इंडिया के 20000 घरों में पहुंची TATA Sierra, मई में EV वर्जन की होगी एंट्री

नई दिल्ली: देशभर में जबरदस्त डिमांड के बीच Tata Motors की नई SUV Tata Sierra ने लॉन्च के कुछ ही महीनों में 20,000 गाड़ियों की डिलीवरी का आंकड़ा पार कर लिया है। इसकी शुरुआती कीमत 11.49 लाख रुपये है। कंपनी मई 2026 में इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च करने जा रही है।

Tata Motors ने इंडिया में अपने पुराने और पॉपुलर ब्रांड Tata Sierra को नए अवतार में लॉन्च किया है। इस नई SUV का डिजाइन पुराने Sierra मॉडल से प्रेरित है, लेकिन इसमें मॉडर्न फीचर्स और टेक्नोलॉजी जोड़ी गई है, जिससे यह आज के ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है। नवंबर में लॉन्च और जनवरी से डिलीवरी शुरू होने के बाद, इस SUV ने अब तक पूरे देश में 20,000 से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच बना ली है। बाजार में इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है।

Tata Sierra में ट्रिपल स्क्रीन वाला मॉडर्न डैशबोर्ड, पैनोरमिक सनरूफ, ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम) और प्रीमियम म्यूजिक सिस्टम जैसे हाईटेक फीचर्स मिलते हैं। बड़ा और आरामदायक केबिन, हल्के रंग का इंटीरियर और चारों तरफ ग्लास का डिजाइन इसे फैमिली के लिए भी बढ़िया विकल्प बनाता है। इंजन ऑप्शन में भी कंपनी ने ग्राहकों को कई विकल्प दिए हैं। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन शामिल हैं, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के साथ आते हैं।

Tata Motors मई 2026 में Tata Sierra का इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च करने वाली है, जिससे EV सेगमेंट में भी इसकी मजबूत एंट्री होने जा रही है। नई Tata Sierra अपने शानदार डिजाइन, फीचर्स और कई इंजन विकल्पों की वजह से ग्राहकों की पहली पसंद बनती जा रही है।

Tata Sierra बनी सेफ्टी की सुपरस्टार, BNCAP में मिली 5-स्टार रेटिंग

नई दिल्ली: देश की बड़ी ऑटो कंपनी Tata Motors की नई SUV Tata Sierra ने सेफ्टी के मामले में बड़ा धमाका किया है। इस गाड़ी को Bharat NCAP (BNCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। Sierra ने एडल्ट सेफ्टी में 32 में से 31.14 अंक और बच्चों की सेफ्टी में 49 में से 44.73 अंक हासिल किए हैं, जो लगभग परफेक्ट स्कोर माने जा रहे हैं।

क्रैश टेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, यह SUV एडल्ट और चाइल्ड दोनों ही सेफ्टी में टॉप लेवल प्रोटेक्शन देती है। बच्चों की सुरक्षा में भी Sierra ने शानदार प्रदर्शन किया है, जहां इसे डायनामिक टेस्ट में 24 में से 23.73 अंक मिले। चाइल्ड सीट (CRS) लगाने में इसे पूरे नंबर मिले, यानी बच्चों के लिए यह कार बेहद सुरक्षित है।

Sierra के ACCOMP+ और ADV+ वेरिएंट्स को जांचा गया और हर बड़े क्रैश सीनारियो में इसकी बॉडी और सेफ्टी स्ट्रक्चर मजबूत साबित हुआ। फ्रंट क्रैश टेस्ट में इसे 16 में से 15.14 अंक मिले, जबकि साइड क्रैश टेस्ट में इसने पूरे 16 में 16 अंक हासिल किए।
सेफ्टी फीचर्स में स्टैंडर्ड तौर पर इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), फ्रंट एयरबैग, साइड और कर्टेन एयरबैग, चेस्ट और पेल्विस एयरबैग, सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बच्चों की सीट लगाने के लिए ISOFIX माउंट भी मिलता है, जो इसे फैमिली के लिए और सुरक्षित बनाता है।

