200MP कैमरा वाले Vivo के दो शानदार 5G फोन लॉन्च, सेल 10 दिसंबर से शुरू

नई दिल्ली: Vivo X300 और X300 Pro स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च हो गए हैं। ये दोनों फोन मीडियाटेक के नए Dimensity 9500 प्रोसेसर के साथ आए हैं। इनमें Zeiss के अपग्रेडेड कैमरे और फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियां भी मिलती हैं। Vivo X300 सीरीज के ये नए मॉडल बेहतर कैमरा क्वालिटी के साथ आए हैं।

फोन्स में 16GB तक RAM के साथ 512GB तक स्टोरेज है। Vivo X300 की शुरुआती कीमत 75,999 रुपये है। यह इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। वहीं, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 81,999 रुपये है। 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 85,999 रुपये में लाया गया है। प्रो वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये है। इसमें 16GB RAM के साथ 512GB इंटरनल स्टोरेज है। इसकी प्री-बुकिंग आज से शुरू हो रही है। दोनों फोन की बिक्री 10 दिसंबर से शुरू हो जाएगी।

Vivo X300 Pro में 6.78 इंच का 8T LTPO फोन में 6,510mAh की बैटरी मिलती है। यह 90W वायर्ड चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सीरीज के प्रो वेरिएंट में 50MP का Sony LYT-828 प्राइमरी सेंसर है। इसमें 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 200MP का Samsung HPB टेलीफोटो सेंसर भी है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP का Samsung JN1 सेंसर दिया गया है। यह फोन डुअल स्टीरियो स्पीकर, ब्लूटूथ 6.0, USB-C 3.2 और Wi-Fi 6 के साथ आता है।

Vivo X300 में 6.31 इंच का 8T LTPO डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट भी 120Hz है और यह HDR को सपोर्ट करती है। इसमें 6,040mAh की बैटरी दी गई है। इसमें भी 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। पीछे की तरफ इसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP का टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है।

Vivo X300 को तीन कलर Elite Black, Mist Blue और Summit Red में लाया गया है। वहीं, प्रो वेरिएंट दो कलर ऑप्शन Elite Black और Dune Gold में आया है। फोन के साथ कंपनी ने vivo ZEISS 2.35x टेलीफोटो एक्सटेंडर किट भी लॉन्च की है। इसकी कीमत 18,999 रुपये है। फोन्स को अमेजन, फ्लिपकार्ट और वीवो की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

2 दिसंबर को इंडिया में बजेगा हॉट Vivo X300 के Red Revolution का बिगुल

नई दिल्ली: Vivo एक बार फिर इंडियन मार्केट में धमाल मचाने के लिए तैयार है। Vivo X300 Series इंडिया में 2 दिसंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगी। कंपनी इंडिया के लिए एक अलग और स्पेशल रेड रंग में भी फोन लॉन्च करेगी, जो और किसी देश में नहीं मिलेगा। इंडिया के लिए खास, अलग और यूनिक रेड कलर वाला वेरिएंट, जो लोगों में पहले से उत्साह बढ़ा रहा है। Vivo को पहले चीन और फिर ग्लोबल लॉन्चिंग में इस सीरीज़ को जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला था।

Vivo X300 Series में दो मॉडल Vivo X300 और Vivo X300 Pro शामिल होंगे। दोनों ही फोन का सबसे बड़ा आकर्षण इनका Zeiss-tuned ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जो प्रोफेशनल-ग्रेड फोटोग्राफी का वादा करता है। कंपनी ने जो टीज़र जारी किए हैं, उन्हें देखकर साफ लगता है कि इस बार Vivo ने कैमरा टेक्नोलॉजी को एक नए लेवल पर पुश किया है। कंपनी Telephoto Extender Kit भी ला रही है जिसमें Zeiss के 2.35x टेली-कन्वर्टर लेंस मिलेंगे, जिससे ऑप्टिकल जूम की क्वालिटी बिना गिरावट के और बेहतरीन हो जाएगी। NFC सपोर्ट के साथ ये लेंस कैमरा ऐप में तुरंत पहचान लिए जाएंगे।

दोनों फोन को नए दमदार 3nm MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट से पावर मिलेगी, जिसे Vivo के Pro Imaging VS1 और V3+ इमेजिंग चिप्स का साथ मिलेगा। पावरफुल प्रोसेसिंग, शानदार AI परफॉर्मेंस और अल्ट्रा-स्मूद फोटोग्राफी—तीनों का तगड़ा कॉम्बो एक ही फोन में मिलेगा। सॉफ्टवेयर के मोर्चे पर Android 16 आधारित OriginOS 6, फ्रेश और फास्ट यूज़र एक्सपीरियंस देने का वादा करता है।

कैमरा सेगमेंट में Vivo X300 Pro वाकई प्रो लेवल हार्डवेयर लेकर आ रहा है—50MP Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड और धमाकेदार 200MP APO टेलीफोटो लेंस, जो दूर की चीज़ों को भी क्रिस्टल-क्लियर बना देगा। फ्रंट में भी 50MP का शानदार सेल्फी कैमरा है। वहीं, स्टैंडर्ड X300 में 200MP HPB मेन सेंसर, 50MP OIS टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रावाइड, साथ ही 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

Vivo X300 Series इंडिया में प्रीमियम स्मार्टफोन गेम को टॉप-क्लास कैमरा, दमदार परफॉर्मेंस, यूनिक रेड कलर और प्रोफेशनल-ग्रेड फोटोग्राफी फीचर्स के साथ एक अलग लेवल पर ले जाएगी। अगर आप एक ऐसे स्मार्टफोन की खोज में हैं जो स्टाइल, पावर और कैमरा परफॉर्मेंस तीनों में बेजोड़ हो तो 2 दिसंबर को आपकी तलाश पूरी होने वाली है।