21 मार्च को Kushaq Facelift की कीमतों का ऐलान, SUV मार्केट में मचेगा घमासान

नई दिल्ली: यूरोप की कार कंपनी Skoda इंडिया में अपनी अपडेटेड SUV Skoda Kushaq Facelift की कीमत 21 मार्च को घोषित करने जा रही है। यह SUV मिड-साइज सेगमेंट में आती है, जहां कीमत और फीचर्स ग्राहकों के फैसले में सबसे बड़ा रोल निभाते हैं।

नई Skoda Kushaq Facelift में बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन डिजाइन को थोड़ा नया और फ्रेश लुक दिया गया है। इसमें अपडेटेड LED लाइट्स, नए बंपर, बदला हुआ ग्रिल और नए अलॉय व्हील्स मिलेंगे। साथ ही अब इसमें कनेक्टेड लाइट स्ट्रिप भी दी गई है, जिससे इसका लुक और मॉडर्न हो गया है। यह SUV Classic+, Signature, Sportline, Prestige और टॉप वेरिएंट Monte Carlo में आएगी, जिसमें रेड और ब्लैक स्पोर्टी एलिमेंट्स दिए गए हैं।

इंटीरियर में ज्यादा बदलाव नहीं हैं, लेकिन नई थीम और कुछ एडवांस फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 10.1 इंच टचस्क्रीन, 10.25 इंच डिजिटल डिस्प्ले, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग और लेदरेट अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स मिलेंगे। Skoda Kushaq Facelift में 6 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), ISOFIX माउंट और रेन-सेंसिंग वाइपर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वही 1.0 लीटर और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेंगे। 1.0 लीटर इंजन अब नए 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा, जबकि 1.5 लीटर इंजन में 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT का विकल्प मिलेगा।
इस SUV की अनुमानित कीमत ₹11 लाख से ₹19 लाख के बीच हो सकती है। बाजार में इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos और Maruti Suzuki Grand Vitara जैसी लोकप्रिय गाड़ियों से होगा। कुल मिलाकर, Skoda की Skoda Kushaq Facelift में छोटे-छोटे अपडेट दिए गए हैं, लेकिन असली खेल इसकी कीमत तय करेगी कि यह ग्राहकों को कितना आकर्षित कर पाती है।

Skoda की SUV और सेडान सस्ती, मार्च में पांच लाख तक की बंपर छूट

नई दिल्ली: Skoda Auto India ने अपने कई लोकप्रिय मॉडलों पर भारी छूट का ऐलान किया है। कंपनी मार्च के महीने में 5 लाख रुपये तक के डिस्काउंट दे रही है। यह ऑफर कंपनी की SUV और सेडान रेंज पर लागू है, जिसमें Skoda Kushaq, Skoda Slavia, Skoda Kylaq और Skoda Kodiaq शामिल हैं। यह फायदे कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट ऑफर और लॉयल्टी बोनस के रूप में दिए जा रहे हैं। पुराने मॉडल ईयर के स्टॉक पर सबसे ज्यादा छूट मिल रही है, क्योंकि डीलर नए वित्तीय वर्ष से पहले पुराना स्टॉक खत्म करना चाहते हैं।

Skoda Kushaq कंपनी की इंडिया में सबसे लोकप्रिय SUV में से एक है। मार्च 2026 में इसके मौजूदा मॉडल पर करीब 1.40 लाख रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है। पुराने स्टॉक पर करीब 3 लाख रुपये तक की छूट मिल सकती है। यह ऑफर Monte Carlo, Prestige, Sportline और Signature जैसे वेरिएंट पर ज्यादा देखने को मिल रहा है।

कंपनी की प्रीमियम सेडान Skoda Slavia भी इस डिस्काउंट कैंपेन का हिस्सा है। इसके नए 2026 मॉडल पर करीब 60 हजार से 65 हजार रुपये तक का फायदा मिल रहा है। पुराने मॉडल ईयर के स्टॉक पर यह छूट करीब 3 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। Skoda की नई सब-4 मीटर SUV Skoda Kylaq पर भी कंपनी ने प्रमोशनल ऑफर शुरू कर दिया है। इसके Signature और Signature+ वेरिएंट पर करीब 75 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है। हालांकि एंट्री लेवल Classic वेरिएंट इस ऑफर में शामिल नहीं है। इस SUV में 1.0-लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है।