करीब 1,825 किलो वजन वाली यह SUV दो-रो सीटिंग के साथ आती है और इसके पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स को फरवरी 2026 में टेस्ट किया गया था। सभी वेरिएंट्स में सेफ्टी फीचर्स लगभग समान हैं, जिससे हर मॉडल में अच्छी सुरक्षा मिलती है। इससे पहले Tata Harrier और Tata Safari भी BNCAP में 5-स्टार रेटिंग हासिल कर चुकी हैं। Tata Sierra एक बेहद सुरक्षित SUV साबित हुई है, जिसमें ड्राइवर, परिवार और खासकर बच्चों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है—यानी सेफ्टी के मामले में यह गाड़ी टॉप क्लास है।

सिर्फ कुछ महीनों में बुकिंग 1 लाख के पार: Tata Sierra ने मचाया बाजार में धमाल

नई दिल्ली: देश की प्रमुख ऑटो कंपनी Tata Motors की नई SUV Tata Sierra को बाजार में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। लॉन्च के कुछ ही समय में इसकी बुकिंग 1 लाख से ज्यादा हो चुकी है। कंपनी ने बताया कि जनवरी 2026 के मध्य से डिलिवरी शुरू होने के बाद अब तक 14,000 से अधिक गाड़ियां ग्राहकों तक पहुंचाई जा चुकी हैं और बढ़ती मांग को देखते हुए उत्पादन तेजी से बढ़ाया जा रहा है।

कंपनी का कहना है कि आने वाले महीनों में प्रोडक्शन बढ़ने के साथ डिलीवरी भी तेज होगी, जिससे ग्राहकों का वेटिंग पीरियड कम करने में मदद मिलेगी। इसके लिए कंपनी अपनी अलग-अलग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में उत्पादन क्षमता बढ़ा रही है। कंपनी के प्रवक्ता के मुताबिक, जनवरी में डिलीवरी शुरू होने के बाद से फरवरी 2026 तक 14 हजार से ज्यादा Sierra SUV की डिलीवरी की जा चुकी है और अब कंपनी लगातार प्रोडक्शन बढ़ा रही है। Tata Motors ने यह भी कहा है कि जिन ग्राहकों ने पहले से बुकिंग कर रखी है, उन्हें समय-समय पर उनकी गाड़ी की डिलीवरी टाइमलाइन की जानकारी दी जाएगी। कंपनी का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक जल्द से जल्द Sierra पहुंचाई जाए और उनका इंतजार कम हो।

दरअसल Tata Sierra कंपनी के लिए बेहद खास मॉडल है, क्योंकि यह ब्रांड की पुरानी और लोकप्रिय Sierra का नया जेनरेशन अवतार है। कंपनी ने इसे 2025 के आखिर में भारत में लॉन्च किया था और इसे मिड-साइज SUV सेगमेंट में उतारा गया है। इसकी कीमत करीब 11 लाख से 21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है।

इंजन विकल्पों की बात करें तो इस SUV में कई पावरट्रेन दिए गए हैं। इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (लगभग 106 PS और 145 Nm), 1.5-लीटर TGDi टर्बो पेट्रोल इंजन (करीब 160 PS और 255 Nm) और 1.5-लीटर डीजल इंजन (लगभग 118 PS और 280 Nm तक टॉर्क) का विकल्प मिलता है। ट्रांसमिशन के तौर पर 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक विकल्प उपलब्ध हैं। फीचर्स की बात करें तो Tata Sierra का केबिन काफी हाई-टेक बनाया गया है। इसमें ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड दिया गया है, जिसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3-इंच पैसेंजर डिस्प्ले शामिल है।

