6300mAh बैटरी वाला REDMI 15A 5G लॉन्च, दो दिन तक चलेगा नॉनस्टॉप

नई दिल्ली: Xiaomi ने इंडिया में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन REDMI 15A 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह फोन रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिसमें सबसे बड़ा फोकस स्मूद परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी और भरोसेमंद इस्तेमाल पर है। इसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये रखी गई है और यह 3 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। 4GB+128GB 14,499 रुपये और 6GB+128GB 16,499 रुपये में मिलेगा। यह फोन Flipkart, mi.com और Xiaomi के अधिकृत स्टोर्स पर 3 अप्रैल से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6300mAh की बड़ी बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब दो दिन तक चल सकती है। चाहे आप विडियो देखें, सोशल मीडिया चलाएं या कॉलिंग करें। बार-बार चार्जर ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जरूरत पड़ने पर इसमें 15W चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है, जिससे आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं। फोन में 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है, जो विडियो देखने और ब्राउजिंग के लिए शानदार अनुभव देती है।

इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रीन काफी स्मूद चलती है। 800 निट्स ब्राइटनेस के कारण तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है। Wet Touch Technology 2.0 के चलते गीले हाथों से भी स्क्रीन आसानी से काम करती है। आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें TÜV Rheinland के तीन सर्टिफिकेशन दिए गए हैं, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल में आंखों पर कम असर पड़ता है।

इसमें ऑक्टा-कोर 5G प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम जैसे ऐप्स चलाना, वीडियो कॉलिंग या मल्टीटास्किंग को आसानी से संभाल लेता है। इसमें डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और बेहतर नेविगेशन सपोर्ट मिलता है, जिससे आप हर समय जुड़े रहते हैं। कैमरा सेक्शन में फोन में 32MP का AI डुअल रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 200% वॉल्यूम बूस्ट के साथ तेज और साफ आवाज मिलती है।

इसमें HyperOS 3.0 (Android 16) मिलता है, जिसके साथ 4 साल के Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे। IP52 रेटिंग, फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम और 2TB तक स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प इसे और ज्यादा उपयोगी बनाते हैं। REDMI 15A 5G उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प बनकर सामने आया है, जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, बड़ी स्क्रीन और भरोसेमंद परफॉर्मेंस वाला 5G स्मार्टफोन चाहते हैं।

6300mAh बैटरी वाला REDMI 15A 5G इंडिया में लॉन्च, दो दिन तक चलेगा नॉनस्टॉप

नई दिल्ली: Xiaomi ने इंडिया में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन REDMI 15A 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह फोन रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिसमें सबसे बड़ा फोकस स्मूद परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी और भरोसेमंद इस्तेमाल पर है। इसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये रखी गई है और यह 3 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। 4GB+128GB 14,499 रुपये और 6GB+128GB 16,499 रुपये में मिलेगा। यह फोन Flipkart, mi.com और Xiaomi के अधिकृत स्टोर्स पर 3 अप्रैल से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।


स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6300mAh की बड़ी बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब दो दिन तक चल सकती है। चाहे आप विडियो देखें, सोशल मीडिया चलाएं या कॉलिंग करें। बार-बार चार्जर ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जरूरत पड़ने पर इसमें 15W चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है, जिससे आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।

फोन में 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है, जो विडियो देखने और ब्राउजिंग के लिए शानदार अनुभव देती है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रीन काफी स्मूद चलती है। 800 निट्स ब्राइटनेस के कारण तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है। Wet Touch Technology 2.0 के चलते गीले हाथों से भी स्क्रीन आसानी से काम करती है। आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें TÜV Rheinland के तीन सर्टिफिकेशन दिए गए हैं, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल में आंखों पर कम असर पड़ता है।


इसमें ऑक्टा-कोर 5G प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम जैसे ऐप्स चलाना, वीडियो कॉलिंग या मल्टीटास्किंग को आसानी से संभाल लेता है। इसमें डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और बेहतर नेविगेशन सपोर्ट मिलता है, जिससे आप हर समय जुड़े रहते हैं। कैमरा सेक्शन में फोन में 32MP का AI डुअल रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 200% वॉल्यूम बूस्ट के साथ तेज और साफ आवाज मिलती है ।

