30 मिनट में चार्ज, 500 किमी की रेंज : 21000 रुपये में VF MPV 7 की बुकिंग शुरू

नई दिल्ली: VinFast ने इंडियन मार्केट में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए अपनी नई प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV VinFast VF MPV 7 के लिए आधिकारिक तौर पर बुकिंग शुरू कर दी है। 2 अप्रैल 2026 से ग्राहक इस 7-सीटर इलेक्ट्रिक गाड़ी को कंपनी की वेबसाइट और देशभर में मौजूद 50 अधिकृत डीलरशिप्स के जरिए सिर्फ 21,000 रुपये की शुरुआती बुकिंग राशि के साथ बुक कर सकते हैं।

इस बहुप्रतीक्षित मॉडल की आधिकारिक लॉन्चिंग 15 अप्रैल 2026 को की जाएगी। MPV में 60.13 kWh की बैटरी दी गई है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देने में सक्षम है। इसकी फास्ट चार्जिंग तकनीक बैटरी को महज 30 मिनट में 10% से 70% तक चार्ज कर देती है, जिससे लंबी दूरी का सफर आसान हो जाता है।

VinFast का यह तीसरा मॉडल खासतौर पर भारतीय परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। VF MPV 7 अपने प्रीमियम डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और शानदार स्पेस के साथ डेली यूज के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनने का दावा करती है। कंपनी का कहना है कि यह मॉडल भारत में ग्रीन मोबिलिटी इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। VF MPV 7 को ‘गोल्डन रेशियो’ के आधार पर तैयार किया गया है, जिसमें व्हील्स को कोनों की ओर रखा गया है ताकि केबिन में अधिकतम स्पेस मिल सके। 4,740 मिमी लंबाई, 1,872 मिमी चौड़ाई और 1,734 मिमी ऊंचाई के साथ, 2,840 मिमी का व्हीलबेस इसे एक बेहद स्पेशियस 7-सीटर बनाता है। तीनों रो में आरामदायक ढंग से बैठने की सुविधा बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त बनाती है। साथ ही, R19 अलॉय व्हील्स इसे एक मजबूत और स्पोर्टी लुक देते हैं।

कंपनी सितंबर 2025 में VinFast VF 6 और VinFast VF 7 को लॉन्च कर चुकी है, जिन्हें इंडस्ट्री में कई अवॉर्ड्स भी मिले हैं। VinFast अपने शोरूम नेटवर्क, आफ्टर-सेल्स सर्विस और EV इकोसिस्टम को लगातार मजबूत कर रही है, जिसमें बेहतर वारंटी, वैल्यू एश्योर्ड प्रोग्राम और 2029 तक फ्री चार्जिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

VinFast की धमाकेदार शुरुआत, चार महीने में बेचीं 1000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें

नई दिल्ली: इंडिया में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रेस में VinFast ने एंट्री लेते ही सबका ध्यान खींच लिया है। सितंबर 2025 में इंडिया में कदम रखने वाली वियतनाम की यह इलेक्ट्रिक कार कंपनी महज़ चार महीनों में 1,000 से ज़्यादा EV बेचकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर चुकी है। नए साल 2026 की शुरुआत भी VinFast के लिए शानदार रही है, जहां कंपनी ने अब तक 200 से अधिक इलेक्ट्रिक कारें बेच दी हैं।

VinFast की यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि इंडिया का इलेक्ट्रिक कार बाज़ार पहले से ही टाटा मोटर्स, JSW MG मोटर और महिंद्रा इलेक्ट्रिक जैसे बड़े खिलाड़ियों से भरा हुआ है। इसके बावजूद VinFast अब देश की चौथी बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी बनकर उभरी है। साल 2025 में कंपनी ने सिर्फ तीन महीनों में करीब 830 इलेक्ट्रिक कारें बेची थीं, जो किसी नए ब्रांड के लिए काबिल-ए-तारीफ है।

