नई दिल्ली: Mahindra Auto ने अपनी पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV Mahindra XEV 9S लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती कीमत 19.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
यह गाड़ी टेस्ट ड्राइव के लिए 5 जनवरी 2025 से उपलब्ध रहेगी। यह मॉडल XEV 9S के ऊपर पोजिशन किया गया है और कंपनी के डेडिकेटेड INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित है। नाम में मौजूद “S” का मतलब है स्पेस (Space)। महिंद्रा का दावा है कि यह एसयूवी अपने सेगमेंट में सबसे अधिक केबिन स्पेस और कार्यक्षमता प्रदान करती है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के दो बैटरी विकल्प और चार मुख्य वेरिएंट पेश किए हैं, जिनकी कीमतें टॉप स्पेक Pack Three Above (पैक थ्री एबव) वेरिएंट के लिए 29.45 लाख रुपये तक जाती हैं। बुकिंग 14 जनवरी से चालू होंगी जबकि डिलीवरी 23 जनवरी 2026 से शुरू होगी।
XEV 9S की आगे की लाइटें और चमकता हुआ लोगो इसे बहुत महंगी और आधुनिक SUV का लुक देते हैं। बड़े पहिए और अपने-आप बाहर आने वाले दरवाज़ों के हैंडल इसे शाही अहसास देते हैं। XEV 9S में जगह की बिल्कुल कमी नहीं है। आगे की तरफ भी एक अलग डिक्की (फ्रंक) दी गई है, जिससे कुल स्टोरेज और बढ़ जाता है। 219mm के ग्राउंड क्लियरेंस से गाड़ी ज़मीन से काफी ऊंची दिखती है, इसलिए ऊबड़-खाबड़ सड़कों, बड़े ब्रेकर या कच्चे रास्तों पर भी इसके नीचे टकराने का डर नहीं रहता।
XEV 9S में सामने तीन बड़ी स्क्रीन मिलती हैं, जिनसे गाड़ी की सारी जानकारी मिलती है। बड़ा सनरूफ और अंदर की हल्की रोशनी के कारण पूरा केबिन किसी लग्ज़री होटल के लाउंज जैसा लगता है। म्यूज़िक सुनने वालों के लिए इसमें बहुत दमदार स्पीकर सिस्टम है, जिससे गाने थिएटर जैसा अनुभव देते हैं। EV 9S सिर्फ 7 सेकंड में 100 km/h की स्पीड पकड़ लेती है। 202 km/h की टॉप स्पीड बताती है कि यह हाइवे पर भी किसी से कम नहीं है। इसमें तीन अलग-अलग बैटरी विकल्प मिलते हैं। गाड़ी का ढांचा बहुत मजबूत स्टील से बनाया गया है, जिससे टक्कर की हालत में बेहतर सुरक्षा मिलती है। ADAS फीचर्स गाड़ी को खुद ब्रेक लगाने, दूरी बनाए रखने और ड्राइव में मदद देते हैं। ऑटो पार्क असिस्ट पार्किंग को आसान बना देता है।
