60 मिनट में फुल चार्ज, 7000mAh बैटरी : Vivo V70 FE की इंडिया में धांसू एंट्री

नई दिल्ली: Vivo ने 2 अप्रैल को अपना नया स्मार्टफोन Vivo V70 FE लॉन्च किया। लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इस फोन के कई अहम फीचर्स का खुलासा कर दिया है। यह डिवाइस दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिस्प्ले के साथ आएगा। Vivo V70 FE को गुरुवार की दोपहर 12 बजे लॉन्च किया गया। इस लॉन्च इवेंट को यूजर्स YouTube पर Vivo India के ऑफिशियल चैनल पर लाइव देखा।

यह स्मार्टफोन 6.83 इंच की बड़ी OLED डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट मिलेगा। हाई ब्राइटनेस मोड में 1,900 निट्स तक की ब्राइटनेस दी जाएगी, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी। ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें ड्यूल स्पीकर्स और “Gaming HyperSense Audio” फीचर मिलेगा।

Vivo V70 FE में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) के साथ दिया जाएगा, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस होगा। सेल्फी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का Eye AF ग्रुप सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही फोन में AI Photography Suite दिया जाएगा, जिसमें AI Magic Weather, AI Magic Landscape और AI Four-Season Portrait जैसे फीचर्स शामिल होंगे। कंपनी का दावा है कि यह फोन अंडरवॉटर फोटोग्राफी को भी सपोर्ट करेगा। इसमें MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर दिया जा सकता है, साथ ही 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।

Vivo V70 FE में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी का दावा है कि यह फोन 0 से 100 प्रतिशत तक सिर्फ 60 मिनट में चार्ज हो सकता है और पूरे दिन का बैकअप देगा। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग के साथ पानी और धूल से सुरक्षा मिलेगी। यह स्मार्टफोन Monsoon Blue और Northern Lights Purple जैसे कलर ऑप्शन्स में आएगा। इसके साथ “Darkness Glow” टेक्नोलॉजी भी दी जाएगी, जिसमें फोन का बैक पैनल अंधेरे में हल्की रोशनी देता है। Vivo का Vivo V70 FE दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और एडवांस फीचर्स के साथ मिड-प्रिमियम सेगमेंट में बड़ा मुकाबला देने के लिए तैयार नजर आ रहा है।

200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी: INDIA में जल्द ही धूम मचाएगा Vivo V70 FE

नई दिल्ली: स्मार्टफोन Vivo V70 FE ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है। अब इसके जल्द ही इंडिया में धूम मचाने की उम्मीद है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 200MP कैमरा और दमदार 7000mAh बैटरी है, जो इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक पावरफुल ऑप्शन बनाता है। कंपनी इस डिवाइस को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए लेकर आ रही है, जो कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं।

Vivo V70 FE को 30,000 से 40,000 रुपये की प्राइस रेंज में पेश किए जाने की संभावना है। “Fan Edition” FE मॉडल को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यूजर्स को फ्लैगशिप जैसा अनुभव मिले, लेकिन बजट ज्यादा न खर्च करना पड़े।
इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिससे स्क्रॉलिंग, वीडियो देखने और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद हो जाता है। फोन का लुक भी काफी प्रीमियम है। यह Mass Purple, Ocean Blue और Titanium Silver जैसे स्टाइलिश कलर ऑप्शन में आ सकता है। इसमें ग्लोइंग रियर पैनल दिया गया है, जो इसे भीड़ में अलग पहचान देता है।

यह फोन MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर से लैस है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यूजर्स को बेहतर स्पीड और बैटरी एफिशिएंसी दोनों मिलेंगी। यह फोन 8GB और 12GB RAM के साथ आएगा और स्टोरेज 512GB तक मिल सकती है, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग आसान हो जाएगी।

