BYD का पावर शो: दिल्ली के मोती नगर में 9000 sq ft का मेगा शोरूम लॉन्च

नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में तेजी से अपना नेटवर्क बढ़ा रही BYD India ने देश में अपना 48वां शोरूम खोल दिया है। दिल्ली के मोती नगर में खुला यह नया शोरूम इंडिया का सबसे बड़ा BYD शोरूम है, जिसे PPS Motors के साथ मिलकर शुरू किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में यह कंपनी का छठा शोरूम है, जिससे इस क्षेत्र में उसकी पकड़ और मजबूत हो गई है। मोती नगर में कंपनी का शोरूम 9,000 वर्ग फुट में फैला है और इसमें एक साथ 7 गाड़ियां शोकेस की जा सकती हैं। यह भारत में BYD का 48वां और दिल्ली-एनसीआर का 6ठा शोरूम है। कंपनी अब 3 राज्यों में BYD के 6 शोरूम और 4 सर्विस सेंटर चला रही है। PPS Motors इसके सबसे बड़े पार्टनर के रूप में सेल और सर्विस दोनों संभाल रहा है।

BYD का मोती नगर मे नया शोरूम सिर्फ गाड़ियां बेचने की जगह नहीं है, बल्कि एक ऐसा सेंटर है जहां ग्राहक आराम से जाकर गाड़ियों को देख, समझ और अनुभव कर सकते हैं। यह शोरूम इस तरह बनाया गया है कि लोग BYD की इलेक्ट्रिक कारों की टेक्नोलॉजी, डिजाइन और उनकी खासियत को करीब से जान सकें। PPS Motors का कहना है कि यह साझेदारी उनके लिए भी अहम है। वे पहले से BYD के सबसे बड़े पार्टनर हैं और अब इस नए बड़े शोरूम के साथ वे ग्राहकों को और बेहतर सेल्स और सर्विस देना चाहते हैं।

इंडिया में BYD की मौजूदा कार लाइनअप में SEALION 7, SEAL सेडान, ATTO 3 eSUV और eMAX 7 eMPV जैसे मॉडल शामिल हैं, जो प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कंपनी की मजबूत मौजूदगी दिखाते हैं। ग्लोबल लेवल पर भी BYD का दबदबा लगातार बढ़ रहा है। कंपनी अब तक 1.5 करोड़ (15 मिलियन) से ज्यादा न्यू एनर्जी व्हीकल्स बेच चुकी है।

ग्लोबल लेवल पर BYD ने दुनियाभर में 1.5 करोड़ (15 मिलियन) से ज्यादा इलेक्ट्रिक और न्यू एनर्जी व्हीकल्स (NEV) बेच दिए हैं। अब तक कंपनी के प्रयासों से करीब 129.2 अरब किलो CO₂ (कार्बन डाइऑक्साइड) उत्सर्जन कम हुआ है। इतना CO₂ कम होना वैसा ही है जैसे करीब 2.14 अरब पेड़ इसे अपने अंदर सोख लें। Kantar BrandZ की लिस्ट में BYD दुनिया के टॉप 10 सबसे वैल्यूएबल ऑटो ब्रांड्स में शामिल है Fortune Global 500 (2025) में कंपनी 91वें स्थान पर है।

2026 में VinFast का मेगा प्लान : 75 शोरूम खुलेंगे, तीन नए मॉडल लॉन्च होंगे

नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक वाहन (EV) सेगमेंट में तेजी से कदम बढ़ा रही VinFast India ने साल 2026 के लिए बड़ा प्लान तैयार कर लिया है। कंपनी इस साल भारत में तीन नए इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करने के साथ-साथ अपने शोरूम नेटवर्क को लगभग दोगुना करने जा रही है। अभी VinFast के भारत में करीब 35 शोरूम हैं।
2026 तक कंपनी इन्हें बढ़ाकर 75 शोरूम करना चाहती है।