Tata Sierra की बंपर एंट्री, SUV की बुकिंग एक लाख के पार

नई दिल्ली: Tata Motors की बहुप्रतीक्षित SUV Tata Sierra ने ने लॉन्चिंग के कुछ ही समय में 1 लाख से ज्यादा बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसके बाद कंपनी ने अब मांग बढ़ाने की जगह प्रॉडक्शन उत्पादन बढ़ाने पर पूरा फोकस कर दिया है। नई SUV की बुकिंग शुरू होते ही आंकड़े तेजी से बढ़ते चले गए। अब तक सिएरा के लिए 1 लाख से अधिक बुकिंग हो चुकी हैं, जिससे यह साफ हो गया है कि बाजार में इसकी मांग बेहद मजबूत है।

Tata Motors Passenger Vehicles के एमडी और सीईओ शैलेश चंद्रा ने बताया कि सिएरा को पहले ही दिन करीब 70,000 बुकिंग मिल गई थीं और उसके बाद ऑर्डर लगातार आते रहे। उन्होंने साफ कहा कि अब असली चुनौती है इतनी बड़ी मांग को समय पर कैसे पूरा किया जाए।

हालांकि, उत्पादन बढ़ाना Tata के लिए आसान नहीं है। Sierra अभी फेज्ड रैम्प-अप के दौर से गुजर रही है। देशभर में सप्लायर लेवल पर दबाव बना हुआ है, खासकर कास्टिंग्स और कुछ पावरट्रेन पार्ट्स की उपलब्धता में दिक्कत आ रही है। इसी वजह से कंपनी धीरे-धीरे, महीने-दर-महीने प्रोडक्शन बढ़ा रही है और सप्लायर्स के साथ मिलकर अतिरिक्त क्षमता तैयार करने पर काम कर रही है।

Tata Motors की Sierra और Nexon दोनों एक ही फैक्ट्री में बनती हैं। Nexon पहले से ही बहुत ज़्यादा बिकने वाली SUV है, इसलिए फैक्ट्री की ज्यादातर क्षमता उसी में लगती है। अब जब सिएरा की मांग भी अचानक बहुत बढ़ गई है, तो कंपनी के सामने चुनौती है कि दोनों गाड़ियों को बिना किसी को नुकसान पहुंचाए सही मात्रा में कैसे बनाया जाए। अगर Sierra ज़्यादा बनाई जाएगी तो Nexon की सप्लाई प्रभावित हो सकती है।

अगर Nexon पर ज़्यादा फोकस रहा तो Sierra की डिलीवरी में देरी होगी। इसी संतुलन को बनाए रखने के लिए टाटा मोटर्स फैक्ट्री के काम करने के तरीके को बेहतर बना रही है। मशीनों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। शिफ्ट्स को बेहतर तरीके से प्लान किया जा रहा है। पार्ट्स सप्लाई करने वाले वेंडर्स में भी निवेश किया जा रहा है। कंपनी का लक्ष्य मार्च 2026 तक सिएरा का उत्पादन 15,000 यूनिट प्रति माह तक पहुंचाने का है। अगर यह लक्ष्य हासिल होता है, तो सालाना आधार पर सिएरा की बिक्री 1.5 लाख यूनिट से ज्यादा हो सकती है।

222 किमी की स्पीड से भागी Tata Sierra, Hyperion इंजन का जलवा, बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली: Tata Motors Passenger Vehicles (TMPV) की नई SUV Tata Sierra ने NATRAX, इंदौर में 12 घंटे की टेस्ट ड्राइव में Sierra ने 29.9 किलोमीटर प्रति लीटर (kmpl) का ईंधन दक्षता रिकॉर्ड बनाया और India Book of Records में जगह बनाई। इस रिकॉर्ड को Pixel Motion टीम ने हासिल किया, जिन्होंने 1.5L Hyperion-पावर्ड Sierra को 7:00 AM से 7:00 PM तक लगातार चलाया, सिर्फ ड्राइवर बदलने के लिए छोटा सा ब्रेक लिया गया। टेस्ट के दिन ही इस रिकॉर्ड को आधिकारिक रूप से मान्यता मिल गई।