कैमरा इस फोन का सबसे बड़ा हाईलाइट है। इसमें 200MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो हाई-क्वालिटी फोटो और डिटेल्ड इमेज कैप्चर करने में सक्षम होगा। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा, जिससे सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का अनुभव भी बेहतर होगा। यह फोन खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स और फोटोग्राफी पसंद करने वालों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

Vivo V70 FE में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो भारी इस्तेमाल के बावजूद पूरे दिन आराम से चल सकती है। साथ ही इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाएगा और लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकेगा।
यह फोन Android 16 आधारित OriginOS पर चलेगा। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 5G कनेक्टिविटी और IP68/IP69 रेटिंग जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित रखेंगी।

2 अप्रैल को लॉन्च होगा vivo V70 FE, फ्लैगशिप-लेवल कैमरा और प्रीमियम डिज़ाइन पर फोकस

नई दिल्ली: vivo India ने अपने नए स्मार्टफोन vivo V70 FE के लॉन्च की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। कंपनी इस डिवाइस को 2 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे एक खास इवेंट में पेश करेगी।

vivo के मुताबिक, V70 FE को खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो स्मार्टफोन फोटोग्राफी में बेहतरीन क्वालिटी और हर डिटेल को स्पष्ट रूप से कैप्चर करने को प्राथमिकता देते हैं। यह स्मार्टफोन फ्लैगशिप-लेवल इमेजिंग क्षमताओं के साथ आएगा, जो इसे अपने सेगमेंट में अलग पहचान दिला सकता है।

डिज़ाइन के मामले में भी vivo V70 FE एक अनोखा और प्रीमियम अप्रोच पेश करेगा। कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस स्टाइल और इनोवेशन का संतुलन बनाते हुए यूज़र्स को एक नया विज़ुअल अनुभव देगा। परफॉर्मेंस के लिहाज़ से, यह स्मार्टफोन OriginOS 6 पर आधारित होगा, जो स्मूथ और तेज़ यूज़र एक्सपीरियंस देने के लिए जाना जाता है। साथ ही, पूरे दिन की भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए इसे ऑप्टिमाइज़ किया गया है, जिससे यूज़र्स को मल्टीटास्किंग और रोज़मर्रा के इस्तेमाल में आसानी मिलेगी।

कंपनी ने फिलहाल इसके स्पेसिफिकेशन और कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन टीज़र से साफ है कि vivo इस डिवाइस के जरिए कैमरा और डिज़ाइन सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाने की तैयारी में है। अब सभी की नज़रें 2 अप्रैल के लॉन्च इवेंट पर टिकी हैं, जहां vivo V70 FE के फीचर्स, कीमत और उपलब्धता से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आएगी।

मज़बूत बैटरी और दमदार ड्यूरेबिलिटी के साथ vivo Y21 5G और Y11 5G लॉन्च

नई दिल्ली: vivo ने इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में अपनी Y सीरीज़ को और मजबूत करते हुए दो नए 5G स्मार्टफोन vivo Y21 5G और vivo Y11 5G लॉन्च किए हैं। ये स्मार्टफोन खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं, जिन्हें रोज़मर्रा के उपयोग के लिए लंबी बैटरी लाइफ, मज़बूत बिल्ड क्वालिटी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस की ज़रूरत होती है।

कंपनी के मुताबिक, दोनों डिवाइस 6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ आते हैं, जो एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन का बैकअप देती है। यूज़र इन फोनों पर लंबे समय तक वीडियो देख सकते हैं, म्यूज़िक सुन सकते हैं और सोशल मीडिया का इस्तेमाल बिना रुकावट के कर सकते हैं। इसके अलावा, बैटरी की लाइफ को बढ़ाने के लिए स्मार्ट पावर मैनेजमेंट फीचर्स भी दिए गए हैं। चार्जिंग के लिहाज़ से, vivo Y21 5G में 44W फास्ट चार्जिंग मिलती है, जबकि Y11 5G 15W चार्जिंग सपोर्ट करता है।

ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी ये स्मार्टफोन खास हैं। दोनों डिवाइस IP65 रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस के साथ आते हैं, जिससे ये धूल, पानी की छींटों और हल्के झटकों से सुरक्षित रहते हैं। SGS सर्टिफिकेशन इन्हें रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए और भरोसेमंद बनाता है। डिस्प्ले की बात करें तो, दोनों स्मार्टफोन में 6.74 इंच का HD+ स्क्रीन दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ विज़ुअल अनुभव देता है। 1200 निट्स तक की ब्राइटनेस के कारण तेज़ धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है। साथ ही, TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन आंखों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

परफॉर्मेंस के लिए, दोनों डिवाइस MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस हैं, जो रोज़मर्रा के काम और मल्टीटास्किंग के लिए पर्याप्त है। ये स्मार्टफोन 5G + 5G डुअल सिम सपोर्ट के साथ आते हैं, जिससे बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है। कैमरा सेटअप में vivo Y21 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जबकि vivo Y11 5G में 13MP का रियर कैमरा मिलता है। दोनों में 5MP का फ्रंट कैमरा है, जो वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए उपयोगी है। कैमरा में नाइट, पोर्ट्रेट और टाइम-लैप्स जैसे कई मोड्स दिए गए हैं।

सॉफ्टवेयर के स्तर पर ये स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलते हैं। इनमें Google का ‘Circle to Search’ और AI आधारित फीचर्स जैसे AI Photo Enhance और AI Documents भी शामिल हैं, जो यूज़र अनुभव को और बेहतर बनाते हैं।कीमत की बात करें तो vivo Y21 5G की शुरुआती कीमत ₹18,999 है, जबकि vivo Y11 5G ₹14,999 से शुरू होता है। ये दोनों स्मार्टफोन vivo की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं। लॉन्च ऑफर्स के तहत ग्राहकों को कैशबैक, आसान फाइनेंस विकल्प और Reliance Jio के साथ OTT बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि दोनों स्मार्टफोन भारत में ही निर्मित किए गए हैं, जो कंपनी की ‘मेक इन इंडिया’ पहल और भारतीय उपभोक्ताओं के लिए लोकल मैन्युफैक्चरिंग पर उसके फोकस को दर्शाता है।

18999 रुपये में 7200mAh बैटरी वाला तूफानी फोन vivo T5x 5G लॉन्च

नई दिल्ली: vivo ने इंडियन मार्केट में अपना नया दमदार स्मार्टफोन vivo T5x 5G लॉन्च कर दिया है। सबसे बड़ी खासियत इसकी 7200mAh की जबरदस्त बैटरी और MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर है, जो इसे अपने सेगमेंट का सबसे पावरफुल फोन बनाता है। कीमत 18,999 से शुरू होती है। 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। यह फोन 24 मार्च 2026 से Flipkart, vivo India ई-स्टोर और रिटेल दुकानों पर उपलब्ध है।

यह स्मार्टफोन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो लंबे समय तक बैटरी, तेज परफॉर्मेंस और स्मूद एक्सपीरियंस चाहते हैं। vivo T5x 5G में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो आम फोन के मुकाबले काफी ज्यादा है। कंपनी के मुताबिक, यह फोन एक बार चार्ज करने पर लंबा बैकअप देता है और जरूरत पड़ने पर रिवर्स चार्जिंग के जरिए दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकता है। 44W FlashCharge की मदद से यह फोन करीब 43 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है।

इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बना है। इसमें 6.76 इंच की FHD+ स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। 1200 निट्स की ब्राइटनेस के कारण धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। इसमें 50MP का AI मेन कैमरा दिया गया है । 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जिससे सेल्फी और विडियो कॉलिंग शानदार होती है। इसमें AI फीचर्स जैसे AI Erase और Super Night Mode भी दिए गए हैं, जिससे फोटो और विडियो क्वालिटी बेहतर होती है।