इसमें HyperOS 3.0 (Android 16) मिलता है, जिसके साथ 4 साल के Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे। IP52 रेटिंग, फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम और 2TB तक स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प इसे और ज्यादा उपयोगी बनाते हैं। REDMI 15A 5G उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प बनकर सामने आया है, जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, बड़ी स्क्रीन और भरोसेमंद परफॉर्मेंस वाला 5G स्मार्टफोन चाहते हैं।

27 मार्च को INDIA आएगा Redmi 15A, 6300mAh बैटरी + बजट फोन में 5G की एंट्री

नई दिल्ली: Xiaomi इंडिया में 27 मार्च को अपना नया बजट स्मार्टफोन Redmi 15A लॉन्च करेगी। यह फोन कम कीमत में 5G कनेक्टिविटी, 6300mAh की बड़ी बैटरी और 120Hz डिस्प्ले जैसे दमदार फीचर्स के साथ आ सकता है, जिससे यह 2026 का सबसे किफायती और पावरफुल एंट्री-लेवल स्मार्टफोन बन सकता है। Xiaomi पहली बार अपनी A-सीरीज के इस फोन में 5G सपोर्ट देने जा रही है। अब तक तेज इंटरनेट जैसी सुविधाएं महंगे फोन में मिलती थीं, लेकिन कंपनी इसे अब बजट यूजर्स तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है।

पिछले मॉडल Redmi 10A को करीब 8,500 रुपये में लॉन्च किया गया था। उम्मीद है कि नया Redmi 15A भी किफायती दाम में ही आएगा, लेकिन फीचर्स के मामले में बड़ा अपग्रेड देगा। इस बार फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिससे फोटो क्वालिटी पहले से बेहतर होगी। फोन में पानी और धूल से बचाव (IP रेटिंग) भी मिल सकती है, जिससे यह ज्यादा टिकाऊ बनेगा। बैटरी के मामले में यह फोन काफी दमदार साबित हो सकता है। इसमें 6300mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो पुराने मॉडल की 5000mAh बैटरी से काफी ज्यादा है। इसका मतलब है कि यूजर्स को लंबे समय तक चार्जिंग की टेंशन नहीं होगी और फोन आराम से पूरे दिन या उससे ज्यादा चल सकता है।

इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिल सकता है, जो पहले 60Hz था। इससे स्क्रॉलिंग ज्यादा स्मूद होगी, गेमिंग का अनुभव बेहतर होगा और वीडियो देखने में भी मजा आएगा। रोजमर्रा के काम जैसे कॉलिंग, सोशल मीडिया और वीडियो स्ट्रीमिंग में बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगी। गेमिंग और मल्टीटास्किंग में स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगी। कम बजट में ज्यादा फीचर्स का फायदा मिलेगा।
Xiaomi का Redmi 15A कम कीमत में ज्यादा फीचर्स देने वाला फोन हो सकता है, जो खास तौर पर उन लोगों के लिए बेहतर रहेगा जो कम बजट में 5G, लंबी बैटरी और स्मूद परफॉर्मेंस चाहते हैं।

स्पीड किंग सुपर EV Xiaomi SU7 Series लॉन्च, फुल चार्ज पर चलेगी 902 KM

बीजिंग/नई दिल्ली: Xiaomi ने अपनी नई जनरेशन की इलेक्ट्रिक सेडान Xiaomi SU7 सीरीज लॉन्च कर दी है। यह कार तीन वेरिएंट Standard, Pro और Max में आई है। इसकी शुरुआती कीमत करीब RMB 2,19,900 (लगभग ₹25 लाख के आसपास) रखी गई है। कंपनी ने इसे “नए दौर की ड्राइवर कार” बताया है, जिसमें दमदार परफॉर्मेंस, लंबी रेंज, हाईटेक फीचर्स और मजबूत सेफ्टी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। फुल चार्ज पर इस कार में 900 किमी से ज्यादा रेंज मिलने का दावा किया है। अब भारत में भी इस कार का इंतजार किया जा रहा है। यह कार 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड सिर्फ 3.08 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 265 किमी/घंटा तक जाती है।

