फोन खराब होने की टेंशन खलास : अब आपके शहर में OnePlus India का सर्विस सेंटर

नई दिल्ली: स्मार्टफोन कंपनी OnePlus India ने देश भर में अपने आफ्टर-सेल्स सर्विस नेटवर्क को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला किया है। यह बदलाव अप्रैल 2026 से लागू होगा। इस विस्तार के बाद कंपनी के अधिकृत सर्विस सेंटर की संख्या 400 से बढ़कर 600 से ज्यादा हो जाएगी। यह सुविधा देश के करीब 500 शहरों तक पहुंच जाएगी। इसमें टियर-2 और टियर-3 शहरों को भी शामिल किया गया है, जिससे छोटे शहरों के यूजर्स को भी अब बेहतर और आसान सर्विस मिलेगी।

कंपनी ने बताया कि यह विस्तार OPPO India के स्थापित सर्विस नेटवर्क के सहयोग से किया जाएगा, जिससे ग्राहकों को ज्यादा प्रीमियम और सुविधाजनक अनुभव मिलेगा। अब यूजर्स को फोन ठीक कराने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और इंतजार का समय भी कम होगा। कंपनी ने यह भरोसा भी दिया है कि ग्राहकों को पहले की तरह ओरिजिनल पार्ट्स, प्रशिक्षित टेक्नीशियन और तय समय में सर्विस की सुविधा मिलती रहेगी।

OnePlus India ने इस मौके पर अपने पुराने डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (Direct-to-Consumer) मॉडल पर भी जोर दिया है। कंपनी का कहना है कि यही मॉडल उसकी पहचान और सफलता की नींव रहा है। अब कंपनी फिर से अपने इसी मॉडल को मजबूत करते हुए सीधे ग्राहकों से जुड़ाव बढ़ाएगी। इसका उद्देश्य टेक्नोलॉजी पसंद करने वाले युवाओं और डिजिटल ग्राहकों को बेहतर कीमत और भारत के हिसाब से तैयार किए गए इनोवेटिव प्रोडक्ट्स देना है। कंपनी ने साफ किया है कि भारत उसके लिए एक अहम बाजार बना रहेगा। प्रोडक्ट डेवलपमेंट, सॉफ्टवेयर अपडेट्स और कम्युनिटी से जुड़े सभी काम पहले की तरह जारी रहेंगे। मौजूदा ग्राहकों की वारंटी या किसी भी सेवा में कोई रुकावट नहीं आएगी।

OnePlus India ने अपने नए स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 के लॉन्च की भी घोषणा की है। यह फोन 7 अप्रैल 2026 को लॉन्च होगा। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार किया गया है और खास तौर पर उन युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो स्पीड और परफॉर्मेंस के मामले में कोई समझौता नहीं करना चाहते। OnePlus India का यह कदम ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने और देश के हर कोने तक अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

Xiaomi ने इंडिया के 10 शहरों में 10 नए प्रीमियम सर्विस सेंटर्स खोले

नई दिल्ली: ग्लोबल टेक्नोलॉजी लीडर Xiaomi ने इंडिया के 10 प्रमुख शहरों बेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, जयपुर, मुंबई, पुणे और अहमदाबाद में अपने 10 नए प्रीमियम सर्विस सेंटर्स लॉन्च किए हैं। ये सेंटर्स केवल रिपेयर के लिए नहीं, बल्कि ग्राहकों को एक इमर्सिव, आरामदायक और पर्सनलाइज़्ड अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

कंपनी का लक्ष्य अब केवल सर्विस तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्राहक और ब्रांड के बीच एक दीर्घकालिक भरोसेमंद रिश्ता बनाना है। Xiaomi आने वाले समय में 100 प्रीमियम सर्विस सेंटर्स देशभर में खोलने की योजना बना रहा है, जो कंपनी के Customer First सिद्धांत और भारत में दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को और मज़बूती देगा। Xiaomi India के COO सुधिन माथुर ने कहा कि Xiaomi में हमारा उद्देश्य सिर्फ प्रोडक्ट बनाना नहीं, बल्कि लोगों के साथ स्थायी रिश्ता बनाना है। ये प्रीमियम सर्विस सेंटर्स उसी दिशा में एक रणनीतिक कदम हैं — ताकि हम ग्राहक अनुभव के हर स्तर को बेहतर बना सकें।

