TVS Apache RTR 200 4V बाइक : स्पीड का राजा, लुक्स में सुपरस्टार, सड़क पर रॉयल स्वैग

नई दिल्ली : TVS Apache अब सिर्फ एक बाइक नहीं, 6 मिलियन राइडर्स की फुल ऑन रेसिंग आर्मी है। TVS ने 2025 Apache RTR 200 4V लॉन्च की है, जो पुराने मॉडल को स्टाइल, पॉवर और टेक में कई लेवल ऊपर ले जाता है। ये बाइक भारत सरकार के तय किए उत्सर्जन मानकों का पालन करती है। इको फ्रेंडली बाइक अब एडवांस और फ्यूचर-रेडी है। 37mm Upside Down फ्रंट सस्पेंशन और हाइड्रोफॉर्म्ड हैंडलबार मिलकर राइड को स्टेबल बनाता है।। इसका इंजन 20.8 PS की ताक़त @ 9000 rpm और 17.25 Nm का टॉर्क @ 7250 rpmदेता है। इसे स्पीड का शंहशाह और लुक्स में सुपरस्टार का दर्जा दिया जा सकता है, जिसका सड़क पर दौड़ते हुए शाही स्वैग अलग ही अंदाज में नजर आता है।

Urban, Sport और Rain – तीन मोड्स के साथ Apache RTR 200 4V हर मौसम और हर मूड के लिए तैयार है। ड्यूल-चैनल ABS, रेस-ट्यून स्लिपर क्लच, और एडजस्टेबल क्लच व ब्रेक लीवर जैसे फीचर्स इसे सेगमेंट का टॉप परफॉर्मर बनाते हैं। नए ग्राफिक्स, शानदार रेड अलॉय व्हील्स, के साथ तीन रंगों, Glossy Black, Matte Black और Granite Grey में मिलती है Bluetooth, Voice Assist, और फुल डिजिटल क्लस्टर से हर राइड स्मार्ट और कनेक्टेड होती है।2005 से Apache ने 6 मिलियन से ज्यादा राइडर्स को अपना दीवाना बनाया है।अब ये नए अवतार में नेक्स्ट जेनरेशन राइडर्स के लिए तैयार है। यह स्टाइल, स्पीड और स्मार्ट टेक का परफेक्ट कॉकटेल है।

TVS के प्रीमियम बिजनेस हेड, विमलसुम्बली ने कहा कि “Apache सिर्फ बाइक नहीं, ग्लोबल मूवमेंट है। नए अपाचे RTR 200 4V के साथ हम फिर साबित कर रहे हैं कि रेसिंग DNA कभी पुराना नहीं होता, और एडवांस हो जाता है!”

Apache RTR 160 का रेसिंग अवतार : रफ्तार ने पहना लाल रंग

बेंगलुरु : TVS ने अपनी धमाकेदार बाइक Apache RTR 160 का नया 2025 मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसमें ड्युअल चैनल ABS के साथ ब्रेकिंग अब और भी सेफ और स्मार्ट हो गई है। अब आपकी हर राइड दमदार पावर, धमाकेदार ग्रिप और फुल सेफ्टी के साथ सुपरराइड बनेगी। Apache RTR 160 के रेसिंग अवतार से सड़क पर दौड़ती आपकी बाइक ऐसी लगेगी, जैसे रफ्तार ने लाल रंग का चोला पहन लिया हो।

Apache RTR OBD2B नॉर्म्स के साथ मिलने वाली बाइक है। ये न सिर्फ परफॉर्मेंस में बेहतर बल्कि ज्यादा इको फ्रेंडली हो गई है। कंपनी ने इसमें Dual Channel ABS दिया है, जिससे दोनों पहियों, खासकर हाईस्पीड या अचानक ब्रेक की जरूरत पड़ने पर पर ज़बरदस्त कंट्रोल मिलता है। इसमें नए रेसिंग इंस्पायर्ड रेड अलॉय व्हील्स स्टाइल को एक अगले ही लेवल पर ले जाते हैं। ये न सिर्फ स्पोर्टी अपील देते हैं, बल्कि सड़क पर इसकी मौजूदगी को और भी दमदार बनाते हैं ।