कंपनी ने इसके प्लेटफॉर्म को पूरी तरह बदल दिया है, जिससे अब यह सुपरफास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके ‘स्टैंडर्ड’ और ‘प्रो’ मॉडल्स को 752V आर्किटेक्चर पर शिफ्ट किया गया है। जबकि ‘मैक्स’ मॉडल 897V के साथ लगभग 900V के करीब पहुंच गया है। अब ‘मैक्स’ मॉडल मात्र 15 मिनट की चार्जिंग में 670 किमी तक चल सकता है। बता दें कि ‘प्रो’ मॉडल अब एक बार फुल चार्ज होने पर 902 किमी, स्टैंडर्ड मॉडल 720 किमी और मैक्स मॉडल 835 किमी की रेंज ऑफर करेगा।
यह देखने में एकदम लग्जरी ‘C-segment’ सेडान लगती है। इसकी लंबाई 5 मीटर और चौड़ाई 2 मीटर है। इसका 3 मीटर का बड़ा व्हीलबेस कार के अंदर भरपूर स्पेस देता है।

यह कार किसी सुपर-गैजेट से कम नहीं है। शाओमी ने इसमें ‘नेक्स्ट लेवल’ के अपग्रेड्स किए हैं जिसमें ड्राइविंग डायनेमिक्स और कनेक्टिविटी पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया गया है। अब आपकी कार और स्मार्टफोन के बीच का तालमेल और भी ज्यादा स्मूथ होगा। इसके इंटीरियर में हर जगह सॉफ्ट-टच फिनिश और स्टीयरिंग पर प्रीमियम नैप्पा लेदर का इस्तेमाल किया गया है। कार के केबिन को आप अपनी पसंद के हिसाब से 4 अलग-अलग थीम्स में चुन सकते हैं। वहीं, ड्राइवर की सीट को 18 अलग-अलग तरीकों से एडजस्ट किया जा सकता है। जबकि बगल वाली सीट पर मसाज और जीरो-ग्रेविटी मोड जैसे लग्जरी फीचर्स मिलते हैं। सभी दरवाजों में खास एकॉस्टिक ग्लास लगाया गया है ताकि बाहर का शोर अंदर न आए। कार को नए कलर, स्पोर्टी ग्रिल डिजाइन और प्रीमियम फिनिश के साथ इसे और ज्यादा मॉडर्न और स्टाइलिश बनाया गया है।

9200mAh बैटरी के साथ Xiaomi Pad 8 लॉन्च: 30999 से शुरू, काम-पढ़ाई और एंटरटेनमेंट के लिए ऑल-इन-वन डिवाइस

नई दिल्ली: Xiaomi ने इंडिया में अपना नया टैबलेट Xiaomi Pad 8 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह टैबलेट ऐसे यूजर्स के लिए बनाया गया है जो काम, पढ़ाई और एंटरटेनमेंट के लिए एक ही डिवाइस में दमदार परफॉर्मेंस और आसान पोर्टेबिलिटी चाहते हैं। Xiaomi Pad 8 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, Xiaomi HyperOS 3, 9200mAh की बड़ी बैटरी और एडवांस एक्सेसरीज सपोर्ट दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 33,999 रुपये रखी गई है और बैंक ऑफर के बाद यह 30,999 रुपये में मिल सकता है।

कंपनी के मुताबिक यह टैबलेट 2026 का इंडिया का सबसे पतला फ्लैगशिप एंड्रॉयड टैबलेट है। इसे हल्का और पतला डिजाइन दिया गया है ताकि यूजर्स इसे आसानी से बैग में रखकर कहीं भी ले जा सकें। चाहे ऑफिस मीटिंग हो, कॉलेज क्लास, फ्लाइट ट्रैवल या कैफे में काम करना हो, यह टैबलेट हर जगह काम करने के लिए तैयार रहता है।

Xiaomi India के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर Anuj Sharma ने कहा कि आज के दौर में लोग ऐसे डिवाइस चाहते हैं जो ताकतवर होने के साथ-साथ आसानी से कहीं भी इस्तेमाल किए जा सकें। उनके मुताबिक Xiaomi Pad 8 को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह पारंपरिक लैपटॉप की सीमाओं से आगे जाकर काम और क्रिएटिविटी को आसान बना सके। टैबलेट में Workstation Mode भी दिया गया है, जिससे यह एक मिनी कंप्यूटर की तरह काम कर सकता है। इसमें Snapdragon 8s Gen 4 Mobile Platform दिया गया है।