सबसे बड़ी छूट कंपनी की प्रीमियम तीन-पंक्ति SUV Skoda Kodiaq पर मिल रही है। इसके Sportline वेरिएंट पर पूरे 5 लाख रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है। वहीं L&K Selection वेरिएंट पर करीब 2.5 लाख रुपये और Lounge वेरिएंट पर लगभग 1.5 लाख रुपये की छूट मिल रही है। इस SUV में 2.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन, 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। अगर आप Skoda की कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो मार्च का महीना आपके लिए बड़ा मौका साबित हो सकता है, क्योंकि इतनी बड़ी छूट आमतौर पर सीमित समय के लिए ही मिलती है।

Skoda Kushaq फेसलिफ्ट की 15 हजार में बुकिंग शुरू, मार्च से सड़कों पर दिखेगी

नई दिल्ली: इंडिया में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में मजबूत पकड़ रखने वाली Skoda Auto अपनी नई 2026 Skoda Kushaq फेसलिफ्ट को मार्च 2026 में लॉन्च करने जा रही है। इसकी कीमतों का ऐलान भी मार्च में ही होगा। कंपनी ने पुणे के चाकन प्लांट में इसका प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। ग्राहक इसे 15,000 रुपये की टोकन राशि देकर ऑनलाइन या अधिकृत डीलरशिप पर बुक कर सकते हैं। डिलीवरी भी मार्च 2026 से शुरू करने का वादा किया गया है।

नई Kushaq कुल 5 वेरिएंट्स—Classic+, Signature, Sportline, Prestige और Monte Carlo—में उपलब्ध होगी। ट्री लेवल मॉडल में ही 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं। यानी सुरक्षा के मामले में कंपनी ने कोई समझौता नहीं किया। इसके अलावा 25 से ज्यादा एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जो ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं। सिंगल-पेन सनरूफ, 16 इंच अलॉय व्हील, LED हेडलाइट और टेललाइट, सीक्वेंशियल रियर इंडिकेटर, 7 इंच टचस्क्रीन, ऑटोमैटिक एसी, रेन सेंसिंग वाइपर, रियर वाइपर और डिफॉगर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

टॉप मॉडल और भी ज्यादा प्रीमियम और फीचर-लोडेड है। इसमें 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, 17 इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील, 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10 इंच बड़ी टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay रियर सीट मसाज फंक्शन जैसे फीचर्स हैं। रियर सीट मसाज फीचर इस सेगमेंट में कम ही देखने को मिलता है, इसलिए यह इसे खास बनाता है। कंपनी एक खास Supercare पैकेज भी दे रही है, जिसमें 4 साल की स्टैंडर्ड वारंटी, 4 साल की रोडसाइड असिस्टेंस और 4 फ्री सर्विस मिलेगी।

Skoda Kushaq फेसलिफ्ट में कंपनी ने इंजन के मामले में ग्राहकों को दो मजबूत टर्बो पेट्रोल विकल्प दिए हैं। पहला 1.0 लीटर टर्बो इंजन है, जो 114hp की पावर और 178Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन रोज़मर्रा की ड्राइविंग के लिए संतुलित परफॉर्मेंस और बेहतर माइलेज का मेल माना जाता है। दूसरा विकल्प 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का है, जो 150hp की दमदार पावर और 250Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह उन ग्राहकों के लिए बेहतर रहेगा जो हाईवे ड्राइव या तेज रफ्तार का शौक रखते हैं।

फरवरी धमाकाः Skoda की कारों पर 5 लाख तक की बंपर छूट

नई दिल्ली: Skoda Auto India अपनी लोकप्रिय कारों पर फरवरी 2026 में जबरदस्त छूट दे रही है। कंपनी की SUV और सेडान रेंज Skoda Kushaq, Skoda Slavia, Skoda Kylaq और फ्लैगशिप SUV Skoda Kodiaq पर कुल मिलाकर 5 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है। ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी और कॉरपोरेट बेनिफिट शामिल हैं।