कार ने इंदौर के नेट्रैक्स टेस्ट ट्रैक पर 30 नवंबर को हुए टेस्ट में 29.9kmpl का माइलेज हासिल किया, जो ईंधन की कम खपत के मामले में नया रिकॉर्ड है। हाइपरियन पेट्रोल इंजन वाली इस SUV ने लगभग 800 किमी की दूरी तय की। कार ने 222kmph की टॉप स्पीड भी हासिल की। Tata Sierra का टेस्ट इंदौर नेट्रैक्स ट्रैक पर 30 नवंबर को किया गया था। इसमें पिक्सल मोशन की टीम के प्रोफेशनल ड्राइवर्स ने कार को सुबह 7 से शाम 7 बजे तक लगातार 12 घंटे तक चलाया गया। हालांकि, ड्राइवर बदलने के लिए छोटे-छोटे ब्रेक लिए गए। एवरेज स्पीड 65-70kmph रखी गई। कुल दूरी करीब 800 किलोमीटर रही।

Sierra के दिल में 1.5L Hyperion पेट्रोल इंजन है जिसे परफॉर्मेंस या ड्राइविंग के आराम से कोई समझौता किए बिना ईंधन की अधिकतम दक्षता देने के लिए तैयार किया गया है। Sierra तीन इंजन ऑप्शन का साथ आती है। कार में जिस इंजन का टेस्ट किया, वह टाटा का नया डेवलप किया गया 1.5 लीटर का 4 सिलिंडर TGDi हाइपरियन टर्बो-पेट्रोल इंजन 160PS की पावर और 255Nm का टॉर्क जनरेट करता है। टेस्ट के दौरान कार ने 222kmph की टॉप स्पीड भी हासिल की, लेकिन ग्राहकों की सेफ्टी के लिए ये स्पीड 190kmph तक लिमिटेड होगी।

TMPV के महानिदेशक मोहन सावरकर ने कहा, “Sierra का सफर की शुरुआत में ही राष्ट्रीय दक्षता रिकॉर्ड बनाना गर्व की बात है। Hyperion इंजन प्लेटफॉर्म को पेट्रोल इंजन की सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए बनाया गया था। यह रिकॉर्ड नियंत्रित वातावरण में प्रशिक्षित ड्राइवरों द्वारा बनाया गया। TMPV ग्राहकों से आग्रह करता है कि वे ऐसा ड्राइविंग व्यवहार घर पर न दोहराएं। ग्राहक गाड़ियों की अधिकतम स्पीड 190 किमी/घंटा तक ही सुरक्षित है।

Tata Sierra : 11.49 लाख रुपये में दमदार एंट्री, ₹21.29 लाख में फुल लग्ज़री, 16 दिसंबर से बुकिंग शुरू

नई दिल्ली: Tata Motors ने मिड-साइज़ SUV Tata Sierra के सभी वेरिएंट्स की कीमतें घोषित कर दी है। 16 दिसंबर से इसकी बुकिंग शुरू हो रही है। कंपनी ने Sierra को 11.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उतारा है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट, फुल लग्जरी कार 21.29 लाख रुपये में मिलेगी। Tata Sierra को कुल सात ट्रिम्स—Smart+, Pure, Pure+, Adventure, Adventure+, Accomplished और Accomplished+ में पेश किया गया है। Smart+ से ही Sierra में प्रीमियम का अहसास मिलने लगता है।

Sierra पहली नजर में ही दमदार SUV की छवि पेश करती है। इसके Light Saber फ्रंट DRLs और रियर टेललैंप्स, फ्लश डोर हैंडल्स पर वेलकम लाइट्स और 17-इंच अलॉय व्हील्स इसे सड़क पर अलग पहचान देते हैं। इसमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (ऑटो होल्ड के साथ), पुश बटन स्टार्ट और कीलेस एंट्री, रियर AC वेंट्स, रियर विंडो सनशेड, टिल्ट, टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग व्हील और स्टोरेज के साथ फ्रंट स्लाइडिंग आर्मरेस्ट दिया गया है।

