Samsung Galaxy Book 6 सीरीज लॉन्च, 1.27 लाख से शुरू

नई दिल्ली: Samsung ने इंडिया में अपनी नई Samsung Galaxy Book 6 series लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती कीमत ₹1,27,990 रखी गई है। यह सीरीज खास तौर पर AI फीचर्स, दमदार परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ पेश की गई है। यह लॉन्चिंग भारतीय बाजार में अपने Samsung के प्रीमियम लैपटॉप सेगमेंट को और मजबूत करेगी। कंपनी का कहना है कि यह सीरीज उन यूजर्स के लिए बनाई गई है, जिन्हें काम, क्रिएटिविटी और मल्टीटास्किंग के लिए हाई परफॉर्मेंस की जरूरत होती है।

Samsung की Samsung Galaxy Book 6 series एक ऐसी लैपटॉप सीरीज है जिसे खास तौर पर तेज काम करने और नए AI फीचर्स के लिए बनाया गया है। इसमें लगा Intel Core Ultra Series 3 बहुत पावरफुल है। इसमें CPU (दिमाग), GPU (ग्राफिक्स) और NPU (AI काम के लिए खास चिप) तीनों साथ काम करते हैं। इसका फायदा यह है कि लैपटॉप न सिर्फ तेज चलता है बल्कि एक साथ कई काम, जैसे ब्राउज़िंग, वीडियो एडिटिंग, ऑफिस वर्क बिना रुके आसानी से करता है।


इस लैपटॉप सीरिज पर फोटो एडिट करना, भाषा ट्रांसलेट करना या कुछ सर्च करना—ये सब काम बिना इंटरनेट के भी हो सकते हैं। आपका काम तेज भी होगा और डेटा भी बचेगा। आमतौर पर पावरफुल लैपटॉप जल्दी गर्म हो जाते हैं, लेकिन इसमें ऐसा सिस्टम दिया गया है जिससे यह कम गर्म होता है और आवाज भी कम करता है—यानी आराम से लंबे समय तक काम कर सकते हैं।

Galaxy Book 6 Ultra सबसे ताकतवर मॉडल है। इसमें बड़ा 16 इंच AMOLED स्क्रीन, NVIDIA GeForce RTX 5070 ग्राफिक्स और ज्यादा RAM मिलती है। गेमिंग, विडियो एडिटिंग और भारी सॉफ्टवेयर चलाने वालों के लिए यह बेस्ट है। Galaxy Book 6 Pro हल्का और पतला है। इसे आप ऑफिस, पढ़ाई या ट्रैवल में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें भी अच्छी स्क्रीन, तेज इंटरनेट और लंबी बैटरी मिलती है।

अगर आपको सुपरफास्ट, स्मार्ट (AI वाला) और लंबे समय तक चलने वाला लैपटॉप चाहिए—तो यह सीरीज उसी के लिए बनाई गई है। Ultra भारी काम वालों के लिए है, जबकि Pro रोजमर्रा और प्रोफेशनल यूज के लिए बढ़िया बैलेंस देता है। कंपनी ने दावा किया है कि यह सीरीज एक बार चार्ज करने पर 30 घंटे तक चल सकती है और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
Samsung Galaxy Book 6 series उन यूजर्स के लिए लॉन्च की गई है, जो पावर, AI और प्रीमियम डिजाइन चाहते हैं। यह लैपटॉप सीरीज काम और एंटरटेनमेंट दोनों के लिए एक ऑल-राउंडर विकल्प बन सकती है।

Samsung Galaxy A57 और A37 5G लॉन्च : 5000 MP की बैटरी, 45W चार्जिंग

नई दिल्ली: Samsung ने इंडिया में अपने दो नए 5G स्मार्टफोन Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G लॉन्च कर दिए हैं। ये फोन खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं, जिनमें शानदार कैमरा, दमदार परफॉर्मेंस, AI फीचर्स और मजबूत बिल्ड क्वालिटी दी गई है। Galaxy A57 5G की शुरुआती कीमत 56,999 रुपये और Galaxy A37 5G की कीमत 41,999 रुपये रखी गई है। इन फोन्स पर 3,000 रुपये तक का बैंक/UPI कैशबैक, नो-कॉस्ट EMI और अपग्रेड बोनस जैसे ऑफर्स भी मिल रहे हैं।