क्रिएटिव काम करने वाले यूजर्स के लिए कंपनी ने Xiaomi Focus Pen Pro स्टायलस भी पेश किया है, जिससे लिखना या ड्रॉ करना काफी नेचुरल लगता है। इसमें 9200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें 45W टर्बो चार्जिंग सपोर्ट है और बॉक्स में 67W चार्जर दिया जाता है, जिससे टैबलेट जल्दी चार्ज हो जाता है। Xiaomi Pad 8 का 8GB + 128GB वेरिएंट 33,999 रुपये, जबकि 12GB + 256GB वेरिएंट ₹36,999 में मिलेगा। Nano Texture वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये में मिलेगा।

कंपनी ने Creator’s Edition भी लॉन्च किया है, जिसमें Focus Pen Pro बॉक्स में मिलता है और इसकी कीमत 41,999 से ₹43,999 तक है। लॉन्च ऑफर के तहत SBI बैंक क्रेडिट कार्ड EMI पर ₹3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, जिससे शुरुआती कीमत 30,999 रुपये रह जाएगी। यह ऑफर 31 मार्च 2026 तक मान्य रहेगा। टैबलेट और इसकी एक्सेसरीज 17 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे से Amazon, mi.com और Xiaomi के रिटेल पार्टनर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। 17 से 31 मार्च के बीच खरीदने वाले ग्राहकों को एक साल की अतिरिक्त वारंटी भी मिलेगी।

Barcelona की टेक स्टेज पर Xiaomi का अल्ट्रा मेगा शो: 17 Series की दुनिया भर में गूंज

नई दिल्ली: स्पेन के खूबसूरत शहर Barcelona की ग्लोबल टेक स्टेज पर 28 फरवरी 2026 की शाम जैसे ही रोशनी मंद हुई और स्क्रीन पर पहला विजुअल उभरा, पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उसी पल Xiaomi ने अपनी बहुप्रतीक्षित Xiaomi 17 Series से पर्दा उठाया तभी यह साफ हो गया कि यह महज एक स्मार्टफोन लॉन्च नहीं, बल्कि टेक इंडस्ट्री के लिए बड़ा संदेश है।

Xiaomi अब सीमाएं तोड़ने, प्रीमियम सेगमेंट में दबदबा बनाने और इनोवेशन की रफ्तार को नए स्तर पर ले जाने के इरादे से मैदान में उतरा है। इस मेगा अनाउंसमेंट में Xiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 के साथ खास एडिशन Leica Leitzphone powered by Xiaomi को पेश करते हुए कंपनी ने साफ कर दिया कि अब उसका लक्ष्य सिर्फ स्मार्टफोन बेचना नहीं, बल्कि प्रीमियम इनोवेशन की नई परिभाषा गढ़ना है। इवेंट में Xiaomi Pad 8 Series, Xiaomi Watch 5 और Xiaomi Scooter 6 Series जैसे प्रोडक्ट्स के साथ कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक हाइपरकार Xiaomi Vision Gran Turismo की झलक ने माहौल को न खत्म होने वाली एनर्जी से भर दिया।

जर्मनी की प्रतिष्ठित कैमरा कंपनी Leica Camera AG के साथ Xiaomi की नई स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप बेजोड़ है। इस सीरीज़ में Xiaomi 17 Ultra, Xiaomi 17 और खास एडिशन Leica Leitzphone powered by Xiaomi शामिल हैं। कंपनी ने साथ ही Xiaomi Pad 8 Series, Xiaomi Scooter 6 Series, Xiaomi Watch 5 और कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक हाइपरकार Xiaomi Vision Gran Turismo भी पेश की।

Xiaomi 17 Ultra सिर्फ 8.29mm पतला और करीब 218 ग्राम वजनी है। इतना होने पर भी यह हाथ में भारी नहीं लगता। फोन गिरने, धूल और पानी से बेहतर सुरक्षित रहेगा। Xiaomi 17 और भी पतला (8.06mm) और हल्का (191 ग्राम) है। Xiaomi 17 Ultra ज्यादा रोशनी कैप्चर करता है, जिससे फोटो दिन हो या रात—दोनों में ज्यादा साफ आएगी। 200MP Leica टेलीफोटो कैमरा 75-100mm ऑप्टिकल ज़ूम देता है। 4K 120fps Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग से सिनेमाघर जैसी क्वालिटी में स्लो-मोशन और हाई-डिटेल वीडियो शूट कर सकते हैं।