इंडिया में EV की मांग लगातार बढ़ रही है। 2023 में जहां इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री करीब 82 हजार यूनिट थी, वहीं 2025 में यह आंकड़ा 1.76 लाख यूनिट तक पहुंच गया। ऐसे में VinFast ने बिल्कुल सही समय पर बाज़ार में एंट्री की। कंपनी ने इंडिया में VF6 कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV और VF7 मिड-साइज़ इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च कीं, जो ₹16 लाख से ₹25 लाख की कीमत रेंज में आती हैं। यह वही सेगमेंट है जहां आम मिडिल क्लास और अपर-मिडिल क्लास ग्राहक सबसे ज़्यादा EV खरीद रहे हैं।

VinFast की मजबूती कंपनी का लोकल मैन्युफैक्चरिंग प्लान है। तमिलनाडु के थुथूकोडी, जिसे पहले तूतीकोरिन कहा जाता है, में कंपनी का EV असेंबली प्लांट है, जिसकी शुरुआती क्षमता 50,000 गाड़ियां सालाना है और जरूरत पड़ने पर इसे 1.5 लाख यूनिट तक बढ़ाया जा सकता है। इससे कीमत काबू में रहती है और भारत को एक्सपोर्ट हब बनाने की तैयारी भी दिखती है।

सिर्फ गाड़ियां ही नहीं, VinFast ने सर्विस और नेटवर्क पर भी तेज़ी दिखाई है। चार महीनों में कंपनी ने 25 से ज़्यादा डीलरशिप और 80 से अधिक सर्विस सेंटर्स शुरू कर दिए हैं। अगर यही रफ्तार रही, तो आने वाले समय में EV बाज़ार में मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है।

VinFast की धमाकेदार शुरुआत, चार महीने में बेचीं 1,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें

नई दिल्ली: इंडिया में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रेस में VinFast ने एंट्री लेते ही सबका ध्यान खींच लिया है। सितंबर 2025 में भारत में कदम रखने वाली वियतनाम की यह इलेक्ट्रिक कार कंपनी महज़ चार महीनों में 1,000 से ज़्यादा EV बेचकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर चुकी है। नए साल 2026 की शुरुआत भी VinFast के लिए शानदार रही है, जहां कंपनी ने अब तक 200 से अधिक इलेक्ट्रिक कारें बेच दी हैं।

VinFast की यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि भारत का इलेक्ट्रिक कार बाज़ार पहले से ही टाटा मोटर्स, JSW MG मोटर और महिंद्रा इलेक्ट्रिक जैसे बड़े खिलाड़ियों से भरा हुआ है। इसके बावजूद VinFast अब देश की चौथी बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी बनकर उभरी है। साल 2025 में कंपनी ने सिर्फ तीन महीनों में करीब 830 इलेक्ट्रिक कारें बेची थीं, जो किसी नए ब्रांड के लिए काबिल-ए-तारीफ है।

इंडिया में EV की मांग लगातार बढ़ रही है। 2023 में जहां इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री करीब 82 हजार यूनिट थी, वहीं 2025 में यह आंकड़ा 1.76 लाख यूनिट तक पहुंच गया। ऐसे में VinFast ने बिल्कुल सही समय पर बाज़ार में एंट्री की। कंपनी ने भारत में VF6 कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV और VF7 मिड-साइज़ इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च कीं, जो ₹16 लाख से ₹25 लाख की कीमत रेंज में आती हैं। यह वही सेगमेंट है जहां आम मिडिल क्लास और अपर-मिडिल क्लास ग्राहक सबसे ज़्यादा EV खरीद रहे हैं।

VinFast की मजबूती कंपनी का लोकल मैन्युफैक्चरिंग प्लान है। तमिलनाडु के थुथूकोडी, जिसे पहले तूतीकोरिन कहा जाता है, में कंपनी का EV असेंबली प्लांट है, जिसकी शुरुआती क्षमता 50,000 गाड़ियां सालाना है और जरूरत पड़ने पर इसे 1.5 लाख यूनिट तक बढ़ाया जा सकता है। इससे कीमत काबू में रहती है और भारत को एक्सपोर्ट हब बनाने की तैयारी भी दिखती है। सिर्फ गाड़ियां ही नहीं, VinFast ने सर्विस और नेटवर्क पर भी तेज़ी दिखाई है। चार महीनों में कंपनी ने 25 से ज़्यादा डीलरशिप और 80 से अधिक सर्विस सेंटर्स शुरू कर दिए हैं। अगर यही रफ्तार रही, तो आने वाले समय में EV बाज़ार में मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है।