इन दोनों स्मार्टफोन्स में प्रीमियम डिजाइन और मजबूत बॉडी दी गई है। Galaxy A57 5G सिर्फ 6.9mm पतला है और इसमें एल्यूमिनियम फ्रेम मिलता है, जिससे यह काफी स्टाइलिश और हल्का लगता है। दोनों फोन्स में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स ब्राइटनेस के साथ शानदार डिस्प्ले दी गई है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है।

दोनों फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS सपोर्ट मिलता है, जिससे फोटो और विडियो काफी स्टेबल और क्लियर आते हैं। Galaxy A57 5G में 12MP अल्ट्रा-वाइड और 5MP मैक्रो कैमरा मिलता है, जबकि A37 5G में 8MP अल्ट्रा-वाइड और 5MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। दोनों में 12MP फ्रंट कैमरा है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए बढ़िया है। इसमें AI बेस्ड फीचर्स जैसे Best Face और Object Eraser भी दिए गए हैं, जिससे फोटो एडिटिंग आसान हो जाती है।

Galaxy A57 5G में Exynos 1680 प्रोसेसर और Galaxy A37 5G में Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है, जो स्मूद मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए सक्षम हैं। साथ ही LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के कारण ऐप्स तेजी से चलते हैं। दोनों स्मार्टफोन्स में 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। ये फोन One UI 8.5 पर चलते हैं, जिसमें AI फीचर्स जैसे Bixby, Gemini और Perplexity शामिल हैं, जो रोजमर्रा के काम को आसान बनाते हैं। सुरक्षा के लिए Samsung Knox Vault दिया गया है, जो डेटा को सुरक्षित रखता है। कंपनी इन फोन्स के साथ 6 साल तक Android अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट दे रही है।

Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G उन यूजर्स के लिए अच्छे विकल्प हैं, जो प्रीमियम डिजाइन, शानदार कैमरा, दमदार परफॉर्मेंस और लंबे समय तक चलने वाला भरोसेमंद 5G स्मार्टफोन चाहते हैं।

Samsung का 13999 रुपये में 6000mAh बैटरी वाला बजट 5G फोन लॉन्च, एक चार्ज में 26 घंटे विडियो प्लेबैक का दावा

नई दिल्ली: दक्षिण कोरिया की कंपनी Samsung ने इंडिया में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy M17e 5G लॉन्च कर दिया है। फोन की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं।

Samsung Galaxy M17e 5G को कंपनी ने मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा है। यह Android 16 आधारित OneUI 8 पर काम करता है। Samsung ने इस फोन के लिए 6 साल तक सिक्युरिटी अपडेट और 6 OS अपडेट देने का वादा किया है, जो इस रेंज में बड़ी बात मानी जा रही है।

फोन में 6.58 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम और गेमिंग के लिए ठीक-ठाक पावर देता है। यह फोन 4GB और 6GB RAM ऑप्शन के साथ आता है और 128GB स्टोरेज मिलती है, जिसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Samsung Galaxy M17e 5G में पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है, जबकि फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। यह फोन 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसमें 6,000mAh बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G, Wi-Fi, Bluetooth 5.3, USB Type-C और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे सभी जरूरी फीचर्स दिए गए हैं।

फोन में IP54 रेटिंग दी गई है, यानी यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहेगा। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। फोन दो कलर—Blitz Blue और Vibe Violet—में आता है। Samsung का Samsung Galaxy M17e 5G उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, 5G कनेक्टिविटी और भरोसेमंद ब्रांड चाहते हैं।

13,999 रुपये में धमाका: Samsung Galaxy M17e 17 मार्च को होगा लॉन्च

नई दिल्ली: इंडिया में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy M17e 17 मार्च को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत और कई खास फीचर्स सामने आ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन की कीमत करीब 13,999 रुपये हो सकती है, जिससे यह 15 हजार रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन सेगमेंट में बड़ी बैटरी और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ उतारा जाएगा। यह फोन Amazon पर एक्सक्लूसिव तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा।

