमेंट सिस्टम में भी Batman थीम वाला स्टार्टअप एनिमेशन और खास साउंड इफेक्ट्स दिए गए हैं। Mahindra BE 6 Batman Edition खास डिजाइन, लिमिटेड प्रोडक्शन और लंबी रेंज की वजह से इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में चर्चित मॉडल बन गया है।

फरवरी 2026 में अर्श से फर्श पर गिरी Ola Electric: सिर्फ 3968 स्कूटर बिके, चार साल के सबसे निचले स्तर पर सेल

नई दिल्ली: इंडिया की प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी Ola Electric के लिए फरवरी 2026 का महीना काफी चुनौतीपूर्ण रहा। कंपनी की खुदरा बिक्री घटकर केवल 3,968 यूनिट रह गई, जो पिछले चार साल में सबसे कम मासिक बिक्री है। यह स्तर लगभग उसी समय के बराबर है जब कंपनी ने 2021-22 में इंडियन मार्केट में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए थे। बिक्री में आई इस तेज गिरावट के साथ कंपनी के शेयर भी दबाव में हैं और उनका दाम करीब 24.52 रुपये तक आ गया है, जो अपने उच्चतम स्तर से 73% से अधिक की गिरावट दर्शाता है।

कुछ साल पहले तक Ola Electric इंडिया के इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार की सबसे चर्चित और तेज़ी से बढ़ती कंपनियों में से एक थी। कंपनी ने 2023 और 2024 की शुरुआत में शानदार बिक्री दर्ज की थी। मार्च 2024 में कंपनी ने 53,646 यूनिट की रिकॉर्ड मासिक बिक्री हासिल की थी, जबकि 2024 के कई महीनों में बिक्री 30,000 से 40,000 यूनिट के बीच रही। हालांकि 2024 के आखिर और 2025 के दौरान कंपनी की बिक्री धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगी। जनवरी 2025 में जहां 24,413 यूनिट बिके थे, वहीं अक्टूबर 2025 तक यह संख्या घटकर 16,036 यूनिट रह गई। इसके बाद गिरावट और तेज हुई और दिसंबर 2025 में बिक्री 9,021 यूनिट पर आ गई।

2026 की शुरुआत में भी यह गिरावट जारी रही। जनवरी 2026 में कंपनी ने 7,516 यूनिट बेचे, जबकि फरवरी 2026 में यह संख्या और गिरकर 3,968 यूनिट रह गई। यह आंकड़ा फरवरी 2022 के लगभग बराबर है, जब कंपनी ने 3,910 यूनिट की बिक्री की थी।
इस दौरान कंपनी लगातार अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करती रही है। Ola Electric ने कई नए इलेक्ट्रिक स्कूटर वेरिएंट पेश किए हैं और हाल ही में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी लॉन्च की है।

विशेषज्ञों के मुताबिक इसका एक बड़ा कारण इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा है। अब इस सेगमेंट में कई मजबूत कंपनियां सक्रिय हो चुकी हैं। जैसे TVS Motor Company, Bajaj Auto, Ather Energy और Hero MotoCorp का ब्रांड VIDA तेजी से अपने इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो और डीलर नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं। इन पारंपरिक कंपनियों को मजबूत सर्विस नेटवर्क, ब्रांड भरोसा और बड़े डीलर नेटवर्क का फायदा मिल रहा है।

ऑटो बाजार में धमाका! फरवरी 2026 में 24 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकीं: FADA

नई दिल्ली: इंडिया के ऑटो रिटेल सेक्टर के लिए फरवरी 2026 का महीना बेहद शानदार रहा। देशभर में कुल 24,09,362 वाहनों की खुदरा बिक्री दर्ज की गई, जो पिछले साल के मुकाबले 25.62% ज्यादा है। ऑटो डीलर्स की शीर्ष संस्था Federation of Automobile Dealers Associations (FADA) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यह अब तक का सबसे बेहतरीन फरवरी रहा, जिसमें टू-व्हीलर, पैसेंजर व्हीकल, कमर्शियल व्हीकल, थ्री-व्हीलर और ट्रैक्टर जैसे लगभग सभी सेगमेंट में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली।

FADA की रिपोर्ट के अनुसार फरवरी 2026 में टू-व्हीलर (2W) की बिक्री 17,00,505 यूनिट रही, जो सालाना आधार पर 25.02% की बढ़त दर्शाती है। इसी तरह पैसेंजर व्हीकल (PV) सेगमेंट में 3,94,768 यूनिट की बिक्री हुई, जो 26.12% की वृद्धि है। कमर्शियल व्हीकल (CV) की बिक्री भी मजबूत रही और यह 1,00,820 यूनिट तक पहुंच गई, जो पिछले साल की तुलना में 28.89% अधिक है।
वहीं थ्री-व्हीलर (3W) की बिक्री 1,17,130 यूनिट रही, जिसमें 24.39% की बढ़त दर्ज की गई। सबसे तेज वृद्धि ट्रैक्टर सेगमेंट में देखी गई, जहां 89,418 यूनिट की बिक्री के साथ 36.35% की शानदार ग्रोथ दर्ज हुई। हालांकि कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट (CE) सेगमेंट में थोड़ी गिरावट आई और इसकी बिक्री 6,721 यूनिट रही, जो 1.22% कम है।