इन नए सेंटर्स में 95% रिपेयर 24 घंटों के भीतर पूरे किए जाएंगे, जो मौजूदा 89% दर से बेहतर है। तेज़ और सटीक सर्विस के लिए एडवांस डायग्नॉस्टिक टूल्स, क्वालिटी चेक सिस्टम और स्पेयर पार्ट्स की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
Counterpoint Research की रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi पहले से ही 4 घंटे के भीतर 52% ग्राहक समस्याओं का समाधान करने वाले ब्रांड्स में शीर्ष पर है। लंबा रिपेयर समय होने की स्थिति में ग्राहकों को स्टैंडबाय हैंडसेट की सुविधा भी मिलेगी। Xiaomi ने इन सेंटर्स में जेंडर डाइवर्सिटी और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। प्रत्येक सेंटर में प्रमाणित इंजीनियरों की टीम है, जिन्हें नवीनतम तकनीक पर लगातार ट्रेनिंग दी जाती है। कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजर ग्राहकों की मदद अंग्रेज़ी, हिंदी और स्थानीय भाषाओं में करेंगे।

ये सेंटर्स केवल सर्विस पॉइंट नहीं, बल्कि एक्सपीरियंस हब हैं, जहाँ ग्राहक Xiaomi उत्पादों को देख, आज़मा और खरीद सकते हैं। हर टचपॉइंट को पेपरलेस और सस्टेनेबल बनाया गया है। साथ ही, “Xiaomi Days” हर बुधवार आयोजित होंगे, जिनमें फ्री सॉफ्टवेयर अपडेट, एक्सक्लूसिव सर्विस ऑफर और स्पेशल डिस्काउंट्स मिलेंगे। इस लॉन्च के साथ Xiaomi ने भारत में ग्राहक सेवा के स्तर को नई परिभाषा दी है और यह दिखाया है कि ब्रांड सिर्फ प्रोडक्ट नहीं, बल्कि अनुभव, विश्वास और नवाचार पर आधारित रिश्ते बनाना चाहता है।

Maruti Suzuki ने कोयंबटूर में खोला 5,000वां सुपर मॉडर्न सर्विस सेंटर

नई दिल्ली: Maruti Suzuki ने इंडिया में अपने सर्विस नेटवर्क का एक और बड़ा मील का पत्थर छू लिया है। कंपनी ने कोयम्बटूर में अपना 5,000वां ARENA सर्विस सेंटर लॉन्च किया है। अब Maruti Suzuki के 5,640+ सर्विस सेंटर पूरे देश में फैले हैं, जो 2,818 शहरों तक ग्राहकों को तेज़, भरोसेमंद और आसान सर्विस प्रदान कर रहे हैं।

ग्रामीण इलाकों तक पहुँच बनाने के लिए Service-on-Wheels जैसी सुविधाएँ और ARENA-NEXA का पावरफुल कॉम्बिनेशन ग्राहकों के लिए कार सर्विस को और भी सरल और आरामदायक बना रहा है। यह नया सुपर मॉडर्न सेंटर ग्राहकों को तेज़, भरोसेमंद और एडवांस्ड तकनीक से लैस सर्विस अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।


Maruti Suzuki के 5,640 से ज्यादा सर्विस सेंटर हैं। इसमें ARENA और NEXA शोरूम के सेंटर, गांवों में वर्कशॉप्स, मोबाइल सर्विस service-on-Wheels और ऑथराइज्ड सर्विस स्टेशन सब शामिल हैं। सिर्फ तमिलनाडु में ही 400 से ज्यादा सेंटर हैं। 2024-25 के वित्तीय वर्ष में 2.7 करोड़ वाहनों की सर्विसिंग की गई। यह अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। अप्रैल-सितंबर 2025 में ही 1.4 करोड़ वाहन की सर्विसिंग हुई। ये नेटवर्क सालाना 3 करोड़ से ज्यादा वाहनों की सर्विस करने में सक्षम है।

कोयंबटूर का नया सर्विस सेंटर बड़ा और आधुनिक है। 3,200 वर्ग मीटर में फैला है। इसमें 8 सर्विस बे हैं, जिनमें से 4 सामान्य सर्विस के लिए और 4 बॉडी रिपेयर के लिए हैं। यह सभी एडवांस टूल्स और लेटेस्ट उपकरणों से लैस है।