Tata Motors : Q4 में 1.32 लाख गाड़ियां बिकीं, मार्च में 47000+ यूनिट्स की सेल

नई दिल्ली: Tata Motors Limited ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (Q4) में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 1,32,465 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की समान अवधि के 1,05,643 यूनिट्स के मुकाबले 25 प्रतिशत अधिक है। मार्च 2026 में भी कंपनी की रफ्तार बरकरार रही, जहां घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार मिलाकर कुल 47,976 यूनिट्स की बिक्री हुई। यह आंकड़ा मार्च 2025 के 41,122 यूनिट्स से करीब 17 प्रतिशत ज्यादा है।

सेगमेंट में हैवी कमर्शियल व्हीकल (HCV) ट्रकों की बिक्री मार्च में 14 प्रतिशत बढ़कर 14,614 यूनिट्स रही, जबकि ILMCV ट्रकों में की बिक्री में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। 8,337 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई। पैसेंजर कैरियर्स सेगमेंट में भी 31 प्रतिशत की तेज ग्रोथ देखने को मिली और बिक्री 7,983 यूनिट्स तक पहुंच गई। छोटे कमर्शियल व्हीकल (SCV) कार्गो और पिकअप सेगमेंट में 17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,891 यूनिट्स की बिक्री हुई। घरेलू कमर्शियल व्हीकल बिक्री 18 प्रतिशत बढ़कर 45,825 यूनिट्स रही।

कंपनी के अंतरराष्ट्रीय कारोबार (CV IB) में मार्च में हल्की गिरावट (-4%) जरूर देखने को मिली, लेकिन पूरे वित्त वर्ष में यह सेगमेंट 54 प्रतिशत की जबरदस्त ग्रोथ के साथ 28,216 यूनिट्स तक पहुंच गया। FY 2026 में Tata Motors Limited ने कुल 4,28,329 कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री की, जो पिछले साल के 3,76,903 यूनिट्स के मुकाबले 14 प्रतिशत अधिक है।

मध्यम और भारी कमर्शियल व्हीकल (MH&ICV) सेगमेंट में भी कंपनी की मजबूत पकड़ देखने को मिली। मार्च 2026 में घरेलू बिक्री 23,805 यूनिट्स रही, जो पिछले साल से 16 प्रतिशत अधिक है। चौथी तिमाही में यह आंकड़ा 64,904 यूनिट्स तक पहुंच गया, जिसमें 26 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई। इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट में भी कंपनी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और FY 2026 में 59 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की, जो कंपनी के भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है।

कंपनी के एमडी और सीईओ गिरीश वाघ के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में उद्योग में थोड़ी सुस्ती रही, लेकिन GST 2.0 लागू होने के बाद दूसरी छमाही में मांग तेजी से बढ़ी और तीसरी और चौथी तिमाही में मजबूत रिकवरी देखने को मिली। उन्होंने बताया कि कंपनी ने इस दौरान अपने पोर्टफोलियो को मजबूत करते हुए Ace Pro, Winger 9S और नई Azura रेंज जैसे प्रोडक्ट्स लॉन्च किए। मार्च के अंत में पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव का कुछ असर बिक्री पर पड़ा, लेकिन कंपनी ने लॉजिस्टिक्स और सप्लाई को सुचारू बनाए रखने के लिए कदम उठाए हैं।

1 अप्रैल से महंगी होंगी TATA MOTORS की कारें

नई दिल्ली: देश की बड़ी ऑटो कंपनी Tata Motors ने ऐलान किया है कि 1 अप्रैल से उसकी पेट्रोल, डीजल और CNG गाड़ियां महंगी होने वाली हैं। कंपनी अपने ICE (Internal Combustion Engine) पोर्टफोलियो की कीमतों में करीब 0.5% तक बढ़ोतरी करेगी। नई वित्तीय साल की शुरुआत के साथ लागू होने वाला यह फैसला उन ग्राहकों पर असर डालेगा, जो आने वाले दिनों में नई गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं।