VinFast की बड़ी जीत: VF 6 और VF 7 को मिला भारत NCAP में 5-स्टार सुरक्षा सर्टिफिकेशन

नई दिल्ली: वियतनामी इलेक्ट्रिक वाहन दिग्गज VinFast ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में सुरक्षा के मोर्चे पर एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी की दो प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUVs, VF 6 और VF 7, को Bharat NCAP (Bharat New Car Assessment Program) द्वारा उच्चतम 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि न केवल VinFast की इंजीनियरिंग क्षमता को दर्शाती है, बल्कि भारतीय ग्राहकों के लिए सुरक्षित इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सुनिश्चित करने की उनकी प्रतिबद्धता को भी पुख्ता करती है।

क्रैश टेस्ट स्कोर: एक नज़र में

Bharat NCAP के कड़े परीक्षणों में दोनों मॉडलों ने वयस्क (Adult) और बच्चों (Child) दोनों की सुरक्षा श्रेणियों में असाधारण प्रदर्शन किया है:

मॉडलएडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP)चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP)रेटिंग
VinFast VF 627.13 / 3244.41 / 49⭐⭐⭐⭐⭐
VinFast VF 728.54 / 3245.25 / 49⭐⭐⭐⭐⭐


मुख्य परीक्षण परिणाम:

Frontal Impact Test: दोनों मॉडलों ने ड्राइवर और यात्री के सिर, गर्दन और ऊपरी पैर की सुरक्षा के लिए 4.000 (अधिकतम) अंक हासिल किए।
Side Impact Test: वयस्क यात्रियों के लिए 16/16 और बच्चों के लिए 8/8 का परफेक्ट स्कोर प्राप्त किया।
Pole Side Impact: सिर की चोट का मूल्यांकन मानकों से काफी नीचे रहा, जो उच्च जोखिम वाली स्थितियों में बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

सुरक्षा फीचर्स और स्मार्ट तकनीक

VinFast के ये दोनों मॉडल्स Tamil Nadu स्थित मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में असेंबल किए गए हैं। इनमें सुरक्षा के लिए केवल मजबूत ढांचा ही नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक का भी समावेश है:
7 Airbags: दोनों मॉडल्स में स्टैंडर्ड सुरक्षा के तौर पर दिए गए हैं।
Smart ADAS (Advanced Driver Assistance Systems): * Adaptive Cruise Control और Auto Lane Changing Assist।
Emergency Lane Keeping Assist।
Front & Rear Automatic Emergency Brake।
Blind Spot Detection।

नेतृत्व का संदेश

VinFast India के CEO, Mr. Tapan Ghosh ने इस अवसर पर कहा, “यह 5-स्टार रेटिंग हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह साबित करता है कि VinFast EV एक मजबूत इंजीनियरिंग नींव पर बने हैं। हमारा लक्ष्य ग्राहकों को ऐसा इलेक्ट्रिक वाहन देना है जो न केवल पर्यावरण के अनुकूल और हाई-टेक हो, बल्कि उन्हें सड़क पर पूर्ण मानसिक शांति (Peace of Mind) भी दे।”

बाजार में प्रभाव

VinFast ने पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाई है। VF 8 ने ASEAN NCAP में 5-स्टार रेटिंग हासिल की थी और 2024 में कई बड़े ब्रांड्स को पीछे छोड़कर 5 सुरक्षा पुरस्कार जीते थे। भारत में स्थानीय विनिर्माण (Local Manufacturing) और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ, VinFast अब एक सुरक्षित ‘EV इकोसिस्टम’ बनाने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।