2026 में VinFast तीन नई EVs लॉन्च करने की तैयारी में है। सबसे पहले कंपनी ने 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV लॉन्च करेगी। इसके बाद अलग-अलग सेगमेंट की जरूरतों के हिसाब से मॉडल लॉन्च करेगी। कंपनी का ध्यान सिर्फ स्पेसिफिकेशन पर नहीं, बल्कि भारतीय सड़कों, रोज़मर्रा का इस्तेमाल और बिजली की कम खपत और खर्च पर है। VinFast इंडिया के CEO तपन घोष ने कहा कि कंपनी ऐसी EV तैयार कर रही है, जो भारतीय सड़कों की हालत, ट्रैफिक, मौसम, लंबी ड्राइव और रोज़मर्रा के इस्तेमाल में भी भरोसेमंद साबित हो।

कंपनी ने 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV परिवारों, टैक्सी ऑपरेटर्स और फ्लीट कारोबार, तीनों को एक साथ ध्यान में रखकर तैयार की है। यह गाड़ी स्कूल-ऑफिस चलाने से लेकर कमर्शियल इस्तेमाल तक, हर जरूरत में फिट बैठने वाली होगी। आगे आने वाले नए मॉडल अलग-अलग बजट और जरूरतों को पूरा करेंगे। अब तक कंपनी भारतीय बाजार में VF 6 और VF 7 इलेक्ट्रिक SUVs उतार चुकी है।
अभी VinFast की मौजूदगी मुख्य रूप से मेट्रो, टियर-1 और टियर-2 शहरों में है, लेकिन आगे चलकर कंपनी टियर-3 और टियर-4 शहरों में भी अपनी पहुंच बढ़ाएगी।

VinFast, Vingroup के ग्रीन मोबिलिटी इकोसिस्टम के साथ मिलकर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और ऑल-इलेक्ट्रिक राइड-हेलिंग सॉल्यूशंस भी इंडिया में लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी का मानना है कि जब लोग EVs को रोज़मर्रा की जिंदगी में चलते हुए देखेंगे, तो उनका भरोसा बढ़ेगा और EV अपनाने की झिझक अपने आप कम होगी।

Citroën ने चेन्नई में खोला आलीशान शोरूम, इंडिया में अब कंपनी के 126 शानदार सर्विस सेंटर

नई दिल्ली: Citroën India ने इंडिया में अपने नेटवर्क को और मज़बूत करते हुए चेन्नई में नया 3S (Sales, Service & Spares) सेंटर शुरू किया है। अब चेन्नई में Citroën ग्राहक को एक ही जगह गाड़ी खरीदने (Sales) गाड़ी की सर्विस कराने (Service) पार्ट्स/स्पेयर खरीदने की सुविधा प्रदान करेगा। Citroën के अब पूरे भारत में 126 ऐसे आलीशान शोरूम और सर्विस सेंटर हो गए हैं, जहां से गाड़ियां बेची भी जाती हैं और उनकी सर्विस भी होती है। 2025 की दूसरी तिमाही में Citroën का नेटवर्क तेज़ी से बढ़ा है। यह विस्तार Q2 2025 में 48.6% की जबरदस्त ग्रोथ को दर्शाता है।

Citroën 2.0 – “Shift Into the New” Citroën की नई इंडिया-केंद्रित रणनीति है, जिसमें ज़्यादा डीलर जोड़े जाएंगे। सर्विस नेटवर्क मजबूत किया जाएगा। ग्राहकों का अनुभव पहले से बेहतर बनाया जाएगा। Stellantis (Citroën की पैरेंट कंपनी) चाहती है कि ग्राहक को शोरूम और ऑनलाइन सब जगह एक जैसी सर्विस मिले। 23 दिसंबर 2025 को चेन्नई में Citroën ने स्पष्ट घोषणा की कि कंपनी भारत में ग्राहकों के पास पहुंचना चाहती है। Citroën लगातार नए मॉडल, नई टेक्नोलॉजी और बेहतर फीचर्स पर काम कर रही है, जिससे ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ी है। Citroën अब भारत में बनी गाड़ियों को दूसरे देशों में भी भेज रही है।

