1.25 लाख रुपये में नई Apache RTR 160 4V, फीचर्स का पावरहाउस बनी स्टाइलिश बाइक

नई दिल्ली: TVS Motor Company ने 2026 मॉडल की TVS Apache RTR 160 4V लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती कीमत ₹1.25 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस बार कंपनी ने नए वेरिएंट जोड़ने के साथ प्रोजेक्टर हेडलाइट, स्लिपर क्लच और LED लाइटिंग जैसे फीचर्स को ज्यादा मॉडलों में दे दिया है, जबकि इंजन और परफॉर्मेंस पहले जैसी ही रखी गई है।

कंपनी का फोकस इस बार बाइक को ज्यादा “वैल्यू फॉर मनी” बनाने पर रहा है। ग्राहक को कम कीमत वाले वेरिएंट में भी ज्यादा फीचर्स मिलेंगे। आपको इसमें प्रोजेक्टर हेडलाइट (रात में ज्यादा साफ रोशनी) मिलेगी। DRLs के साथ फुल LED लाइटिंग सेटअप मिलेगा। LED इंडिकेटर्स होंगे। स्लिपर और असिस्ट क्लच भी मिलेगा। स्लिपर क्लच से जब आप तेज स्पीड में अचानक गियर डाउन करते हैं, तो बाइक झटका नहीं मारती। गियर बदलना स्मूद होता है। ट्रैफिक और स्पोर्टी राइडिंग दोनों में आराम मिलता है। क्लच दबाने में कम ताकत लगती है।

TVS Apache RTR 160 4V में कंपनी ने वही 160cc का इंजन दिया गया है, जो 17.55 bhp की ताकत देता है। बाइक में तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं। Sport मोड में बाइक ज्यादा तेज और पावरफुल फील देती है, जिससे स्पीड पसंद करने वालों को मजा आता है। Urban मोड शहर के ट्रैफिक को ध्यान में रखकर बनाया गया ह । वहीं Rain मोड फिसलन वाली सड़कों या बारिश में काम आता है, जहां बाइक की पावर थोड़ी कंट्रोल हो जाती है और पकड़ बेहतर बनी रहती है, जिससे स्लिप होने का खतरा कम होता है।

TVS Apache RTR 160 4V के टॉप वेरिएंट में USD फ्रंट फोर्क्स दिए गए हैं, जिससे खराब रास्तों पर भी बाइक का सस्पेंशन बेहतर काम करता है। TFT डिजिटल डिस्प्ले से आपको स्पीड, कॉल अलर्ट और दूसरी जरूरी जानकारी साफ दिखाई देती है। ट्रैक्शन कंट्रोल फिसलन वाली सड़क पर टायर की पकड़ बनाए रखने में मदद करता है और बाइक स्लिप होने से बचती है।
बाइक में TVS SmartXonnect फीचर दिया गया है, जिससे आप अपने फोन को ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट कर सकते हैं। इसके जरिए टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और SMS अलर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जिससे चलते-चलते भी जरूरी जानकारी मिलती रहती है।

2026 मॉडल की शुरुआती कीमत ₹1,25,440 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। यह बाइक अब देशभर के शोरूम में बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुकी है।

TVS X ‘Collectors’ Soirée’ में तीन रॉयल मास्टरपीस एडिशन स्कूटर लॉन्च

नई दिल्ली: देश की प्रमुख ऑटो कंपनी TVS Motor Company ने अपने प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS X को एक बिल्कुल अलग और खास अंदाज में पेश किया है। बेंगलुरु में आयोजित ‘Collectors’ Soirée’ इवेंट में कंपनी ने मशहूर डिजाइनर मनोविराज खोसला के साथ मिलकर बनाए गए तीन यूनिक आर्ट एडिशन स्कूटर लॉन्च किए, जो भारतीय संस्कृति और आधुनिक तकनीक का शानदार मेल दिखाते हैं।

इस इवेंट में TVS Motor Company ने वही पुराना तरीका नहीं अपनाया, जिसमें सिर्फ गाड़ी की स्पीड, माइलेज या फीचर्स की बात होती है। यहां कंपनी ने दिखाया कि एक स्कूटर भी कला, संस्कृति और कहानी को दिखाने का जरिया बन सकता है। TVS X के ये तीनों स्कूटर “वन-ऑफ” हैं।हर स्कूटर सिर्फ एक ही बनाया गया है ये आम मॉडल की तरह बाजार में नहीं मिलेंगे हर स्कूटर का अलग डिजाइन और अलग कहानी है ये स्कूटर सिर्फ चलाने के लिए नहीं, बल्कि देखने, समझने और कलेक्ट करने लायक खास आर्ट पीस है।

