नई दिल्ली: TOSHIBA ने इस दिवाली सीज़न में अपने सभी टीवी मॉडलों पर स्पेशल ऑफर्स लॉन्च किए हैं ताकि ग्राहक कम कीमत में बेहतर तकनीक और प्रीमियम क्वालिटी वाले टीवी खरीद सकें। TOSHIBA अपने टीवी पर डिस्काउंट, कैशबैक और EMI जैसे फायदेमंद ऑफर्स दे रहा है। ये ऑफर्स रिलायंस डिजिटल, फ्लिपकार्ट और अमेज़न जैसे बड़े रिटेल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं। TOSHIBA यह दिखाना चाहता है कि उसके टीवी में जापानी तकनीक की भरोसेमंद क्वालिटी और किफायती कीमत दोनों का संयोजन है।
कंपनी कहना चाहती है कि “अब ग्राहक बिना ज़्यादा खर्च किए, वर्ल्ड-क्लास टेक्नोलॉजी वाले टीवी से अपने एंटरटेनमेंट अनुभव को अपग्रेड कर सकते हैं। TOSHIBAने दिवाली पर अपने टीवी सस्ते, आसान EMI और भरोसेमंद जापानी तकनीक के साथ पेश किए हैं, ताकि हर घर में प्रीमियम एंटरटेनमेंट पहुंचे।
ग्राहक अब 15,000 रुपये तक का कैशबैक, ज़ीरो डाउनपेमेंट और 36 महीने तक की लंबी EMI सुविधा का लाभ उठा सकते हैं, जिसकी शुरुआती ईएमआई केवल 1,999 रुपये महीने से शुरू होती है। हर खरीद पर 1 वर्ष का JioHotstar Premium सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जिससे ग्राहक प्रीमियम मनोरंजन कंटेंट का आनंद ले सकेंगे। ये आकर्षक ऑफर्स TOSHIBA की प्रीमियम टीवी रेंज पर लागू हैं, जिनमें शामिल हैं – Toshiba M450RP (Quantum Dot 4K TV) Toshiba Z570RP (Gaming TV) Toshiba Z770RP (Mini LED 4K TV)
टीवी में Google TV प्लेटफ़ॉर्म दिया गया है, जो आपकी पसंद के अनुसार मूवीज़, वेब सीरीज़ और शो की सिफारिशें (recommendations) दिखाता है। आपके देखने के पैटर्न के आधार पर यह होम स्क्रीन पर कस्टम सुझाव देता है। “आपके लिए चुनिंदा मनोरंजन”। रिमोट में वॉयस कमांड फीचर मौजूद है। आप बोलकर टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं — जैसे “Netflix खोलो”, “YouTube पर गाने चलाओ”, या “वॉल्यूम बढ़ाओ”। रिमोट में Google Assistant या Alexa जैसे वॉयस असिस्टेंट्स भी काम करते हैं। टीवी में Netflix, Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar, SonyLIV, Zee5 जैसे लोकप्रिय OTT ऐप्स पहले से इंस्टॉल होते हैं। आपको अलग से डाउनलोड या सेटअप की झंझट नहीं करनी पड़ती — एक क्लिक में सीधे स्ट्रीमिंग शुरू की जा सकती है।
नई दिल्ली : क्या आप कभी ऐसे टीवी का सपना देखते थे जो सिर्फ़ आपको पिक्चर और साउंड ही न दे बल्कि आपकी पसंद को समझे, आपकी आदतों से सीखे और आपके देखने के अनुभव को पर्सनलाइज़ कर दे? तो आपका सपना अब सच हो गया है! LG Electronics India ने AI-पावर्ड OLEDevo और QNEDevo TVs की ज़बरदस्त रेंज लॉन्च कर दी है।
आपका टीवी, आपकी पसंद: AI-पावर्ड पर्सनलाइज़ेशन का जादू