Kushaq के MY26 मॉडल पर करीब 1.20 लाख रुपये तक का कुल फायदा मिल रहा है। MY25 स्टॉक पर ज्यादा छूट दी जा रही है—मैनुअल वेरिएंट पर 2 लाख रुपये तक और ऑटोमैटिक वर्जन पर 1.80 लाख रुपये तक की बचत संभव है। पुराने स्टॉक पर कंपनी ज्यादा आकर्षक ऑफर दे रही है।

Slavia सेडान पर भी मॉडल ईयर के हिसाब से ऑफर बदले हुए हैं। MY25 वेरिएंट पर 1.5 लाख रुपये तक कैश डिस्काउंट, 75 हजार रुपये तक डीलर सपोर्ट, 50 हजार रुपये लॉयल्टी या कॉरपोरेट बेनिफिट और 25 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। MY26 मॉडल पर कैश डिस्काउंट थोड़ा कम है, लेकिन लॉयल्टी और एक्सचेंज ऑफर जारी हैं। Slavia में 1.0 TSI और 1.5 TSI टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्प मिलते हैं, जिनमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन उपलब्ध हैं।

कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में आने वाली Kylaq पर MY25 स्टॉक के लिए 30,000 से 50,000 रुपये तक कैश सपोर्ट दिया जा रहा है। इसके अलावा 10-10 हजार रुपये का लॉयल्टी और एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। MY26 मॉडल पर कैश सपोर्ट कम है, लेकिन अन्य फायदे बरकरार हैं।

प्रीमियम सेगमेंट में Kodiaq पर सबसे बड़ा फायदा मिल रहा है। MY25 स्टॉक पर 3.5 लाख रुपये तक डीलर सपोर्ट, 1 लाख रुपये लॉयल्टी या कॉरपोरेट बेनिफिट और 50 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। यानी कुल लाभ 5 लाख रुपये तक पहुंच सकता है। Kodiaq में 2.0 लीटर TSI पेट्रोल इंजन, DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है। कुल मिलाकर Skoda Auto India फरवरी में ग्राहकों को लुभाने के लिए मजबूत डिस्काउंट पैकेज लेकर आई है, खासकर MY25 स्टॉक पर ज्यादा बचत का मौका है।

एक साल में 50 हजार यूनिट्स का आंकड़ा पार : Skoda Kylaq ने जबर्दस्त उड़ान से जीता मार्केट

नई दिल्ली: Skoda Auto India ने इंडिया में अपनी कॉम्पैक्ट SUV Skoda Kylaq की एक साल में पुणे के पास स्थित चाकन प्लांट से 50,000वीं यूनिट रोल आउट कर दी गई है। कंपनी ने दिसंबर 2024 में इस SUV का प्रोडक्शन शुरू किया था। दिसंर 2024 में लॉन्च होने के बाद से एक साल से थोड़े अधिक समय में Skoda Kylaq की 50,000 यूनिट्स का उत्पादन करके एक मील का पत्थर हासिल किया है। इसी दौरान Škoda Auto India ने इंडिया में अपने 25 साल पूरे किए। 
साल 2025 में Skoda Auto India ने 72,000 से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री दर्ज की, जो अब तक का उसका सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा।

Kylaq पहले जहां 4 वेरिएंट्स में मिलती थी, अब इसे 6 वेरिएंट्स में पेश किया गया है। अलग-अलग बजट और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसे 11 अलग-अलग प्राइस पॉइंट्स पर उपलब्ध कराया गया है। इससे ग्राहक अपनी पसंद, फीचर्स और कीमत के हिसाब से Kylaq चुन सकते हैं। इस लाइन-अप में नए Classic+ वेरिएंट में फुल-फ्लेज्ड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इस वेरिएंट के आने से Kylaq अपने सेगमेंट में ऐसी SUV बन गई है, जिसमें असली ऑटोमैटिक गियरबॉक्स सबसे किफायती कीमत पर मिलता है।