पहला डिजाइन कर्नाटक के ऐतिहासिक स्थल हम्पी से प्रेरित है। इसमें पुराने मंदिरों और इमारतों की डिजाइन झलकती है, जिससे स्कूटर को एक क्लासिक और ऐतिहासिक लुक मिलता है। दूसरा डिजाइन चन्नापाटना की मशहूर लकड़ी के खिलौनों की कला पर आधारित है। इसमें रंग-बिरंगे और पारंपरिक पैटर्न का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह स्कूटर एक कलात्मक और आकर्षक आर्ट पीस जैसा लगता है। तीसरा डिजाइन मैसुरु की शाही विरासत से प्रेरित है। इसमें रॉयल फील, भव्यता और क्लासिक स्टाइल नजर आता है, जो इसे काफी प्रीमियम बनाता है।

डिजाइनर Manoviraj Khosla ने TVS X को सिर्फ एक स्कूटर नहीं माना, बल्कि उसे एक चलती-फिरती पेंटिंग (मूविंग कैनवास) की तरह इस्तेमाल किया। जैसे कैनवास पर कलाकार अपनी कला दिखाता है, वैसे ही इस स्कूटर पर डिजाइन के जरिए कला और कहानी दिखाई गई है। भले ही ये स्कूटर देखने में खास और अलग हैं, लेकिन अंदर से ये वही हैं जो आम TVS X होता है। वही पावर , वही टेक्नोलॉजी वही परफॉर्मेंस ।

कंपनी का मकसद यह है कि लोग गाड़ी को सिर्फ आने-जाने का साधन न समझें, बल्कि उसे अपनी स्टाइल, पसंद और संस्कृति दिखाने का तरीका भी मानें TVS Motor Company अब गाड़ियों को सिर्फ मशीन नहीं, बल्कि आर्ट, स्टाइल और लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाना चाहती है। यह इवेंट दिखाता है कि आने वाले समय में गाड़ियां सिर्फ सड़क पर चलने वाली चीज नहीं रहेंगी, बल्कि कहानी सुनाने वाली और संस्कृति को आगे बढ़ाने वाली भी बनेंगी।

TVS King का वादा 3.0 लॉन्च: अब वाहन के साथ परिवार की सुरक्षा भी, ₹10 लाख तक का कवर

बैंगलुरू: TVS Motor Company ने अपने थ्री-व्हीलर ग्राहकों के लिए नई पहल ‘TVS King का वादा 3.0’ लॉन्च कर दी है। यह योजना कंपनी की कस्टमर सपोर्ट रणनीति को और मजबूत बनाते हुए न सिर्फ वाहन, बल्कि ग्राहकों और उनके परिवार की सुरक्षा पर भी फोकस करती है।

‘वादा 3.0’ को एक कंप्रीहेंसिव ओनरशिप पैकेज के रूप में पेश किया गया है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों को मन की शांति, वित्तीय सुरक्षा और कम डाउनटाइम देना है। TVS Motor Company के अनुसार, यह पहल केवल वाहन तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्राहकों के पूरे परिवार के कल्याण को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

इस योजना के तहत ग्राहकों को कई महत्वपूर्ण फायदे मिलते हैं। इसमें ₹10 लाख तक का पर्सनल एक्सीडेंट कवर (मृत्यु या स्थायी विकलांगता की स्थिति में), दो बच्चों की शिक्षा के लिए ₹1 लाख तक की सहायता, और अस्पताल में भर्ती होने पर 30 दिनों तक ₹4000 प्रति दिन का आय सुरक्षा (इनकम प्रोटेक्शन) शामिल है। इसके अलावा, एक्सटेंडेड वारंटी, तीन फ्री सर्विस और रोडसाइड असिस्टेंस जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं।

यह स्कीम TVS King के पूरे पोर्टफोलियो पर लागू होगी, जिसमें पैसेंजर और कार्गो सेगमेंट के ICE और EV दोनों मॉडल शामिल हैं। पैसेंजर मॉडल्स जैसे TVS King Deluxe और TVS King Duramax Plus पर 2 साल की वारंटी, 3 फ्री सर्विस और 1 साल की रोडसाइड असिस्टेंस मिलती है। वहीं, TVS King EV Max के ग्राहकों को 6 साल की वारंटी, 3 फ्री सर्विस और 3 साल की रोडसाइड असिस्टेंस दी जा रही है।