OLEDevo और QNEDevo TVs की सबसे बड़ी ख़ासियत है LG का नया और बेहतर अल्फा AI प्रोसेसर जेन2। यह प्रोसेसर हर यूज़र के व्यक्तिगत अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। AI मैजिक रिमोट: इसमें एक AI बटन है जो आवाज़ पहचानने और आसानी से नेविगेशन के लिए दिया गया है। AI वेलकम और AI वॉइस ID: जैसे ही आप टीवी ऑन करेंगे, यह ‘AI वेलकम’ के साथ आपका स्वागत करेगा और ‘AI वॉइस ID’ की मदद से आपकी आवाज़ पहचानकर ऑटोमेटिकली आपकी प्रोफ़ाइल में स्विच हो जाएगा। यह आपको आपकी पसंद के अनुसार क्यूरेटेड कंटेंट के सुझाव भी देगा! AI Concierge: यह आपकी टीवी देखने की आदतों का विश्लेषण करके कंटेंट सुझाव और संबंधित कीवर्ड प्रदान करके आपके अनुभव को पर्सनलाइज़ करेगा। AI Search (LLM-पावर्ड): एक दमदार लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) से लैस AI Search आपके मन को पढ़ेगा और आपके इरादों को समझेगा। AI Chabot: आपके सवालों और समस्याओं को समझेगा और समय पर, प्रभावी समाधान देगा। AI Picture Wizard और AI Sound Wizard: ये सुविधाएँ आपके पिक्चर और साउंड सेटिंग्स डेटा का विश्लेषण करके आपको आपकी पसंद का कंटेंट देखने के लिए पिक्चर और ऑडियो मोड को एडजस्ट करने में मदद करेंगी।
बेमिसाल पिक्चर और साउंड: OLED evo रेंज का कमाल
LG की नई OLEDevo रेंज पिक्चर क्वालिटी में एक नया बेंचमार्क स्थापित करती है: ब्राइटनेस बूस्टर अल्टीमेट: यह पिछले OLEDs के मुक़ाबले ब्राइटनेस को बढ़ाने के लिए लाइट कंट्रोल आर्किटेक्चर और बूस्टिंग एल्गोरिदम, दोनों को बेहतर बनाता है। इसका मतलब है, चाहे दिन हो या रात, आपको जीवंत और क्लियर कलर्स मिलेंगे! अल्फा 11 AI प्रोसेसर जेन2: यह कम रिज़ॉल्यूशन वाले कंटेंट का पिक्सेल-लेवल की सटीकता से विश्लेषण और रिज़ॉल्यूशन बढ़ाकर शार्प और ज़्यादा नेचुरल विज़ुअल्स देता है। डायनामिक टोन मैपिंग प्रो: HDR10 कंटेंट को और बेहतर बनाता है, जिससे ज़्यादा सटीक इमेज कंट्रोल मिलता है। एम्बिएंट लाइट कम्पेंसेशन वाला फ़िल्म मेकर: इस साल का एक बड़ा फ़ीचर, जो आपके देखने के माहौल की लाइटिंग के आधार पर पिक्चर सेटिंग्स को एडजस्ट करता है, ताकि आप फ़िल्म मेकर की विज़न के अनुसार ही देख सकें। डॉल्बी विज़न और डॉल्बी एटमॉस: शानदार दृश्यों और इमर्सिव साउंड के साथ सिनेमा जैसा अनुभव प्रदान करते हैं। AI साउंड प्रो: वर्चुअल 11.1.2 सराउंड साउंड तैयार करती है और बैकग्राउंड के शोर से आवाज़ को अलग करके वॉइस क्लैरिटी को बढ़ाती है—एक ज़बरदस्त और व्यापक ऑडियो अनुभव प्रदान करती है।
जीवंत इनोवेशन: QNED evo सीरीज़ की चमक
LG के QNEDevo मॉडल्स भी किसी से कम नहीं: मिनी LED तकनीक + AI प्रोसेसिंग: ये मिनी LED तकनीक को AI-संवर्धित प्रोसेसिंग और LG के स्वामित्व वाले डायनामिक QNED कलर सॉल्यूशन के साथ जोड़ते हैं। यह पारंपरिक क्वांटम डॉट तकनीक की जगह लेता है और हर प्रकार की रोशनी में शानदार एवं जीवंत कलर रिप्रोडक्शन देता है। बेहतरीन लाइट कंट्रोल: मिनी LED बैकलाइट सिस्टम गहरे काले रंग और अधिक चमकदार हाइलाइट्स प्रदान करके कंट्रास्ट और डिटेल्स को बेहतर बनाता है। अल्फा 11 AI प्रोसेसर: यह ज़ोन लेवल पर पिक्चर क्वालिटी को बेहतर बनाता है, जबकि AI पिक्चर प्रो और AI साउंड प्रो रीयल-टाइम में हर सीन और साउंड को बेहतरीन बनाते हैं। वर्चुअल 9.1.2 चैनल सराउंड साउंड: QNED evo TVs भी वर्चुअल 9.1.2 चैनल सराउंड साउंड के साथ सुनने का अद्भुत अनुभव देते हैं।