चेन्नई में नए 3S सेंटर में ग्राहकों को गाड़ी खरीदने की, सर्विसिंग कराने और स्पेयर पाटर्स खरीदने की सुविधा एक ही जगह मिलेगी। यह नया सेंटर VTK Automobiles के साथ पार्टनरशिप का विस्तार है। VTK पहले से Citroën का भरोसेमंद डीलर है। VTK Automobiles के चेन्नई में पहले से OMR और नुंगमबक्कम में शोरूम, OMR और कट्टुपक्कम में वर्कशॉप हैं। नया शोरूम चितलापक्कम (Chrompet के पास) स्थित है। इसे ऐसे इलाके में खोला गया है जहां ज़्यादा ग्राहक आसानी से पहुंच सकें और उन्हें सेल्स और सर्विस की सुविधा मिले।

चेन्नई में 126वें POS&S के उद्घाटन पर Stellantis India के CEO शैलेश हज़ेला ने चेन्नई को एक प्रमुख बाज़ार बताते हुए कहा कि यह आलीशान शोरूम ग्राहकों को बेहतर सेल्स और ओनरशिप अनुभव देगी। वहीं कुमार प्रियेश, Director–Automotive Brands ने बताया कि Citroën 2.0 के बाद नेटवर्क में 48.6% की बढ़ोतरी हुई है और साल के अंत तक इसे 135 POS तक ले जाने का लक्ष्य है। VTK Automobiles ने इसे आधुनिक ऑटो रिटेल का नया दौर बताया।

मुंबई-बेंगलुरु में Bentley की लग्जरी कारों के दो नए शानदार शोरूम खुले

नई दिल्ली: ब्रिटिश लग्ज़री ब्रांड Bentley ने मुंबई और बेंगलुरु में अपने दो नए शो-रूम खोले हैं। इसी के सथ कंपनी ने देश में अपने रिटेल ऑपरेशन की आधिकारिक शुरुआत कर दी है। मुंबई में यह शो-रूम The Galleria, Trident Hotel में और बेंगलुरु में Indraprastha Invictus में खोला गया है। दोनों जगहों को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि ग्राहक यहां Bentley की शान, कारीगरी और लक्ज़री को करीब से महसूस कर सकें।

Bentley आउटलेट्स में सेल्स और आफ्टर-सेल्स दोनों सुविधाएं हैं। आप कार खरीद सकते हैं और बाद में सर्विस या मेंटेनेंस भी वहीँ करवा सकते हैं। यहां हर ग्राहक को अलग तरह का, खास अनुभव मिलेगा — जैसे हर सवाल का जवाब मिलेगा, हर सुविधा मिलेगी, और टीम हर छोटे-बड़े डिटेल पर ध्यान देगी। लॉन्च इवेंट में Bentley की सारी लोकप्रिय कारें दिखाई गईं। इनमें Bentayga, Bentayga Extended Wheelbase, Flying Spur, Continental GT, Continental GT Convertible शामिल थीं। Bentley के नए शो-रूम में ग्राहक को एक पूरा लक्ज़री एक्सपीरियंस मिलेगा। यहां हर मॉडल में परफॉर्मेंस, हैंडक्राफ्टिंग और आधुनिक लग्ज़री झलकती है।

Bentley Motors Limited के EMEA रीजनल डायरेक्टर रिचर्ड लियोपोल्ड ने कहा, “भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते लग्ज़री कार मार्केट्स में से एक है, और Bentley जैसे ब्रांड के लिए यह एकदम सही जगह है।” Bentley India के ब्रांड डायरेक्टर एबी थॉमस ने कहा, “Bentley के शोरूंम में हर विज़िटर को एक गर्मजोशी से भरा माहौल मिलेगा। कंपनी ने इन शो-रूम्स के लिए Infinity Cars (मुंबई) और Kun Premium Cars (बेंगलुरु) के साथ पार्टनरशिप की है। Bentley की यह एंट्री अब भारत के प्रीमियम लग्ज़री सेगमेंट में एक नए दौर की शुरुआत है।