माइक्रोसाइट के अनुसार, Samsung Galaxy M17e में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो कंपनी के दावे के मुताबिक करीब 26 घंटे तक विडियो प्लेबैक दे सकती है। इस फोन को 6 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की बात कही जा रही है, जो इस कीमत वाले सेगमेंट में सबसे लंबा अपडेट सपोर्ट माना जा रहा है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इससे स्क्रीन स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव ज्यादा स्मूद रहने का दावा किया गया है। स्मार्टफोन में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलेगा और इसकी मोटाई करीब 8.2mm होगी।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP का मुख्य कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा पंच-होल डिजाइन में दिया जाएगा। फोन के बैक पैनल में ग्लास फाइबर रिइनफोर्स्ड पॉलिमर मटेरियल इस्तेमाल किया गया है और इसे IP54 रेटिंग मिली है, यानी हल्की बारिश या धूल से यह सुरक्षित रहेगा।
यह फोन One UI 8 पर चलेगा, जो Android 16 पर आधारित होगा। इसमें टेक्स्ट, इमेज और म्यूजिक सर्च जैसे फीचर्स के साथ Samsung Knox सिक्योरिटी और Samsung Wallet का सपोर्ट भी मिलेगा। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। यह 5G स्मार्टफोन होगा और इसमें 12 बैंड का सपोर्ट मिलेगा।

Samsung Galaxy M17e को Blitz Blue और Vibe Violet कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। कुल मिलाकर, बड़ी बैटरी, लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट और 5G कनेक्टिविटी के साथ यह फोन बजट सेगमेंट के ग्राहकों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया जा रहा है।

6000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy M17e 5G की 17 मार्च को ग्रैंड एंट्री

नई दिल्ली: इंडिया में बजट 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में Samsung का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M17e 5G 17 मार्च 2026 को इंडिया में लॉन्च होगा। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत 6,000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7-इंच डिस्प्ले है। कंपनी इसे बजट से मिड-रेंज सेगमेंट में उतार रही है। यह Amazon, Samsung के ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन रिटेल दुकानों पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy M17e 5G को दो रंगों Vibe Violet और Blitz Blue में पेश किया जाएगा। फोन में 6.7-इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसमें तेज रोशनी में भी स्क्रीन आसानी से दिखाई देती है। फोन की मोटाई करीब 8.2 मिमी है। इसके बैक पैनल में ग्लास फाइबर रिइनफोर्स्ड पॉलिमर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें IP54 रेटिंग भी दी गई है, जिससे यह हल्की धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित रहता है।

इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Mali-G57 GPU मिलता है। इस चिपसेट में दो Cortex-A76 परफॉर्मेंस कोर 2.4GHz की स्पीड पर और छह Cortex-A55 एफिशिएंसी कोर 2.0GHz पर काम करते हैं। यही प्रोसेसर हाल ही में लॉन्च हुए कई बजट 5G फोन जैसे Samsung Galaxy F70e, POCO C85 और Redmi 15C में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। यह फोन Android 16 पर आधारित One UI 8 के साथ आएगा। Samsung का कहना है कि इस फोन को छह पीढ़ियों तक Android OS अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का मुख्य रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर मिलेगा, जिससे पोर्ट्रेट फोटो बेहतर ली जा सकेगी। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 6,000mAh बैटरी है, जो पिछले मॉडल Samsung Galaxy M17 5G की 5,000mAh बैटरी से बड़ी है। Galaxy M17 5G को अक्टूबर 2025 में भारत में लॉन्च किया गया था, जिसकी शुरुआती कीमत करीब 12,499 रुपये थी।

नए Galaxy M17e के साथ Samsung अपने नामकरण में भी बदलाव कर रही है। कंपनी अब “e” सुफिक्स वाले मॉडल ला रही है
लॉन्च के बाद Samsung Galaxy M17e 5G भारत के बजट 5G बाजार में उतरेगा, जहां Redmi, Realme और POCO जैसे ब्रांड पहले से कड़ी प्रतिस्पर्धा दे रहे हैं।

