Vivo OriginOS 6 : AI के नए अंदाज़ संग फोन चलेगा फटाफट, बनेगा आपका दोस्त

नई दिल्ली: Vivo ने अपने X200 Pro और iQOO 13 स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए OriginOS 6 प्रिव्यू प्रोग्राम की शुरुआत कर दी है। यह प्रोग्राम यूज़र्स को नए ऑपरेटिंग सिस्टम के फीचर्स आधिकारिक रिलीज़ से पहले एक्सपीरियंस करने का मौका देता है। Vivo का कहना है कि Vivo का OriginOS 6 अपडेट सिर्फ़ दिखावट बदलने या नए फीचर्स जोड़ने तक सीमित नहीं है। यह ऐप्स खोलने, मल्टीटास्किंग, नोटिफिकेशन मैनेज करने, गेम या विडियो देखने को स्मूद, तेज़ और स्मार्ट बनाता है। AI से लैस फीचर्स यूज़र के व्यवहार को समझकर फोन को उनके अनुसार एडजस्ट करते हैं।

Vivo ने अपने OriginOS 6 को पूरी तरह से रीफ्रेश किया है। फोन का इंटरफ़ेस नया और आधुनिक दिखता है। यूज़र अब अपने फोन को ज़्यादा गहराई से कस्टमाइज़ कर सकते हैं – जैसे होम स्क्रीन, विजेट, नोटिफिकेशन और अन्य फीचर्स। इसका मकसद सिर्फ़ नए फीचर्स देना नहीं है, बल्कि रोज़मर्रा के इस्तेमाल में स्मार्टफोन का परफॉर्मेंस और अनुभव बेहतर बनाना है। जो यूज़र्स चाहें, वे अपने स्मार्टफोन पर प्रिव्यू प्रोग्राम का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। चुनिंदा यूज़र्स को नई OS का जल्दी एक्सेस मिलेगा। Vivo उनसे फीडबैक और उपयोग अनुभव जानना चाहता है। यह फीडबैक आगामी पब्लिक रिलीज़ से पहले OS को और बेहतर बनाने में मदद करेगा।

अगर आप OriginOS 6 प्रिव्यू प्रोग्राम में भाग लेना चाहते हैं तो अपने फोन में Settings > System Update खोलें। ऊपर दाईं ओर 3 Dot Menu पर टैप करें। Version Trial > Closed Beta Sign-Up > View Details चुनें। रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें। फॉर्म रिव्यू होने के बाद योग्य यूज़र्स को आगे की जानकारी और स्टेप्स के लिए सूचित किया जाएगा। प्रिव्यू प्रोग्राम 29 सितंबर 2025 से शुरू हो गया है। स्लॉट सीमित हैं, इसलिए जल्दी रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है।Vivo X200 Pro और iQOO 13 यूज़र्स इस प्रोग्राम के माध्यम से एक्सक्लूसिव तौर पर नई तकनीक ट्राय कर पाएंगे। कंपनी को सीधे यूज़र फीडबैक मिलेगा, जिससे OS के अंतिम वर्ज़न में यूज़र-फ्रेंडली सुधार किए जा सकेंगे।

Vivo OriginOS 6 : AI के नए अंदाज़ संग फोन चलेगा फटाफट, बनेगा आपका दोस्त

नई दिल्ली: Vivo ने अपने X200 Pro और iQOO 13 स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए OriginOS 6 प्रिव्यू प्रोग्राम की शुरुआत कर दी है। यह प्रोग्राम यूज़र्स को नए ऑपरेटिंग सिस्टम के फीचर्स आधिकारिक रिलीज़ से पहले एक्सपीरियंस करने का मौका देता है। Vivo का कहना है कि Vivo का OriginOS 6 अपडेट सिर्फ़ दिखावट बदलने या नए फीचर्स जोड़ने तक सीमित नहीं है। यह ऐप्स खोलने, मल्टीटास्किंग, नोटिफिकेशन मैनेज करने, गेम या विडियो देखने को स्मूद, तेज़ और स्मार्ट बनाता है। AI से लैस फीचर्स यूज़र के व्यवहार को समझकर फोन को उनके अनुसार एडजस्ट करते हैं।

