Mahindra की बंपर छलांग : जून में 47,306 SUV की रिकॉर्ड बिक्री

नई दिल्ली : SUV की दुनिया में Mahindra का नाम फिर गूंजने लगा है। जून 2025 में 47,306 एसयूवी की बिक्री कर डाली। कंपनी ने इस महीने कुल 78,969 गाड़ियां बेचीं, जो पिछले साल के मुकाबले 14% ज्यादा है। इसमें भारत के साथ-साथ एक्सपोर्ट (निर्यात) भी शामिल हैं। SUV सेगमेंट में महिंद्रा ने एक बार फिर बाज़ी मारी है। जून महीने में कंपनी ने 47,306 SUV भारत में बेचीं। कंपनी की सेल्स में 18% की बढ़त हुई। एक्सपोर्ट मिलाकर यह संख्या 48,329 यूनिट्स तक पहुंच गई। Mahindra ने अप्रैल-जून 2025 की तिमाही को SUV के लिहाज़ से अब तक की सबसे बेहतरीन तिमाही बताया है।

Mahindra की जून 2025 की बिक्री रिपोर्ट के अनुसार सिर्फ SUV ही नहीं, बल्कि उसके पिकअप्स, छोटे ट्रक और थ्री व्हीलर्स की भी बाजार में लगातार मांग बनी हुई है। 2 टन से छोटे कमर्शियल वाहनों की बिक्री इस बार 2,576 यूनिट्स रही, जो पिछले साल से 20% कम है। 2 से 3.5 टन वाले लाइट कमर्शियल व्हीकल्स (LCVs) की बिक्री 16,772 यूनिट्स रही, जो 4% बढ़ी है। जून में 1227 भारी वाहनों और मीडियम-हेवी कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री हुई। इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स को मिल रही लोकप्रियता की बदौलत। जून में 8,454 थ्री व्हीलर्स बिके, जो पिछले साल के मुकाबले 37% ज्यादा है। कंपनी ने जून में 2,634 यूनिट्स विदेशों में भेजीं। अप्रैल-जून तिमाही में एक्सपोर्ट में 36% की बढ़त देखने को मिली है।

Mahindra Auto के CEO नलिनीकांत गोल्लागुंटा ने बताया, “हमने जून में SUV की 47,306 यूनिट्स बेचीं, जो 18% की ग्रोथ है। कुल बिक्री 78,969 तक पहुंची। जून 2025 तक इस फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में कंपनी ने SUV सेगमेंट में कुल 1,52,067 यूनिट्स बेचीं, जबकि पिछले साल इसी दौरान ये संख्या 1,24,248 थी । समें 22 फीसदी की ग्रोथ मिली।
महिंद्रा ने जून में यह साफ कर दिया कि SUV सेगमेंट में उसका दबदबा बरकरार है। जहां एक तरफ नए मॉडल्स और दमदार डिजाइन लोगों को पसंद आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कॉमर्शियल और थ्री व्हीलर सेगमेंट में भी कंपनी लगातार आगे बढ़ रही है

Tata Harrier EV की कीमतों का हुआ खुलासा, इंडिया की सबसे पावरफुल SUV, 02 जुलाई से बुकिंग शुरू

मुंबई : Tata Motors ने इलेक्ट्रिक SUV मार्केट में धमाका करते हुए अपनी सबसे शक्तिशाली SUV Harrier.ev की शुरुआती कीमतों की घोषणा कर दी है। यह कार न केवल दमदार परफॉर्मेंस और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस है, बल्कि कंपनी इसे पारंपरिक पेट्रोल-डीजल (ICE) कारों के मुकाबले एक मजबूत विकल्प के रूप में पेश कर रही है।

सुपरकार को टक्कर देगी इसकी रफ्तार

Harrier.ev को भारत की सबसे शक्तिशाली घरेलू SUV का तमगा यूं ही नहीं मिला है। इसके डुअल-मोटर (QWD) वेरिएंट के आंकड़े हैरान करने वाले हैं।डुअल-मोटर सेटअप 504 Nm का जबरदस्त टॉर्क पैदा करता है। यह SUV रॉकेट की तरह मात्र 6.3 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ लेती है।