Samsung Galaxy S26 सीरीज में AI की सुपरपावर, प्राइवेसी डिस्प्ले बना गेमचेंजर

नई दिल्ली: Samsung ने MWC 2026 में अपने Galaxy AI और कनेक्टेड इकोसिस्टम की नई झलक पेश की है। बार्सिलोना के Fira Gran Via में 2 से 5 मार्च तक चल रहे इस ग्लोबल टेक इवेंट में कंपनी ने खास तौर पर नई Galaxy S26 सीरीज और अपने “Agentic AI” विजन को दुनिया के सामने रखा। Samsung का कहना है कि अब Galaxy AI यूजर का स्मार्ट साथी बन रहा है, जो जरूरत समझकर खुद से काम करने की क्षमता रखता है।

Galaxy S26 सीरीज को कंपनी ने अपनी तीसरी पीढ़ी का AI फोन बताया है। यह फोन यूजर की आदतों और इरादों को समझकर काम आसान बनाने का दावा करता है। इसमें इंडस्ट्री का पहला बिल्ट-इन Privacy Display दिया गया है, जिससे स्क्रीन पर क्या दिखेगा, इस पर यूजर का ज्यादा कंट्रोल रहेगा।

Galaxy S26 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy चिपसेट और नया Vapor Chamber कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे भारी AI फीचर्स भी स्मूद चल सकें। कैमरा सिस्टम भी पहले से ज्यादा एडवांस है। कम रोशनी में बेहतर फोटो और वीडियो के लिए ब्राइट अपर्चर, बेहतर Nightography और Super Steady वीडियो सपोर्ट मिलेगा। Photo Assist फीचर से यूजर अपनी आवाज से कमांड देकर फोटो एडिट कर सकेगा, जैसे दिन की फोटो को रात में बदल सकता है या किसी हिस्से को दोबारा जोड़ सकता है।

Samsung Galaxy S26 Ultra की सबसे बड़ी खासियत Privacy Display है, जिसे Samsung Flex Magic Panel कह रहा है। यह फीचर हार्डवेयर लेवल पर काम करता है। इसमें दो तरह के पिक्सल Narrow और Wide इस्तेमाल किए गए हैं, जो रोशनी के एंगल को कंट्रोल करते हैं। जब Privacy Display ऑन होता है, तो स्क्रीन की रोशनी सीधे यूज़र की तरफ फोकस होती है और साइड में खड़े व्यक्ति को स्क्रीन लगभग दिखाई नहीं देती। आप इसे क्विक सेटिंग्स से ऑन/ऑफ कर सकते हैं।

Samsung ने Galaxy Buds4, Galaxy Watch8, Galaxy Tab S11 और Galaxy Book6 सीरीज के साथ इकोसिस्टम को और मजबूत किया है। Samsung ने AI-Driven Factories और Connected Care विजन भी पेश किया, जिसमें AI के जरिए मैन्युफैक्चरिंग और हेल्थ मैनेजमेंट को बेहतर बनाने की योजना है। MWC 2026 में Samsung ने साफ कर दिया है कि वह मोबाइल AI और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी के भविष्य को नई दिशा देने के लिए तैयार है।

Samsung का नया Bixby सुपरचार्ज: अब खुद करेगा आपके काम, समझेगा आपकी हर बात

नई दिल्ली: Samsung ने One UI 8.5 के साथ नया Bixby पेश किया है, जो अब “agentic” AI क्षमता के साथ खुद काम कर सकता है और आपकी आवाज़ व संदर्भ को पहले से बेहतर समझता है। Samsung ने अपने वर्चुअल असिस्टेंट Bixby का नया और ज्यादा स्मार्ट वर्जन पेश किया है। यह अपडेट One UI 8.5 के साथ आ रहा है। कंपनी का दावा है कि नया Bixby अब “agentic capability” से लैस है। यह सिर्फ सवालों के जवाब ही नहीं देगा, बल्कि आपकी तरफ से कई काम खुद भी कर सकेगा।

नया Bixby अब सिर्फ कमांड मानने वाला असिस्टेंट नहीं रहा, बल्कि “मल्टी-स्टेप टास्क” भी संभाल सकता है। यानी अगर आप एक साथ कई काम बोल दें—जैसे अलार्म लगाना, मौसम बताना और किसी को मैसेज भेजना—तो यह उन्हें क्रम से पूरा कर सकता है। Bixby अब सिर्फ एक अलग ऐप नहीं है, बल्कि फोन के सिस्टम लेवल पर ज्यादा मजबूती से जुड़ा है। इससे सेटिंग्स कंट्रोल, ऐप नेविगेशन और डिवाइस मैनेजमेंट पहले से ज्यादा तेज और सहज हो सकता है।Samsung का फोकस यह दिखाने पर है कि उसका असिस्टेंट सिर्फ सवाल-जवाब तक सीमित नहीं, बल्कि असली काम करने वाला स्मार्ट हेल्पर बन चुका है।