Vivo ने अपने OriginOS 6 को पूरी तरह से रीफ्रेश किया है। फोन का इंटरफ़ेस नया और आधुनिक दिखता है। यूज़र अब अपने फोन को ज़्यादा गहराई से कस्टमाइज़ कर सकते हैं – जैसे होम स्क्रीन, विजेट, नोटिफिकेशन और अन्य फीचर्स। इसका मकसद सिर्फ़ नए फीचर्स देना नहीं है, बल्कि रोज़मर्रा के इस्तेमाल में स्मार्टफोन का परफॉर्मेंस और अनुभव बेहतर बनाना है। जो यूज़र्स चाहें, वे अपने स्मार्टफोन पर प्रिव्यू प्रोग्राम का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। चुनिंदा यूज़र्स को नई OS का जल्दी एक्सेस मिलेगा। Vivo उनसे फीडबैक और उपयोग अनुभव जानना चाहता है। यह फीडबैक आगामी पब्लिक रिलीज़ से पहले OS को और बेहतर बनाने में मदद करेगा।

अगर आप OriginOS 6 प्रिव्यू प्रोग्राम में भाग लेना चाहते हैं तो अपने फोन में Settings > System Update खोलें। ऊपर दाईं ओर 3 Dot Menu पर टैप करें। Version Trial > Closed Beta Sign-Up > View Details चुनें। रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें। फॉर्म रिव्यू होने के बाद योग्य यूज़र्स को आगे की जानकारी और स्टेप्स के लिए सूचित किया जाएगा। प्रिव्यू प्रोग्राम 29 सितंबर 2025 से शुरू हो रहा है। स्लॉट सीमित हैं, इसलिए जल्दी रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है।Vivo X200 Pro और iQOO 13 यूज़र्स इस प्रोग्राम के माध्यम से एक्सक्लूसिव तौर पर नई तकनीक ट्राय कर पाएंगे। कंपनी को सीधे यूज़र फीडबैक मिलेगा, जिससे OS के अंतिम वर्ज़न में यूज़र-फ्रेंडली सुधार किए जा सकेंगे।

Vivo V60e की बिक्री 10 अक्टूबर से, कैमरा क्वॉलिटी और बैटरी लाइफ में सुपरहिट, बजट में फिट

नई दिल्ली: Vivo ने इंडिया में अपनी नई V-सीरीज़ स्मार्टफोन लाइनअप में Vivo V60e लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 200 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-क्लियर कैमरा और 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। यह फोन फिलहाल OriginOS 16 पर नहीं, बल्कि Funtouch OS 15 (Android 15) पर चलता है। Vivo V60e के 8GB + 128GB की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। 8GB + 256GB की कीमत 31,999 रुपये हैं। 12GB + 256GB की कीमत 33,999 रुपये रखी गई है। 10 अक्टूबर से बिक्री शुरू होगी।

Vivo V60e फोटोग्राफी के मामले में एक प्रीमियम-क्लास कैमरा फोन है। इसका 200MP सेंसर सिर्फ रिज़ॉल्यूशन के लिए नहीं, बल्कि बड़े 1/1.56-इंच सेंसर और OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन) के साथ प्रो-ग्रेड डिटेल, कम लाइट में क्लियर फोटो और रियलिस्टिक रंग देता है। Vivo V60e में फोटोग्राफी सिर्फ कैमरा क्वालिटी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से फोटो को ऑटोमैटिकली स्टाइलिश बनाया जाता है।

AI Festival Portrait दिवाली, होली या किसी भी त्योहार के समय फोटो लेने पर फोन खुद-ब-खुद रंग, लाइट और बैकग्राउंड टोन को त्योहार के हिसाब से एडजस्ट कर देता है। AI Four-Season Portrait अलग-अलग मौसम के लिए कलर टोन देता है। Wedding Style Studio और Wedding Vlog भारत की शादी की फोटोग्राफी के लिए बने है। इसमें बिना एडिटिंग ऐप खोले ही आपको सिनेमा जैसी शादी वाला लुक मिल जाता है। AI Reflection Erase एक स्मार्ट टूल है जो कांच या पानी में दिख रही अनचाही परछाइयों (reflections) को हटाता है, जबकि AI Enhance फोटो को और शार्प, क्लियर और बैलेंस्ड बनाता है।

