20,000 रुपये से कम में 108MP कैमरा : Redmi Note 15 5G 6 जनवरी 2026 को हो सकता है लॉन्च

नई दिल्ली: Xiaomi का पॉपुलर Redmi Note सीरीज़ का नया फोन Redmi Note 15 5G जल्द ही इंडिया में लॉन्च होने वाला है। Redmi Note 15 5G में 6.77 इंच की बड़ी कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जो देखने में प्रीमियम लगेगी और वीडियो या गेमिंग का मज़ा दोगुना कर देगी।

फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि इसमें पहले से 10% बेहतर GPU परफॉर्मेंस, 30% ज्यादा CPU पावर और करीब 4 साल तक लैग-फ्री एक्सपीरियंस मिलेगा। 6 जनवरी 2026 को भारत में इसकी एंट्री हो सकती है। Redmi Note 15 5G की कीमत 20,000 रुपये से कम रखी जाएगी। Redmi Note 15 5G उन यूज़र्स के लिए शानदार ऑप्शन बन सकता है, जो 20 हजार रुपये से कम में बड़ी AMOLED स्क्रीन, 108MP कैमरा, मजबूत बैटरी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस वाला 5G फोन चाहते हैं।

Redmi Note 15 5G में 108MP का मेन कैमरा दिया जाएगा, जो OIS सपोर्ट और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ आएगा। फोटो और विडियो दोनों में स्टेबल और शार्प रिजल्ट मिलने की उम्मीद है। 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा। फोन को हल्की बारिश और धूल से बचाने के लिए इसमें IP66 रेटिंग दी गई है। इसका मतलब यह है कि फोन पानी के छींटों और धूल से सुरक्षित रहेगा, हालांकि इसे पानी में डुबोना सही नहीं होगा। बैटरी के मामले में भी Redmi Note 15 5G काफी दमदार नजर आ रहा है। इसमें 5520mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

यह फोन करीब 1.6 दिन का बैकअप देगा और बैटरी की हेल्थ भी 5 साल तक अच्छी बनी रहेगी। यह फोन HyperOS 2 पर चलेगा। उम्मीद है कि यह Android 15 के साथ बॉक्स से बाहर आएगा। इसमें 6GB, 8GB और 12GB RAM के विकल्प मिल सकते हैं, साथ ही 128GB और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट भी रहेगा। पुराने Redmi Note 14 की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये थी, ऐसे में नया मॉडल भी इसी रेंज में आने की पूरी उम्मीद है। फोन को Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Xiaomi Redmi 15C 5G की INDIA में दस्तक, 6000mAh की दमदार बैटरी और 50MP के कैमरे संग एंट्री

बेंगलुरु: Xiaomi India ने इंडिया में नया स्मार्टफोन REDMI 15C 5G लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का अफोर्डेबल 5G हैंडसेट है, जिसमें 6000mAh की बैटरी, 6.9 Inch का डिस्प्ले और  MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट का यूज किया है। इसमें  8GB रैम के साथ 8GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है। REDMI 15C 5G की शुरुआती कीमत 12,499 रुपये है। इस कीमत में 4GB + 128GB मॉडल मिलता है। वहीं,  6GB + 128GB मॉडल की कीमत 13,999 रुपये है। टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 15499 रुपये है, जिसमें 8GB + 128GB मॉडल आता है. कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 2 दिन से ज्यादा चलेगी।

इस हैंडसेट को Amazon.in, Xiaomi के ऑफिशियल पोर्टल और Xiaomi रिटेल से 11 दिसंबर से खरीदा जा सकेगा। REDMI 15C 5G को तीन रंगों, डस्क पर्पल, मूनलाइन ब्लू और मिडनाइट ब्लैक के साथ आता है. कंपनी ने इसके साथ 2 साल के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट और 4 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

REDMI 15C 5G 17.53 सेमी का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो विडियो देखने और सोशल मीडिया इस्तेमाल के दौरान शानदार अनुभव देता है। फोटोग्राफी के लिए 50MP AI ड्यूल कैमरा सिस्टम मौजूद है, जो रोशनी कम होने पर भी साफ तस्वीरें खींचने में मदद करता है। REDMI 15C 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी। फोन में 10W रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है और बॉक्स में 33W का चार्जर शामिल है। सुरक्षा के लिहाज़ से फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित रहता है। 200% वॉल्यूम बूस्ट फीचर कॉल, नोटिफिकेशन और मीडिया के लिए ज्यादा तेज़ और साफ आवाज़ देता है।