यह सीरीज़ फोटो और वीडियो क्वॉलिटी में DSLR जैसा अनुभव देने की कोशिश करती है। परफॉर्मेंस के लिए पूरी सीरीज़ में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जो हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए तैयार है। Ultra में 6000mAh और Xiaomi 17 में 6330mAh बैटरी दी गई है, जो 90W/100W HyperCharge सपोर्ट करती है।

Xiaomi के Leica Leitzphone में 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा, घूमने वाली Leica Ring का तूफान

नई दिल्ली: Xiaomi ने बार्सिलोना, स्पेन में आयोजित इवेंट में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Leica Leitzphone लॉन्च कर दिया है। इसमें 200MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। दूर की चीजों को भी बहुत साफ और डिटेल में कैप्चर किया जा सकता है। इसके पीछे एक खास घूमने वाला Leica Camera Ring भी है, जिससे आप कैमरे का ज़ूम और लाइट (एक्सपोज़र) कंट्रोल कर सकते हैं।

इसमें 6,000mAh बैटरी दी गई। इसकी कीमत यूरोप में €1,999 और यूके में £1,699 रखी गई है। Xiaomi का नया Leica Leitzphone लगभग वही फोन है जो चीन में Xiaomi 17 Ultra Leica Edition के नाम से बिकता है, बस बैटरी थोड़ी छोटी कर दी गई है। चीन वाले मॉडल में 6,800mAh बैटरी मिलती है, जबकि इस ग्लोबल वर्जन में 6,000mAh बैटरी है। यह फोन सिर्फ एक ही वेरिएंट में आता है—16GB रैम और 1TB स्टोरेज। यह बेहद तेज चलेगा (हैवी गेम, वीडियो एडिटिंग आदि में भी यह झकास चलेगा। इसमें फोटो-वीडियो रखने के लिए बहुत ज्यादा जगह मिलेगी।

ब्लैक बैकसाइड से फोन का लुक काफी क्लासिक और प्रोफेशनल लगता है। कैमरे के पास Leica का लोगो अलग स्टाइल में (90 डिग्री घुमाकर) लगाया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। यह टॉप लेवल की स्पीड और पावर देगा। 6.9 इंच की बड़ी 1.5K “HyperRGB OLED” LTPO स्क्रीन है। डिस्प्ले बहुत साफ, रंगीन और शार्प होगा। 1–120Hz रिफ्रेश रेट से स्क्रीन जरूरत के हिसाब से तेज या धीमी चलती है, जिससे स्मूदनेस भी मिलती है और बैटरी भी बचती है। 3,500 निट्स ब्राइटनेस और Dolby Vision सपोर्ट से धूप में भी स्क्रीन साफ दिखेगी और विडियो देखना बेहद शानदार अनुभव देगा।

Xiaomi का नया Leica Leitzphone खास तौर पर कैमरा लवर्स के लिए बनाया गया है। इसमें सामने 50MP का सेल्फी कैमरा है। पीछे तीन कैमरे दिए गए है। इसमें 50MP का बड़ा 1-इंच प्राइमरी सेंसर, जो कम रोशनी में भी शानदार फोटो ले सकता है। 200MP टेलीफोटो कैमरा से दूर की चीजें भी बहुत पास और क्लियर दिखेंगी। 75–100mm फोकल लेंथ से बढ़िया पोर्ट्रेट और ज़ूम शॉट्स मिलके हैं। 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा से बड़े ग्रुप फोटो या वाइड लैंडस्केप आसानी से कैप्चर किए जा सकते हैं। आप हाथ से रिंग घुमाकर ठीक DSLR कैमरे की तरह ज़ूम और रोशनी (एक्सपोज़र) कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग मिलती है।

Xiaomi का 75 इंच QLED टीवी X Pro 75 इंडिया में लॉन्च, कीमत 69,999 रुपये

नई दिल्ली: Xiaomi QLED TV X Pro 75 को इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। ये कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा QLED TV है। इसमें 75-इंच का 4K डिस्प्ले दिया गया है। ये बेहतर पिक्चर क्वालिटी और ज्यादा सटीक सिनेमैटिक प्लेबैक के लिए Dolby Vision, HDR10+ और Filmmaker Mode को सपोर्ट करता है।