Vivo V60e सिर्फ कैमरा परफॉर्मेंस वाला फोन नहीं, बल्कि हर तरफ से पावरफुल और टिकाऊ पैकेज है — परफॉर्मेंस, बैटरी, बिल्ड और सॉफ्टवेयर — सब कुछ बैलेंस्ड है। MediaTek Dimensity 7360 Turbo एक मिड-हाई रेंज प्रोसेसर है जो मल्टीटास्किंग, गेमिंग और AI फीचर्स को स्मूद तरीके से हैंडल करता है। 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ यह फोन तेज़ और लम्बे समय तक शानदार परफॉर्मेंस देता है। 6500mAh बैटरी से फोन भारी यूज़ के बावजूद आराम से इसकी बैटरी दिन भर चलेगी। 90W फास्ट चार्जिंग से 27 मिनट में ह फोन 50 फीसदी चार्ज हो जाता है।

अब iPhone के Dynamic Island की बातें पुरानी? नए दौर में Vivo का AI आइलैंड लिखेगा नई कहानी

नई दिल्ली: Vivo जल्द ही अपना नया मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम OriginOS 6 ग्लोबली लॉन्च करने वाला है, और इसकी एंट्री भारत में भी तय मानी जा रही है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके कुछ खास फीचर्स टीज़ करने शुरू कर दिए हैं।

यह Vivo का नया मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम है। यह Android 16 पर आधारित होगा। Vivo पहले Funtouch OS इस्तेमाल करता था, लेकिन अब उसे हटाकर OriginOS 6 लाने जा रहा है। यह चीन में 10 अक्टूबर 2025 को लॉन्च होगा। इसका ग्लोबल लॉन्च 15 अक्टूबर 2025 को होगा। iPhone के Dynamic Island की तरह एक “आइलैंड” फीचर मिलेगा।लेकिन यह सिर्फ नोटिफिकेशन और कंट्रोल्स नहीं दिखाएगा, बल्कि और भी स्मार्ट होगा।

iPhone का Dynamic Island बस म्यूजिक कंट्रोल्स, नोटिफिकेशन या कॉल अलर्ट जैसा बेसिक काम करता है। Vivo का AI आइलैंड अलग-अलग ऐप्स के हिसाब से खुद-ब-खुद बदल जाएगा और स्मार्ट एक्शन सजेस्ट करेगा। मान लीजिए आप Gallery ऐप में कोई फोटो दबाकर मूव करते हैं। आइलैंड में उस फोटो से जुड़े टूल्स दिखेंगे। जैसे: नोट्स ऐप (फोटो सेव करने या टेक्स्ट ऐड करने के लिए), सोशल ऐप्स (फोटो शेयर करने के लिए) आदि।

हर ऐप और हर एक्टिविटी के हिसाब से आइलैंड बदल जाएगा। एक समय पर यह चार तक स्मार्ट एक्शन दिखा सकता है। मल्टीटास्किंग आसान होगी। आपको ऐप बदलने की ज़रूरत नहीं। प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी – काम जल्दी होगा। बार-बार बैकग्राउंड में जाकर टॉगल करने की ज़रूरत नहीं होगी। Vivo का OriginOS 6 वाला आइलैंड सिर्फ एक नोटिफिकेशन बार नहीं है, बल्कि यह आपके काम को समझकर उसी समय सही टूल सामने रख देगा। इससे फोन का इस्तेमाल और तेज़, आसान और स्मार्ट हो जाएगा।

Vivo V60e की 7 अक्टूबर को भारत में हो रही है ग्रैंड एंट्री, स्वागत नहीं करेंगे

नई दिल्ली: चीन की स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने अपने नए हैंडसेट Vivo V60e के इंडिया में लॉन्च की आधिकारिक तारीख का ऐलान कर दिया है। यह फोन 7 अक्टूबर को भारतीय मार्केट में उतरेगा और कंपनी की फ्लैगशिप V60 सीरीज़ का हिस्सा होगा। Vivo V60e का 200 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट कैमरा इसे बेहद खास बनाता है।