फोन Cyber Green और Star Silver जैसे कलर्स में आता है। बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन पतला (करीब 8.39mm) और हल्का (219 ग्राम) है, जिससे पकड़ने में आसान रहता है। गेमिंग के शौकीनों के लिए इसमें खास फीचर्स दिए गए हैं, जैसे Monster Mode, HyperSense Audio और 4D वाइब्रेशन। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स भी हैं, जो 400% तक वॉल्यूम बढ़ाने की क्षमता रखते हैं। यह फोन OriginOS 6 पर चलता है, जिसमें AI आधारित कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। साथ ही कंपनी 2 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट भी दे रही है।

7200mAh की महा-बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती के साथ vivo Y51 Pro 5G लॉन्च

नई दिल्ली: स्मार्टफोन जगत की दिग्गज कंपनी vivo India ने अपनी लोकप्रिय Y सीरीज़ का विस्तार करते हुए नया vivo Y51 Pro 5G आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए एक ‘पावरहाउस’ के रूप में पेश किया गया है जो बैटरी खत्म होने की चिंता के बिना दिनभर काम और मनोरंजन करना चाहते हैं। 7200 mAh की विशाल बैटरी और MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर के साथ, यह फोन न केवल लंबे समय तक चलता है, बल्कि परफॉर्मेंस के मामले में भी काफी दमदार है।

बैटरी और चार्जिंग: एक बार चार्ज करें, दिनों तक चलाएं

vivo Y51 Pro 5G की सबसे बड़ी खूबी इसकी 7200 mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 23 घंटे से ज्यादा का वीडियो स्ट्रीमिंग और 95 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक दे सकती है। इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 44W FlashCharge का सपोर्ट दिया गया है।
खास बात: इसमें vivo का विशेष ‘बैटरी हेल्थ एल्गोरिदम’ इस्तेमाल किया गया है, जो बैटरी की उम्र बढ़ाता है। कंपनी इस पर 6 साल की बैटरी हेल्थ का भरोसा दे रही है, जो इंडस्ट्री में एक बड़ा कदम है।

परफॉर्मेंस और गेमिंग: सुपरफास्ट अनुभव

फोन के अंदर MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट लगा है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। AnTuTu पर इसने 920,000 से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है।
RAM/Storage: इसमें 8GB फिजिकल RAM है, जिसे Extended RAM फीचर के जरिए और 8GB तक बढ़ाया जा सकता है।
गेमिंग: यह स्मार्टफोन 60 FPS पर लगातार 3 घंटे तक स्मूद गेमप्ले देने में सक्षम है, वह भी बिना गर्म हुए।

टिकाऊपन: हर मौसम के लिए तैयार

vivo Y51 Pro 5G को ‘रफ एंड टफ’ इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिसका मतलब है कि यह पानी की गहराई और हाई-प्रेशर वॉटर जेट, दोनों को झेल सकता है। इसके अलावा, इसे SGS 5-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस मार्क मिला है, यानी 1.7 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी यह सुरक्षित रह सकता है।

कैमरा और डिस्प्ले: प्रीमियम विजुअल्स

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP HD Wide-angle मुख्य कैमरा है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। अंडरवाटर फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह फोन 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक फोटो खींचने की सुविधा देता है। डिस्प्ले की बात करें तो, इसमें 17.14 cm (6.75-इंच) की 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन है, जिसकी ब्राइटनेस 1250 nits तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी सब कुछ साफ नजर आता है।

कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता

यह फोन दो शानदार रंगों— Festive Red और Noble Gold में उपलब्ध होगा। vivo Y51 Pro 5G के वेरिएंट्स और कीमतें नीचे दी गई हैं:

वेरिएंटकीमत (INR)
8GB + 128GB₹24,999
8GB + 256GB₹27,999

लॉन्च ऑफर्स:

