55 मिनट में पुरानी कार बदलो, नई ले जाओ: Nissan का कार एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू

नई दिल्ली: Nissan ने कार बदलने की प्रक्रिया को और आसान और तेज बनाने के लिए Spinny के साथ मिलकर 55-मिनट व्हीकल एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू किया है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब ग्राहक अपनी पुरानी गाड़ी की पूरी प्रक्रिया—जांच, कीमत तय करना और एक्सचेंज—सिर्फ 55 मिनट में पूरा कर सकते हैं।

इस स्कीम के तहत अगर आप नई Nissan कार खरीदना चाहते हैं, तो आपको अपनी पुरानी गाड़ी बेचने के लिए अलग से समय नहीं निकालना पड़ेगा। मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। आप सीधे Nissan डीलरशिप पर जाएंगे, जहां Spinny के एक्सपर्ट आपकी कार का ऑन-द-स्पॉट मूल्यांकन करेंगे। जांच पूरी होते ही आपको तुरंत गाड़ी की कीमत बता दी जाएगी और उसी समय आप नई कार के लिए एक्सचेंज ऑफर ले सकते हैं।

इस प्रक्रिया के तहत ग्राहक अपनी पुरानी कार लेकर Nissan शोरूम पहुंचता है। वहां मौजूद Spinny के प्रशिक्षित Evaluators गाड़ी की जांच करते हैं। 55 मिनट के भीतर गाड़ी की सही कीमत तय कर दी जाती है। ग्राहक उसी समय नई Nissan कार पर एक्सचेंज बोनस का फायदा उठा सकता है इस प्रोसेस में RC ट्रांसफर की लंबी प्रक्रिया से राहत मिलती है। Spinny की ओर से जारी ‘Selling Letter’ को ही वैध माना जाएगा, जिससे पूरी डील काफी आसान हो जाती है।

यह प्रोग्राम फिलहाल देश के 30 बड़े शहरों में शुरू किया गया है। इन शहरों में Nissan डीलरशिप पर Spinny के काउंटर भी लगाए गए है। साथ ही, ग्राहक Spinny के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए भी इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। सिर्फ 55 मिनट में एक्सचेंज प्रक्रिया पूरी होगी। पारदर्शी और सही कीमत मिलेगी। एक्सचेंज बोनस से नई कार सस्ती पड़ेगी ।एक ही जगह पर पुरानी कार बेचने और नई खरीदने की सुविधा मिलेगी। कागजी प्रक्रिया (RC ट्रांसफर) में आसानी होगी।

इस पहल से Nissan के डीलर्स को भी फायदा होगा। उन्हें ज्यादा ग्राहक मिलेंगे, पुरानी कारों का मैनेजमेंट आसान होगा और नई कारों की बिक्री बढ़ेगी। अब तक कार एक्सचेंज करना एक लंबा और झंझट भरा काम माना जाता था—अलग से खरीदार ढूंढना, मोलभाव करना, कागजी प्रक्रिया पूरी करना। लेकिन इस नई पहल के बाद पूरा काम एक ही जगह, कम समय में और बिना परेशानी के हो जाएगा।

55 मिनट में पुरानी कार बदलो, नई ले जाओ: Nissan का कार एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू

नई दिल्ली: Nissan ने कार बदलने की प्रक्रिया को और आसान और तेज बनाने के लिए Spinny के साथ मिलकर 55-मिनट व्हीकल एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू किया है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब ग्राहक अपनी पुरानी गाड़ी की पूरी प्रक्रिया—जांच, कीमत तय करना और एक्सचेंज—सिर्फ 55 मिनट में पूरा कर सकते हैं।

इस स्कीम के तहत अगर आप नई Nissan कार खरीदना चाहते हैं, तो आपको अपनी पुरानी गाड़ी बेचने के लिए अलग से समय नहीं निकालना पड़ेगा। मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। आप सीधे Nissan डीलरशिप पर जाएंगे, जहां Spinny के एक्सपर्ट आपकी कार का ऑन-द-स्पॉट मूल्यांकन करेंगे। जांच पूरी होते ही आपको तुरंत गाड़ी की कीमत बता दी जाएगी और उसी समय आप नई कार के लिए एक्सचेंज ऑफर ले सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत ग्राहक अपनी पुरानी कार लेकर Nissan शोरूम पहुंचता है ।वहां मौजूद Spinny के प्रशिक्षित Evaluators गाड़ी की जांच करते हैं। 55 मिनट के भीतर गाड़ी की सही कीमत तय कर दी जाती है। ग्राहक उसी समय नई Nissan कार पर एक्सचेंज बोनस का फायदा उठा सकता है इस प्रोसेस में RC ट्रांसफर की लंबी प्रक्रिया से राहत मिलती है। Spinny की ओर से जारी ‘Selling Letter’ को ही वैध माना जाएगा, जिससे पूरी डील काफी आसान हो जाती है।