2026 में VinFast का मेगा प्लान : 75 शोरूम खुलेंगे, तीन नए मॉडल लॉन्च होंगे

नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक वाहन (EV) सेगमेंट में तेजी से कदम बढ़ा रही VinFast India ने साल 2026 के लिए बड़ा प्लान तैयार कर लिया है। कंपनी इस साल भारत में तीन नए इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करने के साथ-साथ अपने शोरूम नेटवर्क को लगभग दोगुना करने जा रही है। अभी VinFast के भारत में करीब 35 शोरूम हैं।
2026 तक कंपनी इन्हें बढ़ाकर 75 शोरूम करना चाहती है।

2026 में VinFast तीन नई EVs लॉन्च करने की तैयारी में है। सबसे पहले कंपनी ने 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV लॉन्च करेगी। इसके बाद अलग-अलग सेगमेंट की जरूरतों के हिसाब से मॉडल लॉन्च करेगी। कंपनी का ध्यान सिर्फ स्पेसिफिकेशन पर नहीं, बल्कि भारतीय सड़कों, रोज़मर्रा का इस्तेमाल और बिजली की कम खपत और खर्च पर है। VinFast इंडिया के CEO तपन घोष ने कहा कि कंपनी ऐसी EV तैयार कर रही है, जो भारतीय सड़कों की हालत, ट्रैफिक, मौसम, लंबी ड्राइव और रोज़मर्रा के इस्तेमाल में भी भरोसेमंद साबित हो।

कंपनी ने 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV परिवारों, टैक्सी ऑपरेटर्स और फ्लीट कारोबार, तीनों को एक साथ ध्यान में रखकर तैयार की है। यह गाड़ी स्कूल-ऑफिस चलाने से लेकर कमर्शियल इस्तेमाल तक, हर जरूरत में फिट बैठने वाली होगी। आगे आने वाले नए मॉडल अलग-अलग बजट और जरूरतों को पूरा करेंगे। अब तक कंपनी भारतीय बाजार में VF 6 और VF 7 इलेक्ट्रिक SUVs उतार चुकी है।
अभी VinFast की मौजूदगी मुख्य रूप से मेट्रो, टियर-1 और टियर-2 शहरों में है, लेकिन आगे चलकर कंपनी टियर-3 और टियर-4 शहरों में भी अपनी पहुंच बढ़ाएगी।

VinFast, Vingroup के ग्रीन मोबिलिटी इकोसिस्टम के साथ मिलकर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और ऑल-इलेक्ट्रिक राइड-हेलिंग सॉल्यूशंस भी इंडिया में लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी का मानना है कि जब लोग EVs को रोज़मर्रा की जिंदगी में चलते हुए देखेंगे, तो उनका भरोसा बढ़ेगा और EV अपनाने की झिझक अपने आप कम होगी।

VinFast के तमिलनाडु प्लांट के लिए 200 हेक्टेयर जमीन अलॉट, USD 500 मिलियन निवेश

हनोई/नई दिल्ली: ग्लोबल इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता VinFast ने तमिलनाडु सरकार से एक MOU साइन किया है। समझौते के तहत तमिलनाडु के थूथुकुडी के SIPCOT इंडस्ट्रियल पार्क में लगभग 200 हेक्टेयर जमीन VinFast को अलॉट की जाएगी। इससे कंपनी को इलेक्ट्रिक कारों के अलावा इलेक्ट्रिक बस, ई-स्कूटर और चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर के उत्पादन की दिशा में आगे बढ़ने का मौका देगा। तमिलनाडु सरकार VinFast को जरूरी परमिट्स, बिजली, पानी, सड़क, ड्रेनेज और वेस्ट मैनेजमेंट जैसी बुनियादी सुविधाओं में सहयोग प्रदान करेगी।

VinFast की USD 2 बिलियन की प्रतिबद्धता के दूसरे चरण के तहत कंपनी थूथुकुडी में USD 500 मिलियन का निवेश करेगी। इस निवेश से नए वर्कशॉप और प्रोडक्शन लाइन तैयार की जाएंगी, जो इलेक्ट्रिक बस और ई-स्कूटर के निर्माण, असेंबली और टेस्टिंग सहित संबंधित ऑपरेशन्स को कवर करेंगी। थूथुकुडी का प्लांट 400 एकड़ (160 हेक्टेयर) में फैला है। इसकी प्रारंभिक वार्षिक क्षमता 50,000 इलेक्ट्रिक वाहन की है, जिसे 150,000 यूनिट तक बढ़ाने की योजना है।