बैटरी, रेंज और ज़िंदगी भर की वारंटी

EV खरीदारों की सबसे बड़ी चिंता रेंज और बैटरी लाइफ होती है, और टाटा ने यहाँ दोनों मोर्चों पर शानदार काम किया है। इसमें 75kWh का बड़ा बैटरी पैक है। ARAI के अनुसार यह सिंगल चार्ज में 627 किमी तक चल सकती है। वास्तविक परिस्थितियों में यह रेंज 480 किमी से 505 किमी के बीच रहने का अनुमान है। यह इतनी तेजी से चार्ज होती है कि मात्र 15 मिनट के चार्ज में 250 किमी तक की रेंज मिल जाती है। Tata एक अविश्वसनीय ऑफर दे रही है – पहले निजी मालिक के लिए बैटरी पैक पर लाइफटाइम वारंटी।

अंदर से है किसी फ्यूचर कार से कम नहीं

Harrier.ev टेक्नोलॉजी और आराम के मामले में भी नए बेंचमार्क स्थापित कर रही है। इसमें सैमसंग नियो QLED टेक्नोलॉजी वाली दुनिया की पहली 36.9 सेमी (14.53 इंच) की सिनेमैटिक इंफोटेनमेंट स्क्रीन है। JBL के 10-स्पीकर ब्लैक सिस्टम और डॉल्बी एटमॉस के साथ यह कार के अंदर थिएटर जैसा अनुभव देती है। अल्ट्रा ग्लाइड सस्पेंशन खराब सड़कों पर भी शानदार आराम और हैंडलिंग सुनिश्चित करता है। ई-वैलेट ऑटो पार्क असिस्ट, डिजिटल की (Digi Access) जैसे फीचर्स इसे बेहद सुविधाजनक बनाते हैं।

Tata का मास्टरस्ट्रोक: पेट्रोल-डीजल कारों से सीधी टक्कर

Tata Passenger Electric Mobility के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विवेक श्रीवत्स ने कहा, “Harrier.ev के साथ हम एक SUV की वास्तविक क्षमता को उजागर कर रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि हम यह सब ICE-संचालित वाहनों के बराबर कीमत पर प्रदान कर रहे हैं, जबकि परफॉर्मेंस, टेक्नोलॉजी और सुरक्षा में हम उनसे कहीं आगे हैं। हमें विश्वास है कि Harrier.ev भारत में SUV के एक नए युग की शुरुआत करेगी।”

कब और कैसे खरीदें? जानें बुकिंग और कीमतों की डिटेल

Tata Motors ने रियर-व्हील ड्राइव (RWD) मॉडल्स के लिए शुरुआती कीमतों का ऐलान कर दिया है। हालांकि, दमदार क्वाड-व्हील ड्राइव (QWD) यानी डुअल-मोटर वाले वेरिएंट्स की कीमतों का खुलासा 27 जून को किया जाएगा। ग्राहक 02 जुलाई, 2025 से इस शानदार इलेक्ट्रिक SUV को बुक कर सकेंगे।

Persona (RWD)Price# (in INR) (All prices are ex-showroom, pan-India)
Adventure 6521.49 Lakh
Adventure S 6521.99 Lakh
Fearless+ 6523.99 Lakh
Fearless+ 7524.99 Lakh
Empowered 7527.49 Lakh

इंडिया में Lexus LX 500d की डिलीवरी शुरू, चलता-फिरता पांच सितारा महल है ये SUV

Lexus LX 500d ने इंडिया में दस्तक दे दी है। इंडिया में इस लक्ज़री SUV की डिलीवरी शुरू हो चुकी है। ये सिर्फ SUV नहीं, चलता-फिरता फाइव स्टार महल है। दमदार परफॉर्मेंस, राजसी कंफर्ट और एडवांस टेक्नोलॉजी के दम पर चाहे शहरों का भीड़भाड़ वाला ट्रैफिक हो या पहाड़ी घुमावदार रास्ते, हर जगह यह शान से चलती है। इसमें दमदार ट्विन-टर्बो V6 डीज़ल इंजन और लेटेस्ट सेफ्टी फीचर्स है।

LX 500d सिर्फ दिखने में ही शानदार नहीं है, हर परफॉर्मेंस में लक्ज़री और पावर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। शहर की चिकनी सड़कें हों या पहाड़ों की टेढ़ी-मेढ़ी पगडंडियां, ये SUV हर जगह रोब से चलती है। इसका कंट्रोल और आराम दोनों कमाल के हैं। LX 500d हर तरह के लोगों के लिए बनी है, चाहे आप शहर की सड़कों पर गाड़ी चलाने के शौकीन हो या एडवेंचर के दीवाने, यह कार आपको हर सफर का राजसी अंदाज में मजा दिलाने के लिए बनाई गई है। शहर की चिकनी सड़कों पर आपको रॉयल फील चाहिए तो आपको अर्बन वेरिएंट चुनना चाहिए। ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर शानदार सवारी के लिए ओवरट्रेल वैरिएंट चुना जा सकता है

