BMW ने वापस मंगाई 1024 कारें, खराब सीट बेल्ट फ्री में बदलेगी कंपनी

नई दिल्ली: BMW ने अपनी 2026 मॉडल रेंज की 1,024 गाड़ियों को वापस मंगाने का ऐलान किया है। इनमें BMW X1, X2, 2 सीरीज़ ग्रैन कूपे और MINI Countryman जैसे मॉडल शामिल हैं।

कंपनी ने बताया कि इन वाहनों में लगी सीट बेल्ट रिट्रैक्टर में खराबी पाई गई है, जो दुर्घटना के समय ठीक से लॉक नहीं हो सकती। BMW की 1,024 गाड़ियां सीट बेल्ट की समस्या के चलते रिकॉल की गईं। प्रभावित वाहनों में पीछे की सीट की सीट बेल्ट को मुफ्त में बदला जाएगा। मालिकों को 12 दिसंबर 2025 से इसकी सूचना भेजी जाएगी।

पार्ट्स सप्लायर Autoliv ने रिपोर्ट दी कि सीट बेल्ट के रिट्रैक्टर सिस्टम के अंदर मौजूद “हाउसिंग पिन” निर्माण प्रक्रिया के दौरान क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। Autoliv ने बताया कि उसकी प्रोडक्शन लाइन पर रखरखाव कार्य के दौरान रिट्रैक्टर के “हाउसिंग पिन” को नुकसान पहुंचा। यह पिन बेल्ट को झटके या टक्कर की स्थिति में लॉक करने में मदद करता है। अगर यह पिन टूट जाए या कमजोर हो, तो सीट बेल्ट ठीक से काम नहीं करेगी, जिससे सवारियों की जान को खतरा हो सकता है। BMW ने जांच के बाद पाया कि यह खराबी संघीय वाहन सुरक्षा मानक (FMVSS 209) का उल्लंघन करता है। कंपनी ने कहा कि “सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हमने तुरंत कार्रवाई की है।”

BMW की जांच में पाया गया कि यह खराबी फेडरल मोटर व्हीकल सेफ्टी स्टैंडर्ड (FMVSS) 209 का उल्लंघन करती है, क्योंकि बेल्ट ज़रूरत के समय लॉक नहीं होती — जिससे हादसे में चोट का खतरा बढ़ जाता है। यह रिकॉल उन गाड़ियों के लिए लागू है जो 30 जुलाई से 27 सितंबर 2025 के बीच बनी हैं। इनमें BMW 2 Series Gran Coupe – 228i, 228i xDrive, M235i xDrive, BMW X1 – xDrive28i, M35i, BMW X2 – xDrive28i, M35i, MINI Countryman – S ALL4, JCW ALL4 शामिल है।

BMW डीलरों को 21 अक्टूबर 2025 को इस बारे में सूचित किया जा चुका है। प्रभावित वाहन मालिक BMW या NHTSA की वेबसाइट पर जाकर अपने VIN नंबर से यह जांच सकते हैं कि उनकी गाड़ी प्रभावित है या नहीं। डीलर मुफ्त में सीट बेल्ट रिट्रैक्टर बदलेंगे, जिससे गाड़ी की सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित किया जा सके।