Sony WH-1000XM6 हेडसेट : अब नॉनस्टॉप चलेंगे मस्त गाने, शोर को कहो- टाटा, बाय-बाय

नई दिल्ली: Sony India ने अपने 1000X सीरीज़ के नए हेडफ़ोन WH-1000XM6 लॉन्च किए हैं। ये हेडफ़ोन सिर्फ़ म्यूजिक सुनने के लिए नहीं, बल्कि ट्रैवल करने, ऑफिस में काम करने और फैशन के साथ स्टाइल दिखाने के लिए भी परफेक्ट हैं।

Sony का कहना है कि WH-1000XM6 नॉइज़ कैंसिलेशन का नया लेवल है। इसमें HD Noise Cancelling Processor QN3 और 12 माइक्रोफोन लगे हैं, जो आसपास के शोर को तुरंत पहचानकर बंद कर देते हैं। आप भीड़-भाड़ वाले रास्ते पर, मेट्रो में या ऑफिस में बाहरी शोर से परेशान हुए बिना आराम से म्यूजिक सुन सकते हैं या कॉल कर सकते हैं। पुराने मॉडल WH-1000XM5 की तुलना में ये हेडफ़ोन 7 गुना तेज प्रोसेसिंग और 1.5 गुना ज्यादा माइक्रोफोन डेटा प्रोसेसिंग के साथ आते हैं।

WH-1000XM6 हेडफ़ोन अपने आसपास के शोर और हवा के दबाव के हिसाब से नॉइज़ कैंसिलेशन को अपने आप एडजस्ट कर लेते हैं। यानी चाहे आप मेट्रो में हों या उड़ान में, म्यूजिक या कॉल हमेशा साफ़ और शांति भरी रहेगी। Auto Ambient Sound मोड भी अब और स्मार्ट हो गया है। यह आस-पास की आवाज़ और म्यूजिक का बैलेंस खुद ही सेट करता है। आप Sony के Sound Connect ऐप से इसे अपने हिसाब से मैन्युअली भी एडजस्ट कर सकते हैं।

WH-1000XM6 स्टूडियो-लेवल क्लैरिटी के साथ आता है। इसे दुनिया के टॉप म्यूजिक मास्टर्स के साथ मिलकर तैयार किया गया है। H-1000XM6 हेडफ़ोन कम क्वालिटी वाली म्यूजिक फाइल्स को भी तुरंत अपग्रेड कर देता है। 360 Reality Audio Upmix for Cinema फीचर 2 चैनल स्टीरियो साउंड को 3-डी सिनेमैटिक साउंड में बदल देता है> WH-1000XM6 में AI-बेस्ड 6 माइक्रोफोन लगे हैं।

हेडफ़ोन में वेज़न लेदर हेडबैंड, असिमेट्रिकल डिजाइन, स्टेचेबल ईयरपैड्स और मैग्नेटिक क्लोज़र वाला कॉम्पैक्ट केस है। फोल्डिंग मेकैनिज़्म प्रीमियम मेटल इंजेक्शन से बना है, जिससे इसे यात्रा में आसानी से ले जाया जा सकता है। Sony ने पैकेजिंग 100% पेपर मैटीरियल से बनाई है। WH-1000XM6 ब्लैक, प्लैटिनम सिल्वर और मिडनाइट ब्लू वेरिएंट में 39,990/- रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर 26 सितंबर 2025 से उपलब्ध है। इसे Sony Center, चुनिंदा Croma और Reliance स्टोर, www.ShopatSC.com और Amazon से खरीदा जा सकता है।

Sony Xperia 10 VII : 5,000mAh बैटरी और OLED डिस्प्ले का संगम, प्री ऑर्डर बुकिंग शुरू

नई दिल्ली: जापान की टेक दिग्गज कंपनी Sony ने अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Xperia 10 VII को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन उन यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो स्टाइलिश डिज़ाइन, दमदार बैटरी और स्मार्ट कैमरा फीचर्स के साथ एक भरोसेमंद डिवाइस चाहते हैं। फोन को फिलहाल यूके, यूरोपीय यूनियन और जापान में उपलब्ध कराया गया है। इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग 12 सितंबर से शुरू होगी।

Sony Xperia 10 VII की शुरुआती कीमत EUR 399 (लगभग 42,000 रुपये) और GBP 449 (करीब 47,000 रुपये) रखी गई है। यह फोन White, Turquoise और Charcoal Black कलर में आते हैं। फोन में 6.1 इंच का Full-HD+ OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 120Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। डिस्प्ले का 100% DCI-P3 कलर गमट और Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन इसे लंबी उम्र और प्रीमियम विज़ुअल एक्सपीरियंस देता है।

Xperia 10 VII में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर के साथ 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दिया गया है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन Android 15 पर चलता है और Sony ने इसे दो एंड्रॉयड अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट का भरोसा भी दिया है। फोन का कैमरा सेटअप भी खास है। रियर में 50MP प्राइमरी सेंसर (Exmor RS) + 13MP अल्ट्रावाइड सेंसर है, जो 24mm और 16mm फोकल लेंथ के साथ 84° और 123° फील्ड ऑफ व्यू देता है। फ्रंट कैमरा 8MP का है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सक्षम है।

Xperia 10 VII में 5,000mAh बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने का भरोसा देती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4, NFC, Google Cast जैसे फीचर्स हैं। सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और IP65/IP68 रेटिंग भी शामिल है, जो डस्ट और वॉटर रेज़िस्टेंस को सुनिश्चित करता है। फोन का स्लीक और हल्का डिज़ाइन (153×72×8.3mm, 168g) इसे आसानी से हैंडल करने लायक बनाता है। इसका प्रीमियम लुक और टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन इसे एक स्टाइलिश और भरोसेमंद मिड-रेंज स्मार्टफोन बनाता है। Sony Xperia 10 VII स्मार्टफोन उन यूज़र्स के लिए परफेक्ट है जो प्रीमियम डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ एक स्टाइलिश डिवाइस चाहते हैं।