कार्गो सेगमेंट में TVS King Cargo HD और TVS King Cargo HD EV जैसे मॉडल्स पर भी 6 साल तक की वारंटी, 3 फ्री सर्विस और 3 साल की रोडसाइड असिस्टेंस के साथ पर्सनल और फैमिली प्रोटेक्शन के फायदे शामिल किए गए हैं।

कुल मिलाकर, ‘TVS King का वादा 3.0’ के जरिए TVS Motor Company ने थ्री-व्हीलर सेगमेंट में ओनरशिप एक्सपीरियंस को एक नए स्तर पर पहुंचाने की कोशिश की है, जहां वाहन के साथ आजीविका और परिवार की सुरक्षा को भी बराबर महत्व दिया गया है।

दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में TVS King Kargo HD CNG लॉन्च, कम खर्च में ज्यादा कमाई का वादा

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर समेत सात राज्यों में धीरे-धीरे कई चरणों में TVS Motor Company ने अपना नया TVS King Kargo HD CNG लॉन्च किया है। यह थ्री-व्हीलर गोदाम, मंडी या फैक्ट्री से निकलकर दुकानों, घरों और छोटी गलियों तक सामान पहुँचाने के काम के लिए बनाया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2,70,648 रुपये (दिल्ली) रखी गई है।

गाड़ी ज्यादा वजन उठाकर भी आराम से चल सकती है, कम ईंधन खर्च करती है, मेंटेनेंस और रोज़ का खर्च कम पड़ता है, और ड्राइवर को लंबी ड्यूटी में भी थकान कम होती है। यह थ्री-व्हीलर छोटे दुकानदारों, सप्लायर्स और डिलीवरी करने वालों के लिए कम लागत में ज्यादा कमाई का जरिया बन सकती है।

TVS King Kargo HD CNG को 301.1 सीसी के लिक्विड-कूल्ड इंजन से पावर मिलता है, जो 9.1 किलोवाट की पावर और 22.4 न्यूटन मीटर टॉर्क देता है। भारी सामान लादने के बाद भी इसका परफॉर्मेंस स्थिर रहता है, जिससे शहर और कस्बों में रोज़मर्रा के काम आसान हो जाते हैं। पावर गियर की मदद से ढलानों पर चढ़ाई, माइलेज और ड्राइविंग—तीनों में फायदा मिलता है।

इस गाड़ी में ज्यादा जगह है। ज्यादा आराम मिलता है और आसानी से चलाया जा सकता है।
 6.6 फीट का बड़ा लोड डेक होने से एक ही चक्कर में ज्यादा माल ढोया जा सकता है, जिससे समय और खर्च दोनों बचते हैं। पूरी तरह खुलने वाली रोलिंग विंडो से गर्मी में हवा मिलती है और ड्राइवर की थकान कम होती है। इसे खास तौर पर ऐसे बनाया गया है कि तंग गलियों, बाजारों और भारी ट्रैफिक में भी गाड़ी आसानी से घूम सके और कंट्रोल में रहे।


यह गाड़ी लीफ स्प्रिंग सस्पेंशन और ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस की वजह से खराब सड़कों और भारी लोड में भी आसानी से चलती है। अच्छी टॉप स्पीड और कम टर्निंग रेडियस से शहर की तंग गलियों में मोड़ना-घुमाना आसान रहता है। 3 साल या 1.5 लाख किलोमीटर की वारंटी यह भरोसा देती है कि लंबे समय तक बड़े खर्च की चिंता नहीं होगी। कहीं भी गाड़ी खराब हो जाए, मदद जल्दी मिल जाएगी। इस गाड़ी से छोटे व्यापारी और डिलीवरी ऑपरेटर बिना अतिरिक्त मेहनत किए अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं।

2026 में TVS Motor Company का पावरफुल आगाज़, 5.11 लाख यूनिट्स बिकीं

बेंगलुरु: TVS Motor Company (TVSM) ने साल 2026 की शुरुआत जबरदस्त बिक्री के साथ की है। कंपनी ने जनवरी 2026 में कुल 5,11,766 वाहनों की बिक्री दर्ज की, जो जनवरी 2025 में बेची गई 3,97,623 यूनिट्स के मुकाबले 29 फीसदी ज्यादा है। यह बढ़त दिखाती है कि देश और विदेश—दोनों बाजारों में TVS के दोपहिया और तिपहिया वाहनों की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है।

