अब ₹1.49 लाख में Ultraviolette X-47: हर महीने 2499 रुपये देने होंगे, नया BaaS मॉडल लॉन्च

नई दिल्ली: इंडिया की प्रीमियम ई-मोबिलिटी कंपनी Ultraviolette Automotive ने अपनी नई एडवेंचर इलेक्ट्रिक बाइक Ultraviolette X47 की कीमत में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने Battery-as-a-Service (BaaS) बैटरी सब्सक्रिप्शन मॉडल पेश किया है, जिससे बाइक की शुरुआती कीमत करीब 40% तक कम हो गई है। अब यह बाइक ₹1.49 लाख (एक्स-शोरूम) में खरीदी जा सकती है, लेकिन इसके साथ बैटरी के लिए हर महीने 2,499 से शुरू होने वाला सब्सक्रिप्शन देना होगा।

पहले Ultraviolette X-47 को बैटरी के साथ पूरी तरह खरीदने पर इसकी शुरुआती कीमत ₹2.49 लाख थी। लेकिन नए Battery Flex BaaS मॉडल में ग्राहक बाइक कम कीमत में खरीद सकते हैं और बैटरी को किराये या सब्सक्रिप्शन पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे शुरुआती खर्च करीब ₹1 लाख तक कम हो जाता है, जिससे ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने के बारे में सोच सकते हैं।
बाइक खरीदने के बाद यूजर को बैटरी इस्तेमाल करने के लिए हर महीने एक तय सब्सक्रिप्शन देना होगा। यह प्लान कम से कम 1,000 किलोमीटर प्रति महीने के उपयोग पर आधारित है। इसके तहत चलने की लागत लगभग ₹2.5 से ₹4.8 प्रति किलोमीटर तक पड़ सकती है। अलग-अलग वेरिएंट और उपयोग के हिसाब से यह कीमत बदल सकती है।

इस नए BaaS मॉडल को लॉन्च करने के लिए Ultraviolette Automotive ने फाइनेंस कंपनी Ecofy के साथ साझेदारी की है। सब्सक्रिप्शन अवधि पूरी होने के बाद बैटरी का मालिकाना हक ग्राहक को बिना अतिरिक्त पैसे दिए मिल जाएगा। इस बैटरी पैक पर 5 साल की वॉरंटी भी दी जा रही है। Ultraviolette X-47 दो बैटरी विकल्पों के साथ आती है। पहला 7.1 kWh बैटरी पैक है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 211 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करता है। वहीं दूसरा बड़ा 10.3 kWh बैटरी पैक है, जो 323 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है।

यह इलेक्ट्रिक बाइक 40.2 bhp की पावर पैदा करती है और इसकी टॉप स्पीड लगभग 145 किमी/घंटा तक जा सकती है। इस बाइक की सबसे खास बात इसका इंडस्ट्री-फर्स्ट रडार-बेस्ड ADAS सिस्टम है, जो एडवांस सेफ्टी और राइडिंग असिस्टेंस फीचर्स देता है।
कंपनी के सीईओ नारायण सुब्रहमण्यम का का दावा है कि 2,499 रुपये प्रति महीने का खर्च कई लोगों के पेट्रोल खर्च से भी कम पड़ सकता है।

Violette AI: F77 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल चलाते हुए सिर्फ वॉयस कमांड देनी होगी, बाकी सब अपने आप होगा

Las Vegas/नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली Ultraviolette Automotive ने CES 2026 में अपनी F77 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए नया AI-आधारित वॉइस असिस्टेंट ‘Violette’ पेश किया। यह तकनीक कंपनी ने SoundHound AI के साथ मिलकर विकसित की है।

Ultraviolette AI का उद्देश्य यह है कि राइडर बाइक चलाते समय भी पूरी तरह सुरक्षित और आराम से सभी चीज़ें कर सके। अब राइडर को स्क्रीन या बटन दबाने की जरूरत नहीं, बल्कि सिर्फ बोलकर काम हो जाता है। बाइक का राइडिंग मोड बदलने, नेविगेशन शुरू करने, डिजिटल मैनुअल में टायर प्रेशर या सर्विस की जानकारी देखने और सर्विस के स्टेप-बाय-स्टेप निर्देश पढ़ने में बोलकर काम कर सकते हैं।

UltraViolette AI राइडर की मदद करता है कि सवारी के दौरान हाथ और ध्यान सड़क पर ही रहें और सभी जरूरी जानकारी या सेटिंग्स सिर्फ वॉइस से मैनेज हो जाएं। राइडर को सवारी के दौरान स्क्रीन या बटन पर ध्यान नहीं देना पड़ता, और वह सुरक्षित और आराम से बाइक के सभी फीचर्स इस्तेमाल कर सकता है। Ultraviolette का कहना है कि Violette AI सिर्फ फीचर नहीं, बल्कि कंपनी की भविष्य की स्मार्ट मोबिलिटी योजना का हिस्सा है। इसका मकसद बाइक को केवल वाहन न बनाकर, इंटेलिजेंट राइडिंग पार्टनर बनाना है जो राइडर की मदद करे।

CTO Niraj Rajmohan के अनुसार, सालों की टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट के बाद यह AI राइडर को बाइक के करीब लाता है, और हर कमांड या सवाल राइडर की सुरक्षा, आराम और मज़ा बढ़ाने में मदद करता है। Violette AI राइडिंग को सुरक्षित, आसान और स्मार्ट बनाता है, ताकि राइडर को हर वक्त बाइक और सड़क दोनों पर भरोसा रहे। Violette AI के आने से राइडर्स अब हाथ न हटाते हुए बाइक के सभी फीचर्स कंट्रोल कर पाएंगे। यह सुरक्षा, सहजता और स्मार्ट राइडिंग के मामले में भारतीय इलेक्ट्रिक बाइक बाजार में एक नई मिसाल स्थापित करेगा।

19,900 रुपये में Ultraviolette का स्मार्ट हेलमेट लॉन्च, पढ़ेगा बाइक का दिमाग

नई दिल्ली: इंडिया की इलेक्ट्रिक बाइक कंपनी Ultraviolette Automotive ने इटली के मिलान में चल रहे EICMA 2025 शो में स्मार्ट कार्बन-फाइबर हेलमेट ‘UV Crossfade’ लॉन्च किया है। यह भारत और यूरोप दोनों जगह खरीदा जा सकता है। हेलमेट सिर्फ 1380 ग्राम का है सुरक्षा के तीन बड़े सर्टिफिकेशन ISI, DoT, और ECE 22.06 – से लैस है। इसकी कीमत सिर्फ 19,900 रुपये है। इसे ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।

‘UV Crossfade’ कोई आम हेलमेट नहीं, बल्कि ऐसा स्मार्ट गियर है जो आपकी बाइक से रियल टाइम में कनेक्ट रहता है। यह हेलमेट Ultraviolette की F77 Mach 2, F77 SuperStreet और X-47 Crossover जैसी बाइक्स से जुड़ सकता है और चलते वक्त राइडर को तुरंत सेफ्टी अलर्ट भेजता है। Dynamic Alert Sequencing (D.A.S.) तकनीक राइडर के लिए आने वाले नोटिफिकेशन, कॉल या अलर्ट को तुरंत पहचानती है और सुरक्षित तरीके से हेलमेट के ऑडियो सिस्टम तक पहुंचाती है।

Ultraviolette ने इस प्रोजेक्ट के लिए Cardo Systems के साथ हाथ मिलाया है। इससे हेलमेट में राइडर-टू-राइडर, राइडर-टू-ग्रुप, और राइडर-टू-विहिकल कनेक्टिविटी जैसी शानदार सुविधाएं मिलती हैं। अब बाइक चलाते वक्त आप अपने साथी राइडर्स से बात भी कर सकेंगे और बाइक के ब्लाइंड स्पॉट या रडार अलर्ट्स भी सुन सकेंगे। EICMA 2025 में Ultraviolette ने अपनी पूरी लाइनअप भी दिखलाई – F77 Mach 2, F77 SuperStreet, F99, Tesseract, Shockwave और X-47 Crossover, जो दुनिया की पहली रडार-इंटीग्रेटेड बाइक है। Ultraviolette UV Crossfade ने यह साबित कर दिया है कि अब हेलमेट सिर्फ सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि स्मार्ट कनेक्टिविटी और रियल टाइम सेफ्टी का भी प्रतीक बन चुका है — ये है भविष्य की राइडिंग, आज के राइडर्स के लिए!

पहियों पर फाइटर जेट : 2.49 लाख में Ultraviolette X-47 क्रॉसओवर लॉन्च, बुकिंग 999 रुपये में

नई दिल्ली: इंडियन स्टार्टअप Ultraviolette ने एक बार फिर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में इतिहास रच दिया है। कंपनी ने आज दुनिया की पहली रडार और कैमरे सै लैस मोटरसाइकिल X-47 Crossover लॉन्च की। Ultraviolette X-47 Crossover की लॉन्चिंग प्राइस 2,49,000 रुपये रखी गई है, लेकिन ये ऑफर सिर्फ पहले 1000 कस्टमर्स के लिए है। बुकिंग 999 रुपये में Ultraviolette की वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। इंडिया में डिलिवरी अक्टूबर 2025 से और ग्लोबल डिलीवरी 2026 से शुरू होगी।

इसमें रडार और कैमरा दोनों का इंटीग्रेशन है, जो पहले किसी भी मोटरसाइकिल में कमर्शियल तौर पर नहीं मिला था। ये बाइक खुद ब्लाइंड स्पॉट, ओवरटेकिंग व्हीकल और पीछे से आने वाले खतरे को पकड़कर आपको अलर्ट कर सकती है। इसका टेक्नोलॉजी लेवल कारों के एडवांस्ड ADAS सिस्टम जैसा है, लेकिन इसे मोटरसाइकिल की डायनामिक्स के हिसाब से बनाया गया है।


Ultraviolette X-47 सिर्फ एक इलेक्ट्रिक बाइक नहीं है, बल्कि इसे चलता-फिरता “फाइटर जेट ऑन व्हील्स” कह सकते हैं। इसमें रडार है, जो आपको पीछे और साइड से आने वाले वाहनों की नज़र रखने वाला गार्ड बनकर अलर्ट करता है। इसमें दुनिया का सबसे पावरफुल ऑनबोर्ड चार्जर है, यानी बाइक को आप घर पर ही कार चार्जर से आसानी से चार्ज कर सकते हैं। ड्यूल डैशकैम और टचस्क्रीन से बाइक खुद आपकी राइड रिकॉर्ड करेगी, जैसे ब्लैक बॉक्स हर फाइटर जेट में होता है।

परफॉर्मेंस के मामले में Ultraviolette X-47 किसी स्पोर्ट्स बाइक से कम नहीं है। 40 hp पावर और 610 Nm का टॉर्क इसे रॉकेट जैसी तेज़ पिकअप देता है। 0 से 60 km/h सिर्फ 2.7 सेकंड में पकड़ लेती है। 145 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड इसे हाइवे पर भी दमदार बनाती है। 323 km की IDC रेंज से एक बार चार्ज करके लंबी दूरी आराम से तय कर सकते हैं। Ultraviolette X-47 डिजाइन और कंफर्ट में भी पूरी तरह प्रीमियम पैकेज है। 200mm ग्राउंड क्लीयरेंस के फीचर से शहर की स्पीड ब्रेकर से लेकर कच्ची-पक्की सड़कों तक, गाड़ी चलाने में कहीं भी रुकावट नहीं आती।यह बाइक शहर की सवारी और एडवेंचर राइड्स दोनों में बैलेंस ऑफर करती है।

Ultraviolette की रफ्तार को मिलेगी नई धार: Dakar Rally के दिग्गज आशीष रावराणे F77 बनाने वाली कंपनी से जुड़े

नई दिल्ली: इंडिया की हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल निर्माता Ultraviolette ने एक बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने इंडिया के जाने-माने Dakar Rally Racer आशीष रावराणे को अपने राइडर और मोटरसाइकिल डेवलपमेंट प्रोग्राम के लिए एक विशेषज्ञ के रूप में अपने साथ जोड़ा है। इस साझेदारी का सीधा मकसद आशीष के विशाल पेशेवर राइडिंग अनुभव का लाभ उठाकर भविष्य की अल्ट्रावायलेट मोटरसाइकिलों को पहले से भी ज्यादा तेज, मजबूत और सुरक्षित बनाना है। यह कदम अल्ट्रावायलेट के उस विजन को दर्शाता है, जहाँ राइडर-केंद्रित परफॉर्मेंस, उत्पाद की सहनशक्ति (Endurance) और सुरक्षा को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है।


इस साझेदारी पर Ultraviolette के सह-संस्थापक और सीईओ नारायण सुब्रमण्यम ने कहा, “हम दुनिया की सबसे रोमांचक इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस मशीनें बना रहे हैं और उच्चतम स्तर पर राइडर का फीडबैक इस मिशन का मूल है। आशीष अपने साथ प्रतिस्पर्धी राइडिंग कौशल और उत्पाद विशेषज्ञता का एक अनूठा मिश्रण लेकर आए हैं, जो उनके Dakar Rally के अनुभव का परिणाम है। उनका दृष्टिकोण हमारे भविष्य के नवाचारों में महत्वपूर्ण योगदान देगा।”

इस साझेदारी का क्या मतलब है

Ultraviolette अपनी फ्लैगशिप F77 जैसी बाइक्स के लिए जानी जाती है, जो अपनी तेज रफ्तार और भविष्यवादी डिजाइन के लिए प्रसिद्ध हैं। अब आशीष रावराणे जैसे अनुभवी रेसर के जुड़ने से कंपनी को अपनी मोटरसाइकिलों को लैब से निकालकर वास्तविक दुनिया की सबसे कठिन परिस्थितियों में परखने का मौका मिलेगा। इस सहयोग के मुख्य फोकस क्षेत्र होंगे:
राइडर-केंद्रित परफॉर्मेंस: बाइक चलाने में कैसी लगती है, इसका पावर डिलीवरी कैसा है और राइडर को कितना कंट्रोल मिलता है।
उत्पाद की सहनशक्ति: बाइक लंबी दूरी और कठिन रास्तों पर कितना टिक सकती है।
सुरक्षा: तेज रफ्तार पर बाइक कितनी स्थिर और सुरक्षित है।
इस रोमांचक सहयोग पर टिप्पणी करते हुए आशीष रावराणे ने कहा, “मोबिलिटी के इस परिवर्तनकारी दौर में Ultraviolette की यात्रा का हिस्सा बनना रोमांचक है। मैं दुनिया भर के राइडर्स के लिए वास्तव में असाधारण अनुभवों को आकार देने और मोबिलिटी के भविष्य की सीमाओं को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए अपने दृष्टिकोण का योगदान देने के लिए उत्सुक हूँ।”

भविष्य में क्या उम्मीद करें

यह साझेदारी इस बात का संकेत है कि Ultraviolette सिर्फ शहरी सड़कों के लिए ही नहीं, बल्कि और भी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के लिए अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों को तैयार कर रहा है। आशीष रावराणे का अनुभव, जो विशेष रूप से ऑफ-रोड और एंड्योरेंस रेसिंग में है, इस बात की ओर इशारा करता है कि हम भविष्य में अल्ट्रावायलेट से और भी मजबूत और शायद एक एडवेंचर-केंद्रित इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की उम्मीद कर सकते हैं।

TDK Ventures के 21 मिलियन डॉलर के निवेश से Ultraviolette का EV मिशन तेज

नई दिल्ली: परफॉर्मेंस-फोकस्ड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली Ultraviolette को अब जापान की डीप-टेक निवेश कंपनी TDK Ventures का साथ मिल गया है। जापान की कंपनी TDK Ventures ने हाल में 21 मिलियन डॉलर (लगभग 175 करोड़ रुपये) का निवेश किया, जिसमें मौजूदा दिग्गज निवेशक Zoho Corporation और Lingotto (पहले Exor Capital) समेत कई संस्थागत निवेशकों का मजबूत समर्थन मिला।

Ultraviolette इस फंडिंग का इस्तेमाल इंडिया में अपनी रिटेल मौजूदगी को 20 शहरों से बढ़ाकर 100+ शहरों तक ले जाने और ग्लोबल मार्केट में तेजी से विस्तार के लिए करेगा। कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल F77 न सिर्फ भारत का पहला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है जिसे यूरोपियन सर्टिफिकेशट मिला बल्कि इसे 10 यूरोपीय देशों में बेचा भी जा रहा है।

इंडियन इलेक्ट्रिक बाइक कंपनी Ultraviolett ने जापान की TDK Ventures ने अपना निवेश दिया है। TDK Ventures एक डीप-टेक इन्वेस्टमेंट कंपनी है। यह कंपनी ऐसी कंपनियों में पैसा लगाती है जो टेक्नोलॉजी और नवाचार से नए स्टैंडर्ड सेट करती हैं। Ultraviolette इस फंड का इस्तेमाल भारत में अपनी रिटेल मौजूदगी बढ़ाने के लिए होगा। अभी कंपनी सिर्फ 20 शहरों में है, अब ये इसे 100+ शहरों तक फैलाएगी। साथ ही, ग्लोबल मार्केट में तेजी से विस्तार करेगी। Ultraviolette की फ्लैगशिप बाइक F77 है। भारत का पहला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है जिसे यूरोपियन सर्टिफिकेशन मिला है। ये अब सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि 10 यूरोपीय देशों में भी बिक रही है।

इस निवेश के साथ TDK Ventures अब Ultraviolette के प्रतिष्ठित निवेशकों के ग्रुप का हिस्सा बन गया है, जिसमें Qualcomm Ventures, Zoho Corporation, Speciale Invest, Lingotto और TVS Motor Company भी शामिल हैं। निजी निवेशकों की लिस्ट में Swiggy के को-फाउंडर श्रीहर्ष मजेटी, Cure Foods के को-फाउंडर अंकित नागोरी, TaxiForSure के को-फाउंडर अप्रमेय राधाकृष्ण और मशहूर अभिनेता-दोपहिया उत्साही दुलकर सलमान भी शामिल हैं। TDK Ventures ने 2023 में बेंगलुरु में अपना Innovation Hub लॉन्च किया था, ताकि भारत के टॉप डीप-टेक स्टार्टअप्स को ग्लोबल स्केल पर ले जाया जा सके।

मेड इन इंडिया, रेसिंग इन यूरोप : Ultraviolette ने रचा इतिहास

नई दिल्ली : इंडिया की हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्टअप Ultraviolette Automotive ने आज यूरोपीय बाज़ार में अपनी एंट्री का ऐलान किया। प्रतिष्ठित एफिल टॉवर, पेरिस (फ्रांस) से कंपनी ने अपनी ईवी मोटरसाइकिलें Ultraviolette F77 MACH 2 और F77 SuperStreet लॉन्च कीं। यूरोप के 10 प्रमुख देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाली Ultraviolette को इंडिया की पहली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी बना दिया है।

Ultraviolette F77 की बिक्री जर्मनी, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड, ऑस्ट्रिया, इटली, स्विट्ज़रलैंड, बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्ज़मबर्ग में शुरू हो चुकी है। F77 सीरीज़ को पूरी तरह भारत में डिजाइन और विकसित किया गया है। यह हाई-परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 2.8 सेकंड में पकड़ने में सक्षम है और 155 किमी/घंटा की टॉप स्पीड देती है। इसमें 10.3 kWh की बैटरी, 30 kW की पीक पावर और 100 Nm का टॉर्क मिलता है। 10.3 kWh की हाई-कैपेसिटी बैटरी लंबी रेंज और भरोसेमंद बैकअप का वादा करती है।

Ultraviolette F77 के यूरोपीय डेब्यू के साथ भारत ने ग्लोबल ईवी परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल बाज़ार में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कर दी है। Ultraviolette F77 MACH 2 और F77 SuperStreet अब यूरोप की सड़कों पर दौड़ने को तैयार हैं। Ultraviolette ने इसे EV तकनीक का पावरहाउस बना दिया है। इन बाइकें AI सिस्टम Violette A.I. स लैस है,  जिससे बाइक्स को यूजर के राइडिंग पैटर्न से सीखने और बेहतर परफॉर्म करने की क्षमता देता है। Bosch का ड्यूल-चैनल ABS, 10 लेवल की रीजेन ब्रेकिंग, 4 लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल, और डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स इन्हें न सिर्फ फास्ट, बल्कि बेहद सुरक्षित भी बनाते हैं।

यूरोपियन ग्राहकों के लिए F77 MACH 2 की शुरुआती कीमत €8990 और F77 SuperStreet की कीमत €9290 तय की गई है। बशर्ते बुकिंग 31 जुलाई 2025 से पहले हो। ये बाइकें पूरी तरह भारत में डिजाइन और डिवेलप की गई हैं। बेंगलुरु की R&D लैब्स से निकला इनोवेशन “Made in India” का नया चेहरा हैं। अब भारतीय ईवी इंडस्ट्री सिर्फ घरेलू नहीं, ग्लोबल हो चुकी है।