REDMI 15C 5G में Octa Core MediaTek Dimensity 6300 6nm चिपसेट का यूज किया है। रैम के तीन ऑप्शन दिए गए हैं, जो 4GB / 6GB / 8GB LPDDR4X RAM के हैं। 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसमें 1TB तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगा सकते हैं। REDMI 15C 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरे के साथ सेकेंडरी कैमरा भी है। 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

दिसंबर 2025 में स्मार्टफोन मार्केट में धमाका तय : Vivo, Xiaomi, Samsung और OnePlus फोड़ेंगे लॉन्चिंग बम

नई दिल्ली: दिसंबर 2025 इंडियन स्मार्टफोन मार्केट के लिए बेहद रोचक साबित होने वाला है। नवंबर का महीना जहां नए फ्लैगशिप और रिफ्रेश वर्ज़न के लॉन्च के साथ खत्म हुआ, वहीं दिसंबर में भी बड़ी कंपनियों ने अपने नए डिवाइस लॉन्च करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। Vivo, Xiaomi, Realme, Samsung और OnePlus की घोषणाएं पहले से ही तय हैं, और फैंस इन फोन के लिए उत्साहित हैं।

दिसंबर की शुरुआत Vivo X300 सीरीज के साथ होगी। यह लॉन्च 2 दिसंबर को भारत में होगा, जिसमें X300 और X300 Pro दोनों मॉडल पेश किए जाएंगे। दोनों फोन में MediaTek चिपसेट मिलेगा, लेकिन स्क्रीन साइज और कैमरा सिस्टम में अंतर रहेगा। Vivo इस सीरीज के साथ 2025 का अंत धमाकेदार तरीके से करना चाहती है। अगले दिन 3 दिसंबर को Redmi 15C लॉन्च होने वाला है। यह Xiaomi की बजट रेंज का फोन होगा। इसमें डुअल रियर कैमरा सिस्टम होगा और कीमत लगभग ₹12,500 के आसपास हो सकती है। यह Redmi 15 का हल्का वर्ज़न होगा, जिसमें पहले 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई थी।

Realme P4X का लॉन्च 4 दिसंबर को होगा। इसमें MediaTek Dimensity चिपसेट, 144Hz डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी मिलेगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। साथ ही यह फोन गेमर्स के लिए वाष्प चैंबर कूलिंग तकनीक के साथ आएगा। दिसंबर में Samsung भी अपनी पहली Tri-Foldable डिवाइस पेश करने वाला है, जिसे संभावित रूप से Galaxy Z TriFold कहा जा सकता है। इसमें 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले और 10 इंच का अनफोल्डेबल स्क्रीन होगा। लीक के अनुसार इसमें 200MP का मेन कैमरा और 5,437mAh की बड़ी बैटरी होगी। संभावित लॉन्च डेट 5 दिसंबर है।

दिसंबर के अंत में OnePlus 15R इंडिया में लॉन्च होगा, जिसकी तारीख 17 दिसंबर तय है। यह OnePlus Ace 6T का इंडियन वर्ज़न माना जा रहा है। फोन में डुअल कैमरा सिस्टम, फ्लैट एज डिजाइन और IP66/IP68/IP69/IP69K वाटर-रेसिस्टेंस रेटिंग्स के साथ OxygenOS 16 मिलेगा। कुल मिलाकर दिसंबर 2025 में स्मार्टफोन मार्केट नए फ्लैगशिप और बजट मॉडल्स के साथ गर्म रहेगा। फ्लैगशिप से लेकर गेमिंग और बजट सेगमेंट तक, हर तरह के यूजर के लिए कुछ नया पेश किया जाएगा।

Xiaomi ने इंडिया के 10 शहरों में 10 नए प्रीमियम सर्विस सेंटर्स खोले

नई दिल्ली: ग्लोबल टेक्नोलॉजी लीडर Xiaomi ने इंडिया के 10 प्रमुख शहरों बेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, जयपुर, मुंबई, पुणे और अहमदाबाद में अपने 10 नए प्रीमियम सर्विस सेंटर्स लॉन्च किए हैं। ये सेंटर्स केवल रिपेयर के लिए नहीं, बल्कि ग्राहकों को एक इमर्सिव, आरामदायक और पर्सनलाइज़्ड अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