Apache हमेशा से No.1 रही है, और 2025 मॉडल भी इसी डीएनए को आगे बढ़ाता है। Apache RTR 160 का नया वर्जन 16.04 PS की पावर @ 8,750 rpm और 13.85 Nm का टॉर्क @ 7,000 rpm के साथ शहर की भीड़-भाड़ वाली सड़कों की या खुले हाईवे पर Apache RTR 160 हर सफर को सुहाना बना देती है

टेक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी भी अब रेसिंग लेवल की हो गई है। 2025 Apache RTR 160 में तीन स्मार्ट राइडिंग मोड्स – Sport, Urban और Rain मिलते है । इसमें कंपनी का खास TVS SmartXonnect ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सिस्टम दिया गया है, जो वॉयस असिस्ट के साथ आता है। इससे राइडर का ध्यान भटके बिना कॉल अलर्ट, नेविगेशन असिस्ट और बाकी जरूरी इंफॉर्मेशन सीधे डिस्प्ले पर मिल जाती है।

Apache RTR 160 दो नए रंगों Matte Black और Pearl White – में उपलब्ध है। दोनों वेरिएंट्स में स्टाइलिश रेड अलॉय व्हील्स, जो इसकी रेसिंग अपील को और भी बढ़ा देते हैं। नई TVS Apache RTR 160 (2025) की शुरुआती कीमत 1,34,320 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) यह बाइक अब TVS डीलरशिप्स पर पूरे भारत में उपलब्ध है।

आ गया TVS का स्मार्ट कनेक्शन वाला Jupiter स्कूटर

बेंगलुरु : दोपहिया वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी TVS Motor Company ने TVS Jupiter 125 Dual Tone SmartXonnect (SXC) वैरिएंट का स्मार्ट और स्टाइलिश स्कूटर लॉन्च किया है जिसमें स्टाइल, परफॉर्मेंस और दमदार टेक्नोलॉजी का दमदार मेल दिखता है।

नए डिजाइन, मजबूत इंजन, और स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ यह स्कूटर 125cc सेगमेंट में अलग और बेहतर विकल्प साबित होगा। चाहे आप रोजाना के काम में तेज और आरामदायक सफर चाहते हों या स्टाइल और कनेक्टिविटी से कोई समझौता न करना चाहते हों, Jupiter 125 Dual Tone SXC आपके लिए हर लिहाज से ‘ज़्यादा’ देने के इरादे से आया है।

नए तरीके से डिजाइन किए गए डुअल-टोन बॉडी पैनल, एलईडी हेडलैंप और डायमंड-कट अलॉय व्हील्स स्कूटर को देखने में आकर्षक बनाते हैं। 124.8cc का एडवांस्ड इंजन i-GO Assist तकनीक के साथ, 11.1 Nm टॉर्क @ 4,500 rpm प्रदान करता है, जो बेहतर पिकअप के साथ ईंधन की बचत भी करता है। स्कूटर में आगे बैठने वाले के साथ पिछली सवारी के लिए लंबी यात्रा आरामदायक बनाने के लिए लंबी सीट दी गई है। 33 लीटर की विशाल अंडर-सीट स्टोरेज में दो फुल-फेस हेलमेट आराम से फिट हो जाएंगे। Metal Maxx मजबूती और सुरक्षा दोनों बढ़ाते हैं। स्मार्ट डिजिटल कंसोल में मौजूद डिजिटल LCD क्लस्टर में कॉल और SMS अलर्ट, माइलेज इंडिकेटर, लो फ्यूल वार्निंग, ट्रिप मीटर जैसे स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं। टायर बड़े और मजबूत बनाए गए हैं।

TVS Jupiter 125 Dual Tone अब TVS डीलरशिप पर 88,942 रुपये (दिल्ली एक्स-शोरूम) की कीमत में उपलब्ध है।