Suzuki Access अब हुई और भी सुरक्षित: ABS के साथ नया अवतार लॉन्च

गुरुग्राम: Suzuki Motorcycle India Private Limited (SMIPL) ने इंडियन मार्केट में अपने सबसे भरोसेमंद स्कूटर Suzuki Access को सिंगल चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ लॉन्च कर दिया है। कंपनी का उद्देश्य इस अपडेट के जरिए ग्राहकों को एक सुरक्षित और आरामदायक राइडिंग अनुभव प्रदान करना है।

ABS के साथ सुरक्षा और परफॉर्मेंस का तालमेल

ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) एक ऐसी तकनीक है जो अचानक ब्रेक लगाने पर पहियों को जाम होने से बचाती है, जिससे राइडर का संतुलन बना रहता है और फिसलने का खतरा कम हो जाता है। Suzuki Access ABS में वही पुराना भरोसेमंद पिक-अप, शानदार माइलेज और कंफर्ट बरकरार रखा गया है।

कीमत और वेरिएंट्स

कंपनी ने ABS सुविधा को दो प्रीमियम वेरिएंट्स में पेश किया है:

वेरिएंटकीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली)खास फीचर्स
Access Ride Connect ABS Edition₹92,328/-5 प्रीमियम कलर ऑप्शंस
Access Ride Connect TFT ABS Edition₹98,378/-TFT डिस्प्ले और 5 कलर ऑप्शंस

दोनों वेरिएंट्स में मेटैलिक मैट ब्लैक, मैट स्टेलर ब्लू, पर्ल ग्रेस व्हाइट और सॉलिड आइस ग्रीन जैसे आकर्षक रंग उपलब्ध हैं।

मैनेजिंग डायरेक्टर का बयान

लॉन्च के अवसर पर Suzuki Motorcycle India के मैनेजिंग डायरेक्टर Kenichi Umeda ने कहा, “जनवरी में हमने सुजुकी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर E-Access लॉन्च किया था। आज, हम ABS से लैस Suzuki Access को पेश करके अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत कर रहे हैं। हम ग्राहकों की बदलती अपेक्षाओं को पूरा करने और उन्हें राइडिंग के बेहतरीन विकल्प देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

धमाकेदार ऑफर्स और बेनेफिट्स

Suzuki ने नए ग्राहकों के लिए कई आकर्षक स्कीम भी पेश की हैं:
ब्याज दर: मात्र 6.99% से शुरू होने वाली कम ब्याज दर।
प्रोसेसिंग फीस: शून्य (Zero) प्रोसेसिंग शुल्क।
लकी ड्रा: प्रत्येक राज्य से 10 भाग्यशाली विजेताओं को ₹5,000/- के वाउचर जीतने का सुनहरा मौका मिलेगा।

Suzuki ने इंडिया से लॉन्च किया पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर e-ACCESS, बुकिंग शुरू

नई दिल्ली: इंडिया में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट को नई दिशा देते हुए Suzuki Motorcycle India Pvt. Ltd. (SMIPL) ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Suzuki e-ACCESS की बुकिंग आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। यह सिर्फ एक नया स्कूटर नहीं, बल्कि सुजुकी की ग्लोबल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में एंट्री है। कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की शुरुआत भारत से कर रही है। कंपनी को भारतीय बाजार पर पूरा भरोसा है। Suzuki ने भारत को सिर्फ मार्केट नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक भविष्य का बेस माना है।

अब e-ACCESS चार प्रीमियम रंगों में मिलेगा। नया Metallic Mat Stellar Blue / Metallic Mat Fibroin Gray कलर स्कूटर को ज्यादा स्टाइलिश और प्रीमियम लुक देता है। इस स्कूटर में Lithium Iron Phosphate (LFP) बैटरी दी गई है। यह बैटरी ज्यादा सुरक्षित होती है। जल्दी खराब नहीं होती।

e-ACCESS में लगी 4.1 kW का मोटर 15 Nm टॉर्क देता है। स्टार्ट से ही स्मूद पिकअप मिलता है। बैटरी सिर्फ 10% बची हो, तब भी स्कूटर सुस्त नहीं पड़ता। इसमें तीन राइड मोड मिलते हैं –Eco, Ride A / Ride B। इसके साथ ही रिवर्स मोड से पार्किंग आसान होती है। यह हल्का, मजबूत और आरामदायक है। एल्यूमिनियम बैटरी केस से मजबूती और सेफ्टी मिलती है। Suzuki के 1,200 से ज्यादा आउटलेट्स पर स्कूटर मिलेगा।