“टीवी का भविष्य इंटेलिजेंट पर्सनलाइज़ेशन पर आधारित है” – मिस्टर ब्रायन जंग, LG Electronics India
LG Electronics India के मीडिया एंटरटेनमेंट सॉल्यूशन (MS) के डायरेक्टर मिस्टर ब्रायन जंग ने इस लॉन्च पर कहा, “LG में, हमारा मानना है कि टेलीविज़न का भविष्य इंटेलिजेंस से लैस पर्सनलाइज़ेशन पर आधारित है। अपनी 2025 OLEDevo और QNEDevo रेंज में हम सिर्फ़ नए टीवी नहीं, बल्कि ऐसे स्मार्ट साथी पेश कर रहे हैं जो हमारे यूज़र्स की ज़रूरतों को समझकर उनकी पसंद के अनुसार काम करते हैं और उनके अनुभवों को बेहतर बनाते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “हमारे उन्नत अल्फा AI प्रोसेसर से सुसज्जित यह नई रेंज इनोवेशन और ग्राहक की पसंद के डिज़ाइन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”
उपलब्धता:
LG के ये सभी नए 2025 मॉडल जुलाई 2025 से रिटेल आउटलेट्स और LG.com सहित ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। (उपलब्धता और कीमत मॉडल के अनुसार अलग-अलग हो सकती है)।
नई दिल्ली : अब वो दिन गए जब QLED टीवी सिर्फ महंगे ब्रांड्स की चीज़ मानी जाती थी। अब Kodak ने QLED को ऐसा बजट फ्रेंडली बना दिया है कि आप भी सोचेंगे कि इतनी कम कीमत में इतनी तगड़ी पिक्चर क्वालिटी कैसे। Flipkart की GOAT Sale में 11 जुलाई से VIP और Plus मेंबर्स के लिए और 12 जुलाई से सभी के लिए Flipkart पर Kodak का नया QLED Special Edition सीरीज लॉन्च हो रहा है।
जो टेक्नोलॉजी अब तक सिर्फ प्रीमियम ब्रांड्स की शान थी, अब वही शानदार तकनीक से लबरेज सिनेमाहॉल जैसा शानदार अहसास आपको केवल 6,399 रुपये में मिलेगा। Kodak ने 24 इंच QLED टीवी की लॉन्चिंग में न सिर्फ बजट को ध्यान में रखा है, बल्कि क्वॉलिटी और अफॉर्डेबिलिटी को तराजू के एक ही पलड़े में रखा गया है।
QLED अब सिर्फ सपना नहीं Kodak की वजह से हकीकत बन चुका है। Kodak ने इस बार टीवी की दुनिया में सीधा मास्टरस्ट्रोक खेला है। अब आपको ज्यादा खर्च किए बिना ज़बरदस्त पिक्चर क्वालिटी वाला QLED डिस्प्ले मिलेगा। टीवी का बेज़ल-लेस डिजाइन ऐसा है कि दीवार पर लगते ही यह ऐसा लगेगा मानो कोई स्टाइलिश पेंटिंग टांगी गई हो। साउंड की बात करें तो 36W के स्पीकर से ऐसी शानदार आवाज आएगी कि आपको कोई गेम देखते हुए घर में बैठे-बैठे ही स्टेडियम वाली फील आगी। फिल्म देखते समय ऐसा लगेगा जैसे आप किसी पिक्चरहॉल में बैठे हो। JioCinema, YouTube, Prime Video, Zee5, Sony Liv जैसी सभी ऐप्स टीवी पर पहले ही मौजूद हैं। रिमोट में YouTube का सीधा बटन है। एक क्लिक में आप मनपसंद विडियो या म्यूजिक शुरू कर सकते हैं।
32 इंच वाला QLED TV 8,499 रुपये में मिल रहा है। 40 इंच वाला Full HD QLED 13,499 रुपये में मिलेगा 43, 50 और 65 इंच तक के Matrix QLED मॉडल्स पर भी भारी छूट है। अब तो यही लग रहा है — अगर अभी नहीं लिया, तो कब? कंपनी का साफ कहना है कि उनका मकसद क्वॉलिटी से सोई समझौता किए बिना हर घर तक प्रीमियम एंटरटेनमेंट पहुंचाना है। इस टीवी पर डील्स को देखकर लग रहा है कि Kodak वाकई इस मिशन में पूरे नंबरों से पास हो गया है!