यह प्रोग्राम फिलहाल देश के 30 बड़े शहरों में शुरू किया गया है। इन शहरों में Nissan डीलरशिप पर Spinny के काउंटर भी लगाए गए है। साथ ही, ग्राहक Spinny के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए भी इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। सिर्फ 55 मिनट में एक्सचेंज प्रक्रिया पूरी होगी। पारदर्शी और सही कीमत मिलेगी। एक्सचेंज बोनस से नई कार सस्ती पड़ेगी ।एक ही जगह पर पुरानी कार बेचने और नई खरीदने की सुविधा मिलेगी। कागजी प्रक्रिया (RC ट्रांसफर) में आसानी होगी।

इस पहल से Nissan के डीलर्स को भी फायदा होगा। उन्हें ज्यादा ग्राहक मिलेंगे, पुरानी कारों का मैनेजमेंट आसान होगा और नई कारों की बिक्री बढ़ेगी। अब तक कार एक्सचेंज करना एक लंबा और झंझट भरा काम माना जाता था—अलग से खरीदार ढूंढना, मोलभाव करना, कागजी प्रक्रिया पूरी करना। लेकिन इस नई पहल के बाद पूरा काम एक ही जगह, कम समय में और बिना परेशानी के हो जाएगा।

Spinny का GT रोड पर कब्जा: सोनीपत, करनाल और अंबाला में तीन नए कार पार्क लॉन्च

नई दिल्ली: Spinny ने नार्थ इंडिया में अपनी मौजूदगी को और दमदार बना दिया है। कंपनी ने सोनीपत, करनाल और अंबाला में तीन नए कार पार्क शुरू कर दिए हैं, जिससे पूरा GT रोड कॉरिडोर अब Spinny की मजबूत पकड़ में आ गया है। सोनीपत में मुरथल, करनाल में सेक्टर 39 और अंबाला में बलदेव नगर में खुले ये पार्क उन ग्राहकों के लिए गेम-चेंजर साबित होंगे, जो अब तक सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कारें देखते थे लेकिन आसपास कोई फिजिकल लोकेशन न होने की वजह से हिचकिचाते थे।

ये नए सेंटर पूरी तरह से सिंगल-टचपॉइंट मॉडल पर तैयार किए गए हैं। ग्राहक एक ही जगह कार देख सकेंगे, टेस्ट ड्राइव कर सकेंगे, जरूरत पड़ने पर उसे घर पर मंगवा सकेंगे, डॉक्युमेंटेशन निपटा सकेंगे और डिलिवरी भी यहीं से ले सकेंगे। Spinny की स्टैंडर्ड 200-पॉइंट इंस्पेक्शन हर कार पर लागू होगी, ताकि खरीदारों को साफ-सुथरी, ट्रांसपेरेंट और भरोसेमंद जानकारी मिले। Spinny के सीनियर वीपी हनिश यादव ने बताया कि यह विस्तार सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने की कवायद नहीं है, बल्कि ग्राहकों की प्रैक्टिकल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया कदम है। दिल्ली-NCR से लेकर करनाल, अंबाला और आसपास के जिलों तक के ग्राहकों को अपनी पसंद की कार को सामने से देखने और जांचने का पूरा मौका मिलेगा, जिससे खरीद प्रक्रिया और भी सहज हो जाएगी।

कस्टमर्स के लिए Spinny ने ढेर सारे प्रीमियम फीचर्स उपलब्ध कराए हैं—पार्क पर या घर पर टेस्ट ड्राइव, 5-दिन की मनी-बैक गारंटी, Assured+ गाड़ियों पर 3 साल की वॉरंटी, बाकी Assured कारों पर 1 साल की वॉरंटी, फिक्स्ड प्राइसिंग, बिना किसी हिडन चार्ज, और आसान फाइनेंसिंग जिसमें लो EMI और जीरो डाउन-पेमेंट जैसे विकल्प शामिल हैं। यह सब इसीलिए ताकि ग्राहक बिना किसी तनाव के अपनी पसंद की कार चुन सकें।

वहीं, सेलर्स के लिए भी Spinny ने पूरा काम आसान कर दिया है। कार बेचने की प्रक्रिया अब सिर्फ एक क्लिक की दूरी पर है—इंस्टेंट ऑनलाइन कोट, घर पर कार का इवैल्यूएशन और उसी दिन पेमेंट। पूरा प्रोसेस तेज है, साफ है और किसी भी तरह की झंझट से दूर है।
Spinny का कहना है कि नॉर्थ इंडिया में प्री-ओन्ड कारों की डिमांड तेज़ी से बढ़ रही है, इसलिए डिजिटल और फिजिकल दोनों चैनल मिलकर ही ग्राहक अनुभव को अगले स्तर पर ले जा सकते हैं।

