Ducati Streetfighter V4 बाइक अब इंडिया में: रेसिंग ट्रैक पर फुर्तीली पैंथर, सड़क की शहंशाह

नई दिल्ली: Ducati India ने सुपरबाइक प्रेमियों के लिए नई पीढ़ी की 2025 Streetfighter V4 और V4 S को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। यह बाइक कंपनी की दिग्गज Panigale V4 पर आधारित है और इसे खालिस “Fight Formula” की शक्ल दी गई है। यह रेस ट्रैक की गरजती ताकत और सड़कों पर रोजमर्रा की सवारी के रोमांच, दोनों का परफेक्ट संगम है। यह बाइक हर बार थ्रॉटल घुमाते ही रोमांच का तूफान महसूस कराने के लिए तैयार है। यह एक ऐसी बाइक है, जो रेस ट्रैक पर पैंथर जैसी फुर्तीली है और रोड पर शहंशाह की तरह चलती है।

Streetfighter V4 दमदार 1,103cc Desmosedici Stradale इंजन से लैस है, जो Ducati की MotoGP बाइक से प्रेरित है। हर राइड पर रेसिंग ट्रैक जैसी फील पावर, स्पीड और एक्सिलरेशन में इसका कोई मुकाबला नहीं है। अगर कोई ट्रैक पर एक्स्ट्रा पावर चाहता है तो Ducati-Akrapovič रेसिंग एग्जॉस्ट से पावर बढ़कर 226hp तक पहुंच जाती है।

नई Streetfighter V4 पहले से कहीं ज्यादा शार्प और एग्रेसिव है। इसका नया LED हेडलाइट डिज़ाइन, C-शेप्ड टेललैंप और बायप्लेन विंग्स इसे प्योर स्पोर्ट्स बाइक जैसा लुक देते हैं। ये विंग्स 270 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर हवा को चीरते हुए भी पूरी तरह स्थिर रहती है। नया 16 लीटर टैंक, चौड़ा हैंडलबार और लोअर सीट इसे लंबी सवारी में भी बेहद आरामदायक बनाते हैं। नई Streetfighter V4 में Öhlins Smart EC 3.0 सस्पेंशन, Brembo Hypure™ ब्रेक्स, और Race eCBS ब्रेकिंग सिस्टम जो हर मोड़ पर बैलेंस और कंट्रोल बनाए रखते हैं।

Ducati की सुपर एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक सूट इसे टेक्नोलॉजी से लैस रेसिंग बीस्ट बनाती है। इसमें Ducati Traction Control, Wheelie Control, Slide Control, Quick Shift 2.0 और Engine Brake Control हैं। यह हर मोड़ और हर स्पीड में बाइक को पूरी तरह कंट्रोल में रखते हैं। चार राइडिंग मोड्स, Race, Sport, Road और Wet, आपको बाइक का तेवर बदलने की आज़ादी देते हैं। नया 6.9-इंच का फुल TFT डिस्प्ले है, जिससे यह फाइटर जेट के कॉकपिट की तरह लगती है। Streetfighter V4 (Ducati Red) की कीमत 28.68 लाख रुपये, जबकि V4 S की ₹32.38 लाख (Ex-showroom) रखी गई है।