अगर आपने Suzuki e-ACCESS खरीदा, तो 7 साल या 80,000 किलोमीटर (जो पहले पूरा हो) तक
बैटरी और जरूरी पार्ट्स की वारंटी फ्री मिलेगी। अगर आप 3 साल बाद स्कूटर बदलना चाहते हैं तो कंपनी आपके स्कूटर की कीमत का 60% तक वापस दिलाने की गारंटी देती है। स्कूटर की कीमत 1,88,490 रुपये रखी गई है। तीन साल बाद आप 1.10 लाख रुपये में स्कूटर को बेच सकते हैं। अगर आपके पास पहले से Suzuki की बाइक या स्कूटर है, तो e-ACCESS खरीदने पर ₹10,000 तक की छूट मिलेगी।

अगर आप पहली बार Suzuki ले रहे हैं तो कंपनी आपको 7,000 रुपये तक का स्वागत बोनस देगी। अगर आप पूरा पैसा एक साथ नहीं देना चाहते तो सिर्फ 5.99% ब्याज पर पर लोन मिलेगा। EMI कम बनेगी। इसमें फ्लेक्सिबल रेंटल ऑप्शन भी है। अगर आप खरीदना नहीं चाहते,
तो आप 24 घंटे से लेकर 3 साल तक किराए पर भी स्कूटर ले सकते हैं। Suzuki e-ACCESS की कीमत ₹1,88,490 (एक्स-शोरूम दिल्ली) है।

Suzuki ने दिखाई नई Hayabusa की झलक : पहले से तेज रफ्तार, सुपर स्मार्ट फीचर्स

नई दिल्ली: Suzuki ने नई 2026 Hayabusa सुपरबाइक से पर्दा उठा दिया है। इससे रोजमर्रा की राइडिंग को और आसान, स्मूथ और मज़ेदार बना जाएगी। सुपरबाइक का आइकोनिक किरदार जस का तस है, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक्स और राइड कंट्रोल में बड़े बदलाव किए हैं।

नई Hayabusa में रिवाइज्ड थ्रॉटल मैपिंग सिस्टम को इस तरह ट्यून किया गया है कि कम RPM पर भी ज़्यादा टॉर्क मिले। इसका फायदा यह है कि बाइक अब शहर की स्लो-स्पीड सिचुएशंस में भी पहले से कहीं ज्यादा फुर्तीली लगेगी और एक्सलरेशन भी ज्यादा स्ट्रॉन्ग महसूस होगा। क्रूज़ कंट्रोल को भी अपडेट किया गया है। अब गियर बदलते समय भी क्रूज़ कंट्रोल एक्टिव रहता है। bi-directional quickshifter के साथ इसका बेहतर इंटीग्रेशन किया गया है। अब हाइवे पर लंबी राइड में आराम और भी बढ़ गया है।

Suzuki ने इस बार एक Special Edition Hayabusa भी लॉन्च की है, जो ब्लू और व्हाइट कलर स्कीम के साथ काफी प्रीमियम लगती है। इसमें 3D Suzuki का एम्ब्लेम, फ्यूल टैंक पर स्पेशल एडिशन बैजिंग और स्टैंडर्ड के तौर पर सीट काउल—जो इसे और भी एक्सक्लूसिव बनाता है। मैकेनिकल सेटअप में Hayabusa अपनी पहचान बरकरार रखती है। 1,340cc का इनलाइन-फोर, लिक्विड-कूल्ड इंजन 190 bhp और 150 Nm का दमदार आउटपुट देता है। 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ क्विकशिफ्टर भी पहले की तरह मौजूद है।