दो-पहिया सेगमेंट की कुल बिक्री में 28 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जनवरी 2025 में जहां 3,87,671 दोपहिया बिके थे, वहीं जनवरी 2026 में यह आंकड़ा बढ़कर 4,94,195 यूनिट्स हो गया। घरेलू बाजार में TVS ने और भी बेहतर प्रदर्शन किया। देश में दोपहिया वाहनों की बिक्री 30 फीसदी बढ़कर 2,93,860 यूनिट्स से 3,83,262 यूनिट्स तक पहुंच गई। मोटरसाइकिल सेगमेंट में भी अच्छी रफ्तार देखने को मिली। जनवरी 2026 में TVS ने 2,19,188 मोटरसाइकिलें बेचीं, जबकि पिछले साल इसी महीने यह संख्या 1,74,388 थी। इसमें 26 फीसदी की ग्रोथ दर्ज हुई। स्कूटर सेगमेंट ने और ज्यादा तेजी दिखाई। स्कूटरों की बिक्री 30 फीसदी बढ़कर 1,71,111 यूनिट्स से 2,22,926 यूनिट्स हो गई।

इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट TVS के लिए सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला क्षेत्र रहा। जनवरी 2026 में कंपनी ने 37,756 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे, जबकि जनवरी 2025 में यह आंकड़ा 25,195 यूनिट्स था। इस तरह EV बिक्री में 50 फीसदी की शानदार बढ़त दर्ज की गई, जो साफ तौर पर दिखाती है कि ग्राहक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भी TVS Motor Company ने मजबूत प्रदर्शन किया। कुल निर्यात 21 फीसदी बढ़कर 1,01,055 यूनिट्स से 1,22,343 यूनिट्स तक पहुंच गया। इसमें दोपहिया निर्यात 18 फीसदी की ग्रोथ के साथ 93,811 यूनिट्स से बढ़कर 1,10,933 यूनिट्स हो गया।

तीन-पहिया सेगमेंट में तो TVS ने रिकॉर्ड तोड़ बढ़त दर्ज की है। जनवरी 2026 में 17,571 तिपहिया वाहन बिके, जबकि जनवरी 2025 में यह संख्या 9,952 थी। इस सेगमेंट में 77 फीसदी की जबरदस्त छलांग लगी है। कुल मिलाकर, जनवरी 2026 का प्रदर्शन यह साबित करता है कि TVS Motor Company अपने मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो, भरोसेमंद क्वालिटी और बदलती ग्राहकों की जरूरतों को समझने की रणनीति के दम पर 2026 में भी तेजी से आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।

TVS Motor Company का नवंबर में सुपर शो, एक महीने में 5.19 लाख गाड़ियां बिकीं

नई दिल्ली: नवंबर में अलग-अलग कंपनी के वाहनों की बिक्री संबंधी रिपोर्ट से यह बिल्कुल साफ हो गया है कि टू-व्हीलर इंडस्ट्री में TVS Motor Company इस वक्त फुल स्पीड में दौड़ रही है। नवंबर 2025 में कंपनी ने कुल 5,19,508 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो नवंबर 2024 की 4,01,250 यूनिट्स के मुकाबले 30% का सालाना उछाल है।यह सिर्फ आंकड़ों की छलांग नहीं, बल्कि बाजार में कंपनी के भरोसे और पकड़ का मजबूत संकेत है।

नवंबर में दो-पहिया सेगमेंट कंपनी के विकास का सबसे बड़ा इंजन बना रहा। नवंबर 2025 में कुल दोपहिया बिक्री 4,97,841 यूनिट्स तक पहुंच गई, जो पिछले साल के मुकाबले 27% अधिक है। घरेलू बाजार में भी मांग दमदार रही और बिक्री 3,65,608 यूनिट्स पर जा पहुंची, जो 20% की बढ़त दर्शाती है। नवंबर 2025 में मोटरसाइकल की बिक्री 2,42,222 यूनिट्स रही, जो पिछले वर्ष के 1,80,247 यूनिट्स के मुकाबले 34% ज्यादा है। स्कूटर सेगमेंट भी पीछे नहीं रहा, जहां बिक्री 27% उछलकर 2,10,222 यूनिट्स तक पहुंच गई।