नई दिल्ली : Hisense ने इंडिया में अपनी नई U7QMini–LEDTV सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें आपको शानदार पिक्चर, दमदार साउंड और बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। यह टीवी 55, 65, 75, 85 और 100 इंच साइज में मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत ₹59,999 रखी गई है। Hisense U7Q के साथ 1 अरब रंग आपकी टीवी स्क्रीन पर बिखरेंगे का धमाका। Quantum Dot के रंगीन तड़के से अब हर सीन इंस्टा-परफेक्ट बनेगा। यह सिर्फ टीवी नहीं, 100 इंच तक का चलता-फिरता सिनेमा है। इनबिल्ट सबवूफर और Dolby Atmos से घर में सिनेमाघर जैसा मजा मिलेगा।
इस टीवी सीरीज़ में 100 इंच वाले टॉप मॉडल में Hi–ViewAIEnginePro मिलेगा, जो घर पर होम थिएटर जैसा माहौल देता है। गेमर्स के लिए ये टीवी किसी ट्रीट से कम नहीं। इसमें 144Hz का Game Mode PRO और 100 इंच वर्जन में 165Hz Game Mode Ultra दिया गया है । U7Q टीवी में साउंड के लिए खास इनबिल्ट सबवूफर लगा है, जो गानों और फिल्मों को दमदार बेस देता है। जब आप कोई एक्शन सीन या म्यूज़िक सुनेंगे, तो वो आवाज़ दिल तक पहुंचेगी। Dolby Atmos टेक्नोलॉजी की मदद से साउंड चारों तरफ से आएगा — जैसे थियेटर में होता है। Hisense U7Q Mini-LED TV में VIDAA Smart OS है, जो तेज़ चलता है, इस्तेमाल में आसान है । ये 28 भाषाओं को सपोर्ट करता है। आप इसे Google Assistant, Alexa या VIDAA Voice से बस बोलकर कंट्रोल भी कर सकते हैं।
इस टीवी में शानदार तस्वीरों के लिए QuantumDotColor टेक्नोलॉजी है। यह एक अरब से ज्यादा रंग दिखा सकती है। इसका AI 4K Upscaler उसे 4K जैसी क्वालिटी में बदल देता है। Full Array Local Dimming, HDR10+ AdaptiveऔरDolby Vision IQ जैसे फीचर्स से टीवी पर दिखाया सीन हर सीन हकीकत के करीब और रंगीन लगता है। Hisense U7Q TV आज से Amazon, Flipkart और नजदीकी दुकानों पर मिलना शुरू हो गया है।इसकी कीमत की शुरुआत सिर्फ ₹59,999 से होती है।
नई दिल्ली : kodak ने इंडिया में अपना पहला JioTele OS वाला स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है। ये हर इंडियन फैमिली के लिए एकदम परफेक्ट एंटरटेनमेंट पैकेज है। 43-इंच के QLED 4K स्मार्ट टीवी में आपको लोकल लैंग्वेज में कंटेंट, 300 से ज्यादा फ्री लाइव टीवी चैनल्स, 300+ JioGames, AI की सलाह से मिलने वाली मूवी और शो की सजेशन और स्पोर्ट्स के लिए अलग सेक्शन – यानी क्रिकेट से लेकर कबड्डी और फुटबॉल तक हर स्कोर अब आपके टीवी पर लाइव होगा।
इसमें दमदार QLED 4K डिस्प्ले, HDR सपोर्ट और 1.1 बिलियन कलर्स हैं, जिससे हर फ्रेम में असली जैसा अहसास देता है। 40W के Dolby Digital Plus स्टीरियो स्पीकर्स के साथ ऐसा लगता है कि जैसे आप किसी सिनेमाहॉल में बैठे हों। JioTele OS के साथ इंटरफेस एकदम फास्ट, सिंपल और पर्सनलाइज्ड है। बेज़ल-लेस, AirSlim फ्रेम डिजाइन लुक्स और परफॉर्मेंस में अव्वल है। Netflix, JioCinema और YouTube जैसे ऐप्स के लिए रिमोट पर अलग से बटन दिए गए हैं, ताकि सबकुछ बस एक क्लिक पर हो। गेमिंग, म्यूजिक, मूवी या न्यूज – जो भी देखना हो, बस बोलो और चला लो।