दरअसल, Tata Motors का कहना है कि कच्चे माल, पार्ट्स और मैन्युफैक्चरिंग लागत लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा सप्लाई चेन की दिक्कतें और करेंसी में उतार-चढ़ाव भी लागत को बढ़ा रहे हैं। इन्हीं बढ़ती लागतों का असर कम करने के लिए कंपनी को कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि यह बढ़ोतरी हर मॉडल पर एक जैसी नहीं होगी। यानी अलग-अलग गाड़ियों और वेरिएंट्स के हिसाब से कीमतों में बदलाव अलग-अलग हो सकता है।

अगर मौजूदा कीमतों की बात करें तो Tata Tiago कंपनी की सबसे सस्ती कार है, जिसकी कीमत करीब 4.57 लाख रुपये से शुरू होती है। वहीं Tata Safari सबसे महंगी SUV है, जिसकी शुरुआती कीमत करीब 13.29 लाख रुपये है। इस 0.5% की बढ़ोतरी के बाद ग्राहकों को लगभग 2,000 रुपये से लेकर 13,000 रुपये तक ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है, जो मॉडल और वेरिएंट पर निर्भर करेगा।

Tata Motors के पोर्टफोलियो में हैचबैक, सेडान और SUV समेत कुल 9 मॉडल शामिल हैं, जिनमें Tata Nexon, Tata Harrier और Tata Punch जैसी लोकप्रिय गाड़ियां भी शामिल हैं। वैसे ऑटो सेक्टर में नए वित्तीय साल की शुरुआत पर कीमत बढ़ाना आम बात है। हाल ही में लग्जरी कंपनियां जैसे Mercedes-Benz India और BMW India भी अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर चुकी हैं। अगर आप Tata Motors की नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो 1 अप्रैल के बाद आपको पहले से थोड़ा ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा।

Tata Motors की Harrier EV AWD और सस्ती: ₹26.49 लाख में खरीदिए AWD SUV, टाटा ने खेल पलट दिया

नई दिल्ली: देश की ऑटो कंपनी Tata Motors ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV Tata Harrier EV का नया वेरिएंट Fearless+ QWD 75 लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत ₹26.49 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो पहले वाले AWD वेरिएंट से काफी सस्ती है। अब ग्राहक कम कीमत में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) वाली Harrier EV खरीद सकेंगे।

Tata Motors ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV Tata Harrier EV के लाइनअप को और मजबूत करते हुए नया Fearless+ QWD 75 वेरिएंट पेश किया है। इससे पहले कंपनी का AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सिस्टम सिर्फ टॉप मॉडल Empowered 75 में मिलता था, जिसकी कीमत ₹28.99 लाख थी। अब नया वेरिएंट सस्ता होने की वजह से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच बना सकता है। अब ग्राहक कम कीमत में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) वाली Harrier EV खरीद सकेंगे। यह नया मॉडल खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो ज्यादा पावर और ऑफ-रोडिंग क्षमता चाहते हैं, लेकिन टॉप वेरिएंट के सभी फीचर्स के लिए ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते।

Tata Harrier EV Fearless+ QWD 75 में डुअल-मोटर सेटअप दिया गया है, जो 504 Nm टॉर्क पैदा करता है। यह SUV 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 6.3 सेकंड में पकड़ सकती है। AWD सिस्टम की वजह से यह गाड़ी खराब रास्तों और ऑफ-रोडिंग में बेहतर पकड़ और स्टेबिलिटी देती है। इसके अलावा इसमें 6 टेरेन मोड, ऑफ-रोड असिस्ट और बूस्ट मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे यह कार शहर और खराब रास्तों दोनों के लिए उपयुक्त बनती है।