यह OIS सपोर्ट और 30x ज़ूम के साथ आएगा। फोन में 85mm पोर्ट्रेट इमेजिंग की क्षमता भी दी गई है। रियर पैनल पर डुअल-कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और Aura Light शामिल है, जो फ्लैश का भी काम करेगा। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा, जिसमें 92-डिग्री वाइड फील्ड-ऑफ-व्यू होगा।

Vivo V60e को कंपनी ने स्लीक फॉर्म फैक्टर और क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले के साथ पेश करने का दावा किया है। डिस्प्ले को मजबूत बनाने के लिए इसमें Diamond Shield Glass दिया गया है। यह स्मार्टफोन Elite Purple और Noble Gold कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा। Vivo का कहना है कि फोन में मौजूद AI Festival Portrait फीचर खासतौर पर भारतीय त्योहारों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह फीचर तस्वीरों में गर्माहट, ग्लो और त्योहारों जैसी चमक जोड़ देगा, जिससे फोटो और ज्यादा जीवंत दिखेंगी।
Vivo V60e में 6,500mAh की दमदार बैटरी होगी, जिसे 90W FlashCharge सपोर्ट के साथ तेजी से चार्ज किया जा सकेगा। फोन Android 15 आधारित FuntouchOS 15 पर चलेगा। कंपनी ने तीन बड़े एंड्रॉयड अपडेट और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

V60e में क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें बेहद पतले बेज़ल्स और सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच कटआउट होगा। यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। यह पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। कंपनी ने यह भी बताया कि फोन में V60 सीरीज़ के दूसरे मॉडल्स की तरह कई AI फीचर्स मिलेंगे। इनमें AI Captions शामिल है, जो मीटिंग्स को रीयल-टाइम में ट्रांसक्राइब और ट्रांसलेट कर सकते हैं। Four Season Portrait और Image Expander जैसे फीचर्स भी फोन का हिस्सा होंगे। Vivo V60e बैटरी, कैमरा और AI फीचर्स का ऐसा कॉम्बिनेशन पेश करता है, जो त्योहारों को भारतीय यूज़र्स के लिए खास बना देगा।

Vivo X300 Pro 5G: प्रो कैमरे और 7000mAh बैटरी के साथ दिसंबर में आएगा इंडिया

नई दिल्ली: VivoVivo X300 Pro 5G सिर्फ नया फोन नहीं है, बल्कि इस साल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका करने वाला मॉडल है। इस साल दिसंबर में इस स्मार्टफोन को इंडिया समेत दुनिया के सभी देशों में लॉन्च किया जाएगा। इसमें परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर में बड़े बदलाव होंगे, जो इसे हाई-एंड यूज़र्स के लिए और आकर्षक बनाएंगे। यह फोन तेज़, स्मार्ट, प्रो-कैमरा और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी के साथ आएगा। आपको हर रोज़ का यूज़, मल्टीटास्किंग और भारी गेमिंग—सब आराम से मिलेगा। Vivo X300 Pro 5G इस साल की सबसे दमदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन में से एक बनने की पूरी तैयारी में है।

Vivo X300 Pro 5G में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो AI पर आधारित फीचर्स और स्मूद परफॉर्मेंस के साथ भारी मल्टीटास्किंग और गेमिंग एक्सपीरियंस देगा। इस बार फोन Funtouch OS की बजाय Origin OS 6 पर चलेगा, जो यूज़र इंटरफेस और सिस्टम ऑप्टिमाइजेशन को और बेहतर बनाएगा। X300 Pro 5G का कैमरा सिर्फ फोटो नहीं बल्कि प्रो-लेवल वीडियो और हाई-क्वालिटी शूटिंग के लिए तैयार है। इसमें ZEISS के साथ अपग्रेडेड ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर शामिल है, यानी बहुत ज़ूम और डिटेल में तस्वीरें कैप्चर करना आसान होगा।

यह स्मार्टफोन 4K 120FPS विडियो रिकॉर्डिंग, Dolby Vision HDR, और 10-bit Log recording सपोर्ट करेगा, जिससे विडियो में बेहतर रंग, सिनेमैटिक क्वालिटी और स्टेबल इमेज मिलेगा। X300 Pro का कैमरा पेशेवर फ़िल्ममेकर और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए भी परफेक्ट है Vivo X300 Pro 5G का कैमरा सिर्फ सामान्य फोटोग्राफी के लिए नहीं, बल्कि प्रो लेवल के फोटो और वीडियो के लिए तैयार किया गया है। यह कैमरा सिर्फ स्मार्टफोन कैमरा नहीं, बल्कि प्रो-लेवल शूटिंग का पूरा टूलकिट है।

