नई दिल्ली : Volkswagen India का धमाकेदार Autofest 2025 लौट आया है, जहां आपके लिए सिर्फ कार नहीं बल्कि प्रीमियम जर्मन इंजीनियरिंग, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी रिवॉर्ड्स और स्पेशल सर्विस बेनिफिट्स, जैसे ऑफर्स की पूरी झड़ी लगी है। इस ऑटोफेस्ट में अपनी पुरानी कार को अलविदा कहिए और नई Volkswagen को सलाम कर घर ले जाइए। Virtus हो या Taigun, Tiguan R-Line हो या प्री-ओन्ड कार, हर मॉडल पर लिमिटेड पीरियड के लिए आपके पास शानदार डील का लाभ लेने का मौका है।
Volkswagen के Autofest में ग्राहक न सिर्फ नई कार खरीद सकते हैं, बल्कि पुरानी कार को बढ़िया दाम पर एक्सचेंज करने का शानदार मौका भी मिलेगा। उनकी पुरानी कार का फ्री व्हीकल इवैल्यूएशनकिया जाएगा। कोई चार्ज नहीं लगेगा। आपको अपनी पुरानी कार की सही कीमत पता चलेगी। इसके बाद जब आप नई Virtus, Taigun या Tiguan R-Line खरीदेंगे, तो कंपनी आपको एक्सचेंज बोनसदेगी। पुरानी गाड़ी का रेट अच्छा मिलेगा और नई कार खरीदने पर सीधी बचत होगी। अगर आप पहले से Volkswagen के ग्राहक हैं, तो लॉयल्टी रिवॉर्ड भी मिलेंगे। फ्री टेस्ट ड्राइव भी मिलेगी।
EMI की टेंशन नहीं रहेगी। यहां आसान फाइनेंस स्कीम्स और नो-कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन।जो ग्राहक Autofest के दौरान खरीदारी करेंगे, उन्हें स्पेशल सर्विस और मेंटेनेंस बेनिफिट्स मिलेंगे, जिससे गाड़ी की देखरेख भी सस्ती और आसान हो जाएगी। Autofest सिर्फ नई गाड़ी खरीदने का नहीं, बल्कि ज़्यादा फायदे और कम खर्च में प्रीमियम एक्सपीरियंस पाने का मौका है — वो भी Volkswagen जैसी भरोसेमंद ब्रांड के साथ।
Volkswagen India के ब्रांड डायरेक्टर नितिन कोहली ने कहा कि यह सिर्फ सेल इवेंट नहीं बल्कि हमारे ग्राहकों को प्रीमियम जर्मन इंजीनियरिंग से जोड़ने का एक शानदार मौका है। Autofest हर उस ग्राहक के लिए है जो परफॉर्मेंस, सेफ्टी और स्टाइल से भरपूर एक भरोसेमंद कार चाहता है। Autofest ऑफर सिर्फ नई कारों तक ही सीमित नहीं है, कंपनी की प्री-ओन्ड (Used) कारों पर भी खास ऑफर्स मिल रहे हैं। यानि अगर आप कम बजट में Volkswagen एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो ये मौका भी आपके लिए है। तो अगर आप भी अपनी पुरानी कार को अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो देर मत कीजिए — नजदीकी Volkswagen शोरूम जाएं और इस Autofest 2025 में अपने लिए एक नई जर्मन कार चुनें।