Adventure वेरिएंट से ही इसमें 26.03 सेमी का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay और ड्यूल 65W USB-C चार्जर मिलता है। इसमें क्रूज़ कंट्रोल, अडैप्टिव गाइड्स के साथ रियर कैमरा, ऑटो हेडलैंप्स और रेन सेंसिंग वाइपर्स भी हैं।

जो ग्राहक ज्यादा प्रीमियम अनुभव चाहते हैं, उनके लिए Accomplished और Accomplished+ वेरिएंट्स Sierra की असली पहचान बनते हैं। इनमें Horizon View ट्रिपल-स्क्रीन एक्सपीरियंस, HypAR HUD, Dolby Atmos के साथ 12 JBL Black स्पीकर्स, Level 2+ ADAS के 22 सेफ्टी फीचर्स, पावर्ड टेलगेट (जेस्चर कंट्रोल के साथ) और मेमोरी फंक्शन वाली 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट मिलती है। iRA कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी में 75 से ज्यादा फीचर्स, वॉइस वेलकम मैसेज, Birthday Celebration Mode, Relax Mode और अलग-अलग ड्राइव सिचुएशन के लिए पर्सनल ऑप्शन भी दिए गए हैं।

Sierra में तीन इंजन विकल्प मौजूद हैं—1.5-लीटर Revotron पेट्रोल, 1.5-लीटर TGDi Hyperion टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर Kryojet डीज़ल। इनके साथ मैनुअल (MT), DCA और ऑटोमैटिक (AT) गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। Adventure MT की कीमत करीब ₹15.29 लाख, Adventure+ AT करीब ₹17.99 लाख, जबकि Accomplished+ AT की कीमत ₹21.29 लाख तक जाती है। रंगों में भी Sierra हर टेस्ट और पसंद को ध्यान में रखती है। यह Pristine White, Pure Grey, Coorg Cloud, Munnar Mist, Bengal Rouge और Andaman Adventure जैसे रंगों में मिलेगी।

Tata Sierra + की शुरुआती कीमत 11.49 लाख रुपये, बुकिंग 16 दिसंबर से ओपन, डिलिवरी 15 जनवरी से

नई दिल्ली: Tata Motors ने अपनी आइकॉनिक Sierra SUV के ज्यादातर वेरिएंट्स की कीमतें घोषित कर दी हैं, जबकि टॉप Adventure+ और Accomplished+ की कीमतें अभी भी सीक्रेट रखी गई हैं। 25 नवंबर को डेब्यू के वक्त कंपनी ने बेस Smart+ वेरिएंट की शुरुआती कीमत 11.49 लाख रुपये रखी थी। अब बाकी वेरिएंट्स के दाम सामने आ चुके हैं और बुकिंग 16 दिसंबर 2025 से खुलेगी, वहीं डिलीवरी 15 जनवरी 2026 से शुरू होगी। नई Sierra कुल सात वेरिएंट्स—Smart+, Pure, Pure+, Adventure, Adventure+, Accomplished और Accomplished+—में मिलेगी।