डिस्प्ले में iPhone 17 Pro जैसे Dynamic Island-स्टाइल कटआउट का फीचर होगा, जिससे न केवल स्क्रीन पर सुंदरता बढ़ेगी बल्कि नोटिफिकेशन और मल्टीटास्किंग भी आसान होगी। फ्लैट स्क्रीन और हल्की डिजाइन इसे और आकर्षक और प्रीमियम लुक देंगे। 7000mAh की बड़ी बैटरी इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने योग्य बनाती है, यानी भारी गेमिंग या वीडियो देखने पर भी चिंता नहीं। 16GB RAM और 1TB UFS 4.1 स्टोरेज के विकल्प के साथ यह फोन तेज़ परफॉर्मेंस और बड़ी डेटा स्टोरेज दोनों देगा। X300 Pro 5G स्टाइल, परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी के साथ हाई-एंड यूज़र्स के लिए पूरी तरह तैयार फ्लैगशिप स्मार्टफोन है।

Vivo की नई Y31 सीरीज़ लॉन्च: 6500mAh की बैटरी, मिलिट्री-ग्रेड मजबूती और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ

नई दिल्ली: ग्लोबल स्मार्टफोन ब्रांड Vivo ने आज इंडिया में अपनी बिल्कुल नई Y31 सीरीज़ के लॉन्च की घोषणा की है, जिसमें Vivo Y31 और Vivo Y31 Pro शामिल हैं। आज के उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन की गई यह सीरीज़ स्टाइल, मजबूती और बेहतरीन परफॉर्मेंस का एक शानदार कॉम्बिनेशन पेश करती है।

Vivo India की कॉर्पोरेट रणनीति प्रमुख गीताज चन्नाना ने कहा, “Y सीरीज़ हमेशा से उपभोक्ताओं की ज़रूरतों के हिसाब से विश्वसनीय इनोवेशन प्रदान करने की हमारी सोच को दर्शाती है। Y31 सीरीज़ के साथ, हम शक्ति, स्थायित्व और डिज़ाइन के बेहतरीन मिश्रण वाले डिवाइस पेश करके इस प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं।”

लंबे समय तक चलने वाली पावर और बेमिसाल परफॉर्मेंस

Y31 सीरीज़ को दैनिक विश्वसनीयता और अगले स्तर का मनोरंजन देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
बैटरी: दोनों फोन में 6500mAh की शक्तिशाली बैटरी है, जो 44W स्मार्ट फ्लैशचार्ज के साथ आती है। यह सिर्फ 10 मिनट के चार्ज में 3 घंटे का वीडियो प्लेबैक देती है। Vivo का दावा है कि ये बैटरियां 5 साल से ज़्यादा चलेगी।
प्रोसेसर: Y31 Pro में MediaTek Dimensity 7300 5G चिपसेट लगा है, जबकि Y31 में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट है। Y31 Pro का 728,000 से ज़्यादा का बेंचमार्क स्कोर गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए इसे बेहद दमदार बनाता है।

स्टाइलिश, मज़बूत और AI से भरपूर

Y31 सीरीज़ अपनी मजबूती के लिए खास है। Y31 को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है जो इसे पानी और धूल से बचाती है, वहीं Y31 Pro MIL-STD-810H के साथ मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी प्रदान करता है, जिसका अत्यधिक गर्मी, धूल और बूंदों के लिए परीक्षण किया गया है। ये फोन AI-संचालित टूल्स के साथ आते हैं। AI Erase की मदद से आप तस्वीरों से अवांछित वस्तुओं को आसानी से हटा सकते हैं, जबकि AI Photo Enhance अपने आप तस्वीरों की ब्राइटनेस और रंगों को बेहतर बनाता है।