Nissan का ग्राहकों के लिए बड़ा कदम: Spinny के साथ साझेदारी कर आसान बनाया कार एक्सचेंज का अनुभव

गुरुग्राम: इंडिया में ग्राहकों को अधिक मूल्य देने की अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए Nissan Motor India Pvt. Ltd. (NMIPL) ने इंडिया के अग्रणी फुल-स्टैक यूज्ड कार प्लेटफॉर्म Spinny के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस उद्योग-पहले सहयोग के साथ Spinny अब इंडिया में सभी Nissan डीलरशिप के लिए एक ‘पसंदीदा एक्सचेंज पार्टनर प्लेटफॉर्म’ बन गया है। यह साझेदारी ग्राहक एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने और साथ ही डीलर भागीदारों के लिए नए व्यावसायिक अवसर पैदा करने के लिए डिज़ाइन की गई है, जो दोनों पक्षों के लिए एक जीत-जीत की स्थिति पैदा करती है।

कार एक्सचेंज अब हुआ आसान: ग्राहकों को मिलेंगे ये फायदे

निसान और स्पिनी की यह साझेदारी विशेष रूप से ग्राहकों को सुविधा और पारदर्शिता प्रदान करने पर केंद्रित है।
विशेष एक्सचेंज लाभ: जो ग्राहक Spinny के माध्यम से अपनी पुरानी कार एक्सचेंज करते हैं, उन्हें नई निसान कार की खरीद पर विशेष लाभ दिए जाएंगे।
तेज और निर्बाध मूल्यांकन: Spinny की वाहन मूल्यांकन टीमें अब ग्राहकों की सुविधा के अनुसार सीधे निसान डीलरशिप पर उपलब्ध होंगी, जिससे मूल्यांकन प्रक्रिया तेज और परेशानी मुक्त हो जाएगी।
कम कागजी कार्रवाई: यह साझेदारी ग्राहकों के लिए सबसे बड़ी राहत लेकर आई है। एक्सचेंज के लिए स्पिनी द्वारा जारी ‘खरीद पत्र’ को ही वैध प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाएगा, जिससे ग्राहकों को अपनी पुरानी कार के लिए हस्तांतरित RC (Registration Certificate) दस्तावेजों की आवश्यकता नहीं होगी। यह कदम पूरी प्रक्रिया को बेहद सरल और भरोसेमंद बनाता है।

इस साझेदारी पर Nissan Motor India के प्रबंध निदेशक सौरभ वत्स ने कहा, “Spinny के साथ हमारा सहयोग एक रणनीतिक पहल है जिसका उद्देश्य हमारे वाहन एक्सचेंज इकोसिस्टम को मजबूत करना, समग्र ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाना और डीलरशिप के विकास में सार्थक योगदान देना है।”

डीलरशिप और दोनों ब्रांड्स के लिए Win-Win डील

यह साझेदारी केवल ग्राहकों को ही नहीं बल्कि डीलर भागीदारों और दोनों ब्रांडों को भी लाभ पहुंचाएगी। Spinny अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निसान के एक्सचेंज ऑफ़र को प्रमुखता से प्रदर्शित करेगा जबकि Nissan अपने प्रचार अभियानों में Spinny ब्रांडिंग को एकीकृत करेगा। यह संयुक्त मार्केटिंग अभियान दोनों ब्रांडों की पहुंच और विश्वसनीयता को बढ़ाएगा।

सुरक्षा और स्टाइल का संगम: Nissan Magnite का नया अवतार

अपनी बिक्री और आफ्टर-सेल्स सेवाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ, Nissan अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को भी लगातार अपडेट कर रहा है।
Magnite KURO Special Edition: Nissan ने हाल ही में अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV, Nissan Magnite KURO Special Edition को लॉन्च किया है। यह आकर्षक, ब्लैक-थीम वाला संस्करण ₹8.30 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होता है और इसमें बोल्डेस्ट ब्लैक थीम, जापानी-प्रेरित डिज़ाइन और आकर्षक इंटीरियर शामिल है।
5-स्टार सुरक्षा रेटिंग: अपनी अपील को और मजबूत करते हुए, नई Nissan Magnite को हाल ही में ग्लोबल NCAP से 5-स्टार ओवरऑल पैसेंजर सेफ्टी रेटिंग मिली है, जिससे यह इंडिया और दक्षिण अफ्रीका की सबसे सुरक्षित SUV में से एक बन गई है। उन्नत CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर निर्मित, इसमें 6 एयरबैग्स, ABS+EBD, ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल और 40 से अधिक मानक सुरक्षा सुविधाएँ हैं, जो हर ड्राइव पर मन की शांति सुनिश्चित करती हैं।