कंपनी का लक्ष्य अब केवल सर्विस तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्राहक और ब्रांड के बीच एक दीर्घकालिक भरोसेमंद रिश्ता बनाना है। Xiaomi आने वाले समय में 100 प्रीमियम सर्विस सेंटर्स देशभर में खोलने की योजना बना रहा है, जो कंपनी के Customer First सिद्धांत और भारत में दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को और मज़बूती देगा। Xiaomi India के COO सुधिन माथुर ने कहा कि Xiaomi में हमारा उद्देश्य सिर्फ प्रोडक्ट बनाना नहीं, बल्कि लोगों के साथ स्थायी रिश्ता बनाना है। ये प्रीमियम सर्विस सेंटर्स उसी दिशा में एक रणनीतिक कदम हैं — ताकि हम ग्राहक अनुभव के हर स्तर को बेहतर बना सकें।

इन नए सेंटर्स में 95% रिपेयर 24 घंटों के भीतर पूरे किए जाएंगे, जो मौजूदा 89% दर से बेहतर है। तेज़ और सटीक सर्विस के लिए एडवांस डायग्नॉस्टिक टूल्स, क्वालिटी चेक सिस्टम और स्पेयर पार्ट्स की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
Counterpoint Research की रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi पहले से ही 4 घंटे के भीतर 52% ग्राहक समस्याओं का समाधान करने वाले ब्रांड्स में शीर्ष पर है। लंबा रिपेयर समय होने की स्थिति में ग्राहकों को स्टैंडबाय हैंडसेट की सुविधा भी मिलेगी। Xiaomi ने इन सेंटर्स में जेंडर डाइवर्सिटी और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। प्रत्येक सेंटर में प्रमाणित इंजीनियरों की टीम है, जिन्हें नवीनतम तकनीक पर लगातार ट्रेनिंग दी जाती है। कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजर ग्राहकों की मदद अंग्रेज़ी, हिंदी और स्थानीय भाषाओं में करेंगे।

ये सेंटर्स केवल सर्विस पॉइंट नहीं, बल्कि एक्सपीरियंस हब हैं, जहाँ ग्राहक Xiaomi उत्पादों को देख, आज़मा और खरीद सकते हैं। हर टचपॉइंट को पेपरलेस और सस्टेनेबल बनाया गया है। साथ ही, “Xiaomi Days” हर बुधवार आयोजित होंगे, जिनमें फ्री सॉफ्टवेयर अपडेट, एक्सक्लूसिव सर्विस ऑफर और स्पेशल डिस्काउंट्स मिलेंगे। इस लॉन्च के साथ Xiaomi ने भारत में ग्राहक सेवा के स्तर को नई परिभाषा दी है और यह दिखाया है कि ब्रांड सिर्फ प्रोडक्ट नहीं, बल्कि अनुभव, विश्वास और नवाचार पर आधारित रिश्ते बनाना चाहता है।

आ देखें ज़रा, किसमें कितना है दम : Xiaomi 17 सीरीज़ का iPhone 17 को मुकाबले का खुला चैलेंज

नई दिल्ली: Xiaomi ने अपनी लेटेस्ट फ्लैगशिप 17 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें तीन मॉडल शामिल हैं – Xiaomi 17, 17 Pro और 17 Pro Max। कंपनी का स्पष्ट उद्देश्य Apple की iPhone 17 सीरीज़ को टक्कर देना है। Xiaomi ने सीधे तौर पर iPhone 17 को टारगेट करने के लिए नामकरण किया है।

17 Pro और 17 Pro Max में पीछे की तरफ़ बड़ी स्क्रीन लगी है। यह डिस्प्ले नोटिफिकेशन, कॉल, मैसेज, म्यूजिक कंट्रोल और 8K सेल्फी विडियो के लिए इस्तेमाल होती है। iPhone 17 में ऐसा कोई फीचर नहीं है Xiaomi 17 सीरीज़ ने नाम, यूनिक बैक डिस्प्ले, पावरफुल चिप, कैमरा और बैटरी के दम पर iPhone 17 को टक्कर देने का पूरा प्लान बनाया है। इसे Android का नया दांव कहा जा सकता है। यह iPhone की ताकत को चुनौती देने वाले फीचर्स पेश करता है, और कुछ जगहों पर उससे आगे भी निकल जाता है।
Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ, Xiaomi 17 सीरीज़ सबसे लेटेस्ट और पावरफुल Android चिपसेट पेश करती है। iPhone 17 में Apple का A17 चिप है, लेकिन Snapdragon 8 Elite Gen 5 Android की दुनिया में बेहतरीन गेमिंग, AI और मल्टीटास्किंग देता है।