  • 1.5 NA पेट्रोल MT: 11.49 लाख से ₹15.99 लाख रुपये रखी गई है। 1.5 NA पेट्रोल DCT की कीमत 14.49 लाख से 16.79 लाख है। 1.5 टर्बो पेट्रोल AT 17.99 लाख रुपये में मिलेगी। 1.5 डीज़ल MT12.99 लाख से 17.19 लाख में मिलेगी। 1.5 डीज़ल AT की कीमत 15.99 लाख से लेकर 18.49 लाख रुपये रखी गई है।
    नई Sierra का डिज़ाइन पुरानी आइकॉनिक Sierra की याद तो दिलाता है, लेकिन पूरा लुक आज के जमाने वाली मॉडर्न SUV जैसा है। बाहर से SUV ज्यादा स्टाइलिश, हाई-टेक और प्रीमियम दिखती है। यह पुरानी पहचान और नई टेक्नोलॉजी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है, जिसे Red Dot Design Award भी दिया है।
    नई Sierra का इंटीरियर एक लग्जरी लाउंज जैसा महसूस होता है। सामने एक ही ग्लास में तीन बड़े स्क्रीन मिलते हैं, ड्राइवर का डिजिटल क्लस्टर, बीच में इंफोटेनमेंट और पैसेंजर के लिए अलग स्क्रीन। केबिन में पूरी तरह लग्जरी का अहसास होता है। पीछे बैठने वालों के लिए अच्छा लेगरूम और 622 लीटर का बड़ी डिक्की मिलती है, जिससे परिवार के साथ यात्रा करना आसान हो जाता है। वेंटिलेटेड मेमोरी सीट्स, डुअल-जोन AC, रियर सनशेड, एयर प्यूरीफायर, Dolby Atmos वाला JBL 12-स्पीकर सिस्टम, साउंडबार, हेड-अप डिस्प्ले और IRA कनेक्टेड टेक जैसे फीचर्स मिलते हैं।
    नई Sierra में तीन इंजन ऑप्शंस हैं। सबसे पावरफुल 1.5L TGDi Hyperion टर्बो-पेट्रोल (160 bhp/255 Nm) सिर्फ ऑटोमैटिक में मिलता है। 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (106 bhp/145 Nm) मैनुअल और डुअल-क्लच दोनों में है, जबकि 1.5L Kyrojet डीज़ल (118–280 Nm) मैनुअल और ऑटोमैटिक में उपलब्ध है।

Tata Sierra की वापसी : स्टाइल, स्वैग और हैरिटेज का ट्रिपल धमाका

नई दिल्ली: मुंबई में आयोजित Sierra Brand Day पर Tata Motors ने इंडिया की सबसे प्रतिष्ठित SUV Tata Sierra का प्रोडक्शन-रेडी वर्जन शानदार अंदाज़ में पेश किया। 1991 में पहली बार सड़क पर उतरी Sierra ने भारत में एक नई ऑटोमोबाइल संस्कृति की नींव रखी थी। अब 2025 में, इसका नया अवतार उसी विरासत को आधुनिकता, स्टाइल और क्रिएटिविटी के तड़के के साथ नए अवतार में जीवित कर रहा है। यह SUV 25 नवंबर को आधिकारिक रूप से लॉन्च की जाएगी।

इस यादगार इवेंट में आए लोगों ने ऐसी खुशनुमा और सुरमई शाम का अहसास किया, जिसमें पुरानी यादों का मज़ा, नई डिजाइन की सोच और भारतीय क्रिएटिविटी ने मिलकर एक शानदार माहौल बनाया। मंच पर 1991 वाली पुरानी Sierra और उसका नया मॉडर्न वर्ज़न, दोनों साथ खड़े थे। इससे यह साफ नजर आया कि इस गाड़ी का सफर कितना खास रहा है। इस अवसर पर टाटा मोटर्स के ग्लोबल डिजाइन हेड मार्टिन उहलारिक ने कहा कि Tata Sierra भारत के लोगों के सपनों, उनकी सोच और उनकी रचनात्मकता का जीता-जागता प्रतीक है। Sierra का अनोखा डिजाइन और सड़क पर चलते हुए दिखने वाला खास आकार दूर क्षितिज से देखने पर भी इतने सालों बाद भी लोगों के दिल में बसा हुआ है।