Skoda ने फीचर्स के मामले में भी Kylaq को मजबूत किया है। अब इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो-डिमिंग IRVM, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील और LED लाइट्स जैसे फीचर्स ज्यादा वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड या अपग्रेड के रूप में मिल रहे हैं। मिड-लेवल Signature और Signature+ वेरिएंट्स को भी बड़ा अपडेट मिला है। अब इनमें इलेक्ट्रिक सनरूफ समेत कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जिससे ये वेरिएंट्स कीमत और फीचर्स के मामले में और ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी हो गए हैं। Kylaq रेंज के सबसे ऊपर अब नया Prestige+ वेरिएंट रखा गया है।

Kylaq की पहली सालगिरह पर सीमित अवधि के लिए एनिवर्सरी ऑफर्स भी पेश किए गए हैं। ब्रैंड ने Kylaq के चुनिंदा वेरिएंट्स पर सीमित अवधि के एनिवर्सरी ऑफर्स की घोषणा की है, जिनमें ₹50,000 तक के लाभ शामिल हैं। Kylaq के लिए एक साल के Škoda मेंटेनेंस पैकेज पर 50% की छूट दी जा रही है। Kylaq के किसी भी वेरिएंट की खरीद पर प्रत्येक ग्राहक को एक उपहार भी मिलेगा। ये ऑफर्स 28 फरवरी 2026 तक मान्य हैं।
 

Skoda Kushaq 2026 इंडिया में लॉन्च : Google Gemini AI, मसाज सीट्स और 8-स्पीड ऑटोमैटिक के साथ

कोच्चि/नई दिल्ली: Skoda Auto India ने अपनी सबसे सफल एसयूवी Kushaq को एक बिल्कुल नए और हाई-टेक अवतार में पेश कर दिया है। ‘इंडिया 2.0’ रणनीति के तहत आई यह कार अब पहले से कहीं अधिक सुरक्षित, लग्जरी और स्मार्ट हो गई है। कंपनी ने इसमें कई ऐसे फीचर्स जोड़े हैं जो इस सेगमेंट में पहली बार (Segment-First) देखने को मिल रहे हैं।

Google Gemini AI: आपकी कार अब और भी स्मार्ट

नई Skoda की सबसे बड़ी खासियत इसका 10.1-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो Google Automotive AI द्वारा संचालित है।
पर्सनल असिस्टेंट: इसमें लगा एआई एजेंट ‘Gemini’ पर आधारित है, जो भारतीय अंग्रेजी लहजे को बखूबी समझता है।
हैंड्स-फ्री कंट्रोल: आप बोलकर क्लाइमेट कंट्रोल, म्यूजिक और कॉल मैनेज कर सकते हैं। साथ ही, यह आपको रीयल-टाइम खबरें और ट्रेंड्स की जानकारी भी देगा।

सेगमेंट में पहली बार: मसाज फंक्शन और 8-स्पीड गियरबॉक्स

Skoda ने ड्राइविंग और पैसेंजर आराम को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है:
मसाज सीट्स: लंबी यात्रा की थकान मिटाने के लिए रियर सीटों में मसाज फंक्शन दिया गया है।
8-स्पीड ऑटोमैटिक: 1.0 TSI इंजन के साथ अब बिल्कुल नया 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा, जो स्मूथ ड्राइविंग का अनुभव देगा।
पैनोरमिक सनरूफ: केबिन को खुला और प्रीमियम अहसास देने के लिए अब इसमें पूरी छत पर फैली पैनोरमिक सनरूफ दी गई है।

दमदार परफॉर्मेंस और ‘रियल ऑटोमैटिक’

नई Kushaq दो इंजन विकल्पों के साथ आती है:
1.0 TSI इंजन: 85kW पावर और 178Nm टॉर्क (6-स्पीड मैनुअल और नए 8-स्पीड ऑटोमैटिक के साथ)।
1.5 TSI इंजन: 110kW पावर और 250Nm टॉर्क। इसमें 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स और सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं। साथ ही, ईंधन बचाने के लिए इसमें एक्टिव सिलेंडर टेक्नोलॉजी दी गई है।