कार में लगभग सभी जरूरी और आराम देने वाले फीचर्स मिल जाते हैं।सीट अपने हिसाब से सेट हो जाती है । ड्राइवर और साथ बैठने वाले की सीट बटन से एडजस्ट होती है 360 डिग्री कैमरा पार्किंग और तंग जगहों में गाड़ी चलाना आसान बनाता है। JBL का 10-स्पीकर सिस्टम शानदार साउंड देता है। 19-इंच के बड़े अलॉय व्हील गाड़ी को प्रीमियम लुक देते हैं। ड्राइवर और पैसेंजर अपनी-अपनी तरफ का AC अलग सेट कर सकते हैं। एम्बिएंट लाइटिंग से रात में केबिन काफी प्रीमियम लगता है। रियर सनशेड और आरामदायक हेडरेस्ट लंबी यात्रा को आसान बनाते हैं।

Tata Harrier EV को Bharat NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। कंपनी इस SUV के साथ अनलिमिटेड लाइफटाइम बैटरी वारंटी भी दे रही हैष अब ग्राहक कम कीमत में AWD पावर, शानदार परफॉर्मेंस और अच्छे फीचर्स का फायदा उठा सकते हैं।

1 अप्रैल से TATA MOTORS की कारें होंगी महंगी

नई दिल्ली: TATA MOTORS ने नए वित्तीय साल से ठीक पहले बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की है कि 1 अप्रैल 2026 से उसकी पैसेंजर गाड़ियां महंगी हो जाएंगी। कंपनी अपनी पेट्रोल-डीजल कारों की कीमत में औसतन करीब 0.5% तक बढ़ोतरी करेगी, हालांकि यह बढ़ोतरी हर मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होगी। कंपनी का कहना है कि कच्चे माल, लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग की लागत लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते गाड़ियां बनाना महंगा पड़ रहा है और इसी का कुछ बोझ अब ग्राहकों पर डाला जा रहा है।

इससे पहले भी Tata Motors अपने कमर्शियल वाहनों की कीमत 1.5% तक बढ़ाने का ऐलान कर चुकी है, जो 1 अप्रैल से ही लागू होगा। कंपनी हर सेगमेंट में बढ़ती लागत को बैलेंस करने की कोशिश कर रही है। दरअसल, यह सिर्फ एक कंपनी का मामला नहीं है, बल्कि पूरे ऑटो सेक्टर में यही ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जहां बढ़ती लागत के दबाव में कंपनियां कीमतें बढ़ा रही हैं।

BMW Group India ने भी 1 अप्रैल से अपनी गाड़ियों के दाम 2% तक बढ़ाने की बात कही है, जबकि Mercedes-Benz India और Audi India भी कीमत बढ़ाने के संकेत दे चुके हैं। अब गाड़ियां बनाना कंपनियों के लिए महंगा हो गया है, इसलिए वे अपनी लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों से वसूल रही हैं। इसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा। अप्रैल से वही कार खरीदने के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे। भले ही 0.5% की बढ़ोतरी छोटी लगे, लेकिन लाखों रुपये की गाड़ी पर यह हजारों रुपये तक का फर्क डाल सकती है। अगर आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो मार्च का समय आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि अप्रैल से कीमतें बढ़ने के बाद आपकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय है।

सिर्फ कुछ महीनों में बुकिंग 1 लाख के पार: Tata Sierra ने मचाया बाजार में धमाल

नई दिल्ली: देश की प्रमुख ऑटो कंपनी Tata Motors की नई SUV Tata Sierra को बाजार में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। लॉन्च के कुछ ही समय में इसकी बुकिंग 1 लाख से ज्यादा हो चुकी है। कंपनी ने बताया कि जनवरी 2026 के मध्य से डिलिवरी शुरू होने के बाद अब तक 14,000 से अधिक गाड़ियां ग्राहकों तक पहुंचाई जा चुकी हैं और बढ़ती मांग को देखते हुए उत्पादन तेजी से बढ़ाया जा रहा है।