Tata Sierra को सिर्फ गाड़ी की तरह नहीं, बल्कि एक क्रिएटिव आइकन की तरह पेश किया गया। इसके लिए कई बड़े भारतीय ब्रांड्स ने टाटा मोटर्स से हाथ मिलाया। Delhi Watch Company ने एक खास घड़ी बनाई, जिसमें Sierra का डिजाइन साफ झलकता है। मशहूर रैपर DIVINE ने अपने नए गाने ‘You & I’ में Sierra को एक अहम किरदार जैसा दिखाया है, जिससे म्यूजिक में आज़ादी, ताकत और मौज-मस्ती का परफेक्ट मेल नजर आता है।

Gully Labs ने अपने पॉपुलर स्निकर्स “Dvaita” को Sierra-स्टाइल में बदलकर स्ट्रीट फैशन को नई ताज़गी दी। HUEMN ने Sierra की आत्मा को टी-शर्ट, जैकेट और कैप्समें उतार दिया। Nappa Dori ने SUV के आकार से प्रेरित प्रीमियम ट्रैवल गियर बनाया, जो देखने में शानदार और इस्तेमाल में बेहद प्रैक्टिकल है। Starbucks ने एक खास Sierra-थीम टम्बलर पेश किया, जो सफर, कॉफी की खुशबू और खुले रास्तों के एहसास को खूबसूरती से जोड़ता है। नई Tata Sierra एक ऐसी लाइफस्टाइल आइकन है, जिसने भारत की कला, संगीत, फैशन और यात्राओं से गहराई से जोड़ा है।

1990 की स्टार SUV Tata Sierra सुपर-मॉडर्न अवतार में : 25 नवंबर को ग्रैंड एंट्री

नई दिल्ली: Tata Motors अपनी आइकॉनिक SUV Sierra को 25 नवंबर 2025 को लॉन्च करेगी। देशभर के कई डीलरशिप्स ने इसकी अनऑफिशियल बुकिंग शुरू कर दी है। अगर कोई ग्राहक जल्दी बुक करना चाहे तो कई जगह यह सुविधा मिल रही है। 1990 और शुरुआती 2000 की क्लासिक Sierra को याद करते हुए Tata ने इसे इस बार पूरी तरह मॉडर्न अवतार में वापस पेश किया है। इसका मुकाबला सीधे-सीधे Hyundai Creta, Kia Seltos और Maruti Grand Vitara जैसी पॉपुलर SUVs से होगा।

Tata ने इसका एक टीवी विज्ञापन भी रिलीज़ किया है जिसमें Sierra EV की हल्की झलक दिखाई गई है। माना जा रहा है कि ICE वर्ज़न के बाद EV को भी जल्द लॉन्च किया जाएगा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी तो इसकी पहली मालिक भी घोषित कर दी गई हैं। Tata ने नई Sierra में पुरानी वाली बॉक्सी स्टाइल को बरकरार रखा है। इसके साथ LED कनेक्टेड लाइटिंग, ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स और मॉडर्न फ्रंट-रियर प्रोफाइल दी गई है। पुराने मॉडल की तरह Alpine विंडो स्टाइल भी रखी गई है, हालांकि इसे अब नए डिजाइन में बदला गया है। अब तक इसे पीले और लाल जैसे आकर्षक रंगों में देखा जा चुका है।

Sierra का केबिन काफी प्रीमियम लगता है। इसका ब्लैक/बेज/व्हाइट थीम, बड़ा केबिन, पैनोरमिक सनरूफ और तीन-डिस्प्ले सेटअप (इंफोटेनमेंट, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और को-पैसेंजर स्क्रीन) इसे हाई-टेक फील देते हैं। इसके अलावा फ्रंट और रियर दोनों सीटों पर सेंटर आर्मरेस्ट, चार-स्पोक स्टीयरिंग और Tata के नए डिजाइन एलिमेंट्स मिल जाएंगे। इसमें ड्यूल-जोन AC, मल्टी-ड्राइव मोड्स, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स कन्फर्म हो चुके हैं। इसमें JBL साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग और एम्बियंट लाइटिंग भी मिलमे की उम्मीद है।