Xiaomi ने Pro मॉडल्स में ‘Dynamic Back Display’ दिया है। यह डिस्प्ले पूरी तरह कैमरा मॉड्यूल में फिट है और यूज़र्स को नोटिफिकेशन, कॉल, मैसेज, म्यूजिक कंट्रोल और काउंटडाउन टाइमर जैसी चीज़ों की सुविधा देता है। इस स्क्रीन से यूज़र मेन कैमरा का इस्तेमाल करते हुए 8K सेल्फी विडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं। 17 Pro में यह 2.7 इंच और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला है, जबकि 17 Pro Max में 2.9 इंच का डिस्प्ले है। Xiaomi ने 17 Pro और Pro Max के लिए गेमिंग केस पेश किया है। इस केस में पीछे कंट्रोल बटन दिए गए हैं, जिससे फोन Game Boy जैसे पोर्टेबल गेम कंसोल में बदल जाता है। यूज़र्स अब गेमिंग का मज़ा सीधे स्मार्टफोन पर ले सकते हैं।

Xiaomi के तीनों स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर है। यह Qualcomm का नया फ्लैगशिप चिप है और इसे पहली बार स्मार्टफोन में पेश किया गया है। Xiaomi 17 और 17 Pro में 6.3-इंच AMOLED LTPO डिस्प्ले है, 1-120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ। Xiaomi 17 में 50MP का Leica ट्रिपल कैमरा है। इसमें तीन अलग कैमरा सेंसर हैं: Main सेंसर सामान्य तस्वीरों और वीडियो के लिए है। Ultra-wide (अल्ट्रावाइड) सेंसर – ज़्यादा चौड़ी तस्वीरें लेने के लिए, जबकि Floating Telephoto (फ्लोटिंग टेलीफोटो) से ज़ूम या दूर की फोटो ली जा सकती है।

Xiaomi 17 में 7,000mAh की बड़ी बैटरी है। 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग है, यानी बैटरी बहुत जल्दी चार्ज हो जाती है। Xiaomi 17 Pro: 6,300mAh की बैटरी है। Xiaomi 17 Pro Max: 7,500mAh की सबसे बड़ी बैटरी है, जिससे फोन और भी लंबा समय चल सकता है। Xiaomi ने पुष्टि की है कि 17 सीरीज़ जल्द ही भारत में आएगी, हालांकि लॉन्च डेट और कीमत अभी घोषित नहीं हुई है। चीन में Xiaomi 17 – 4,499 युआन (लगभग ₹56,000), Xiaomi 17 Pro – 4,999 युआन (लगभग ₹62,000) Xiaomi 17 Pro Max – 5,999 युआन (लगभग ₹74,500)

सितंबर के आखिरी हफ्ते में मार्केट में मचेगी Xiaomi 17 सीरीज की धूम

नई दिल्ली: Xiaomi की नई 17 सीरीज सितंबर के आखिरी हफ्ते, 30 सितंबर तक लॉन्च होने की तैयारी है। Xiaomi 17 Pro प्रीमियम और हाई-टेक स्मार्टफोन है। इस फोन के फीचर्स पूरी तरह एडवांस हैं। सीरीज़ में Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max तीन मॉडल होंगे। इस सीरीज़ में हर यूज़र के लिए, चाहे बेसिक यूज़र हो या हाई-एंड गैजेट लवर – कुछ नया और दमदार विकल्प मिलेगा।

Xiaomi 17 Pro में ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप है। इसमें तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे हैं। मुख्य फोटो और वीडियो के लिए मेन कैमरा है। टेलीफोटो कैमरा दूर की चीज़ों को 5x ऑप्टिकल जूम के साथ क्लियर फोटो खींच सकता है। वाइड एरिया या ग्रुप फोटो के लिए अल्ट्रा वाइड कैमरा यूज करती है। leica-स्टाइल कैमरे से तस्वीरें एकदम प्रो लेवल की आती है। आप आसानी से कम रोशनी में या जूम करते हुए भी शानदार फोटो ले पाएंगे। IP69 रेटिंग के साथ फोन पूरी तरह सुरक्षित है। आप फोन को बारिश, धूल या पानी में भी सुरक्षित इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसका सबसे बड़ा और अनोखा फीचर Magic Back Screen है। ये फोन सिर्फ सामान्य स्मार्टफोन नहीं है, बल्कि इसमें एक स्पेशल सेकंड स्क्रीन भी है। ये कैमरे के पीछे छोटा सेकंड डिस्प्ले है, जो कॉल अलर्ट दिखाता है और म्यूजिक, टाइमर जैसे विजेट्स को सीधे कंट्रोल करने देता है। यह स्क्रीन कैमरे के पीछे लगी है। यह आपको कॉल, म्यूजिक या टाइमर जैसे फीचर्स सीधे दिखाता और कंट्रोल करने देता है। Magic Back Screen के कारण आप कॉल, म्यूजिक, टाइमर सब सीधे स्क्रीन पर देख और कंट्रोल कर सकते हैं। 6.3 इंच की LTPO स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट से फोन का डिस्प्ले सुपर है। रंग और ब्राइटनेस कमाल की है।

Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 6,300mAh बैटरी और 100W वायर्ड चार्जिंग से फोन की परफॉर्मेंस भी दमदार है। इसमें 6,300mAh बैटरी और 100W की वायर्ड चार्जिंग है यानी बैटरी जल्दी चार्ज होती है। फोन में Ultrasonic इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है, जो तेज और सुरक्षित है। HyperOS 3 (Android 16 बेस्ड) से फोन की सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस पूरी तरह स्मूद और एडवांस है। Xiaomi 17 Pro एक ऐसा स्मार्टफोन है जो सिर्फ देखने में ही नहीं, बल्कि इस्तेमाल करने में भी बेहद एडवांस और दमदार है।

इस दिवाली Xiaomi की ‘सबसे बड़ी’ सेल: स्मार्टफोन, टीवी और गैजेट्स पर 60% तक की भारी छूट

बेंगलुरु: इस दिवाली प्रौद्योगिकी क्षेत्र की अग्रणी वैश्विक कंपनी Xiaomi India अपने ग्राहकों के लिए अब तक का सबसे बड़ा अभियान लेकर आई है। कंपनी अपने स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, टैबलेट, और अन्य इकोसिस्टम उत्पादों पर शानदार डील्स की पेशकश कर रही है। यह सेल 22 सितंबर 2025 से mi.com, Amazon, Flipkart और Xiaomi के रिटेल पार्टनर्स पर शुरू होगी। ग्राहकों को इस सेल में 60% तक की बचत का मौका मिलेगा, जिससे यह अपग्रेड करने, उपहार देने और अपने जीवन को स्मार्ट बनाने का एक बेहतरीन अवसर बन गया है।

हर लाइफस्टाइल के लिए बेस्ट स्मार्टफोन डील

Xiaomi और Redmi के स्मार्टफोन पर 45% तक की छूट मिल रही है।
Redmi Note 14 Pro+ 5G: 200MP AI-संचालित कैमरे के साथ, यह हर त्योहारी तस्वीर को शानदार बनाता है।
Redmi 15: 7000mAh की विशाल बैटरी के साथ, यह पूरे दिन के इस्तेमाल के लिए आदर्श है।
Redmi 14C 5G: यह युवा पेशेवरों और छात्रों के लिए एक बेहतरीन पहला 5G स्मार्टफोन है, जो स्पीड और वैल्यू चाहते हैं।
Redmi A4 5G: यह अगली पीढ़ी की कनेक्टिविटी को सभी के हाथों में लाकर, 5G युग में प्रवेश करने में मदद करता है।

काम और मनोरंजन के लिए बेस्ट टैबलेट डील

टैबलेट और इकोसिस्टम उत्पादों पर 60% तक की बचत का लाभ उठाएँ।
Xiaomi Pad 7: नैनो टेक्सचर डिस्प्ले के साथ, यह बिंज-वॉचिंग और लंबे काम के घंटों के लिए आंखों को आराम देता है।
Redmi Pad 2: अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी के साथ, यह ऑनलाइन कक्षाओं और मनोरंजन के लिए एक बेहतरीन साथी है।
Redmi Pad SE 4G: स्टाइलिश, बहुमुखी और सुलभ, जो इसे उपहार देने के लिए एक आदर्श डिवाइस बनाता है।

सिनेमाई दिवाली के लिए बेस्ट स्मार्ट टीवी डील

QLED टीवी पर 55% तक की बचत मिल रही है।
Xiaomi CineMagiQLED Series: 4K की चमक और Dolby Vision के साथ, यह फिल्म प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन अनुभव प्रदान करती है।
Xiaomi FantastiQLED Series: अल्ट्रा-रिच रंगों और Amazon FireTV के सहज इंटरफ़ेस के साथ, यह घर पर मनोरंजन के अनगिनत विकल्प प्रदान करती है।