Lexus LX 500d के नए Safety System+ 3.0 से हर सफर और सेफ और भरोसेमंद बनता है। Lexus Connect टेक्नोलॉजी से कार हर वक्त स्मार्ट तरीके से आपसे जुड़ी रहती है। एयर ब्लैडर बेस्ड रिफ्रेश सीट्स — लंबी ड्राइव पर थकान दूर करती हैं

जब आप Lexus LX 500d खरीदते हैं, तो आप पहले से पूरा सर्विस प्लान खरीद सकते हैं। इसमें कार की सर्विसिंग, मेंटेनेंस वगैरह का खर्च शामिल होता है। इसमें आपको तीन ऑप्शन दिए गए हैं। पहला प्लान 3 साल तक या 60,000 किलोमीटर तक सर्विसिंग को कवर करता है। दूसरे प्लान में 5 साल तक या 1 लाख किलोमीटर तक सर्विस पैकेज मिलता है। तीसरे प्लान में 8 साल तक या 1.6 लाख किलोमीटर तक सर्विसिंग का खर्च कवर होता है। 1989 से दुनिया में मौजूद यह कार 90 से ज्यादा देशों में बिक रही है।

लक्ज़री की दुनिया के नए बॉस Jeep Grand Cherokee का सिग्नेचर एडिशन लॉन्च, शाही अंदाज में सफर होगा सुहाना

नई दिल्ली : Jeep India ने इंडियन मार्केट में अपनी पॉपुलर SUV Grand Cherokee का एक नया और खास वेरिएंट Grand Cherokee Signature Edition लॉन्च किया है। यह एसयूवी खासतौर पर लग्जरी और हाई टेक्नोलॉजी के दीवाने लोगों के लिए बनाई गई है। ये नया Signature Edition न केवल Grand Cherokee की दमदार पहचान को बरकरार रखता है, बल्कि इसमें यात्रियों के भरपूर आराम के साथ शानदार फीचर्स दिए गए हैं। यह एसयूवी सीधे दुनिया की बड़ी-बड़ी लग्ज़री SUVs को सीधी टक्कर देता है।

Grand Cherokee Signature Edition में एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक कई सारे बदलाव किए गए हैं, जो इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम और स्टाइलिश बनाते हैं। Grand Cherokee Signature Edition में अब SUV में चढ़ना-उतरना और भी मजेदार और रॉयल हो गया है। जैसे ही आप दरवाजा खोलेंगे, साइड में लगे स्टेप्स अपने आप बाहर आ जाएंगे, और जब दरवाजा बंद होगा तो वापस अंदर चले जाएंगे। पीछे बैठने वालों के लिए दो बड़े 11.6 इंच के स्क्रीन दिए गए हैं, जिनमें आप फिल्म देख सकते हैं, गाने सुन सकते हैं। पीछे बैठने वालों को, हाई-रेजोल्यूशन IPS स्क्रीन, Cortex A55 प्रोसेसर, वाई-फाई, ब्लूटूथ, AUX और डुअल स्क्रीन कंट्रोल, पूरा वीआईपी ट्रीटमेंट मिलेगा। इन-बिल्ट डैश कैम अब आपकी हर ड्राइव पूरी तरह रिकॉर्ड होगी। गाड़ी के आगे और पीछे लगे ये कैमरे हर एंगल से 360 डिग्री का कवर देते हैं। इससे सफर और भी सेफ और स्मार्ट बन जाता है।

Jeep की दमदार 4×4 पॉवर और ऑफ-रोडिंग क्षमता के साथ इसमें दुनिया के बड़े लक्ज़री ब्रांड्स जैसा प्रीमियम लुक, आरामदायक इंटीरियर और एडवांस टेक्नोलॉजी फीचर्स भी मिलते हैं। ये SUV हर सफर में ताकत भी दिखाती है और शाही फील भी देती है। शहर की सड़क हो या ऊबड़-खाबड़ रास्ते, हर जगह स्टाइल और कम्फर्ट दोनों मिलेगा। Grand Cherokee Signature Edition इंडिया में सभी Jeep डीलरशिप्स पर उपलब्ध है। इसकी कीमत Grand Cherokee Limited (O) वेरिएंट से ₹1,54,000 ज्यादा होगी। जो ग्राहक लक्ज़री और एक्सक्लूसिविटी पसंद करते हैं, उनके लिए यह एक परफेक्ट SUV है। इस कार के मॉडल सीमित संख्या में उपलब्ध होंगे, जिससे ये SUV और भी खास बन जाती है.