इंडिया में इसकी कीमत ₹18.06 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। Suzuki ने लॉन्च कंट्रोल सिस्टम को और शार्प किया है और साथ ही बाइक को एक लाइटवेट लिथियम-आयन बैटरी दी है। इन बदलाव के साथ नई Hayabusa सुपरस्पोर्ट सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए तैयार दिखती है।

जापान मोबिलिटी शो 2025 में दिखे इंडियन कारों के दमदार और जबर्दस्त मॉडल

टोक्यो/नई दिल्ली: जापान मोबिलिटी शो 2025 में इस बार इंडिया के रंग भी खूब देखने को मिले। Honda और Suzuki (Maruti) जैसे दिग्गज जापानी ब्रैंड्स ने ऐसे कई मॉडल पेश किए जो या तो इंडिया में बनाए जा रहे हैं या जल्द इंडियन सड़कों पर उतरने वाले हैं।

Honda ने इस शो में अपनी आने वाली दो इलेक्ट्रिक SUVs से पर्दा उठाया — Honda 0 Alpha और Honda 0 SUV। Honda 0 Alpha एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV है, जो भारत में कंपनी की पहली ईवी होगी। इसका मुकाबला Hyundai Creta EV, Mahindra BE 6, Tata Curvv EV और MG ZS EV जैसी गाड़ियों से होगा। Honda 0 SUV एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार के रूप में पेश की गई, जिसमें सेल्फ-ड्राइविंग तकनीक भी शामिल है। यह Tesla Model Y और Kia EV6 को टक्कर देगी।दोनों मॉडल्स होंडा के “0 सीरीज़” प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं। कंपनी का दावा है कि ये कारें “साफ, शांत और स्मार्ट ड्राइविंग” का नया दौर शुरू करेंगी।

Maruti का ग्रीन मिशन फ्लेक्स फ्यूल से लेकर बायो गैस तक फैला है। Maruti Suzuki ने इस शो में पर्यावरण-हितैषी फ्यूल टेक्नोलॉजी पर जोर दिया। Maruti Fronx Flex Fuel Variant अब 85% तक एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (E85) पर चल सकेगा। यह भारत सरकार की “ग्रीन फ्यूल” नीति की दिशा में बड़ा कदम है। इसके अलावा, कंपनी ने Maruti Victoris CBG (Compressed Bio-Methane Gas) का कॉन्सेप्ट दिखाया, जो CNG से भी ज्यादा स्वच्छ ईंधन साबित हो सकता है। लंबे इंतजार के बाद, Maruti e-Vitara अब लॉन्च के करीब है। इसे दो बैटरी ऑप्शन और कई एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया गया है। यह मॉडल इंडिया में दिसंबर 2025 तक आने की उम्मीद है। शो में एक खास भारतीय मॉडल भी दिखा — Maruti Jimny Nomade, जो भारत में ही बनी है।
 जापानी वर्ज़न में इसमें लेवल-2 ADAS और हीटेड सीट्स जैसे अतिरिक्त फीचर्स शामिल किए गए हैं।

Toyota ने शो में अपनी नई Land Cruiser FJ Concept भी पेश की, जो क्लासिक FJ Cruiser से प्रेरित है। जापान मोबिलिटी शो 2025 से साफ है कि भारत आने वाले वर्षों में “ग्रीन और इलेक्ट्रिक” वाहनों का हब बनने जा रहा है। होंडा और मारुति के ये मॉडल न सिर्फ तकनीक में आगे हैं, बल्कि भारत के “मेड-इन-इंडिया और मेड-फॉर-इंडिया” विज़न को भी मजबूती देते हैं।

2026 में जापान की सड़कों पर दिखेगा मेड इन इंडिया Suzuki e Vitara EV का जलवा, इंडिया में एंट्री जल्द