कंपनी का कहना है कि आने वाले महीनों में प्रोडक्शन बढ़ने के साथ डिलीवरी भी तेज होगी, जिससे ग्राहकों का वेटिंग पीरियड कम करने में मदद मिलेगी। इसके लिए कंपनी अपनी अलग-अलग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में उत्पादन क्षमता बढ़ा रही है। कंपनी के प्रवक्ता के मुताबिक, जनवरी में डिलीवरी शुरू होने के बाद से फरवरी 2026 तक 14 हजार से ज्यादा Sierra SUV की डिलीवरी की जा चुकी है और अब कंपनी लगातार प्रोडक्शन बढ़ा रही है। Tata Motors ने यह भी कहा है कि जिन ग्राहकों ने पहले से बुकिंग कर रखी है, उन्हें समय-समय पर उनकी गाड़ी की डिलीवरी टाइमलाइन की जानकारी दी जाएगी। कंपनी का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक जल्द से जल्द Sierra पहुंचाई जाए और उनका इंतजार कम हो।

दरअसल Tata Sierra कंपनी के लिए बेहद खास मॉडल है, क्योंकि यह ब्रांड की पुरानी और लोकप्रिय Sierra का नया जेनरेशन अवतार है। कंपनी ने इसे 2025 के आखिर में भारत में लॉन्च किया था और इसे मिड-साइज SUV सेगमेंट में उतारा गया है। इसकी कीमत करीब 11 लाख से 21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है।

इंजन विकल्पों की बात करें तो इस SUV में कई पावरट्रेन दिए गए हैं। इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (लगभग 106 PS और 145 Nm), 1.5-लीटर TGDi टर्बो पेट्रोल इंजन (करीब 160 PS और 255 Nm) और 1.5-लीटर डीजल इंजन (लगभग 118 PS और 280 Nm तक टॉर्क) का विकल्प मिलता है। ट्रांसमिशन के तौर पर 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक विकल्प उपलब्ध हैं। फीचर्स की बात करें तो Tata Sierra का केबिन काफी हाई-टेक बनाया गया है। इसमें ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड दिया गया है, जिसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3-इंच पैसेंजर डिस्प्ले शामिल है।

मार्च में Tata Motors की कार खरीदो, 75 हजार रुपये तक की बंपर छूट पाओ

नई दिल्ली: मार्च 2026 में Tata Motors अपनी पेट्रोल-डीजल (ICE) कारों पर ग्राहकों को बड़ा फायदा दे रही है। कंपनी ने Tiago, Tigor, Altroz, Punch, Nexon, Curvv, Harrier और Safari जैसे मॉडलों पर करीब 75 हजार रुपये तक के डिस्काउंट की पेशकश की है। ये ऑफर 1 मार्च से 31 मार्च 2026 तक मान्य हैं और इनमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज ऑफर, लॉयल्टी और कॉरपोरेट बेनिफिट शामिल हैं। Tiago और Tigor जैसी छोटी कारों पर कंपनी 35 हजार रुपये तक का फायदा दे रही है, लेकिन यह फायदा 2024 और 2025 के बने मॉडलों पर मिल रहा है।

अगर आप 2026 में बना नया मॉडल खरीदते हैं तो उस पर करीब 20 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। इस फायदे में कैश डिस्काउंट, पुरानी कार एक्सचेंज करने का बोनस और स्क्रैपेज बोनस शामिल है, लेकिन लॉयल्टी बोनस नहीं है। Altroz के 2026 मॉडल पर करीब 30 हजार रुपये तक का फायदा मिल रहा है। लेकिन 2024 और 2025 के पुराने स्टॉक पर यह छूट बढ़कर 85 हजार रुपये तक हो सकती है, जो इस समय कंपनी की पेट्रोल-डीजल कारों में सबसे ज्यादा डिस्काउंट है। Punch पेट्रोल कार पर ग्राहकों को करीब 40 हजार रुपये तक का कुल फायदा मिल सकता है।

Nexon SUV के 2024 और 2025 मॉडल पर 50 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। 2026 मॉडल पर यह छूट करीब 25 हजार रुपये तक है। नई कूपे-स्टाइल SUV Curvv के 2024, 2025 और 2026 सभी मॉडल पर करीब 40 हजार रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है। जितना पुराना स्टॉक (2024-25 मॉडल) होगा, उस पर ज्यादा छूट मिल रही है, जबकि नए 2026 मॉडल पर छूट थोड़ी कम है। Harrier और Safari कंपनी की बड़ी और महंगी SUVs हैं। इन पर इस समय सबसे ज्यादा छूट मिल रही है।

