EICMA में TVS ने AR वाले ‘भविष्य का हेलमेट’ से उठाया परदा, अब रास्ता नहीं भटकेंगे आप

मिलान/नई दिल्ली: TVS Motor Company ने एक बार फिर भविष्य की सवारी को हकीकत में बदल दिया है! कंपनी ने स्विट्ज़रलैंड की डीप-टेक स्टार्टअप कंपनी Aegis Rider के साथ साझेदारी कर EICMA 2025 में दुनिया के सामने स्पेशल एंकरड हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD) एआर हेलमेट पेश किया है, जिसने दोपहिया सुरक्षा और स्मार्ट राइडिंग के मायने ही बदल दिए।

यह “Aegis Rider Vision Helmet” ऐसा इनोवेशन है, जो सवार की नजर सड़क से हटाए बिना सभी जरूरी जानकारियां उसकी आंखों के सामने लाता है। इस हेलमेट में लगी Augmented Reality (AR) और Spatial Anchoring Technology रियल टाइम में नेविगेशन, कॉल, मैसेज अलर्ट और वार्निंग दिखाती है — वो भी बिना किसी डिस्ट्रैक्शन के।

TVS RTR 310 पर लाइव डेमो देखकर दर्शक दंग रह गए, क्योंकि यह हेलमेट अब सिर्फ प्रोटेक्शन नहीं बल्कि “इंटेलिजेंट को-पायलट” बन चुका है। इसमें लगा OLED प्रोजेक्टर, मैग्नेटिक बाइनोक्युलर ग्लास, और क्वालकॉम प्रोसेसर इसे एक मिनी कंप्यूटर में बदल देता है। 7,000mAh बैटरी चार घंटे तक लगातार चलेगी, और इनबिल्ट 5MP कैमरा हर राइड को एक्शन मूड में रिकॉर्ड करेगा। हेलमेट ECE 22.06 और DOT जैसे इंटरनेशनल सेफ्टी स्टैंडर्ड्स पर खरा उतरता है ।

Aegis Rider के फाउंडर और सीईओ साइमन हेकर ने बताया, “हमने पाँच साल में वो तकनीक विकसित की है जो जानकारी को सड़क पर ‘स्पेस में एंकर’ करती है। अब राइडर बिना नीचे देखे, स्पीड, आरपीएम, ईंधन स्तर और टर्न सिग्नल्स जैसी जानकारियां सीधा देख सकेगा।”

EICMA के TVS Connect Zone में यह हेलमेट TVS के कनेक्टेड इकोसिस्टम का हिस्सा है, जिसमें TVS X जैसे गूगल एंड्रॉयड इंटीग्रेटेड ई-स्कूटर और स्मार्टवॉच कनेक्टेड सर्विसेज भी शामिल हैं। कंपनी की यह साझेदारी TVS के उस विज़न को मजबूत करती है जिसमें वह “स्मार्ट, सेफ और सस्टेनेबल मोबिलिटी” के जरिए दुनिया की सवारी को नई दिशा देना चाहती है। TVS और Aegis मिलकर V2X कनेक्टिविटी, क्लाउड-बेस्ड राइड एनालिटिक्स और एआई ड्राइविंग असिस्ट जैसी सुविधाएँ भी लाने वाले हैं, जिससे बाइक चलाना सिर्फ रोमांच नहीं, बल्कि तकनीक से भरपूर अनुभव बन जाए।