Sierra में Tata का नया 1.5-लीटर TGDI टर्बो पेट्रोल दिया जाएगा जो 170PS और 280Nm देता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स मिल सकता है। वहीं इसका 1.5-लीटर डीज़ल इंजन 118PS और 260Nm के साथ इसी गियरबॉक्स विकल्प के साथ आएगा। Sierra की शुरुआती कीमत करीब ₹11 लाख (एक्स-शोरूम) रहने की उम्मीद है। इसका मुकाबला Curvv, Victoris, Elevate और Taigun जैसी SUVs से भी होगा।

Tata Sierra का इंडिया में ग्रैंड रिटर्न, 25 नवंबर को Sierra Red की एंट्री : सड़कों पर चलेगी, दिल में बसेगी

नई दिल्ली: Tata Motors की बहुप्रतीक्षित Tata Sierra का इंडिया लॉन्च 25 नवंबर 2025 को होगा। लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी ने इसका नया Sierra Red कलर और फ्यूचरिस्टिक थ्री-स्क्रीन डैशबोर्ड टीज़ कर सबका ध्यान खींच लिया है। पुरानी सिएरा की यादों में नई टेक्नोलॉजी की चमक जोड़कर, टाटा इस SUV को अपने पोर्टफोलियो की सबसे खास पेशकश बनाने की तैयारी में है।

Tata Sierra Red SUV में स्पीड, स्टाइल खूबसूरती और टेक्नोलॉजी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। यह SUV दो रूपों में आएगी । पेट्रोल या डीज़ल इंजन वाला मॉडल और इलेक्ट्रिक इंजन वाला मॉडल। इसमें 3-स्क्रीन डैशबोर्ड, कनेक्टेड लाइटिंग, लग्ज़री केबिन होगा। इसमें तीन बड़ी स्क्रीन हैं, एक ड्राइवर के लिए, एक इंफोटेनमेंट के लिए और एक को-ड्राइवर के लिए। इसमें LED लाइट्स हैं जो पूरी SUV के फ्रंट में एक लाइन की तरह जुड़ी हुई हैं, जिससे लुक बहुत मॉडर्न लगता है। नई Sierra Red टीज़र में SUV का बोल्ड फ्रंट लुक नज़र आता है, जिसमें कनेक्टेड LED लाइट बार, मस्कुलर क्लैडिंग और रग्ड बंपर डिज़ाइन इसके ऑफ-रोड DNA को और निखारते हैं। नया रेड पेंट फिनिश इसे न सिर्फ प्रीमियम बनाता है, बल्कि इसे सड़क पर एक अलग पहचान देता है।

इंटीरियर में सबसे बड़ा आकर्षण इसका थ्री-स्क्रीन डैशबोर्ड सेटअप है, जिसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, बड़ा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और को-ड्राइवर स्क्रीन शामिल है। इस सेटअप के साथ Tata ने SUV के केबिन को टेक-लक्ज़री का नया रूप दे दिया है। सादा लेकिन स्टाइलिश डिज़ाइन, बेहतरीन क्वालिटी के मटेरियल और नए स्टीयरिंग व्हील की वजह से टाटा सिएरा का इंटीरियर बहुत प्रीमियम और Tata की टॉप-लेवल (फ्लैगशिप) SUV जैसा लगता है।” नई Sierra को Harrier और Safari के मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है और यह ICE (पेट्रोल/डीजल) और EV (इलेक्ट्रिक) — दोनों वर्जन में पेश की जाएगी। उम्मीद है कि इसकी कीमत ₹12.50 लाख से ₹18 लाख के बीच रहेगी।

Tata Sierra सिर्फ एक SUV नहीं, बल्कि एक भावनाओं से जुड़ा नाम है, जिसने भारतीय कार कल्चर में अपनी अलग जगह बनाई थी। अब, अपने आधुनिक अवतार में, यह SUV एक बार फिर दिल जीतने को तैयार है। Sierra Red – रफ्तार, स्टाइल और टेक्नोलॉजी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन!