नई दिल्ली: Vivo ने इंडिया में अपनी नई V-सीरीज़ स्मार्टफोन लाइनअप में Vivo V60e लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 200 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-क्लियर कैमरा और 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। यह फोन फिलहाल OriginOS 16 पर नहीं, बल्कि Funtouch OS 15 (Android 15) पर चलता है। Vivo V60e के 8GB + 128GB की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। 8GB + 256GB की कीमत 31,999 रुपये हैं। 12GB + 256GB की कीमत 33,999 रुपये रखी गई है। 10 अक्टूबर से बिक्री शुरू होगी।
Vivo V60e फोटोग्राफी के मामले में एक प्रीमियम-क्लास कैमरा फोन है। इसका 200MP सेंसर सिर्फ रिज़ॉल्यूशन के लिए नहीं, बल्कि बड़े 1/1.56-इंच सेंसर और OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन) के साथ प्रो-ग्रेड डिटेल, कम लाइट में क्लियर फोटो और रियलिस्टिक रंग देता है। Vivo V60e में फोटोग्राफी सिर्फ कैमरा क्वालिटी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से फोटो को ऑटोमैटिकली स्टाइलिश बनाया जाता है।
AI Festival Portrait दिवाली, होली या किसी भी त्योहार के समय फोटो लेने पर फोन खुद-ब-खुद रंग, लाइट और बैकग्राउंड टोन को त्योहार के हिसाब से एडजस्ट कर देता है। AI Four-Season Portrait अलग-अलग मौसम के लिए कलर टोन देता है। Wedding Style Studio और Wedding Vlog भारत की शादी की फोटोग्राफी के लिए बने है। इसमें बिना एडिटिंग ऐप खोले ही आपको सिनेमा जैसी शादी वाला लुक मिल जाता है। AI Reflection Erase एक स्मार्ट टूल है जो कांच या पानी में दिख रही अनचाही परछाइयों (reflections) को हटाता है, जबकि AI Enhance फोटो को और शार्प, क्लियर और बैलेंस्ड बनाता है।
Vivo V60e सिर्फ कैमरा परफॉर्मेंस वाला फोन नहीं, बल्कि हर तरफ से पावरफुल और टिकाऊ पैकेज है — परफॉर्मेंस, बैटरी, बिल्ड और सॉफ्टवेयर — सब कुछ बैलेंस्ड है। MediaTek Dimensity 7360 Turbo एक मिड-हाई रेंज प्रोसेसर है जो मल्टीटास्किंग, गेमिंग और AI फीचर्स को स्मूद तरीके से हैंडल करता है। 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ यह फोन तेज़ और लम्बे समय तक शानदार परफॉर्मेंस देता है। 6500mAh बैटरी से फोन भारी यूज़ के बावजूद आराम से इसकी बैटरी दिन भर चलेगी। 90W फास्ट चार्जिंग से 27 मिनट में ह फोन 50 फीसदी चार्ज हो जाता है।