अब Bixby आपकी बात को ज्यादा बेहतर तरीके से समझेगा। पहले जहां कुछ खास कमांड बोलनी पड़ती थीं, अब आप सामान्य बोलचाल की भाषा में भी निर्देश दे सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप चाहते हैं कि फोन की स्क्रीन तब तक ऑन रहे जब तक आप उसे देख रहे हों, तो अब आपको तकनीकी सेटिंग का नाम याद रखने की जरूरत नहीं होगी। आप साधारण शब्दों में कहेंगे और Bixby खुद सही सेटिंग ढूंढकर लागू कर देगा। Samsung के मुताबिक, नया Bixby आपके बोले गए शब्दों के पीछे का “संदर्भ” भी समझता है। अगर आप कोई बदलाव करना चाहते हैं, तो यह पहले फोन की सेटिंग्स को जांचेगा और फिर सही सुझाव देगा। इससे यूजर को मेन्यू में बार-बार खोजबीन नहीं करनी पड़ेगी।

अब Bixby में रियल-टाइम वेब सर्च की सुविधा भी जोड़ दी गई है। यानी अगर आप कोई ताजा जानकारी पूछते हैं, तो आपको अलग से ब्राउज़र खोलने की जरूरत नहीं होगी। Bixby खुद इंटरनेट से जानकारी निकालकर सीधे स्क्रीन पर दिखा देगा। कंपनी का कहना है कि अगर लोकेशन की जरूरत पड़ेगी तो उसकी अनुमति ली जाएगी और जवाब देने के बाद डेटा तुरंत हटा दिया जाएगा। फिलहाल यह नया Bixby इंडिया समेत छह देशों—जर्मनी, कोरिया, पोलैंड, यूके और अमेरिका—में बीटा वर्जन के रूप में उपलब्ध है। यह 13 भाषाओं को पहचान सकता है, हालांकि सभी एक्सेंट या बोलियों को पूरी तरह समझने की गारंटी नहीं है।

Samsung सैन फ्रांसिस्को में अपने Unpacked इवेंट में नई Galaxy S26 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। माना जा रहा है कि Samsung Galaxy S26 Ultra में खास प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर भी देखने को मिल सकता है। कुल मिलाकर, Samsung का नया Bixby AI की दौड़ में खुद को और मजबूत बनाने की कोशिश है।

25 फरवरी को AI संग होगी Samsung Galaxy S26 series की एंट्री, San Francisco से उठेगा पर्दा

नई दिल्ली: Samsung 25 फरवरी को San Francisco में Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy S26 series लॉन्च करेगा, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग रात 11:30 बजे IST से होगी। Samsung ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि उसका अगला Galaxy Unpacked इवेंट 25 February 2026 को आयोजित होगा। इस इवेंट में कंपनी अपनी नई Galaxy S26 series से पर्दा उठाएगी। इवेंट San Francisco में सुबह 10 बजे PT (भारत में रात 11:30 बजे IST) शुरू होगा और इसे Samsung.com, Samsung Newsroom और Samsung के YouTube चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा।

कंपनी ने नई Galaxy S series को इस तरह डिजाइन किया गया है कि रोजमर्रा के काम आसान हो जाएं और Galaxy AI का अनुभव शुरू से ही सहज और स्मार्ट लगे। Samsung का कहना है कि यह लॉन्चिंग AI के नए दौर की शुरुआत है, जहां फोन पहले से ज्यादा पर्सनल और एडैप्टिव होंगे।

Samsung Galaxy S26 series में तीन मॉडल आने की संभावना है Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra। इस बार कैमरा में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। zoom और low-light video performance में सुधार की उम्मीद है। प्रोसेसर में Galaxy S26 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप मिल सकती है, जबकि Galaxy S26 और Galaxy S26+ कुछ बाजारों में Exynos 2600 वेरिएंट के साथ आ सकते हैं।