डिज़ाइन: ‘Modern Solid’ और नए कलर्स

कार के बाहरी हिस्से में भी बड़े बदलाव किए गए हैं:
इल्यूमिनेटेड ग्रिल: सामने की ग्रिल अब क्रोम रिब्स और एक लाइट बैंड के साथ चमकती है।
कनेक्टेड लाइट्स: पीछे की तरफ ‘SKODA’ लिखा हुआ हिस्सा लाइट से जगमगाता है, जो दोनों टेललाइट्स को जोड़ता है।
नए रंग: अब यह Shimla Green स्टील ग्रे और चेरी रेड जैसे नए रंगों में भी उपलब्ध होगी।
मोंटे कार्लो: स्कोडा ने ग्राहकों की मांग पर इसका प्रीमियम ‘मोंटे कार्लो’ वेरिएंट लॉन्च के साथ ही पेश कर दिया है।

सुरक्षा का 5-स्टार भरोसा

Skoda Kushaq अपनी मजबूती के लिए जानी जाती है:
स्टैंडर्ड सेफ्टी: सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स, रियर वाइपर और डिफॉगर स्टैंडर्ड मिलेंगे।
NCAP रेटिंग: यह कार ग्लोबल NCAP के 5-स्टार सुरक्षा मानकों पर आधारित है।
विजिबिलिटी: ऑटो-डिमिंग IRVM और रेन-सेंसिंग वाइपर जैसे फीचर्स हर मौसम में सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

ओनरशिप को बनाया आसान: ‘सुपर केयर पैकेज’

कंपनी ने ग्राहकों की जेब का ख्याल रखते हुए 4 साल या 1,00,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी दी है, जिसे 6 साल तक बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही 4 साल का रोडसाइड असिस्टेंस भी मिलता है।

Skoda Auto के सीईओ क्लाउस ज़ेलमर ने कहा, “अपडेटेड कुशाक भारत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह एसयूवी न केवल भारतीय सड़कों के लिए बनी है, बल्कि तकनीक और सुरक्षा का एक नया वैश्विक बेंचमार्क है।”

Skoda Kushaq हुई महंगी, 4,897 से लेकर 6,862 रुपये तक बढ़े दाम

नई दिल्ली: Skoda Auto India ने अपनी लोकप्रिय मिड-साइज़ SUV Kushaq और छोटे SUV Kylaq की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार, Kushaq के सभी वेरिएंट्स की कीमतों में ₹4,897 से लेकर ₹6,862 तक की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद अब Kushaq की एक्स-शोरूम कीमत ₹10.66 लाख से ₹18.49 लाख के बीच है।

Kushaq में 1.5-लीटर TSI पेट्रोल इंजन है 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक के साथ मिलता है। 1.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन भी 6-स्पीड मैनुअल या टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक विकल्प के साथ आता है। इस महीने Skoda Kushaq का फेसलिफ्टेड वर्जन लॉन्च होने वाला है। स्कोडा के अनुसार, नए साल की शुरुआत में कई ऑटो कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी की है, और इसका कारण कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि और ग्लोबल सप्लाई चेन के खर्च से जुड़ा है।

Kushaq को विशेष रूप से Hyundai Creta और इसी सेगमेंट की अन्य SUV का कड़ा प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। इसके फीचर्स, सेफ्टी और ड्राइविंग अनुभव इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। इसके अलावा, इस महीने स्कोडा Kushaq का फेसलिफ्टेड वर्जन लॉन्च होने वाला है, जिसमें कुछ नए डिज़ाइन अपडेट और टेक्नोलॉजी फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं। कंपनी ने अब तक नए मॉडल की पूरी जानकारी नहीं दी है, लेकिन ऑटो प्रेमियों में इसे लेकर काफी उत्साह है।