लखनऊ में Honda BigWing शोरूम खुला  : अब स्टाइलिश बाइक्स से हर सफर सुहाना

नई दिल्ली: Honda Motorcycle & Scooter India ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नई प्रीमियम मोटरसाइकिल डीलरशिप Honda BigWing का उद्घाटन किया है। यह हाई-एंड सेल्स और सर्विस आउटलेट Honda की प्रीमियम बाइक रेंज के लिए समर्पित है। यह शहर के दिल में वन-स्टॉप डेस्टिनेशन के रूप में तैयार किया गया है। यह उन लोगों के लिए एक खास जगह है, जो मोटरसाइक्लिंग को शौक नहीं, एक जुनून मानते हैं। अब लखनऊ में प्रीमियम मोटरसाइकिल खरीदना और मेंटेन कराना ज्यादा आसान हो गया है।

Honda BigWing लखनऊ शोरूम में न सिर्फ बाइक्स की पूरी रेंज देखने और एक्सप्लोर करने का मौका मिलता है, बल्कि एक्सपर्ट गाइडेंस, आसान ऑनलाइन बुकिंग और इंटरनेशनल लेवल की सुविधा के साथ ग्राहक खुद को प्रीमियम ब्रांड का हिस्सा मानता है। यह डीलरशिप राइडर्स के लिए एक भरोसेमंद एक्सपीरियंस ज़ोन है। यहां हर विज़िट एक नई रफ्तार और नए स्टाइल की ओर बढ़ता कदम बन जाता है।

Honda BigWing की पहुंच अब पूरे इंडिया में दो अलग-अलग फॉर्मेट में बढ़ रही है। BigWing Topline में मेट्रो शहरों के लिए 200cc से लेकर 1800cc तक हाई-एंड बाइक की पूरी रेंज मिलती है। BigWing देश के बाकी शहरों के लिए है, जहां 200cc से 750cc तक की मिड-साइज़ बाइक्स दी जाती हैं। लखनऊ की नई डीलरशिप में आपको Hornet 2.0, CB350, H’ness CB350, CB350RS, CB300F, CB300R, NX500, Rebel 500, CBR650R, XL750 Transalp, Hornet 750, Hornet 1000 SP और Honda की आइकॉनिक Gold Wing Tour जैसी बाइक्स मिलती है। हर बाइक सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि एक परफॉर्मेंस स्टेटमेंट है – जो राइडर की पहचान बन जाती है।

BigWing का मकसद सिर्फ बाइक बेचना नहीं, बल्कि राइडिंग कल्चर को आगे बढ़ाना है। यहां हर राइडर को ऐसा माहौल मिलता है जिसमें स्टाइल, सर्विस और परफॉर्मेंस – तीनों का सही तालमेल होता है। Honda BigWing ऐसा स्पेस है, जहाँ राइडिंग एक पैशन नहीं, एक फीलिंग बन जाती है। Honda BigWing न सिर्फ बाइक्स बेचने के लिए, बल्कि राइडिंग कल्चर को सपोर्ट करने के लिए भी जाना जाता है। यह डीलरशिप बाइकर कम्युनिटी को एक प्लेटफॉर्म देती है जहां वे स्टाइल, सर्विस और परफॉर्मेंस के साथ अपने बाइकिंग के शौक को एक नई मंडिल तक पहुंचा सकें।

VF 6 और VF 7 के साथ VinFast की इलेक्ट्रिक रेस शुरू, चेन्नई बना ग्रीन स्पीड ज़ोन

नई दिल्ली/चेन्नई: इंडिया की EV दुनिया में VinFast ने एक और ज़ोरदार एंट्री मारी है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के Teynampet में कंपनी ने अपना अब तक का सबसे बड़ा और सबसे हाई-प्रोफाइल शोरूम खोल दिया है। VF 7 के साथ EV मार्केट में बवंडर लाने को VinFast तैयार है।