नई दिल्ली: Suzuki अब इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में भी धूम मचाने जा रही है। शानदार e Vitara EV के साथ कंपनी जापान की सड़कों पर जनवरी 2026 से दस्तक देने वाली है। नई Suzuki e Vitara EV दुनिया भर में इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में Suzuki की एंट्री को मजबूत कर रही है। जापान में यह SUV जनवरी 2026 से बिक्री के लिए तैयार होगी, और भारत में भी इसे जल्दी ही लॉन्च किया जा सकता है। Suzuki e Vitara सिर्फ दिखने में आधुनिक और शानदार नहीं है, बल्कि ड्राइविंग के लिहाज से भी हर जगह भरोसेमंद है। चाहे आप शहर की चिकनी सड़कों पर आराम से चलाएं या थोड़े ऑफ-रोड एडवेंचर पर जाएँ, यह SUV दोनों जगह स्टाइल, पावर और टिकाऊपन का जबरदस्त संतुलन देती है।

suzuki e Vitara EV ड्राइविंग में न सिर्फ मजेदार है, बल्कि भरोसेमंद भी है। HEARTECT-e प्लेटफ़ॉर्म की वजह से यह compact SUV होते हुए भी हल्की महसूस होती है, यानी सिटी ड्राइविंग में भी आसानी और smoothness है। ALLGRIP-e 4WD सिस्टम के चलते Suzuki e Vitara EV हर तरह की सड़क पर खुद को साबित करती है। चाहे ट्रैफिक हो या ऊबड़-खाबड़ रास्ते, सड़क पर गाड़ी की पकड़ मजबूत रहती है।

Suzuki e Vitara EV में टेक्नोलॉजी और सुरक्षा दोनों का जबरदस्त संतुलन है। Advanced Driver Assistance Systems (ADAS) ड्राइवर को मदद करते हैं, modern infotainment मज़ेदार और स्मार्ट अनुभव देता है, और मजबूत structural safety गाड़ी को सुरक्षित बनाती है। भारत में e Vitara EV की झलक पहले ही Bharat Mobility Global Expo 2025 में दिखाई गई थी। शुरुआती अनुमान है कि इसकी कीमत 20–25 लाख के बीच हो सकती है। यह Hyundai Creta EV, MG ZS EV और Tata Curvv EV जैसी कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUVs के लिए सीधा मुकाबला होगा।

suzuki e Vitara EV सिर्फ स्टाइलिश और पावरफुल नहीं है, बल्कि स्मार्ट और सुरक्षित भी है। ADAS सिस्टम ड्राइवर को हर कदम पर गाइड करता है, modern infotainment ड्राइविंग को मज़ेदार और आसान बनाता है, और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर से सुरक्षा का भरोसा मिलता है।

स्टाइलिश रेसिंग लुक और सुपर कंट्रोल से लैस Suzuki GSX-8R ने जीता हर बाइक लवर का दिल

गुरुग्राम : Suzuki Motorcycle India ने अपने पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक में एक और दमदार नाम जोड़ते हुए नई Suzuki GSX-8R को लॉन्च कर दिया है। ये बाइक भारत सरकार के लेटेस्ट OBD-2B (On-Board Diagnostics) नॉर्म्स के मुताबिक तैयार की गई है। स्पीड, स्टाइल, क्लीन मिशन और सुपर कंट्रोल से लैस इस हाई-परफॉर्मेंस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में 9,25,000 रुपये रखी गई है। यह बाइक Suzuki की बड़ी डीलरशिप पर उपलब्ध है, जहां आप इसे जाकर देख सकते हैं, टेस्ट कर सकते हैं और खरीद भी सकते हैं।

Suzuki GSX-8R में 776cc का पैरेलल ट्विन DOHC इंजन दिया गया है, जो 270-डिग्री क्रैंक शाफ्ट के साथ आता है। Suzuki की क्रॉस बैलेंसर टेक्नोलॉजी बाइक की वाइब्रेशन को कम करती है। GSX-8R में कंपनी का एडवांस Suzuki Intelligent Ride System (S.I.R.S.) दिया गया है। Drive Mode Selector से आप अपनी राइडिंग स्टाइल के हिसाब से मोड चुन सकते हैं। Traction Control System फिसलन वाले रास्तों पर बाइक को कंट्रोल में रखता है। Ride-by-wire Electronic Throttle से बाइक का रिस्पॉन्स और भी फुर्तीला हो जाता है। इसमें Bi-directional Quick Shift System भी है, जिससे बिना क्लच दबाए ऊपर-नीचे गियर बदले जा सकते हैं। Easy Start System से बाइक स्टार्ट करना आसान हो जाता है, और Low RPM Assist स्लो स्पीड पर बाइक को स्मूद बनाए रखता है। बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जिसे Suzuki Clutch Assist System (SCAS) सपोर्ट करता है।