अगर आप 2024 या 2025 में बने मॉडल खरीदते हैं तो करीब 75 हजार रुपये तक का फायदा मिल सकता है। 2026 के नए मॉडल (MY26) पर भी करीब 65 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। अगर ग्राहक किसी कंपनी या संस्थान से जुड़े कॉरपोरेट कर्मचारी हैं, तो उन्हें 3,000 से 8,000 रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट मिल सकता है। अगर ग्राहक SBI YONO ऐप के जरिए खरीदारी करते हैं, तो Altroz, Harrier और Safari जैसे कुछ मॉडलों पर 3,000 से 5,000 रुपये तक का अतिरिक्त फायदा भी मिल सकता है।

Tata Motors की रफ़्तार: फरवरी 2026 में बिक्री में 35% का ज़ोरदार उछाल

मुंबई: इंडियन ऑटोमोबाइल दिग्गज Tata Motors Passenger Vehicles Ltd. ने फरवरी 2026 के महीने में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी बिक्री में बड़ी बढ़त दर्ज की है। कंपनी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल फरवरी में कुल 63,331 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो कि फरवरी 2025 (46,811 यूनिट्स) के मुकाबले 35% की वार्षिक वृद्धि (YoY) दर्शाती है।

इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का बढ़ा दबदबा

Tata Motors की इस सफलता में उनके इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट का बड़ा हाथ रहा है। कंपनी भारत की ईवी क्रांति में सबसे आगे है और इसके नतीजे आंकड़ों में भी दिख रहे हैं:


ईवी सेल्स (डोमेस्टिक + इंटरनेशनल): फरवरी 2026 में 8,385 यूनिट्स बिकीं। 



ग्रोथ: पिछले साल की तुलना में ईवी सेगमेंट में 57% की भारी बढ़त देखी गई है। 



सेल्स ब्रेकडाउन: एक नज़र में

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कंपनी का प्रदर्शन इस प्रकार रहा:

सेगमेंटफरवरी 2026 (यूनिट्स)फरवरी 2025 (यूनिट्स)वृद्धि (%)
घरेलू पैसेंजर व्हीकल (PV)62,32946,43534%
इंटरनेशनल बिजनेस (IB)1,002376167%
कुल बिक्री (PV Total)63,33146,81135%

क्या आप जानते हैं

Tata Motors Limited का नाम 13 अक्टूबर, 2025 से बदलकर टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड कर दिया गया था। यह कंपनी 180 बिलियन अमेरिकी डॉलर वाले टाटा ग्रुप का हिस्सा है और अपनी कारों की सुरक्षा और डिजाइन के लिए जानी जाती है।

भविष्य की तैयारी

कंपनी का ध्यान अब ज़ीरो एमिशन (zero emission) और कनेक्टेड मोबिलिटी सॉल्यूशंस पर है। अपनी मजबूत R&D क्षमताओं के साथ, टाटा मोटर्स सस्टेनेबल मोबिलिटी की ओर देश के कदम तेज़ी से बढ़ा रही है।

Tata Motors का मेगा प्लान, आज से Chennai प्लांट में JLR असेंबली

नई दिल्ली: Tata Motors अपनी लग्ज़री कार यूनिट Jaguar Land Rover (JLR) के लिए इंडिया में उत्पादन क्षमता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। कंपनी ने घोषणा की है कि 9 फरवरी 2026 से Chennai के पास Panapakkam स्थित नए प्लांट में JLR वाहनों की असेंबली शुरू की जाएगी। यह कदम मौजूदा प्लांट्स में क्षमता की कमी और बढ़ती मांग को देखते हुए उठाया गया है।