16 मार्च तक खरीदने पर ₹2500 तक का कैशबैक।
10 महीने तक की Zero Down Payment सुविधा।
Jio यूजर्स के लिए 6 महीने तक 10 OTT ऐप्स का फ्री एक्सेस।
स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन और एक्सटेंडेड वारंटी पर भारी डिस्काउंट।

vivo India की चीफ़ कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस ऑफ़िसर गीताज चन्नाना ने कहा कि vivo Y51 Pro 5G को उन लोगों की जरूरतों को समझकर बनाया गया है जो स्मार्टफोन पर बहुत ज्यादा निर्भर हैं। यह फोन गर्व से Greater Noida फैसिलिटी में ‘Made in India’ पहल के तहत बनाया गया है।

INDIA में Vivo T5x 5G 17 मार्च को लॉन्च, 7200mAh की दमदार बैटरी बनेगी ताकत

नई दिल्ली: Vivo का नया स्मार्टफोन Vivo T5x 5G इंडिया में 17 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक इस फोन की सबसे बड़ी खासियत 7200mAh की बड़ी बैटरी और MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर होगी। माना जा रहा है कि इसकी कीमत 25 हजार रुपये से कम रह सकती है। यह फोन पिछले साल आए Vivo T4x का अगला मॉडल होगा।

कंपनी की T-Series आमतौर पर दमदार परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी वाले फोन के लिए जानी जाती है, और Vivo T5x 5G में भी इसी पर फोकस किया गया है। इस फोन का डिजाइन कंपनी की प्रीमियम Vivo V70 Series से मिलता-जुलता बताया जा रहा है। टीज़र तस्वीरों में इसका कैमरा मॉड्यूल और पीछे का साफ-सुथरा डिजाइन काफी प्रीमियम लुक देता है, जबकि यह मिड-रेंज सेगमेंट का फोन होगा।

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7200mAh बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी हो सकती है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह फोन गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और भारी इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। सामान्य इस्तेमाल में यह फोन लगभग दो दिन तक बैटरी बैकअप दे सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट दिया जाएगा, जिसे कंपनी तेज और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया गया नया प्रोसेसर बता रही है। फोन OriginOS 6 पर चलेगा, जो Android 16 पर आधारित होगा। Vivo T5x 5G को IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की पुष्टि हुई है, जिसका मतलब है कि यह धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा।

माना जा रहा है कि Vivo T5x 5G खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो लंबी बैटरी लाइफ, दमदार परफॉर्मेंस और मजबूत डिजाइन वाला फोन चाहते हैं। फोन की कीमत को लेकर संकेत मिले हैं कि यह 23,000 रुपये से कम हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह पिछले मॉडल Vivo T4x (जिसकी लॉन्च कीमत 13,999 रुपये थी) से महंगा जरूर होगा, लेकिन नए फीचर्स को देखते हुए इसे सही कीमत माना जा सकता है।

MWC 2026 में दिखा Vivo X300 Max: लॉन्चिंग की तैयारी तेज, 7000mAh बैटरी, Zeiss कैमरे और Android 16 से लैस

नई दिल्ली: टेक कंपनी Vivo का नया स्मार्टफोन Vivo X300 Max हाल ही में स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित दुनिया के बड़े टेक इवेंट Mobile World Congress 2026 में देखा गया है। यह फोन जल्द लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Zeiss कैमरा सिस्टम, नया Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम, लगभग 7000mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग जैसे हाई-एंड फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

Vivo X300 Max के पीछे एक बड़ा कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलता है, जिस पर Zeiss की ब्रांडिंग साफ नजर आती है। लीक तस्वीरों के मुताबिक कैमरा सेटअप थोड़ा अलग तरीके से डिजाइन किया गया है। इसमें दो कैमरे Zeiss लोगो के दोनों तरफ लगे दिखाई देते हैं, जबकि एक कैमरा उसके ऊपर की तरफ लगाया गया है। फोन में कम से कम तीन कैमरों वाला कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इसमें एक चौथा कैमरा सेंसर भी जोड़ सकती है, जिससे फोटोग्राफी और ज्यादा एडवांस हो सकती है।