इवेंट से पहले ही Samsung ने Galaxy S26 series के लिए reservations शुरू कर दिए हैं। ग्राहक Samsung की वेबसाइट पर फोन रिजर्व कर सकते हैं। प्री-ऑर्डर करने पर $30 का क्रेडिट मिलेगा और $5,000 gift card जीतने का मौका भी मिलेगा। trade-in करने पर $900 तक की अतिरिक्त बचत या बिना trade-in के $150 क्रेडिट का ऑफर भी दिया जा रहा है। रिजर्वेशन AT&T और Best Buy के जरिए भी किया जा सकता है। इस इवेंट में Galaxy Buds 4 lineup भी पेश की जा सकती है। अब सबकी नजरें 25 February पर टिकी हैं, जब Samsung अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज से दुनिया को रूबरू कराएगा।

Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च: 6000mAh की बड़ी बैटरी और 50MP कैमरा के साथ Gen-Z के लिए ‘Awesome’ अनुभव

गुरुग्राम: इंडिया की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung ने आज अपने मशहूर A-सीरीज पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन विशेष रूप से उन युवाओं (Gen-Z) को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन, गेमिंग और नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट के शौकीन हैं।

Samsung Galaxy A07 5G की 5 बड़ी खूबियाँ

  1. दमदार बैटरी: 20% बड़ी पावर
    Galaxy A07 5G में 6000mAh की विशाल बैटरी दी गई है, जो इसके पिछले मॉडल की तुलना में 20% बड़ी है। यह 25W Fast Charging को सपोर्ट करती है, जिससे आप दिनभर बिना किसी चिंता के वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग का आनंद ले सकते हैं।
  2. 50MP का ‘स्मार्ट’ कैमरा सेटअप
    फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें हाई-रेज़ोल्यूशन डुअल कैमरा सेटअप है:
    50MP Main Camera (F1.8): ऑटोफोकस के साथ शानदार और ब्राइट तस्वीरें।
    2MP Depth Camera: पोर्ट्रेट शॉट्स में बेहतरीन ‘बोकेह इफेक्ट’ के लिए।
    8MP Front Camera: कम शोर (Noise) के साथ शार्प सेल्फी।
  3. स्मूद 120Hz डिस्प्ले और स्लीक डिज़ाइन
    फोन में 6.7-inch HD+ Display दिया गया है, जो 120Hz Refresh Rate के साथ आता है। इसका High Brightness Mode (HBM) 800 निट्स तक जाता है, जिससे तेज़ धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। केवल 8.2 मिमी पतला और 199 ग्राम वजनी यह फोन Key Island 2.0 फ्रेम के साथ आता है, जो इसे प्रीमियम लुक और शानदार ग्रिप देता है।
  4. ‘Ultra-Durable’ और सुरक्षित
    IP54 Rating: धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा।
    GFRP मटेरियल: बैक पैनल में नए Glass Fiber Reinforced Polymer का इस्तेमाल किया गया है, जो फोन को पतला लेकिन पहले से ज्यादा मजबूत बनाता है।
    Screen Protection: डिस्प्ले को सुरक्षित रखने के लिए 2-Step Tempered Glass दिया गया है।
  5. स्टाइलिश कलर्स
    यह स्मार्टफोन तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध है: Light Violet, Light Green और Black।

नेतृत्व का बयान

Samsung India के MX Business के वाइस प्रेसिडेंट, Aditya Babbar ने कहा:
“आज के युवा सोशल कंटेंट ज्यादा बना रहे हैं और मोबाइल गेमिंग की मांग भी बढ़ी है। इन्ही जरूरतों को पूरा करने के लिए हमने Galaxy A07 5G को पेश किया है। इसमें 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले का एक ऐसा ‘ऑल-इन-वन’ पैकेज है जो भारतीय युवाओं को एक ‘More Awesome’ अनुभव देगा।”

टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स एक नज़र में:

फीचरविवरण
डिस्प्ले6.7-inch HD+, 120Hz, 800 nits
कैमरा50MP (AF) + 2MP (Depth)
बैटरी6000mAh + 25W Charging
वजन/मोटाई199g / 8.2mm
सुरक्षाIP54, GFRP Back, 2-Step Tempered Glass