VinFast ने 15 जुलाई 2025 से इंडिया में अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUVs VF 6 और VF 7 की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इसका बुकिंग अमाउंट 21,000 रुपये रखा गया है, जो पूरी तरह रिफंडेबल है। ग्राहक इसे शोरूम से खऱीद सकते हैं या VinFastAuto.in पर ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। कंपनी का लक्ष्य है कि साल के अंत तक 27 से ज्यादा शहरों में 35 डीलरशिप्स शुरू की जाएं। यह नेटवर्क VinFast को भारत में एक मजबूत और भरोसेमंद EV ब्रांड के रूप में स्थापित करेगा VinFast अब सिर्फ गाड़ियां नहीं भविष्य बेच रहा है! चेन्नई का यह नया शोरूम भारत की EV क्रांति का अगला बड़ा पड़ाव बन गया है।

VinFast का कहना साफ है, “हम सिर्फ गाड़ी नहीं बेचते, हम एक विजन बेचते हैं। VF 6 और VF 7 जैसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUVs अब शहर के सुपरस्टार होंगे। “EV की दुनिया में जब बात रफ्तार, स्टाइल और टिकाऊपन की हो तो जवाब एक ही होगा — VinFast!”

पटना में लग्ज़री का नया पता: Mercedes-Benz ने खोला बिहार का पहला 3S शोरूम Landmark Cars

पटना: अब तक जो लग्ज़री सिर्फ़ महानगरों का सपना थी, वो अब पटना की सड़कों पर हकीकत बनने जा रही है। Mercedes-Benz, जो दुनिया भर में शान, ताक़त और परफेक्शन का प्रतीक है, उसने बिहार की राजधानी पटना में अपने पहले आलीशान 3S शोरूम (Sales, Service, Spares) Landmark Cars की धमाकेदार शुरुआत कर दी है।

लग्ज़री का ग्रैंड एंट्री: हर कोने में शाही एहसास

मुंबई और गुजरात में शानदार प्रदर्शन के बाद, Landmark Cars ने पटना में यह भव्य शोरूम खोला है। यह 16,500 वर्गफुट में फैला एक आलीशान सेंटर है, जहाँ आप Mercedes-Benz की पूरी लाइनअप देख सकते हैं – चाहे वो एक्सक्लूसिव Mercedes-Maybach हो, आइकॉनिक S-Class हो या फिर पावरफुल AMG

इस शोरूम में सिर्फ़ कारें नहीं बिकेंगी, बल्कि आपको शाही एहसास मिलेगा:
अल्ट्रा-लग्ज़री लाउंज: जहाँ आप कॉफी की चुस्कियों के साथ अपनी पसंदीदा Maybach चुन सकते हैं।
प्राइवेट कंसल्टिंग रूम्स: पर्सनल और एक्सक्लूसिव सलाह के लिए।
इंटरेक्टिव डिजिटल स्क्रीन: कारों को करीब से जानने के लिए।
शानदार व्हीकल हैंडओवर बे: जहाँ आपकी नई कार की डिलीवरी भी एक इवेंट लगेगी।

टेक्नोलॉजी और सुविधा का संगम

यह नया सेंटर सिर्फ़ टॉप-क्लास टेक्नीशियंस से ही लैस नहीं होगा, बल्कि इसमें डिजिटल कंसल्टिंग और तेज़ डिलीवरी प्रोसेस जैसी आधुनिक सुविधाएँ भी शामिल हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात, यहाँ एक 60kW DC फ़ास्ट चार्जर भी लगाया गया है, जो पटना के सभी EV यूज़र्स के लिए खुला रहेगा! यह पर्यावरण के प्रति Mercedes-Benz की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

देशभर में विस्तार: लग्ज़री अब हर शहर में

Mercedes-Benz अब इंडिया के 50 शहरों में 125 से ज़्यादा लग्ज़री टचपॉइंट्स के साथ मौजूद है। पटना के बाद, कंपनी कानपुर, वाराणसी और उदयपुर जैसे शहरों में भी नए शोरूम खोलने की तैयारी में है। हाल ही में आगरा और जम्मू में भी शोरूम लॉन्च किए गए हैं, जो दर्शाता है कि भारत में लग्ज़री कारों की मांग तेज़ी से बढ़ रही है।