Kia India ने बदले लीडर, नए CSO और CBO की नियुक्ति संग बिज़नेस को नई उड़ान

नई दिल्ली: Kia India ने अपने नेतृत्व में बड़ा बदलाव कर कंपनी की बिक्री और बिज़नेस की रणनीति को नई ताकत दी है। Sunhack Park कंपनी के Chief Sales Officer (CSO) बन गए हैं उनका काम Kia की बिक्री बढ़ाना, कामकाज को बेहतर बनाना और देश में ब्रैंड की पहुंच को और मजबूत बनाना होगा। Park के पास 28 साल का अनुभव है। इससे पहले उन्होंने Kia के हेडक्वार्टर, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और भारत में अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

Joonsu Cho अब Chief Business Officer (CBO) होंगे। उनका कार्यक्षेत्र कंपनी के लिए लंबी अवधि की योजना बनाना, प्रॉडक्शन और एक्सपोर्ट को संभालना, टीमों का नेतृत्व करना और बिज़नेस के हर पहलू को सही तरीके से चलाना होगा। Cho के पास 32 साल का अनुभव है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, यूके और यूरोप में भी बड़े प्रोजेक्ट्स संभाले हैं। Park ने कहा कि उनका ध्यान बिक्री बढ़ाने और डीलर-नेटवर्क को मजबूत करने पर रहेगा। Cho ने कहा कि उनका लक्ष्य मजबूत बिज़नेस योजना बनाना और उसे लागू करना है।

Kia India ने अप्रैल 2017 में आंध्र प्रदेश में फैक्ट्री शुरू की थी और अगस्त 2019 से प्रोडक्शन चल रहा है। अब तक कंपनी ने 1.5 मिलियन कारें डिलीवर की हैं, जिसमें 1.2 मिलियन भारत में और 3.67 लाख विदेशों में गई हैं। भारत में Kia की 4.7 लाख से ज्यादा कनेक्टेड कारें चल रही हैं और 360 शहरों में 796 टचपॉइंट्स हैं। कंपनी ने अब तक नौ कारें लॉन्च की हैं – Seltos, Syros, Sonet, Carens, Carnival, EV6, EV9, Carens Clavis और नई Carens Clavis EV। Kia India ने अपने नेतृत्व और मजबूत नेटवर्क के साथ भारत में अपनी स्थिति को और पुख़्ता किया है और आने वाले समय में नई ऊंचाइयों को छूने की तैयारी कर रही है।