Samsung के 23 नए AI Smart AC इंडिया में लॉन्च होंगे, 30% कम होगा बिजली का बिल

गुरुग्राम: Samsung इंडिया में एआई बेस्ड स्मार्ट AC की नई रेंज इस साल लॉन्च करने वाला है। कंपनी का दावा है कि यह नई स्मार्ट एसी सीरीज 30 प्रतिशत तक बिजली की बचत करेगी। दक्षिण कोरिया की कंपनी अपनी इस नई ‘WindFree’ स्मार्ट एसी सीरीज में 23 नए मॉडल पेश करने वाली है। नई ‘विंडफ्री’ एयर कंडीशनर एआई टेक्नोलॉजी से लैस होगी। पहली बार 4-स्टार रेटिंग वाले AC भी शामिल किए गए हैं। यह रेंज खास तौर पर भारतीय घरों और यहां के मौसम को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है।

Samsung का दावा है कि इस स्मार्ट एसी से यूजर्स 30% तक अपने बिजली के बिल को बचा सकते हैं। इस नई सीरीज के साथ सैमसंग रूम एयर कंडीशनर पोर्टफोलियो में AI शामिल करने वाली देश की पहली कंपनी बन जाएगी। इस साल ‘विंडफ्री’ एसी के 23 नए मॉडल उतारे जाएंगे। ये मॉडल सैमसंग की ‘बीस्पोक एआई’ टेक्नोलॉजी से लैस होंगे। Bespoke AI ‘बिक्सबी’ से वॉइस कंट्रोल और एडवांस मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करके यूजर्स को पर्सनलाइज्ड सुविधा के साथ-साथ बिजली की बचत करने में मदद करता है। कंपनी अपनी इस नई AI स्मार्ट एसी सीरीज को 32,490 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च करेगी।

Samsung का कहना है कि यह नई Bespoke AI WindFree रेंज तेज़ कूलिंग, बेहतर एनर्जी सेविंग, आसान मेंटेनेंस और स्मार्ट कनेक्टिविटी का बेहतरीन मेल है। इसमें एडवांस AI टेक्नोलॉजी के जरिए कूलिंग, नमी नियंत्रण और ऊर्जा खपत को अपने आप संतुलित किया जाता है। इन एयर कंडीशनर्स में दी गई AI-ड्रिवन कूलिंग टेक्नोलॉजी कमरे के तापमान, नमी, इस्तेमाल के पैटर्न और यूजर की पसंद को समझकर कूलिंग को ऑटोमैटिक एडजस्ट करती है।

WindFree Cooling टेक्नोलॉजी ठंडी हवा के सीधे झोंकों को खत्म कर देती है और हजारों माइक्रो एयर होल्स के जरिए कमरे में ठंडक को समान रूप से फैलाती है। जब जल्दी ठंडक की जरूरत होती है, तब AI Fast Cooling एक्टिव हो जाता है और कमरे को तेजी से ठंडा करता है। इसके बाद सिस्टम खुद ही WindFree या Dry Comfort मोड में शिफ्ट हो जाता है, जिससे जरूरत से ज्यादा ठंड न हो।

यह नई रेंज Samsung SmartThings से पूरी तरह कनेक्टेड है। मोबाइल ऐप के जरिए यूजर AC को कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं। घर में मौजूदगी के हिसाब से कूलिंग को एडजस्ट करने वाली Welcome और Away Care जैसी सुविधाएं भी इसमें शामिल हैं। SmartThings Home Care AC की सेहत पर नजर रखता है और खराबी से पहले ही अलर्ट भेज देता है।

इंडिया के उमस भरे मौसम को देखते हुए इसमें Dry Comfort टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कमरे की नमी कम करती है, बिना ज्यादा ठंड किए। इससे हवा ताज़ा रहती है और चिपचिपाहट से राहत मिलती है। Samsung की यह नई Bespoke AI WindFree AC रेंज ₹32,490 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। इन्हें Flipkart, Amazon, Samsung.com और प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। कंपनी 5 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी और AI इन्वर्टर कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी भी दे रही है।