Vivo के इस फोन का मॉडल नंबर हाल ही में चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया था। इस लिस्टिंग से संकेत मिला है कि फोन में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। बड़ी बैटरी होने के बावजूद यह फोन काफी कम समय में चार्ज हो सकेगा।
Vivo X300 Max स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर पर काम कर सकता है, जिसे हाई-परफॉर्मेंस फ्लैगशिप चिपसेट माना जा रहा है। फोन में नया Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने की उम्मीद है, जिससे यूजर्स को लेटेस्ट फीचर्स और बेहतर सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिल सकता है।

Vivo के सीनियर एग्जीक्यूटिव Han Bo Xiao ने भी इशारा दिया है कि कंपनी अपने आने वाले स्मार्टफोन्स में एक नया AI-पावर्ड इमेजिंग सिस्टम लाने की तैयारी कर रही है। इस तकनीक का मकसद फोटोग्राफी और विडियो रिकॉर्डिंग को आसान और स्मार्ट बनाना है। फोन खुद ही सीन को पहचानकर बेहतर फोटो और विडियो कैप्चर करने में मदद कर सकेगा। यह सिस्टम Dimensity 9500 चिपसेट और Vivo के Vivo V3+ Imaging Chip के साथ मिलकर काम करेगा, जिससे कैमरा परफॉर्मेंस और इमेज प्रोसेसिंग काफी बेहतर हो सकती है।

ZEISS के जादू के साथ Photography King की वापसी: vivo V70 और V70 Elite की सेल शुरू

नई दिल्ली: स्मार्टफोन फोटोग्राफी में अपनी धाक जमाने वाली vivo ने अपनी अब तक की सबसे एडवांस V-सीरीज vivo V70 और V70 Elite की सेल का बिगुल फूंक दिया है। अगर आप एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो दिखने में ‘सुपर मॉडल’ हो और काम में ‘सुपर कंप्यूटर’, तो आपकी तलाश यहाँ खत्म हो सकती है। यह स्मार्टफोन सीरीज़ आज से Flipkart, Amazon, vivo की ऑफिशियल वेबसाइट और सभी प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

कैमरा: जब ZEISS और AI मिल जाएं

vivo और ZEISS की पार्टनरशिप ने इस बार कमाल कर दिया है। दोनों ही मॉडल्स में को-इंजीनियर्ड इमेजिंग सिस्टम दिया गया है।
Main कैमरा: 50MP ZEISS OIS कैमरा।
Telephoto: 50MP ZEISS नाइट टेलीफोटो कैमरा।
AI का तड़का: भारत के लिए खास AI होली पोर्ट्रेट फीचर दिया गया है, जो त्योहारों की मस्ती में आपकी स्किन टोन को एकदम नेचुरल रखता है। इसके अलावा ‘AI मैजिक वेदर’ और ‘AI फ्लोरल ब्लेसिंग’ जैसे फीचर्स आपकी तस्वीरों को बिना किसी एडिटिंग ऐप के ‘इंस्टाग्राम रेडी’ बना देते हैं।

परफॉरमेंस: रफ़्तार का नया नाम

V70 Elite: इसमें फ्लैगशिप लेवल का Snapdragon® 8s Gen 3 प्रोसेसर लगा है, जो भारी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बना है।
V70: यह Snapdragon 7 Gen 4 पर चलता है, जो रोजमर्रा के कामों में आपको स्मूथ एक्सपीरियंस देगा।
सॉफ्टवेयर: दोनों फोन OriginOS 6 पर चलते हैं और vivo ने 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है, यानी आपका फोन लंबे समय तक जवान रहेगा।