Kushaq की कीमत बढ़ गई हैं, लेकिन इंजन, फीचर्स और आराम वही दमदार हैं। फेसलिफ्टेड Kushaq से SUV प्रेमियों को नए डिज़ाइन और तकनीक का अनुभव मिलेगा। Skoda Kushaq अभी भी मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में अपनी जगह बनाए हुए है और ग्राहकों के बीच लोकप्रिय है।

GST कटौती का पूरा फायदा: Skoda की Kushaq, Slavia और Kodiaq पर ₹3.28 लाख तक का लाभ

नई दिल्ली: लग्जरी और परफॉर्मेंस के लिए मशहूर कार निर्माता Skoda Auto India ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि वह 22 सितंबर 2025 से अपने पूरे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में GST कटौती का पूरा लाभ कस्टमर्स को देगी। यह कदम उन कस्टमर्स के लिए एक बेहतरीन खबर है जो Skoda की कार खरीदने का विचार कर रहे थे। लेकिन ग्राहकों के लिए एक और भी अच्छी खबर है कि Skoda इन लाभों को ग्राहकों को तुरंत उपलब्ध कराने के लिए 21 सितंबर तक एक सीमित अवधि का ‘ऑफर मूल्य’ भी दे रही है। इसका मतलब है कि ग्राहक बिना इंतजार किए अभी से ही GST कटौती का फायदा उठा सकते हैं!

ये हैं 22 सितंबर से मिलने वाले GST लाभ

22 सितंबर 2025 से, कस्टमर्स Skoda की पूरी रेंज पर नए GST लाभों का लाभ उठा सकेंगे, जो इस प्रकार हैं:
Skoda Kodiaq: ₹3,28,267 तक का भारी लाभ।
Skoda Kushaq: ₹65,828 तक का लाभ।
Skoda Slavia: ₹63,207 तक का लाभ।

त्योहारी सीजन से पहले ‘तुरंत’ पाएं फायदा

उन ग्राहकों के लिए जो अपनी कार की डिलीवरी जल्दी चाहते हैं, Skoda ने एक खास ऑफर पेश किया है जो 21 सितंबर तक ही मान्य है। इस ‘ऑफर मूल्य’ के तहत ग्राहकों को आगामी GST कटौती के बराबर ही लाभ मिलेगा।
Skoda Kushaq खरीदने वाले ग्राहक ₹66,000 तक का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
Skoda Slavia पर ₹63,000 तक के समकक्ष लाभ मिल रहे हैं।
वहीं, Skoda Kodiaq पर भी ₹3.3 लाख तक के बड़े लाभ उपलब्ध हैं।

Skoda Auto India के ब्रांड निदेशक आशीष गुप्ता ने कहा, “संशोधित और सरलीकृत GST संरचना भारत सरकार का एक स्वागत योग्य कदम है। हमारे उत्पाद अब और भी आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध हैं, जिससे हम व्यापक दर्शकों तक पहुँच सकते हैं।”

बेंगलुरु से Skoda का एक्सचेंज कार्निवल शुरू: दिल्ली समेत 6 शहरों में मिलेगा पुरानी कार बदलने का मौका

मुंबई: Skoda Auto India ने ग्राहकों के लिए खास “एक्सचेंज कार्निवल” का ऐलान किया है। इस कॉर्निवाल में स्कोडा के ग्राहकों को अपनी पुरानी कार बदलने का मौका मिलेगा। दिल्ली समेत छह शहरों में स्कोडा के शौकीन और वफादार ग्राहकों को यह खास मौका मिलेगा। इसकी शुरुआत 23-24 अगस्त को बेंगलुरु से हो चुकी है। आने वाले दिनों में यह मुंबई, नई दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई और पुणे जैसे शहरों तक पहुंचेगा