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में भी TVS की गाड़ी फुल चार्ज में दौड़ रही है। ईवी सेगमेंट में नवंबर 2025 के दौरान 38,307 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो बीते साल के मुकाबले 46% की जबरदस्त बढ़त है। यह संकेत है कि ग्राहक अब तेजी से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की ओर शिफ्ट हो रहे हैं और TVS इस बदलाव की अगुवाई कर रही है। नवंबर में अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिक्री 58% उछलकर 1,48,315 यूनिट्स पर पहुंच गई, जो कंपनी के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में से एक है। इसमें दोपहिया निर्यात 52% बढ़कर 1,32,233 यूनिट्स रहा। तीन-पहिया सेगमेंट में बिक्री 147% बढ़कर 21,667 यूनिट्स तक पहुंच गई। यह सीधे तौर पर संकेत है कि कमर्शियल मोबिलिटी सेक्टर में भी ब्रांड की मांग जोर पकड़ रही है। TVS Motor Company की यह रफ्तार बताती है कि आने वाले महीनों में टू-व्हीलर इंडस्ट्री में मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है।

TVS Motor Company की 5.43 लाख गाड़ियों की बिक्री, अक्टूबर 2025 में बना ऑल-टाइम हाई रिकॉर्ड

बेंगलुरु: इंडिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी TVS Motor Company ने अक्टूबर 2025 में बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने इस महीने कुल 5,43,557 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल अक्टूबर 2024 में बेची गई 4,89,015 गाड़ियों की तुलना में 11% की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी के दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री अक्टूबर 2025 में 5,25,150 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के 4,78,159 यूनिट्स के मुकाबले 10% की वृद्धि है। घरेलू बाजार में दोपहिया बिक्री 8% बढ़कर 3,90,489 यूनिट्स से बढ़कर 4,21,631 यूनिट्स तक पहुंची।

मोटरसाइकिल की बिक्री 16% बढ़कर 2,30,822 यूनिट्स से 2,66,715 यूनिट्स हो गई, जबकि स्कूटर की बिक्री 7% बढ़कर 1,93,439 यूनिट्स से 2,05,919 यूनिट्स तक पहुंची। इन आंकड़ों से साफ है कि ग्राहकों के बीच TVS के मोटरसाइकिल और स्कूटर दोनों की मांग लगातार बढ़ रही है। TVS Electric Vehicles ने EV सेगमेंट ने भी मजबूत प्रदर्शन किया। EV की बिक्री 11% बढ़कर 29,308 यूनिट्स से 32,387 यूनिट्स तक पहुंची। कंपनी ने कहा कि रिटेल डिमांड मजबूत बनी हुई है, हालांकि मैगनेट सप्लाई की सीमाएं अल्प और मध्यम अवधि में चुनौतियां पेश कर सकती हैं। इसके बावजूद कंपनी अपने EV सेगमेंट के विस्तार को लेकर आश्वस्त है।

विदेशी बाजारों में भी TVS Motor ने शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी के इंटरनेशनल बिजनेस की बिक्री 21% बढ़कर 95,708 यूनिट्स से 1,15,806 यूनिट्स तक पहुंची। इसमें दोपहिया वाहनों की बिक्री 18% बढ़कर 87,670 यूनिट्स से 1,03,519 यूनिट्स हो गई। TVS के थ्री वीलर सेगमेंट ने अक्टूबर 2025 में 70% की बेमिसाल वृद्धि दर्ज की। कंपनी ने 10,856 यूनिट्स से बढ़कर 18,407 यूनिट्स की बिक्री की। यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जा रहा है। TVS Group के तहत आने वाली ब्रिटेन की Norton Motorcycles और स्विट्ज़रलैंड स्थित TVS Ebike Company AG अपनी-अपनी श्रेणियों में अग्रणी हैं। कंपनी 80 देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है।