Xiaomi ने तेज रफ्तार वाले सीन के दौरान धुंधलापन कम करने के लिए DLG 120Hz और MEMC जैसे मोशन एन्हांसमेंट फीचर भी शामिल किए हैं। टेलीविजन में Dolby Audio और DTS सपोर्ट के साथ 34W का स्पीकर सिस्टम है। इंडिया में Xiaomi QLED TV X Pro 75 की कीमत 69,999 रुपये है। शुरुआती ऑफर के तहत, बायर्स 5,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट पा सकते हैं, जिससे कीमत घटकर 64,999 रुपये हो जाएगी। टीवी की सेल 27 फरवरी से Xiaomi India की वेबसाइट पर शुरू होगी।

Xiaomi QLED TV X Pro 75 में 75-इंच का QLED पैनल है जिसका रिजोल्यूशन 4K अल्ट्रा HD (3,840 × 2,160 पिक्सल) है। ये बेहतर कंट्रास्ट और कलर आउटपुट के लिए Dolby Vision और HDR10+ को सपोर्ट करता है। इसमें एक Filmmaker Mode भी है। ये ओरिजिनल फ्रेम रेट, आस्पेक्ट रेशियो और कलर प्रोफाइल को बनाए रखता है। स्मार्ट टीवी का डिजाइन लगभग बेजल-लेस है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 97.76 प्रतिशत होने का दावा किया गया है।

यह टीवी 3840×2160 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है और Dolby Vision व HDR10+ को सपोर्ट करता है, जिससे तस्वीरों की क्वालिटी ज्यादा ब्राइट और डिटेल्ड दिखती है। गेमिंग और स्पोर्ट्स देखने वालों के लिए इसमें DLG 120Hz सपोर्ट और MEMC तकनीक दी गई है, जो तेज मूवमेंट के दौरान भी पिक्चर को स्मूद रखती है। साथ ही Auto Low Latency Mode (ALLM) गेम कंसोल कनेक्ट करने पर बेहतर रिस्पॉन्स देता है।

साउंड के लिए इसमें 34W के दमदार बॉक्स स्पीकर्स दिए गए हैं, जो Dolby Audio, DTS:X और DTS Virtual:X टेक्नोलॉजी से लैस हैं। eARC सपोर्ट के साथ Dolby Atmos का अनुभव भी लिया जा सकता है, जिससे घर में ही थिएटर जैसा साउंड मिलता है। यह टीवी PatchWall इंटरफेस पर चलता है, जिसमें कंटेंट ढूंढना आसान है। Xiaomi TV+ के जरिए फ्री लाइव टीवी चैनल्स भी मिलते हैं। इसमें Google Voice Assistant इनबिल्ट है, जिससे आप वॉयस कमांड से कंटेंट सर्च या स्मार्ट डिवाइस कंट्रोल कर सकते हैं।

5520mAh बैटरी और 108 MP के कैमरे संग REDMI Note 15 5G की बिक्री शुरू

नई दिल्ली: Xiaomi India ने इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में अपनी मजबूत मौजूदगी को और दमदार बनाते हुए REDMI Note 15 5G की बिक्री शुरू कर दी है। यह फोन आम भारतीय यूज़र की रोज़मर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। काम, सफर और मनोरंजन—हर मोर्चे पर साथ निभाने के लिए REDMI Note 15 5G को “Faster. Stronger. Simply Better.” के संदेश के साथ लॉन्च किया गया है।इस फोन में 5520mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन आराम से चलने वाला फोन है। 45W फास्ट चार्जिंग से कम समय में ज्यादा चार्ज होता है। 18W रिवर्स चार्जिंग से जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।

REDMI Note 15 5G में SGS टेस्टेड मजबूती दी गई है, जो MIL-STD-810H टेस्टिंग पर आधारित है। IP66 रेटिंग इसे धूल, पानी के छींटों और रोज़मर्रा की मार से बचाती है। Hydro Touch 2.0, से स्क्रीन या उंगलियां गीली होने पर भी टच रिस्पॉन्स बना रहता है, चाहे बारिश हो, वर्कआउट या ट्रैवल। फोन में दिया गया 108MP MasterPixel Dual AI कैमरा इस सेगमेंट की बड़ी खासियत है।