इतने सारे फीचर्स के बावजूद इस टीवी की कीमत Amazon एक्सक्लूसिव लॉन्च पर सिर्फ 18,999 रुपये रखी गई है। अगर आप घर में एक ऐसा स्मार्ट टीवी चाहते हैं जो दिखने में प्रीमियम हो, काम में स्मार्ट हो और जेब पर भी भारी न पड़े तो Kodak का ये 43-इंच वाला JioTele OS TV एक दमदार ऑप्शन है।
नई दिल्ली : Samsung ने भारत में टीवी बिक्री का नया रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी ने 2024 में ₹10,000 करोड़ की बिक्री करते हुए इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली Samsung पहला ब्रैंड बन गया है। कंपनी का कहना है कि वह 2025 में डबल डिजिट ग्रोथ का लक्ष्य लेकर चल रही है।कंपनी का कहना है कि वो 2025 में इससे भी ज्यादा, डबल डिजिट ग्रोथ हासिल करना चाहती है।
Samsung ने 2025 के लिए अपने Vision AI टीवी लॉन्च किए हैं। इनमें Neo QLED 8K, OLED और QLED जैसे 40 से ज्यादा मॉडल शामिल हैं। ये स्मार्ट टीवी अब न सिर्फ देखने का अनुभव बेहतर बनाते हैं, बल्कि यूजर के इशारों और आदतों को भी समझते हैं। SmartThings ऐप से आपके घर के दूसरे डिवाइस से भी कनेक्ट हो जाते हैं। इन टीवी की कीमतें 49,490 रुपये से शुरू होकर 11 लाख रुपये तक जाती हैं। हर रेंज के ग्राहक को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। Samsung अब मिड-रेंज (जैसे 43 इंच वाले टीवी) ग्राहकों के साथ-साथ प्रीमियम सेगमेंट में भी पूरी ताकत से उतर चुकी है।
इसके पास मजबूत रिटेल नेटवर्क और नए इनोवेशन का रोडमैप है, जिससे ये भारत के टीवी मार्केट में लंबे समय तक नंबर-1 बना रह सकता है। Samsung अब सिर्फ एक टीवी ब्रांड नहीं रह गया है, बल्कि ये अपने स्मार्ट और AI तकनीक से घरों को स्मार्ट होम में बदलने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है।
नई दिल्ली: जापान की मशहूर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Toshiba ने भारत में तेज़ गेमिंग, सिनेमाहॉल जैसी पिक्चर क्वॉलिटी और दमदार साउंड के साथ नया Z570RP QLED गेमिंग टीवी लॉन्च कर दिया है। इसमें AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से लैस खास REGZA ZRi इंजन लगा है। यह टीवी पर दिखाए जाने वाले कंटेंट को समझकर उस हिसाब से तस्वीर की क्वॉलिटी (पिक्चर) और आवाज़ (साउंड) को अपने-आप एडजस्ट करता है। यह टीवी सिर्फ उन लोगों के लिए ही नहीं है जो बहुत ज्यादा गेम खेलते हैं, बल्कि यह उन घरों के लिए भी परफेक्ट है, जहां लोग अपने टीवी पर थिएटर जैसी पिक्चर और साउंड क्वॉलिटी चाहते हैं।
अगर आप गेम खेलने के शौकीन हैं, तो Z570RP टीवी में 144Hz रिफ्रेश रेट, AMD FreeSync और Game Deck जैसे फीचर्स मिलते हैं अगर आप फिल्में या वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, तो इसमें Dolby Vision, Dolby Atmos और Pure-View Display जैसी तकनीक आपको थिएटर जैसा अनुभव देती हैं। यह न सिर्फ स्क्रीन की चमक और रिफ्लेक्शन को कम करता है, बल्कि हर एंगल से शानदार पिक्चर क्वॉलिटी देता है। 360° Surround Upscaling तकनीक से बिना किसी एक्स्ट्रा साउंड सिस्टम के टीवी की आवाज कमरे में सिनेमाहॉल की तरह गूंजती है। Far-field voice control फीचर की मदद से यूज़र कहीं से भी वॉयस कमांड देकर टीवी कंट्रोल कर सकते हैं।