TVS का इटली CoE : अब दुनिया भर की सड़कों पर धूम मचाएंगी इंडियन मोटरसाइकिलें

बेंगलुरु: इंडिया की लोकप्रिय टू और थ्री-व्हीलर निर्माता TVS Motor Company ने इटली के बोलोग्ना में अपना ग्लोबल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) फॉर डिजाइन एंड इंजीनियरिंग स्थापित करने की घोषणा की। कंपनी ने इटली की Engines Engineering S.p.A. का अधिग्रहण किया। यह कंपनी हाई-परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल और MotoGP रेसिंग में माहिर है। डिज़ाइन और इंजीनियरिंग का बेहतरीन केंद्र अब यूरोप में भी TVS के पास है। यहां से तैयार होने वाली मोटरसाइकिलें उच्च गुणवत्ता, प्रीमियम डिज़ाइन और हाई-परफॉर्मेंस के साथ ग्लोबल लेवल की होंगी और दुनिया की सड़कों पर अपनी ताकत और खूबसूरती दिखाएँगी।

TVS ने CoE Global Centre of Excellence के रूप में ऐसा खास केंद्र खोला है जहां नई मोटरसाइकिल और वाहनों की बेहतर ढंग से इंजिनियरिंग और डिजाइनिंग होगी। यहां भविष्य के स्मार्ट वाहन तैयार होंगे, जो टेक्नोलॉजी से लैस, पर्यावरण के अनुकूल और कनेक्टेड होंगे। यहां दुनिया भर के एक्सपर्ट्स और कंपनियां एक ही प्लैटफॉर्म पर अपना अनुभव शेयर करेंगे। TVS का यह नया Global Centre of Excellence (CoE) Norton Motorcycles की प्रीमियम मोटरसाइकिल बनाने की क्षमता को और मजबूत बनाएगा। CoE की मदद से नई तकनीक और डिज़ाइन क्षमताओं को Norton में शामिल करना आसान होगा, जिससे उच्च परफॉर्मेंस और मॉडर्न लग्ज़री मोटरसाइकिलें बनेंगी। Norton अपनी पुरानी और आइकोनिक पहचान बनाए रखते हुए भविष्य की नई मोटरसाइकिल भी पेश कर सकेगी।

इस पहल से TVS Motor से नई बाइक्स जल्दी तैयार हो सकेंगी। यहां कंप्यूटर पर वाहन का परीक्षण किया जाएगा। एक ही आधार से वाहनों के कई तरह के मॉडल जल्दी बनेंगे। CoE आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) के डिज़ाइन टूल्स, नए और हल्के मटीरियल और डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल करेगा। इसका उद्देश्य स्मार्ट, कनेक्टेड और पर्यावरण के अनुकूल वाहन बनाना है। वाहन सुरक्षित, टिकाऊ और आधुनिक तकनीक से लैस होंगे। CoE में दुनिया भर से बेहतरीन इंजीनियर और डिजाइनर साथ आएंगे। यूनिवर्सिटीज, स्टार्टअप्स, टेक कंपनियों और सप्लायर्स के साथ मिलकर नई और क्रांतिकारी तकनीक तैयार होगी। TVS का CoE ग्लोवल लेवल पर इनोवेशन और नए विचारों का केंद्र बनेगा।

TVS Motor ने अगस्त में 5 लाख यूनिट्स का आंकड़ा पार कर बनाया बिक्री का नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली: TVS Motor के लिए अगस्त 2025 का महीना एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हुआ। कंपनी ने पहली बार एक महीने में 5 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार करते हुए कुल 5,09,536 यूनिट्स बेचीं। यह अगस्त 2024 की 3,91,588 यूनिट्स की तुलना में 30% की जबरदस्त वृद्धि है। यह शानदार प्रदर्शन इस बात का सबूत है कि इंडियन और इंटरनेशनल मार्केट में TVS के उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है।

दोपहिया वाहनों का जलवा

इस रिकॉर्ड-तोड़ बिक्री का श्रेय मुख्य रूप से दोपहिया वाहनों को जाता है।
कुल दोपहिया बिक्री: TVS ने कुल 4,90,788 दोपहिया वाहन बेचे, जो पिछले साल के मुकाबले 30% ज्यादा है।
मोटरसाइकिल की रफ्तार: मोटरसाइकिल सेगमेंट ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस जारी रखी। अगस्त 2025 में 2,22,296 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो 30% की शानदार वृद्धि है।
स्कूटर की धूम: स्कूटर सेगमेंट ने तो कमाल कर दिया! इसकी बिक्री में 36% की जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई, कुल 2,22,296 यूनिट्स बिकीं। यह आंकड़ा बताता है कि शहरी और युवा ग्राहकों के बीच TVS के स्कूटरों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