ब्रैंड के डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा कि Skoda की ग्राहक-केन्द्रित सोच (Customer-first philosophy) के तहत सारे फैसले ग्राहक की ज़रूरतों और सुविधा को ध्यान में रखकर लिए जाते हैं। स्कोडा के भारत के 176 शहरों में 305 से ज़्यादा कस्टमर टचपॉइंट हैं। इसका फायदा ये है कि ग्राहक कहीं भी हों, उन्हें नज़दीकी शहर में एक्सचेंज कार्निवल या सर्विस की सुविधा मिल जाएगी। मुंबई, दिल्ली, चेन्नई में एक्सचेंज कार्निवल आयोजित करके कंपनी ग्राहकों को सीधे अनुभव कराने का मौका देती है। यहां ग्राहक अपनी पुरानी कार का फ्री वैल्यूएशन करवा सकते हैं। नई कार पर एक्सचेंज बेनिफिट्स ले सकते हैं और मौके पर ही बुकिंग भी कर सकते हैं।

ग्लोबल स्तर पर, Skoda ने 2024 में 9.26 लाख से ज्यादा वाहनों की डिलीवरी की और अब अपनी Next Level Skoda Strategy के तहत BEV, हाइब्रिड और ICE व्हीकल्स पर ध्यान केंद्रित कर रही है। कंपनी भारत, वियतनाम और ASEAN मार्केट्स को भी अपने विस्तार का अहम हिस्सा मानती है।

Made in India Skoda : 5 लाख कारों के साथ दुनिया में नई उड़ान

नई दिल्ली : यूरोपियन स्टाइल की इंजीनियरिंग और इंडियन जज़्बे के मेल से जब कार बनती है, तो सिर्फ गाड़ी नहीं, लोगों के भरोसे की चलती-फिरती मिसाल बनती है। Skoda Auto Volkswagen India ने भारत में 5,00,000वीं कार बनाकर इसी भरोसे के हाइवे पर उड़ान भरी है। पुणे और छत्रपति संभाजीनगर (पहले औरंगाबाद) की अत्याधुनिक फैक्ट्रियों में बनी यह गाड़ियां न सिर्फ भारत की सड़कों पर दौड़ रही है, बल्कि अब दुनिया के बाजारों में भी Made in India Skoda का डंका बज रहा है।

कंपनी की करीब 70% गाड़ियों का निर्माण पुणे प्लांट में हुआ, बाकी छत्रपति संभाजीनगर से निकलीं। 2001 में पहली Octavia लॉन्च करने के बाद से Skoda की भारत में मौजूदगी लगातार मजबूत होती गई है। इस दौरान कंपनी ने Octavia, Superb और Kodiaq जैसे प्रतिष्ठित मॉडल्स पेश किए, जो प्रीमियम सेगमेंट में लोगों की पसंद बने। अब कंपनी ने भारत को ध्यान में रखकर Kushaq और Slavia जैसे मॉडल्स लॉन्च किए हैं। आने वाले समय में नई सब-4 मीटर SUV ‘Kylaq’ के साथ किफायती सेगमेंट में भी दस्तक देने जा रही है। Skoda की कारें अब वियतनाम में भी असेंबल हो रही हैं। कंपनी की से ग्लोबल ऑटो प्लेयर बनने की रफ्तार तेज हो चुकी है। Skoda की यह उपलब्धि (माइलस्टोन) इंडिया में बने वाहनों को दुनिया के दूसरे देशों तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी है। यह “Make in India – for the World” के इंडियन गवर्नमेंट के विजन को साकार करती है।

Skoda Auto Volkswagen India के CEO पीयूष अरोड़ा बोले, “हमने केवल पांच लाख कारों की बिक्री ही नहीं की हैं, बल्कि 5 लाख रिश्ते हमने भारत के ग्राहकों से बनाए हैं। इस उपलब्धि के पीछे दशकों की तैयारी, टेक्नोलॉजी और टीम वर्क है। पुणे और छत्रपति संभाजीनगर की दो हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स लोकल टैलेंट और ग्लोबल स्टैंडर्ड टेक्नोलॉजी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। Škoda के लिए ये माइलस्टोन सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि एक नई उड़ान की रनवे है। Škoda की इस रफ्तार में ‘Make in India – for the World’ सिर्फ एक नारा नहीं, हकीकत बन चुका है।