लॉन्चिंग के कुछ हफ्तों बाद ही Maruti Suzuki Victoris की बुकिंग्स 70,000 पार

नई दिल्ली: इंडियन SUV मार्केट में Maruti Suzuki ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई है। Victoris लॉन्च के बाद अब तक 70,000 बुकिंग्स पार कर चुकी है। 35,000 से ज्यादा कारें ग्राहकों को डिलीवर की जा चुकी हैं। यह मॉडल Arena डीलरशिप नेटवर्क का फ्लैगशिप माना जा रहा है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹10.50 लाख से है और टॉप वेरिएंट ₹19.99 लाख (ex-showroom) का है। Victoris का बेस Grand Vitara पर है। Grand Vitara की दिसंबर 2025 में रिटेल सेल 24,000 यूनिट्स रही थी, जिसकी कीमत ₹10.77 लाख से ₹19.72 लाख (ex-showroom) तक थी।

Victoris में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 103 HP की पावर और 139 Nm टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन है। अगर आप ऑटोमैटिक वर्जन चुनते हैं, तो इसमें AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) का विकल्प भी मिलता है। कार के सभी पहिए ड्राइव में मदद करेंगे, जिससे खराब रास्तों पर ग्रिप बेहतर रहती है। फैक्ट्री-फिटेड CNG किट का ऑप्शन भी है, जिससे आप पेट्रोल के अलावा CNG भी चला सकते हैं। 1.5 लीटर स्ट्रांग हाइब्रिड इंजन सीधे Grand Vitara से लिया गया है। पावर 92.5 HP और टॉर्क 122 Nm है। इसमें e-CVT गियरबॉक्स है, जो पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल वाली ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है।

Victoris में बहुत सारे हाई-टेक और आरामदायक फीचर्स हैं। Level 2 ADAS एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम है, जो ब्रेकिंग, लेन की मदद और क्रूज़ कंट्रोल जैसी सुविधाएं देता है। 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइविंग डिस्प्ले है। 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम में Dolby Atmos साउंड के साथ म्यूजिक और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी मिलती है। हाथ की हल्की मूवमेंट से बैक डोर खुल या बंद हो जाता है। रात में केबिन के अंदर सुंदर रोशनी।

वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स से गर्मियों में सीट कूल रहती है। 8-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर्स सीट से ड्राइवर अपनी सीट आराम से एडजस्ट कर सकता है। वायरलेस चार्जिंग में फोन चार्ज करने के लिए तार की जरूरत नहीं है। 360-डिग्री कैमरा और फ्रंट-रियर पार्किंग सेंसर पार्किंग और तंग जगहों में ड्राइविंग आसान बनाता है। Victoris सिर्फ एक कार नहीं है, बल्कि प्रीमियम टेक्नोलॉजी, आराम और सुरक्षा का पैकेज है। चाहे आप सिटी में ड्राइव करें या लॉन्ग ट्रिप पर जाएं, यह इंजन और फीचर्स हर तरह से मददगार साबित होते हैं।

Maruti Suzuki ने VICTORIS SUV की कीमतों का किया ऐलान

नई दिल्ली: इंडिया की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India Limited (MSIL) ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित SUV VICTORIS की शुरुआती कीमतों का ऐलान कर दिया है। इस नई “गॉट इट ऑल” SUV की एक्स-शोरूम कीमत ₹10,49,900 से शुरू होती है। इसकी बिक्री देशभर के MSIL एरिना शोरूम में 22 सितंबर से शुरू होगी।

क्या है खास

युवा, महत्वाकांक्षी और डिजिटल लाइफस्टाइल अपनाने वाले ग्राहकों के लिए डिज़ाइन की गई VICTORIS को कंपनी ने “हमेशा ऑनलाइन, हमेशा गतिशील जीवनशैली” वाली SUV बताया है। इसमें हाई-टेक डिजिटल इंटीग्रेशन, हाइपर-कनेक्टेड फीचर्स, प्रगतिशील डिजाइन और एडवांस सेफ्टी सिस्टम दिए गए हैं।

कंपनी की प्रतिक्रिया

MSIL के मार्केटिंग और सेल्स के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी पार्थो बनर्जी ने कहा, “लॉन्च के बाद से VICTORIS को कस्टमर्स की अविश्वसनीय प्रतिक्रिया मिली है। इसकी इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी, स्लीक डिज़ाइन और सेफ्टी फीचर्स को खूब सराहा गया है। अब शुरुआती कीमतों की घोषणा के साथ हम ग्राहकों को और उत्साहित करने जा रहे हैं। VICTORIS आज के साहसी और पर्यावरण-संवेदनशील खरीदारों के लिए स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड, ऑलग्रिप सिलेक्ट, एस-सीएनजी और स्मार्ट हाइब्रिड जैसे पावरट्रेन विकल्पों के साथ उपलब्ध है।”

वेरिएंट और कलर ऑप्शन

नई VICTORIS कुल 21 वेरिएंट में उतारी गई है। इसमें ग्राहकों के पास 10 रंगों के विकल्प होंगे, जिनमें 7 मोनोटोन और 3 डुअल-टोन शेड शामिल हैं।

शुरुआती कीमत

VICTORIS SUV: ₹10,49,900 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू
पूरी प्राइस लिस्ट कंपनी ने जारी कर दी है और यह सभी वेरिएंट्स पर लागू होगी।