FADA के मुताबिक फरवरी की मजबूत बिक्री का सबसे बड़ा कारण GST 2.0 के बाद बाजार में भरोसा बढ़ना रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में मांग बढ़ने से भी ऑटो सेक्टर को काफी मजबूती मिली। टू-व्हीलर बाजार में शहरी बिक्री 28.96% और ग्रामीण बिक्री 22.16% बढ़ी। वहीं पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में ग्रामीण बाजार 34.21% की ग्रोथ के साथ शहरों (21.12%) से आगे निकल गया। SUV की लोकप्रियता भी लगातार बढ़ रही है।

कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में फ्रेट मूवमेंट, ई-कॉमर्स गतिविधियों और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की वजह से अच्छी मांग बनी हुई है। वहीं ट्रैक्टर की तेज बिक्री ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती का संकेत देती है।पैसेंजर व्हीकल का स्टॉक घटकर 27 से 29 दिन के स्तर पर आ गया है। मार्च 2026 के लिए करीब 75.51% डीलर्स को बिक्री बढ़ने की उम्मीद है जबकि केवल 4.59% डीलर्स गिरावट की आशंका जता रहे हैं। हालांकि अगले तीन महीनों में बाजार तेज उछाल से स्थिर वृद्धि के चरण में जाने की ओर बढ़ सकता है। कुल मिलाकर ऑटो रिटेल सेक्टर का माहौल अभी भी सावधानी के साथ सकारात्मक बना हुआ है।

28 दिनों में Suzuki की 1.23 लाख बाइक्स-स्कूटर की बिक्री, फरवरी में घरेलू बाजार में 38% उछाल

नई दिल्ली: Suzuki Motorcycle India Pvt. Ltd. (SMIPL) ने फरवरी 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 1,23,299 दोपहिया वाहन बेचे हैं। यह पिछले साल फरवरी 2025 के मुकाबले 37% की जबरदस्त बढ़ोतरी है। तब कंपनी ने 89,966 यूनिट्स बेची थीं। सबसे अहम बात यह रही कि घरेलू बाजार में भी कंपनी की पकड़ मजबूत हुई है।

कंपनी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक फरवरी 2026 में घरेलू बिक्री 1,01,071 यूनिट्स रही, जो पिछले साल इसी महीने के 73,215 यूनिट्स के मुकाबले 38% ज्यादा है विदेशों में भेजी गई गाड़ियों की संख्या 22,228 यूनिट्स रही, जो फरवरी 2025 के 16,751 यूनिट्स से 33% अधिक है। साफ है कि Suzuki के दोपहिया वाहनों की मांग देश और विदेश दोनों जगह तेजी से बढ़ रही है।

कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) दीपक मुटरेजा ने कहा कि यह ग्रोथ ग्राहकों और डीलर पार्टनर्स के भरोसे का नतीजा है। कंपनी लगातार ग्राहकों से जुड़ने और उन्हें बेहतर अनुभव देने पर ध्यान दे रही है, ताकि रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भरोसेमंद और उपयोगी उत्पाद दिए जा सकें। फरवरी 2026 में कंपनी के स्पेयर पार्ट्स कारोबार ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इस सेगमेंट से 893.6 मिलियन रुपये का राजस्व मिला, जो पिछले साल के मुकाबले 18% ज्यादा है।

फरवरी में कंपनी ने Suzuki Access स्कूटर का नया वर्जन लॉन्च किया, जिसमें सिंगल चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) दिया गया है। कंपनी ने उत्तराखंड के देहरादून में Kanak Suzuki नाम से नया डीलरशिप शुरू किया और सिक्किम की राजधानी गंगटोक में अपनी पहली डीलरशिप खोलकर देश के सभी राज्यों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी। ग्राहकों से जुड़ाव बढ़ाने के लिए हैदराबाद में Suzuki Matsuri मोटरसाइकिल फेस्टिवल आयोजित किया गया, जिसमें 3,700 से ज्यादा राइडर्स और ग्राहक शामिल हुए।

कंपनी ने अलग-अलग शहरों में GIXER Pit Stop, V-Strom Experience Day और Suzuki Access Mileage Contest जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए। गुरुग्राम स्थित अपने प्लांट से कंपनी सालाना 13 लाख यूनिट्स तक उत्पादन करने की क्षमता रखती है। वहां 125cc स्कूटर से लेकर प्रीमियम मोटरसाइकिल और बिग-बाइक्स तक का निर्माण करती है। फरवरी के आंकड़े बताते हैं कि Suzuki की रफ्तार फिलहाल तेज बनी हुई है।