शानदार डिस्प्ले और कैमरा

डिस्प्ले: Y31 में 6.68”/6.72” FHD डॉट डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन है। Y31 Pro में 1050-निट्स का हाई-ब्राइटनेस डिस्प्ले है, जो इसे तेज धूप में भी इस्तेमाल करने के लिए एकदम सही बनाता है।
ऑडियो: दोनों फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर हैं जो 400% वॉल्यूम बूस्ट के साथ आते हैं, जिससे कॉल, संगीत और वीडियो बाहर भी तेज़ और स्पष्ट रहते हैं।
कैमरा: Y31 में 50MP HD मुख्य कैमरा है, जबकि Y31 Pro में 50MP Ultra HD मुख्य कैमरा और रियर कैमरे पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा है।
सभी Vivo डिवाइस की तरह, Y31 सीरीज़ भी Vivo की ‘Make in India’ प्रतिबद्धता का पालन करती है और इसका निर्माण ग्रेटर नोएडा स्थित Vivo के प्लांट में किया जाता है।

कीमत और उपलब्धता

Vivo Y31 और Y31 Pro अब Flipkart, Vivo India E-Store और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।
Vivo Y31:
4GB+128GB: ₹14,999
6GB+128GB: ₹16,499
Vivo Y31 Pro:
8GB+128GB: ₹18,999
8GB+256GB: ₹20,999

खरीदारी को और भी आकर्षक बनाने के लिए, ग्राहक SBI, DBS, IDFC First Bank, Yes Bank, Federal Bank और BOB कार्ड पर ₹1500 तक के कैशबैक या 8 महीने के लिए ज़ीरो डाउन पेमेंट का लाभ उठा सकते हैं। Jio उपयोगकर्ताओं को 2 महीने के लिए 10 OTT ऐप्स का मुफ्त प्रीमियम एक्सेस भी मिलेगा।

vivo T4 Pro खरीदने का आज आखिरी मौका: 50MP टेलीफोटो कैमरा और 6500mAh बैटरी वाले फोन पर 3,000 की छूट

नई दिल्ली: ग्लोबल स्मार्टफोन ब्रांड vivo का नया पावर-पैक्ड स्मार्टफोन vivo T4 Pro अब इंडिया में बिक्री के लिए उपलब्ध है। युवाओं को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया यह फोन फ्लैगशिप-स्तरीय इमेजिंग, अगली पीढ़ी की शक्ति और सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ टिकाऊपन का एक बेहतरीन मिश्रण है। यह स्मार्टफोन दो प्रीमियम रंगों – नाइट्रो ब्लू और ब्लेज़ गोल्ड – में फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस पर मिल रहे आकर्षक लॉन्च ऑफर्स का आज 29 अगस्त, 2025, आखिरी दिन है।

सबसे पहले जानें ऑफर्स (आज आखिरी दिन)

अगर आप इस फोन को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपको आज ही फैसला करना होगा क्योंकि ये ऑफर्स आज रात 12 बजे समाप्त हो जाएंगे:
₹3,000 की तत्काल छूट: HDFC, एक्सिस और SBI बैंक कार्ड्स पर।
या ₹3,000 का एक्सचेंज बोनस: अपने पुराने फोन पर अतिरिक्त छूट पाएं।
नो-कॉस्ट EMI: 6 महीने तक की बिना ब्याज वाली किश्तों का लाभ उठाएं।
मुफ्त OTT एक्सेस: जियो के ₹1,199 वाले प्रीपेड प्लान पर 10 OTT ऐप्स का 2 महीने का मुफ्त प्रीमियम एक्सेस।

कीमत और वेरिएंट्स

8GB + 128GB: ₹27,999
8GB + 256GB: ₹29,999
12GB + 256GB: ₹31,999

कैमरा है सबसे बड़ी ताकत

vivo T4 प्रो की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा सिस्टम है, जो टेलीफोटो पोर्ट्रेट क्षमताओं को इस सेगमेंट में लाता है:
50MP सोनी IMX882 OIS मुख्य कैमरा: हर तस्वीर में स्थिरता और स्पष्टता के लिए।
50MP 3x पेरिस्कोप ज़ूम कैमरा: दूर से भी शानदार, DSLR जैसी बैकग्राउंड वाली पोर्ट्रेट तस्वीरें खींचने की क्षमता।
32MP AI सेल्फी कैमरा: बेहतरीन सेल्फी के लिए।
4K वीडियो रिकॉर्डिंग: फ्रंट और रियर, दोनों कैमरों से अल्ट्रा-क्लियर 4K वीडियो रिकॉर्ड करें।
AI एडिटिंग टूल्स: AI इरेज़ 3.0, मैजिक मूव और फोटो एन्हांस जैसे फीचर्स आपकी तस्वीरों को आसानी से प्रोफेशनल टच देते हैं।