एक्सपोर्ट और तिपहिया वाहनों में भी ग्रोथ

TVS ने सिर्फ घरेलू बाजार में ही नहीं, बल्कि वैश्विक बाज़ार में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी।
बढ़ता एक्सपोर्ट: कंपनी का कुल निर्यात 35% की वृद्धि के साथ 1,35,367 यूनिट्स तक पहुँच गया। दोपहिया वाहनों का निर्यात भी 36% बढ़ा, जो वैश्विक बाजारों में TVS की बढ़ती ब्रांड वैल्यू को दर्शाता है।
तिपहिया वाहनों में उछाल: तिपहिया वाहनों की बिक्री में भी 47% की शानदार वृद्धि हुई, जो अगस्त 2024 की 12,747 यूनिट्स से बढ़कर 18,748 यूनिट्स हो गई।

EV सेगमेंट की चुनौती

जहां सभी सेगमेंट ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) के सेगमेंट में धीमी वृद्धि देखने को मिली। अगस्त 2025 में 25,138 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले केवल 1.4% ज्यादा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मैग्नेट की उपलब्धता अल्पावधि से मध्यम अवधि में चुनौती बनी रह सकती है। यह देखना दिलचस्प होगा कि TVS इस चुनौती से कैसे निपटती है और अपने EV पोर्टफोलियो को और मजबूत करती है।

TVS ई-स्कूटर Orbiter लॉन्च : 158 km की रेंज ऑन, बैटरी ड्रेन की टेंशन गॉन

नई दिल्ली: TVS Motor Company ने अपना तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर Orbiter लॉन्च किया है। इसकी कीमत रखी गई है 99,900 (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु)। इस स्कूटर की खरीद से आपको PM e-Drive स्कीम का फायदा भी मिलेगा। कंपनी ने इस नए मॉडल पर लगभग ₹125 करोड़ का निवेश किया है। डिलीवरी की शुरुआत होगी सबसे पहले बेंगलुरु से, और फिर धीरे-धीरे दूसरे शहरों तक पहुंचेगी। TVS पहले से ही iQube और प्रीमियम X जैसे मॉडल्स बाजार में उतार चुकी है। अब Orbiter इस लाइनअप का तीसरा खिलाड़ी है, जो खासकर पहली बार EV लेने वाले शहरी ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.1 kWh की बैटरी लगी है, जो 158 km की रेंज का भरोसा देती है। एक बार चार्ज करने पर रोजमर्रा के काम कर सकते हैं। इससे रात में सफर और भी आसान हो जाता है फ्रंट LED हेडलैंप और वाइज़र के साथ न सिर्फ रोशनी बढ़ती है, बल्कि स्कूटर के लुक्स और स्मार्ट हो जाते है। कलर्ड LCD क्लस्टर सिर्फ राइड डेटा ही नहीं दिखाता बल्कि इसमें कॉल डिस्प्ले फीचर भी है। चलते-फिरते भी कनेक्टेड रहना आसान। इसका डिज़ाइन बेहतर एयरोडायनामिक्स के साथ आया है, जिससे हवा का रेज़िस्टेंस कम होता है।

TVS Orbiter सिर्फ एक नया मॉडल नहीं, बल्कि कंपनी की रणनीतिक चाल है। इसे पहली बार EV खरीदने वाले शहरी ग्राहकों को टारगेट करके डिज़ाइन किया गया है। इस लॉन्च के साथ TVS अपने मार्केट लीडर पोज़िशन को और मजबूत करना चाहती है। अगस्त 2025 के पहले 27 दिनों में कंपनी ने 24.8% मार्केट शेयर झटक लिया, जो Ather (17.9%) और Ola (17.3%) से कहीं आगे है।
ई-स्कूटर का डिजाइन काफी डिजाइन काफी फ्यूचरिस्टिक है, जिसमें एक बड़ी एलईडी हेडलाइट और डीआरएल स्ट्रिप दी गई है। इसके अलावा, इसमें बॉक्सी बॉडी पैनल्स, एक लंबा वाइजर और फ्लैट सिंगल पीस सीट दी गई है। इसे छह कलर मिलेगा जिसमें नियोन सनबर्स्ट, स्ट्रैटस ब्लू, लूनर ग्रे, मार्टियन कॉपर, कॉस्मिक टाइटेनियम और स्टेलर सिल्वर है।