VinFast एशिया के CEO Pham Sanh Chau ने कहा, “तमिलनाडु प्लांट के विस्तार से हम भारत में अपनी उत्पाद रेंज बढ़ा पाएंगे, इलेक्ट्रिक कारों के अलावा इलेक्ट्रिक बस और ई-स्कूटर भी पेश करेंगे। यह पहल नए रोजगार सृजन, स्थानीयकरण को बढ़ावा और स्थानीय वर्कफोर्स के कौशल को मजबूत करने में मदद करेगी।” तमिलनाडु सरकार के उद्योग मंत्री Dr. T.R.B. Rajaa ने कहा, “VinFast ने इंडियन मार्केट में प्रवेश के बाद EV इकोसिस्टम का लगातार विस्तार किया है, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग, डिस्ट्रीब्यूशन, चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, आफ्टरसेल्स सर्विस और बैटरी रीसायक्लिंग शामिल हैं। कंपनी के 24 डीलर प्रमुख शहरों में काम कर रहे हैं और वर्ष के अंत तक इसे 35 तक बढ़ाने का लक्ष्य है।

2026 में बदलेगा स्कूटर गेम, इंडिया में एंट्री करेगी VinFast की इलेक्ट्रिक स्कूटर आर्मी

नई दिल्ली: वियतनाम की मशहूर इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी VinFast इंडिया में अपने कारोबार को बढ़ाने की तैयारी में है। इस साल इंडिया में अपनी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री शुरू करने के बाद अब कंपनी ने ऐलान किया है कि वह 2026 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में भी कदम रखेगी। कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में इंडियन मार्केट में अपनी एंट्री करना है।

VinFast एशिया के सीईओ Pham Sanh Chau ने बताया कि इंडिया में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की अपार संभावनाओं को देखते हुए कंपनी इस सेगमेंट में उतरने जा रही है। इंडिया में इलेक्ट्रिक स्कूटर की माँग तेज़ी से बढ़ रही है और VinFast इस अवसर को गंवाना नहीं चाहती। फिलहाल भारत के इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार पर TVS Motor, Bajaj Auto, Ather Energy और Ola Electric जैसी घरेलू कंपनियों का दबदबा है। ऐसे में VinFast की एंट्री से प्रतिस्पर्धा और तेज़ होने की उम्मीद है। VinFast मौजूदा समय में दक्षिण एशिया के अन्य बाजारों में पहले से ही कई इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच रही है, जिनमें Evo, Feliz, Klara और Vero शामिल हैं। उम्मीद की जा रही है कि इनमें से कुछ मॉडल भारत में सबसे पहले लॉन्च किए जाएंगे।

कंपनी ने बताया कि वह भारत में अपने संभावित ग्राहकों और डीलर नेटवर्क से लगातार फीडबैक ले रही है। VinFast ने सितंबर में इंडिया में अपनी इलेक्ट्रिक कारें VF 6 और VF 7 लॉन्च की थीं। इस समय देश में कंपनी की लगभग 26 डीलरशिप हैं। VinFast ने इंडिया में करीब 2 बिलियन डॉलर (लगभग 16,000 करोड़ रुपये) निवेश करने की घोषणा की है, जिसमें से 500 मिलियन डॉलर तमिलनाडु के थूथुकुडी में प्लांट लगाने पर खर्च किए जा चुके हैं। कुल मिलाकर, VinFast का भारत में टू-व्हीलर सेगमेंट में आना इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को नई रफ्तार देने वाला साबित हो सकता है।

VinFast Limo Green इलेक्ट्रिक लग्ज़री की नई पहचान, बनेगी INDIA की जान

नई दिल्ली: वियतनाम की इलेक्ट्रिक कार कंपनी VinFast अब इंडियन सड़कों पर अपने नए “इलेक्ट्रिक धमाके” के साथ नजर आ गया है। कंपनी की नई Limo Green Electric MPV को भारत में पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह वही मॉडल है जिसने इस साल की शुरुआत में ग्लोबल मार्केट में डेब्यू किया था।