परफॉर्मेंस और बैटरी में भी दमदार

प्रोसेसर: स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 चिपसेट से लैस है, जिसने AnTuTu पर 1 मिलियन से ज़्यादा का स्कोर किया है। यह 40 से ज़्यादा ऐप्स को एक साथ आसानी से चला सकता है।
बैटरी: इसमें 6500mAh की विशाल बैटरी है जो 90W फ्लैशचार्ज तकनीक के साथ आती है, जो फोन को मिनटों में चार्ज कर देती है।
डिज़ाइन: बड़ी बैटरी के बावजूद, यह फोन अल्ट्रा-स्लिम (0.753 सेमी) है और इसमें 6.77 इंच का शानदार क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले है।

टिकाऊपन और सॉफ्टवेयर का वादा

वीवो ने इस फोन को लंबे समय तक चलने के लिए बनाया है:
IP68/IP69 रेटिंग: यह पानी और धूल में भी पूरी तरह सुरक्षित है।
डायमंड शील्ड ग्लास: स्क्रीन को खरोंचों और गिरने से बचाता है।
सॉफ्टवेयर अपडेट: कंपनी 4 साल के एंड्रॉइड सॉफ्टवेयर अपडेट और 6 साल के सुरक्षा पैच का वादा कर रही है, जो इस फोन को भविष्य के लिए भी तैयार रखता है।

vivo ने 30वीं सालगिरह पर लॉन्च किया ‘भविष्य का हेडसेट’! AI और मिक्सड रियलिटी से बदल देगा दुनिया

डोंगगुआन/नई दिल्ली: स्मार्टफोन कंपनी vivo ने अपनी 30वीं वर्षगांठ पर सिर्फ जश्न नहीं मनाया बल्कि भविष्य की टेक्नोलॉजी की एक झलक दिखाई है। कंपनी ने अपने ‘vivo Vision Launch Event’ में अपना पहला मिक्स्ड रियलिटी (MR) हेडसेट, Vivo Vision Discovery Edition पेश किया। यह लॉन्च vivo को स्मार्टफोन और MR दोनों क्षेत्रों में काम करने वाली चीन की पहली कंपनी बनाता है।

इस इवेंट में vivo के अधिकारियों ने बताया कि यह हेडसेट सिर्फ एक गैजेट नहीं है बल्कि Spatial Computing और इमर्सिव तकनीक की दुनिया में vivo का पहला कदम है।

क्या है Vivo Vision Discovery Edition

यह हेडसेट पिछले 4 सालों की कड़ी मेहनत का नतीजा है, जिसे रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए डिज़ाइन किया गया है।
हल्का और आरामदायक: यह हेडसेट सिर्फ 398 ग्राम का है, जो इंडस्ट्री के औसत से 26% हल्का है। इसका एर्गोनोमिक डिज़ाइन लंबे समय तक पहनने पर भी आराम देता है।
नेचुरल कंट्रोल: यह OriginOS Vision पर चलता है और पारंपरिक टच-स्क्रीन की जगह ‘मूव-एंड-पिंच’ जेस्चर का इस्तेमाल करता है। इसका मतलब है कि आप अपनी उंगलियों के इशारे से ही सब कुछ कंट्रोल कर सकते हैं।
शानदार डिस्प्ले: इसमें डुअल माइक्रो-OLED स्क्रीन हैं जो 8K रेजोल्यूशन देती हैं। विवो का दावा है कि इसका डिस्प्ले प्रोफेशनल सिनेमा मॉनिटर के बराबर है।
दमदार चिपसेट: यह क्वालकॉम के लेटेस्ट Snapdragon® XR2+ Gen 21 प्लेटफॉर्म से लैस है, जो पिछली पीढ़ी की तुलना में 2.5x ज्यादा GPU और 8x ज्यादा AI परफॉर्मेंस देता है।