Tata Motors ने इस फैक्ट्री के विकास में करीब ₹9,000 करोड़ का निवेश किया है। इस Tata Motors को एक साथ कई फायदे मिलेंगे। उत्पादन क्षमता बढ़ेगी। ज्यादा गाड़ियां समय पर तैयार की जा सकेंगी और ग्राहकों का इंतजार कम होगा। अलग प्लांट होने से JLR की असेंबली ज्यादा सुचारू तरीके से हो पाएगी और सप्लाई चेन पर दबाव भी घटेगा। इंडिया में ही असेंबली होने से लॉजिस्टिक और ऑपरेशनल खर्च कम होंगे, जिसका फायदा आगे चलकर उपभोक्ताओं को मिल सकता है।

इंडिया में JLR के ज्यादातर मॉडल Pune प्लांट (Maharashtra) में CKD (Completely Knocked Down) यूनिट्स के तौर पर असेंबल किए जाते हैं। इनमें Range Rover, Range Rover Sport, Range Rover Evoque, Range Rover Velar और Discovery Sport शामिल हैं। अब Chennai प्लांट के शुरू होने से Tata Motors को उत्पादन का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।Land Rover Range Rover Evoque इस नए प्लांट से असेंबल होने वाला पहला मॉडल हो सकता है। निवेशकों और शेयर बाजार के लिए होने वाली मीटिंग के दौरान Tata Motors ने यह कन्फर्म कर दिया कि JLR वाहनों की असेंबली Chennai प्लांट में शुरू की जाएगी।

शुरुआती चरण में Chennai प्लांट में केवल assembly operations शुरू किए जाएंगे। इस फैक्ट्री की कुल सालाना क्षमता करीब 2.5 लाख यूनिट बताई जा रही है और फुल कैपेसिटी पर यह प्लांट लगभग 5,000 लोगों को रोजगार दे सकता है। ग्लोबल लेवल पर Jaguar ने ICE वाहनों का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। Land Rover ब्रैंड ही JLR की बिक्री की जिम्मेदारी संभाल रहा है। भारत में Defender ने खासतौर पर शानदार प्रदर्शन किया है और भविष्य में इसके Chennai प्लांट में असेंबल होने की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं।

जनवरी 2026 में EV से SUV तक Tata Motors की बंपर ग्रोथ, बिक्री 71 हजार के पार

मुंबई: Tata Motors Passenger Vehicles Ltd. ने जनवरी 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कुल 71,066 गाड़ियों की बिक्री दर्ज की है। यह आंकड़ा जनवरी 2025 की 48,316 यूनिट्स के मुकाबले करीब 47 फीसदी ज्यादा है। इलेक्ट्रिक वाहन (EV) हों या SUV और दूसरी पैसेंजर कारें, सभी सेगमेंट में कंपनी की गाड़ियों की मांग ज़बरदस्त रही। Tata Motors सिर्फ एक-दो मॉडल के दम पर नहीं, बल्कि पूरी रेंज में मजबूत बिक्री कर रही है।

जनवरी 2026 में Tata Motors ने इंडिया में 70,222 पैसेंजर व्हीकल्स बेचे, जिनमें इलेक्ट्रिक गाड़ियां (EV) भी शामिल हैं। पिछले साल जनवरी में यह संख्या 48,076 थी। घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री में 46.1 फीसदी की जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई। भारतीय ग्राहक टाटा की कारों को डिजाइन, सेफ्टी और भरोसे के लिए तेजी से अपना रहे हैं।

विदेशी बाजारों में भी Tata Motors की पैसेंजर व्हीकल बिक्री ने बड़ी छलांग लगाई है। जनवरी 2026 में कंपनी ने 844 गाड़ियां अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेचीं, जबकि जनवरी 2025 में यह आंकड़ा सिर्फ 240 यूनिट्स था। इंटरनैशनल कारोबार में 251.7 फीसदी की जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली। भारत के बाहर भी टाटा की गाड़ियों की पहचान मजबूत हो रही है।

Tata Motors Electric Vehicle सेगमेंट में पहले से ही लीडर मानी जाती है और जनवरी 2026 के आंकड़े इसे और मजबूत करते हैं। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार को मिलाकर कंपनी ने 9,052 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेचीं, जबकि पिछले साल यह संख्या 5,240 थी। EV बिक्री में 72.7 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी हुई है। यह भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की बढ़ती स्वीकार्यता को भी दर्शाता है।