VinFast Limo Green एक 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV है, जो आकार में Toyota Innova HyCross के करीब है। इसकी लंबाई 4,740 mm, चौड़ाई 1,872 mm और ऊंचाई 1,728 mm है, जबकि व्हीलबेस 2,840 mm का है। यानी यह साइज में Kia Carens Clavis EV और BYD eMax 7 दोनों से बड़ी है। इसमें VinFast की फैमिली स्टाइलिंग साफ झलकती है। फ्रंट में ऊंचे सेट किए गए Daytime Running Lamps (DRL), बीच में VinFast लोगो और नीचे की ओर मेन हेडलाइट्स दी गई हैं।

इसके साथ बड़ा एयर वेंट, स्टाइलिश ब्लैक क्लैडिंग, और पीछे की तरफ C-शेप एलईडी टेललैंप्स इसे एक मॉडर्न प्रीमियम लुक देते हैं। केबिन में भी मॉडर्न टच बरकरार है — बड़ा सेंट्रल टचस्क्रीन, फ्लोटिंग सेंटर कंसोल, और रोटरी गियर सेलेक्टर। यहां पारंपरिक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर नहीं है, जिससे केबिन काफी क्लीन और फ्यूचरिस्टिक लगता है। दूसरी और तीसरी पंक्ति में बेंच सीट्स दी गई हैं, जिससे यह फैमिली और बिज़नेस दोनों के लिए परफेक्ट है।

इसमें 60 kWh की बड़ी बैटरी लगी है, जो 201 bhp की ताकत और 280 Nm का टॉर्क देती है। यह MPV 11 kW AC और 80 kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे सिर्फ 30 मिनट में 10% से 70% तक चार्ज हो जाती है। फुल चार्ज पर इसकी रेंज करीब 450 km (NEDC) बताई गई है।भारत में दिखी टेस्ट कार राइट-हैंड ड्राइव (RHD) वर्जन में थी, जबकि वियतनाम में इसका लेफ्ट-हैंड ड्राइव (LHD) वर्जन बिकता है। कंपनी भारत के लिए इसे लोकल मार्केट के हिसाब से तैयार कर रही है!

VinFast ने पकड़ी रफ़्तार: इंडिया के 24 शहरों में खोले डीलरशिप, VF 6 और VF 7 इलेक्ट्रिक SUVs को ग्राहकों के पास लाए

गुरुग्राम: वियतनाम की ग्लोबल इलेक्ट्रिक कार कंपनी VinFast अब इंडियन मार्केट में तेज़ी से आगे बढ़ रही है! कंपनी ने घोषणा की है कि भारत के बड़े शहरों में अब उनके 24 डीलरशिप काम कर रहे हैं। VinFast का बड़ा टारगेट है—इस साल के अंत (दिसंबर 2025) तक पूरे देश में 35 डीलरशिप खोलने हैं, और 24 शोरूम का खुल जाना इस दिशा में एक बड़ी छलांग है।

VinFast India के सीईओ तपन घोष ने कहा, “इंडिया का इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए उत्साह हमें और प्रेरित करता है। इतनी तेज़ी से शोरूम खोलना इंडियन मार्केट के प्रति हमारी लंबी प्रतिबद्धता को दिखाता है। हम सिर्फ़ गाड़ियाँ नहीं बेच रहे, बल्कि ग्राहकों को स्थिरता और इनोवेशन पर आधारित एक शानदार यात्रा देना चाहते हैं।”

गाड़ियाँ और सुविधाएँ:

देखें नई गाड़ियाँ: ग्राहक अब हाल ही में लॉन्च हुई उनकी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUVs—VF 6 और VF 7—को इन शोरूम्स में नज़दीक से देख सकते हैं।
प्रीमियम एक्सपीरियंस: हर शोरूम विनफास्ट के इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है, ताकि कस्टमर्स को एकदम स्मूथ और ट्रांसपेरेंट खरीदारी का अनुभव मिल सके।
किन शहरों में खुले: ये 24 शोरूम दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद, अहमदाबाद, पुणे, जयपुर, कोच्चि और कई अन्य बड़े शहरों में खुल चुके हैं।