नई इमेजिंग स्ट्रैटेजी: AI और ZEISS का साथ

vivo ने इस इवेंट में अपनी इमेजिंग रणनीति में भी बड़े बदलावों की घोषणा की। कंपनी का लक्ष्य AI और ZEISS के साथ मिलकर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी को और भी बेहतर बनाना है।
हेल्थ इमेजिंग: विवो ने टेलीफोटो मैक्रो क्षमता को मेडिकल-ग्रेड ऑप्टिक्स के साथ जोड़कर एक पोर्टेबल स्लिट लैंप बनाने की योजना बनाई है, जिससे आंखों का डायग्नोसिस आसान हो जाएगा।
क्रॉस-डिवाइस एक्सपीरियंस: विवो, X100 अल्ट्रा पर 3D इमेजिंग और नए हेडसेट जैसे डिवाइसेस के बीच एक सहज अनुभव देने पर काम कर रहा है।
AI और ZEISS का तालमेल: विवो और ZEISS ने अपनी साझेदारी को और गहरा किया है। ZEISS के ऑप्टिकल लेंस और विवो के खुद के V3+ इमेजिंग चिप और VS1 प्री-प्रोसेसिंग चिप मिलकर कम रोशनी और ज़ूम में भी शानदार तस्वीरें देते हैं।

फोटो अवार्ड्स और कल्चर इकोसिस्टम

vivo ने सिर्फ तकनीक ही नहीं, बल्कि फोटोग्राफी को एक कला के रूप में भी बढ़ावा देने की घोषणा की। कंपनी ने UNESCO के साथ मिलकर ‘कैप्चर द फ्यूचर’ जैसे प्रोग्राम शुरू किए हैं। इस मौके पर 2025 के vivo विजन+ मोबाइल फोटो अवार्ड्स के विजेताओं की घोषणा भी की गई, जिसमें दुनिया भर से 500,000 से ज़्यादा एंट्रीज़ आई थीं।

Vivo T4 Pro 5G की 26 अगस्त को इंडिया में ग्रैंड एंट्री

नई दिल्ली: Vivo ने मिड-रेंज स्मार्टफोन की दुनिया में नया हंगामा करने वाला T4 Pro 5G लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर ली है। Vivo T4 Pro 5G 26 अगस्त, 12 बजे दोपहर को इंडिया में लॉन्च होगा। कंपनी के अनुसार इसकी कीमत 25,000 से 30,000 रुपये के बीच हो सकती है। Flipkart पर इसके लिए माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है। प्रमोशनल पोस्टर में फोन नीले और सुनहरे रंगों में दिखाया गया है। यह प्रो वेरिएंट Vivo T4 5G सीरीज में जुड़ जाएगा।

कंपनी ने पुष्टि की है कि Vivo T4 Pro 5G में 50-मेगापिक्सल का Sony IMX882 टेलीफोटो कैमरा है, जो 3X ज़ूम भी सपोर्ट करता है। आप दूर की चीज़ों को भी क्लियर और डिटेल में फोटो में कैप्चर कर सकते हैं। फोन के पीछे का कैमरा मॉड्यूल वर्टिकली पिल-शेप में रखा गया है। इसमें दो कैमरे एक साथ कैमरा आइलैंड में हैं, और तीसरा कैमरा अलग। Aura Light की रिंग है जो फोटो और वीडियो में लाइट का बढ़िया इफेक्ट देती है।

फोन में क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है। स्क्रीन के चारों तरफ हल्का कर्व है, जो देखने में शानदार और पकड़ने में आरामदायक लगता है।
फोन 7.53mm पतला है, मतलब हाथ में पकड़ने में हल्का लगेगा। इसमें Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट और 6,500mAh बैटरी है। फोन में AI-सपोर्टेड कैमरा और प्रोडक्टिविटी टूल्स भी हैं। स्मार्ट तरीके से फोटो और काम करने में मदद मिलेगी। Vivo T4 Pro 5G, पुराने T3 Pro का अपग्रेड है। Vivo T4 Pro 5G मिड-रेंज फोन में भी बेहतरीन कैमरा, लंबी बैटरी और स्मार्ट AI टूल्स लेकर आया है।