तोशिबा Z570RP QLED गेमिंग टीवी 55”, 65”, 75”, 85” और 100 इंच के स्क्रीन साइज में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 42,999 रुपये रखी गई है। टीवी के साथ कुछ खास लॉन्चिंग ऑफर भी मिल रहे हैं। इनमें 1 साल का JioHotstar प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलता है।
Hisense India के CEO पंकज राणा ने कहा, “ Z570RP की लॉन्चिंग प्रीमियर एंटरटेनमेंट को नए सिरे से पारिभाषित करने के कंपनी के संकल्प की झलक देती है।”
नई दिल्ली: यदि आम गेमर हैं और गेम खेलने के दौरान अपनी सेटिंग्स में बदलाव करना चाहते हैं और घर में टीवी पर थियेटर जैसा अनुभव चाहते हैं तो आपके लिए उपभोक्ता इलेक्ट्रानिक कंपनी Hisense ने अपनी नई QLED स्मार्ट टीवी सीरीज E7Q Pro लॉन्च की है। शानदार 144Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision Atmos, और AMD FreeSync Premium जैसी नई तकनीक से लैस यह टीवी, गेमर्स को शानदार अहसास देता है।
यह टीवी थिएटर में फिल्म देखने के शौकीनों के लिए घर में मनोरंजन को नेक्सट लेवल पर पहुंचा देता है। आप गेम खेलते हुए ही अपनी सेटिंग्स (जैसे पिक्चर मोड, साउंड मोड या गेम से जुड़े कंट्रोल्स) को बदल सकते हैं। इसके लिए टीवी के मेन मेनू में वापस जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Hisense इंडिया के CEO, पंकज राणा ने कहा, “E7Q Pro टीवी पर न सिर्फ शानदार तरीके से गेम खेले जा सकते हैं, बल्कि टीवी पर विजुअल भी काफी प्रभावशाली लगते हैं। इसमें किफायती कीमत और 8 साल की सॉफ़्टवेयर अपडेट गारंटी मिलती है। यह स्मार्ट टीवी शानदार QLED टेक्नोलॉजी के साथ आता है। कंपनी का 100-इंच का टीवी सबवूफर टेक्नोलॉजी के साथ घर में फिल्म देखने के अहसास को नए मुकाम तक पहुंचाता है ।”
Hisense की QLED स्मार्ट टीवी सीरीज E7Q Pro 55 इंच, 65इंच और 100 इंच की स्क्रीन साइज में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 42,999 रुपये रखी गई है और यह एक्सक्लूसिव रूप से Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। इस लॉन्च के साथ कंपनी 1 साल का JioCinema और Disney+ Hotstar Premium सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसमें No-Cost EMI का विकल्प और पुराने टीवी पर एक्सचेंज डिस्काउंट मिलता है। E7Q Pro में 8 साल की VIDAA OS अपडेट गारंटी है जो 2025 में खरीदे गए U8/U9 सीरीज के मॉडल्स पर लागू होगी। Hisense ने इसी सीरीज के एक और मॉडल—E7Q—को अगले महीने बाजार में लॉन्च करने की घोषणा की है। E7Q Pro उन यूज़र्स के लिए एक दमदार विकल्प है जो शानदार पिक्चर क्वालिटी, गेमिंग फीचर्स और भरोसेमंद परफॉर्मेंस की तलाश में हैं।