सिर्फ़ कार नहीं, पूरा इकोसिस्टम:

VinFast सिर्फ कार बेचकर नहीं रुक रही है। उन्होंने चार्जिंग और सर्विस के लिए एक मजबूत नेटवर्क बनाने के लिए RoadGrid, myTVS, Castrol India और Global Assure जैसी कंपनियों के साथ बड़ी पार्टनरशिप की है, ताकि ग्राहकों को सर्विस की चिंता न हो।

मेक इन इंडिया का दम:

VinFast तमिलनाडु के थूथुकुडी में एक 400 एकड़ का बड़ा कारखाना भी लगा रही है। पहले फेज़ में यहाँ VF 6 और VF 7 को असेंबल किया जाएगा, जिसकी शुरुआती क्षमता 50,000 गाड़ियाँ हर साल होगी (इसे 1,50,000 तक बढ़ाया जा सकता है)। यह कारखाना तमिलनाडु में हज़ारों नई नौकरियाँ भी पैदा करेगा।

VinFast ELECTRIC SUV ने मारी एंट्री, VF6 और VF7 की इंडिया में डिलीवरी शुरू

नई दिल्ली: वियतनाम की ऑटो कंपनी VinFast ने अपने पहले दो इलेक्ट्रिक SUV मॉडल, VF6 और VF7, की डिलीवरी भारत में आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। सितंबर 2025 में लॉन्च के बाद, अब कंपनी ने शुरुआती डिलीवरी कोच्चि, जयपुर और अन्य शहरों में शुरू की है।

VinFast VF6 छोटी, लेकिन दमदार इलेक्ट्रिक SUV है। यह एक चार्ज में लंबा सफर तय कर सकती है। यह 59.6 kWh की बैटरी और फ्रंट-व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस है। यह SUV दो वेरिएंट्स, Earth और Wind, में आती है। Earth वेरिएंट 174.3 हॉर्सपावर की पावर, 250 Nm टॉर्क और एक चार्ज में 468 किलोमीटर की रेंज देती है, जो लंबी दूरी के लिए बेहतरीन है। Wind वेरिएंट 201 हॉर्सपावर, 310 Nm टॉर्क और 463 किलोमीटर की रेंज के यह तेज़ और फुर्तीली ड्राइविंग का दूसरा नाम है।

VinFast VF6 में ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इसे स्टाइलिश और आरामदायक बनाते हैं।
इसमें रात में तेज और साफ रोशनी देने वाले LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स है। चाबी निकाले बिना ही कार खोल सकते हैं। ग्लास रूफ कार को प्रीमियम लुक देता है। रिवर्स लिंक्ड ORVMs से गाड़ी पीछे करने पर शीशे अपने आप नीचे झुक जाते हैं ताकि पार्किंग आसान हो। क्रूज़ कंट्रोल, से लंबी दूरी पर एक तय स्पीड पर बिना एक्सेलेरेटर दबाए कार चलती रहती है। सुरक्षा के लिए भी इसमें 7 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा ABS, EBD और TCS जैसे सिस्टम दिए गए हैं जो ब्रेकिंग और गाड़ी की पकड़ को और बेहतर बनाते हैं।

VinFast VF7 एक बड़ी और स्टाइलिश इलेक्ट्रिक SUV है, जो ज्यादा बैटरी और ज्यादा ताकत के साथ आती है। इसमें दो बैटरी विकल्प हैं, 59.6 kWh और 70.8 kWh। VF7 Earth वेरिएंट में पावर 201 हॉर्सपावर और टॉर्क 310 Nm है। VF7 Sky / Sky Infinity वेरिएंट में बड़ी 70.8 kWh बैटरी लगी है और AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सिस्टम है, जो 348 Nm से लेकर 500 Nm तक टॉर्क देता है।VF7 पावर, लग्जरी और स्मार्ट टेक्नोलॉजी का पूरा पैकेज है। VinFast VF6 की कीमत ₹16.49 लाख से शुरू होती है। VF7 की कीमत 20.89 लाख रुपये से होती है।