Suzuki GSX-8R बाइक रोड पर दमदार नज़र आती है। फोर्ज्ड एल्यूमिनियम हैंडलबार्स राइडर को बेहतर ग्रिप और कंट्रोल भी देते हैं। बाइक में लगा एयरो डायनामिक विंड स्क्रीन हवा को चीरता हुआ निकलता है, जिससे हाई-स्पीड पर भी बाइक संतुलित बनी रहती है। तेज़ रफ्तार में ब्रेक लगाने पर बाइक बिना फिसले जल्दी और सुरक्षित तरीके से रुक जाती है। नई Suzuki GSX-8R भारत में तीन रंगों में आती है । क्लासिक Suzuki रेसिंग लुक के साथ मेटैलिक ट्राइटन ब्लू  कलर में मिलती है। मेटैलिक मैटस्वॉर्ड सिल्वर – एकदम प्रीमियम और शार्प स्टाइल की बाइक है। मेटैलिक मैट ब्लैक No.2 उन लोगों के लिए जो दमदार, डार्क और मिडनाइट लुक चाहते हैं।

Suzuki Avenis स्कूटर का स्टैंडर्ड वेरिएंट लॉन्च : स्टाइल, पावर और शानदार माइलेज का धमाका

गुरुग्राम : Suzuki ने अपने स्टाइलिश स्कूटर Suzuki Avenis का नया स्टैंडर्ड वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। यह नवीनतम OBD-2B उत्सर्जन मानकों के अनुरूप है। OBD-2B (ऑन बोर्ड डायग्नोटिक्स स्टेज 2 बी) एक स्मार्ट सिस्टम है जो स्कूटर के इंजन और प्रदूषण पर नजर रखता है। जब स्कूटर में कोई तकनीकी गड़बड़ी आती है, जैसे ज़्यादा धुआं निकलना या इंजन में कोई खराबी — तो यह सिस्टम तुरंत स्कूटर के मीटर पर अलर्ट दिखाता है। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 91,400 रुपये है।

Suzuki Avenis में 124.3सीसी 4-स्ट्रोक, एलुमिनियम सिंगल-सिलेंडर इंजन है। इसमें 8.7 PS @ 6,750 rpm की पावर और 10 Nm @ 5,500 rpm का टोर्क है। सुजुकी का नया वैरिएंट स्टाइल, पावर और माइलेज का धमाका है। Suzuki Avenis का बेहतरीन डिजाइन बाइक जैसा फील देता है। आधुनिक डिजिटल मीटर कंसोल में बैटरी, इंजन तापमान, फ्यूल खपत और ऑयल बदलने का अलर्ट जैसी जरूरी जानकारियां मिलती हैं।आगे और पीछे दोनों तरफ चमकदार एलईडी लाइट दी गई है। मोबाइल चार्ज करने के लिए बॉक्स में चार्जिंग पॉइंट दिया गया है। स्कूटर स्टार्ट करना पहले से आसान है। बस एक हल्का सा बटन दबाना है। लंबे समय तक दबाकर रखने की जरूरत नहीं। अगर स्कूटर का साइड स्टैंड नीचे है, तो इंजन स्टार्ट नहीं होगा। इससे स्कूटर से गिरने का खतरा कम होता है। पीछे बैठने वाली सवारी के लिए मजबूत हैंडल दिया गया है।