    कीमत और वेरिएंट

    मॉडलवेरिएंटकीमत (टैक्स सहित)कलर विकल्प
    vivo V708GB + 256GB₹45,999Passion Red, Lemon Yellow
    vivo V7012GB + 256GB₹49,999Passion Red, Lemon Yellow
    V70 Elite8GB + 256GB₹51,999Red, Sand Beige, Black
    V70 Elite12GB + 256GB₹56,999Red, Sand Beige, Black
    V70 Elite12GB + 512GB₹61,999Red, Sand Beige, Black

    धमाकेदार लॉन्च ऑफर्स: कहाँ से खरीदें

    रिटेल स्टोर्स (Mainline) पर ऑफर्स:
    कैशबैक: SBI, Kotak, IDFC और अन्य कार्ड्स पर 10% तक इंस्टेंट कैशबैक।
    अपग्रेड बोनस: पुराने फोन के बदले 10% तक का एक्सचेंज बोनस।
    फाइनेंस: 18 महीने तक ज़ीरो डाउनपेमेंट की सुविधा।
    बायबैक: मात्र ₹499 में 70% पक्का बायबैक गारंटी।
    ऑनलाइन (Flipkart/Amazon/vivo.com) पर ऑफर्स:
    डिस्काउंट: HDFC और Axis बैंक कार्ड पर 10% तक की तत्काल छूट।
    वारंटी: 1 साल की अतिरिक्त फ्री एक्सटेंडेड वारंटी।
    EMI: 18 महीने तक की No Cost EMI।
    बंडल डील: सेल के दौरान vivo TWS 3e मात्र ₹1499 में पा सकते हैं।

    7200mAh की बैटरी संग Vivo Y31d लॉन्च, दो दिन तक चलेगा फोन

    नई दिल्ली: चीन की स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने अपनी Y-सीरीज़ का नया फोन Vivo Y31d लॉन्च कर दिया है। यह फोन फिलहाल कंबोडिया और वियतनाम की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इसकी कीमत का अभी ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इसके फीचर्स इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाते हैं।

    सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,200mAh की विशाल बैटरी है, जो लगभग दो दिन तक का बैकअप देने का दावा करती है। कंपनी के मुताबिक, यह फोन 13 घंटे से ज्यादा MOBA गेमिंग, 14 घंटे से ज्यादा नेविगेशन और करीब 45 घंटे लगातार वीडियो प्लेबैक दे सकता है। इसके साथ 44W FlashCharge सपोर्ट मिलता है, जो बैटरी को 1% से 50% तक सिर्फ 43 मिनट में चार्ज कर सकता है। गेमिंग के दौरान हीट कम रखने के लिए इसमें Bypass Charging फीचर भी दिया गया है।

    फोन Glow White और Starlight Grey रंगों में आता है। इसका बॉडी प्लास्टिक कंपोजिट से बना है, जबकि कैमरा मॉड्यूल मेटल का है। फोन को IP69+ रेटिंग मिली है। यह पानी की तेज धार, बारिश और 1.5 मीटर तक 30 मिनट पानी में रहने पर भी सुरक्षित रह सकता है। Vivo Y31d में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1570 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,250 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

    फोन में Snapdragon 6s 4G Gen 2 प्रोसेसर है, जो केवल 4G नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसमें 6GB या 8GB RAM और 128GB या 256GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ आता है। कैमरे की बात करें तो पीछे 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर है, जबकि फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल सिम, Wi-Fi, Bluetooth 5.1 और USB 2.0 पोर्ट मिलता है, लेकिन NFC और 3.5mm हेडफोन जैक नहीं है। कुल मिलाकर, Vivo Y31d बड़ी बैटरी, मजबूत बिल्ड और 120Hz डिस्प्ले के साथ उन यूज़र्स के लिए लॉन्च किया गया है, जो लंबा बैकअप और टिकाऊ स्मार्टफोन चाहते हैं।