चेन्नई/मुंबई : Volkswagen India अब भारत में तेज़ रफ्तार और ताकतवर कारों के शौकीनों के लिए खास तैयारी कर रही है। कंपनी ने चेन्नई के माउंट रोड पर एक नया शोरूम (Performance Centre) खोला है, जिसे खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए डिज़ाइन किया गया है जोGolf GTI औरTiguan R-Line जैसी ज्यादा पावर और परफॉर्मेंस वाली कारें खरीदना चाहते हैं। अब पूरे राज्य में कंपनी के पास कुल 27 जगहों पर गाड़ियां बेचने वाले शोरूम और 19 जगहों पर सर्विस देने वाले सेंटर हैं।
Volkswagen देश के बड़े शहरों में 12 खास परफॉर्मेंस सेंटर्स खोलने की तैयारी कर रही है। इन सेंटर्स में कंपनी अपने ग्राहकों को और ज़्यादा दमदार परफॉर्मेंस वाली गाड़ियां और प्रीमियम अनुभव देना चाहती है। Golf GTI और Tiguan R-Line जैसी ताकतवर कारों की बिक्री (डिलीवरी) अब शुरू हो चुकी है। ये नए सेंटर्स ग्राहकों के लिए इन गाड़ियों को खरीदना और भी आसान बनाएंगे।
Volkswagen के नए Performance Centres को ऐसे बनाया गया है कि ग्राहक जब वहां जाएं, तो उन्हें हर तरह से — देखने, सुनने, सूंघने, छूने और महसूस करने में लग्ज़री और खास अनुभव मिले। इन सेंटर्स में काम करने वाले स्टाफ को खास ट्रेनिंग दी गई है ताकि वो Golf GTI और Tiguan R-Line जैसी परफॉर्मेंस कारों के तकनीकी फीचर्स और इतिहास को अच्छी तरह से समझा सकें।
चेन्नई में Volkswagen के दो नए परफॉर्मेंस सेंटर खोले गए हैं। पहला सेंटर माउंट रोड पर है, जिसका शोरूम धुन बिल्डिंग, अन्ना सलाई- 600002 में स्थित है। इसकी वर्कशॉप ग्रीम्स रोड, थाउज़ेंड लाइट्स इलाके में है। दूसरा सेंटर अंबत्तूर में कोस्मो वन आईटी पार्क के सामने अंबत्तूर एस्टेट रोड पर स्थित है, अंबत्तूर- 600058 में स्थित है। दोनों ही सेंटर में शोरूम और वर्कशॉप की सुविधा मौजूद है।