Tata Motors Passenger Vehicles Ltd., जो अब पहले Tata Motors Ltd. के नाम से जानी जाती थी, टाटा ग्रुप का हिस्सा है और डिजाइन, सेफ्टी व परफॉर्मेंस के लिए मशहूर है। कंपनी पेट्रोल, डीज़ल, CNG और इलेक्ट्रिक जैसे कई पावरट्रेन विकल्प देती है और कनेक्टेड व स्मार्ट टेक्नोलॉजी पर लगातार काम कर रही है। जनवरी 2026 टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के लिए एक ऐतिहासिक और भरोसे से भरा महीना साबित हुआ, जिसने साफ कर दिया कि भारतीय और विदेशी दोनों बाजारों में कंपनी की पकड़ लगातार मजबूत हो रही है।

2026 में कार कंपनियों की बंपर तैयारी, इंडिया में लॉन्च होंगी 31 EV और SUV

नई दिल्ली: इंडिया का ऑटोमोबाइल मार्केट साल 2026 में बड़े बदलाव के दौर से गुजरने वाला है। देश की प्रमुख कार कंपनियां जैसे Maruti Suzuki, Tata Motors और Mahindra & Mahindra (M&M) इस साल 31 नई गाड़ियां लॉन्च करने की तैयारी में हैं। यह पिछले पांच सालों में सबसे बड़ा लॉन्च प्लान है। बीते साल 2025 में 19 नई गाड़ियां आई थीं, जबकि 2021 से हर साल औसतन 10-11 मॉडल ही लॉन्च होते रहे थे।

इस साल लॉन्च होने वाली गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक कारों की बड़ी भूमिका होगी। रेनो जल्द ही नई जनरेशन डस्टर पेश करने वाली है, जबकि मारुति सुजुकी अगले महीने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV ई-विटारा लॉन्च करेगी। टाटा मोटर्स भी सिएरा EV समेत दो नई इलेक्ट्रिक कारें बाजार में उतारने की तैयारी में है। इसके अलावा वियतनाम की कंपनी विनफास्ट तीन नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च करेगी, जिनमें एक 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV भी शामिल होगी। चीन की कंपनी लीपमोटर भी सिट्रॉएन के साथ मिलकर भारत में दो नए मॉडल लाने वाली है। टोयोटा भी एक नई इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने की योजना बना रही है।

ऑटो एक्सपर्ट्स का कहना है कि भले ही इस साल लॉन्च की भरमार हो, लेकिन बिक्री में बहुत बड़ी तेजी आने की उम्मीद नहीं है। ज्यादातर नए मॉडल पुराने गाड़ियों के फेसलिफ्ट या अपडेटेड वर्जन होंगे, जिससे कंपनियां अपनी बाजार हिस्सेदारी बनाए रखने की कोशिश करेंगी। SUV सेगमेंट की मांग सबसे ज्यादा बनी रहेगी, खासकर मिड-साइज और प्रीमियम SUV की। हालांकि, इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा भी बहुत तेज होगी। छोटे और सस्ती हैचबैक कारों की मांग फिलहाल कमजोर रहने की संभावना है।

इलेक्ट्रिक वाहनों की लॉन्चिग तो ज्यादा होगी, लेकिन बिक्री का हिस्सा अभी कम ही रहेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि 2026 में इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी कुल बिक्री में सिंगल डिजिट यानी 10% से कम ही रहेगी और ज्यादातर मांग बड़े शहरों और प्रीमियम ग्राहकों से आएगी।

पिछले साल कार बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था। 2025 में कुल 4.49 मिलियन पैसेंजर वाहन बिके, जो एक नया रिकॉर्ड है। SUV की हिस्सेदारी करीब 56% रही। GST में कटौती, टैक्स राहत और ब्याज दरों में कमी से बाजार को बड़ा सहारा मिला है। उद्योग जगत को उम्मीद है कि यह सकारात्मक माहौल 2026 में भी जारी रहेगा और ऑटो सेक्टर की रफ्तार बनी रहेगी।