इसमें Samsung ISOCELL HM9 सेंसर का ग्लोबल डेब्यू हुआ है। OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) की मदद से फोटो शार्प आती हैं और 4K विडियो भी ज्यादा स्थिर रहती है। 3x इन-सेंसर ज़ूम से डिटेल बनी रहती है। वहीं, 20MP फ्रंट कैमरा ऑटो फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ सेल्फी और वीडियो कॉल को आसान बनाता है। AI फीचर्स जैसे Live Photos और पोर्ट्रेट मोड रोज़मर्रा की फोटोग्राफी को और सरल बना देते हैं।

फोन में 17.2 सेमी कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3200 निट्स पीक ब्राइटनेस और TÜV ट्रिपल आई प्रोटेक्शन मिलती है। Dolby Atmos वाले ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स एंटरटेनमेंट को और मजेदार बनाते हैं। REDMI Note 15 5G Black, Glacier Blue और Mist Purple रंगों में मिलेगा। इसकी शुरुआती कीमत 22,999 रुपये रखी गई है। SBI, Axis और ICICI कार्ड पर ₹3,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यह mi.com, Amazon India और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। REDMI Note 15 5G उन यूज़र्स के लिए है जो हर दिन के इस्तेमाल के लिए मजबूती, परफॉर्मेंस और भरोसे का परफेक्ट बैलेंस है।

200MP कैमरे और 6 साल चलने वाली बैटरी संग Redmi Note 15 Pro 5G सीरीज लॉन्च, 4 फरवरी से शुरू होगी बिक्री

बेंगलुरु: Xiaomi ने इंडियन स्मार्टफोन बाजार में अपनी नई REDMI Note 15 Pro 5G सीरीज लॉन्च कर दी है, जो 200MP के फ्लैगशिप-लेवल कैमरा और करीब 6 साल तक टिकाऊ बैटरी टेक्नोलॉजी के साथ आती है। इस सीरीज में Redmi Note 15 Pro 5G और Redmi Note 15 Pro+ 5G मॉडल शामिल हैं।

कंपनी का दावा है कि यह फोन कैमरा, बैटरी, मजबूती और परफॉर्मेंस के मामले में नया बेंचमार्क सेट करेगा। Redmi Note 15 Pro 5G की शुरुआती कीमत 26,999 रुपये और Redmi Note 15 Pro+ 5G की कीमत 34,999 रुपये (बैंक ऑफर के बाद) रखी गई है। फोन 4 फरवरी 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। प्री-बुकिंग पर 1 साल का स्क्रीन रिप्लेसमेंट और Pro+ मॉडल पर Redmi Watch मुफ्त दी जाएगी।

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 200MP का 200MasterPixel कैमरा है, जो नए बड़े सेंसर और f/1.65 अपर्चर के साथ आता है। इससे कम रोशनी में भी बेहतर फोटो, नेचुरल पोर्ट्रेट और 4x ऑप्टिकल-लेवल जूम मिलता है। AI फीचर्स जैसे रिफ्लेक्शन हटाना, ब्यूटी मोड और स्मार्ट एडिटिंग की मदद से यूजर्स प्रोफेशनल जैसी तस्वीरें और वीडियो बना सकते हैं।

Redmi Note 15 Pro+ में 6500mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग की सुविधा है, जबकि Redmi Note 15 Pro में 6580mAh बैटरी और 45W चार्जिंग दी गई है। दोनों फोन रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करते हैं, जिससे ईयरबड्स या दूसरा फोन भी चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 1600 चार्ज साइकल के बाद भी 80% से ज्यादा क्षमता बनाए रखेगी। करीब 6 साल तक मजबूत परफॉर्मेंस देगी।

फोन में Gorilla Glass Victus 2, मजबूत फ्रेम और 2.5 मीटर तक ड्रॉप रेसिस्टेंस दिया गया है। साथ ही यह फोन IP66, IP68 और IP69K वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट है, जिससे बारिश, पानी और धूल में भी सुरक्षित रहेगा। दोनों फोन Google Gemini, AI फीचर्स और ऑफलाइन कम्युनिकेशन जैसी नई टेक्नोलॉजी से लैस हैं। डिस्प्ले बड़ा और बेहद ब्राइट है, जिसमें 3200 निट्स ब्राइटनेस और पावरफुल स्पीकर सिस्टम मिलता है, जो गेमिंग और मूवी देखने के लिए शानदार अनुभव देता है।