Avenis का Standard वेरिएंट भारत भर के Suzuki डीलरशिप्स पर चार ड्यूल-टोन रंगों में उपलब्ध है। यह ग्लॉसी स्पार्कल ब्लैक/पर्ल ग्लेशियर व्हाइट(काले सफेद), ग्लॉसी स्पार्कल ब्लैक/पर्ल मीरा रेड, (काले-लाल) चैंपियन यलो No.2 / ग्लॉसी स्पार्कल ब्लैक ग्लॉसी (पीले और काले) और स्पार्कल ब्लैक (चमचमाते हुए काले रंग) में उपलब्ध है। OBD-2B मानकों को अपनाने की Suzuki की यह पहल BS-VI स्टेज 2 नियमों के प्रति कंपनी की गंभीरता और भविष्य की तैयारियों को दर्शाती है। Suzuki Avenis स्कूटर कंपनी के गुरुग्राम (हरियाणा) स्थित प्लांट में तैयार हुआ है। यह ‘मेक इन इंडिया’ पहल का हिस्सा है।

Suzuki Access TFT एडिशन : स्टाइल और टेक्नोलॉजी का परफेक्ट कॉम्बो

गुरुग्राम : Suzuki Motorcycle India Private Limited (SMIPL) ने अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर का नया वैरिएंट Suzuki Access Ride Connect TFT एडिशन, लॉन्च किया है। 1,01,900 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत वाले इस अपडेटेड मॉडल के एक्सेस लाइनअप में आधुनिक तकनीकी सुविधाएं और नया डिजाइन जोड़ा गया है। राइड कनेक्ट फीचर के ज़रिए राइडर्स अब स्मार्टफोन से स्कूटर को ब्लूटूथ के ज़रिए कनेक्ट कर सकते हैं, जिससे कॉल अलर्ट, एसएमएस नोटिफिकेशन, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी सुविधाएं भी TFT डिस्प्ले पर मिलती है।

नए एडिशन की मुख्य विशेषता ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 4.2 इंच का फुल-कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। स्कूटर को तरह डिजाइन किया गया हैकि तेज धूप हो या रात का अंधेरा — हर तरह की रोशनी में स्क्रीन साफ़-साफ़ पढ़ी जा सके। यह स्क्रीन सुजुकी के राइड कनेक्ट प्लेटफॉर्म से स्मार्टफोन के जरिए जुड़ जाती है, जिससे राइड के दौरान रियल-टाइम नोटिफिकेशन (जैसे कॉल या मैसेज अलर्ट) और नेविगेशन दिशा निर्देश (जैसे मोड़ कहाँ लेना है) स्क्रीन पर साफ-साफ दिखता है।

Suzuki ने अब एक नए रंग, पर्ल मैट एक्वा सिल्वर, में स्कूटर लॉन्च किया है। यह स्कूटर अब पांच रंगों में उपलब्ध है। यह पहले से मैटेलिक मैट ब्लैक नं. 2, मैटेलिक मैट स्टेलर ब्लू, पर्ल ग्रेस व्हाइट, सॉलिड आइस ग्रीन कलर में उपलब्ध है। मैट फिनिश से स्कूटर सड़क पर चलते हुए भीड़ में अलग नज़र आता है।

SMIPL के उपाध्यक्ष (सेल्स और मार्केटिंग) दीपक मुटरेजा ने कहा: “सुज़ुकी एक्सेस लंबे समय से शहर में रहने वाले लोगों का एक भरोसेमंद साथी रही है। हम सुजुकी एक्सेस स्कूटर में टेक्नोलॉजी और स्टाइल का एक नया तड़का लगा रहे हैं। नया कलरफुल टीएफटी डिजिटल डिस्प्ले और खूबसूरत नया रंग रोज़मर्रा के सफर को और भी बेहतर, स्मार्ट और आकर्षक बना देते हैं। अब एक्सेस पहले जितना ही भरोसेमंद, लेकिन पहले से कहीं ज़्यादा स्मार्ट और स्टाइलिश भी हो गया है।

Access Ride Connect TFT एडिशन को खासतौर पर शहरी राइडर्स की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। नया डैशबोर्ड तेज़ रिफ्रेश रेट, बेहतर ब्राइटनेस और हाई-कॉन्ट्रास्ट कलर्स के साथ दिन और रात दोनों समय में शानदार विज़िबिलिटी देता है।