पुणे: Aprilia India ने अपने हाई-परफॉर्मेंस स्कूटर SR 175 hp-e का नया स्पोर्टी वर्ज़न SR-GP Replica 175 hp-e लॉन्च कर दिया है। यह लिमिटेड-एडिशन स्कूटर MotoGP वर्ल्ड चैंपियनशिप में Jorge Martin और Marco Bezzecchi की चलाए गई RS-GP बाइक से प्रेरित है और रेसिंग स्पिरिट, स्टाइल और दमदार परफॉर्मेंस का बेजोड़ मिश्रण पेश करता है।
SR-GP Replica का मैट ब्लैक कलर और रेड-पर्पल ग्राफिक्स इसे MotoGP बाइक जैसा लुक देते हैं। Aprilia लोगो, मैट ब्लैक पैसेंजर ग्रैब हैंडल और ब्लैक रिम्स इसे रेसिंग वाइब्स के साथ स्पोर्टी बनाते हैं। यह स्कूटर फैमिली, कॉलेज स्टूडेंट और युवा प्रोफेशनल्स – सभी के लिए अपीलिंग है। SR-GP Replica का मैट ब्लैक कलर रेड और पर्पल ग्राफिक्स के साथ आता है, जो सीधे Aprilia Racing टीम की MotoGP बाइक की तरह है। स्कूटर पर Aprilia का डायगोनल लोगो, मैट ब्लैक पैसेंजर ग्रैब हैंडल और ब्लैक व्हील रिम्स इसे बिल्कुल रेसिंग बाइक जैसा लुक देते हैं।
स्कूटर में 175cc का नया hp-e इंजन है। यह 175cc सेगमेंट में सबसे ज्यादा टॉर्क देता है: 14.14Nm @ 6000 RPM से लो RPM (धीमी गति) पर स्कूटर तेज़ी से चलता है। शहर की ट्रैफिक में या लंबी राइड में स्कूटर फुर्तीला, स्मूथ और ईंधन-किफायती रहता है। 14 इंच के एलॉय व्हील्स और हाई-ग्रिप टायर्स किसी भी तरह की सड़क पर भरोसेमंद और एडवेंचर-फ्रेंडली राइड देते हैं। एक्टिव राइडिंग पोज़िशन और वाइड हैंडलबार राइडर को बेहतर कंट्रोल और स्टेबिलिटी देते हैं।
SR-GP Replica में अपने 175cc सिब्लिंग की तरह मॉडर्न कनेक्टिविटी है। स्मार्ट फीचर्स और बेस्ट-इन-इंडस्ट्री आफ्टर-सेल्स सर्विस भी मिलती है। मतलब, खरीदने के बाद भी सर्विस और सपोर्ट बढ़िया मिलता है। यह लिमिटेड-एडिशन स्कूटर भारत के सभी आधिकारिक Aprilia शोरूम्स में टेस्ट राइड, बुकिंग और डिलीवरी के लिए उपलब्ध है। इसकी कीमत 1,22,521 रुपये (Ex-Showroom, महाराष्ट्र)। SR-GP Replica एक तेज़, स्टाइलिश, भरोसेमंद और एडवेंचर-फ्रेंडली स्कूटर है। यह शहर और लंबी राइड दोनों के लिए सही है, और लिमिटेड-एडिशन होने के कारण खास है।