Maruti Suzuki VICTORIS (Ex-showroom Price in Indian Rupees)
Variant/FuelLxiVxiZxiZxi (O)Zxi+Zxi+ (O)
SMART HYBRID5MT10 49 90011 79 90013 56 90014 07 90015 23 90015 81 900
(PETROL)6AT13 35 90015 12 90015 63 90017 18 90017 76 900
 ALLGRIP SELECT (6AT)18 63 90019 21 900
STRONG HYBRIDe-CVT16 37 90017 79 90018 38 90019 46 90019 98 900
   S-CNG11 49 90012 79 90014 56 900

Maruti Suzuki ने लॉन्च की ‘गेम चेंजर’ SUV Victoris, सेगमेंट में पहली बार अंडरबॉडी फ्यूल टैंक

नई दिल्ली: इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट की अग्रणी कंपनी Maruti Suzuki India Limited (MSIL) ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित SUV, Victoris लॉन्च कर दी है। कंपनी का दावा है कि यह एक ऐसी SUV है जिसमें “सब कुछ है”। सेगमेंट में पहली बार अंडरबॉडी फ्यूल टैंक डिज़ाइन दिया गया है, जो बूट स्पेस से कोई समझौता किए बिना बेहतरीन परफॉरमेंस सुनिश्चित करता है।

यह सिर्फ एक व्हीकल नहीं बल्कि आज के हाइपरकनेक्टेड, टेक-सेवी और पर्यावरण के प्रति जागरूक युवाओं के लिए डिज़ाइन किया गया एक संपूर्ण पैकेज है। Victoris के साथ Maruti Suzuki ने इंडियन SUV सेगमेंट में नए मानक स्थापित करने की चुनौती स्वीकार की है। ग्राहक आज से ही अपनी नई Victoris को ₹11,000 में बुक कर सकते हैं।

डिज़ाइन और इंजन: स्टाइल और पावर का संगम

Victoris को एक फ्यूचरिस्टिक और स्लीक डिज़ाइन के साथ तैयार किया गया है। इसका रियर केबिन कनेक्टेड LED टेल लैंप के साथ seamlessly जुड़ा हुआ है, जो इसे एक दमदार और एथलेटिक लुक देता है। हालांकि, इसकी सबसे बड़ी खासियत इसके इंजन विकल्प हैं:
मल्टी-पावरट्रेन ऑफरिंग: यह SUV पेट्रोल, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड, ऑलग्रिप सिलेक्ट (4×4) और S-CNG जैसे कई पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्ध है।
सेगमेंट-फर्स्ट S-CNG: विक्टोरिस S-CNG एक फैक्ट्री-फिटेड सेटअप है जिसमें सेगमेंट में पहली बार अंडरबॉडी फ्यूल टैंक डिज़ाइन दिया गया है, जो बूट स्पेस से कोई समझौता किए बिना बेहतरीन परफॉरमेंस सुनिश्चित करता है।
हाइब्रिड और 4×4: हाइब्रिड वेरिएंट में ई-सीवीटी ट्रांसमिशन के साथ EV मोड भी मिलता है, जबकि ऑलग्रिप सिलेक्ट 4×4 वेरिएंट ऑटो, स्नो, स्पोर्ट और लॉक जैसे मल्टी-टेरेन मोड के साथ आता है, जो इसे हर तरह के रास्तों के लिए परफेक्ट बनाता है।

इंटीरियर और तकनीक: ‘थिएटर ऑन व्हील्स’ का अनुभव

Victoris का इंटीरियर अपने इंटेलिजेंट और कनेक्टेड फीचर्स के साथ एक प्रीमियम अनुभव देता है। इसे सही मायने में ‘थिएटर ऑन व्हील्स’ बनाने के लिए तैयार किया गया है।
प्रीमियम साउंड: सेगमेंट में पहली बार हरमन का इनफिनिटी 6 स्पीकर सिस्टम डॉल्बी एटमॉस 5.1 सराउंड साउंड के साथ एकीकृत है, जो यात्रियों के लिए एक असाधारण ऑडियो अनुभव सुनिश्चित करता है।
डिजिटल डिस्प्ले: इसमें एक पूरी तरह से डिजिटल 26.03 सेमी (10.25”) इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक जीवंत 25.65 सेमी (10.1”) टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो वायरलेस Apple CarPlay® और Android Auto™ को सपोर्ट करता है।
एम्बिएंट लाइटिंग: सेगमेंट-फर्स्ट 64 रंगों वाला कस्टमाइज़ेबल बैकलिट एम्बिएंट मूड लाइटिंग सिस्टम हर मूड के अनुरूप माहौल बनाता है।
नेक्स्ट-जेन कनेक्टिविटी: 60 से ज़्यादा कनेक्टेड फीचर्स के साथ नेक्स्ट-जेन सुजुकी कनेक्ट और PM2.5 फिल्टर के साथ AQI डिस्प्ले भी मिलता है।

सुरक्षा और सुविधा: ‘सब कुछ है’ की गारंटी

Maruti Suzuki ने Victoris के साथ सुरक्षा और सुविधा पर विशेष ध्यान दिया है, जो इसे अपने सेगमेंट में सबसे आगे रखती है।
लेवल-2 ADAS: विक्टोरिस एक उन्नत लेवल 2 ADAS सिस्टम के साथ आती है, जिसमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेक, अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर सहित 10+ इंटेलिजेंट ड्राइवर-असिस्ट सुविधाएँ शामिल हैं।
मानक सुरक्षा: सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग मानक के रूप में दिए गए हैं, जो ग्राहकों की सुरक्षा के प्रति मारुति सुजुकी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
अत्याधुनिक सुविधाएँ: इसमें हैंड्स-फ़्री स्मार्ट पावर्ड टेलगेट, 8-तरफा पावर्ड ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और एक पैनोरमिक सनरूफ जैसी प्रीमियम सुविधाएँ भी दी गई हैं।