अपनी स्मार्ट जीवनशैली को पूरा करें

स्मार्टफोन, टैबलेट और टीवी के अलावा, Xiaomi के इकोसिस्टम उत्पाद भी शानदार छूट पर उपलब्ध हैं:
पावरबैंक: Xiaomi कॉम्पैक्ट पावरबैंक 20K और Redmi 4i पावरबैंक पर बेजोड़ डील हैं।
ऑडियो और वियरेबल्स: Redmi Buds 6, Redmi Buds 5C, Redmi Watch 5 Lite और Redmi Watch Move पर भी आकर्षक ऑफर्स हैं।
स्वास्थ्य संबंधी उत्पाद: Xiaomi स्मार्ट एयर प्यूरीफायर 4 लाइट और Xiaomi ग्रूमिंग किट जैसे उत्पाद भी रियायती कीमतों पर उपलब्ध हैं।
छूट के अलावा, ग्राहक चुनिंदा बैंक ऑफ़र और EMI ट्रांज़ैक्शन के माध्यम से ₹5,000 तक की अतिरिक्त बचत का लाभ उठा सकते हैं।

REDMI 15 5G: खत्म हुई चार्जिंग की चिंता, फोन नहीं बैटरी का ‘पावरहाउस’

नई दिल्ली: आजकल, हमारा जीवन हमारे स्मार्टफोन के इर्द-गिर्द घूमता है। गेमिंग, मूवी देखना, वीडियो कॉल करना और काम करना – सब कुछ फोन पर ही होता है। ऐसे में अगर बैटरी जल्दी खत्म हो जाए, तो सबसे ज्यादा निराशा होती है। इसी समस्या का हल लेकर आया है REDMI 15 5G। यह स्मार्टफोन सिर्फ शानदार फीचर्स के लिए नहीं, बल्कि अपनी अविश्वसनीय बैटरी लाइफ और चार्जिंग स्पीड के लिए भी जाना जाएगा। आइए, विस्तार से जानते हैं कि कैसे REDMI 15 5G की बैटरी इसे बाकी फोन्स से अलग करती है।

बैटरी की ताकत: 6000 mAh की विशालकाय शक्ति

REDMI 15 5G में एक बड़ी 6000 mAh की बैटरी है। यह सिर्फ एक नंबर नहीं है, बल्कि यह इस बात की गारंटी है कि आपका फोन पूरे दिन और उससे भी आगे बिना रुके चलेगा।
दो दिन की बैटरी लाइफ: सामान्य इस्तेमाल के साथ, यह फोन एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक आसानी से चल सकता है। अब आपको रात को सोने से पहले फोन को चार्जिंग पर लगाने के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है।
गेमिंग और मूवी मैराथन: अगर आप गेमिंग के शौकीन हैं या लगातार वीडियो देखते हैं, तो भी यह बैटरी आपको निराश नहीं करेगी। आप घंटों तक बिना रुकावट के अपनी पसंदीदा मूवी देख सकते हैं या हैवी गेम्स खेल सकते हैं।
पावर सेविंग मोड्स: इसमें कई स्मार्ट पावर सेविंग मोड्स भी दिए गए हैं, जो बैटरी की खपत को कम करते हैं और जरूरत पड़ने पर आपको एक्स्ट्रा बैकअप देते हैं।

चार्जिंग की रफ्तार: 120W हाइपरचार्जिंग

बड़ी बैटरी के साथ सबसे बड़ी चुनौती उसे चार्ज करने की होती है। लेकिन REDMI 15 5G ने इस समस्या को भी हल कर दिया है। इसमें 120W की अल्ट्रा-फास्ट हाइपरचार्जिंग तकनीक है।
मिनटों में फुल चार्ज: यह तकनीक आपके फोन को मिनटों में 0 से 100% तक चार्ज कर सकती है। अब आपको अपने दिन का एक भी पल चार्जिंग के इंतजार में बर्बाद नहीं करना पड़ेगा।
सुरक्षित और स्मार्ट: यह तकनीक सिर्फ तेज नहीं है, बल्कि सुरक्षित भी है। इसमें कई चार्जिंग सेफ्टी प्रोटोकॉल हैं, जो फोन को ओवरहीटिंग या ओवरचार्जिंग से बचाते हैं।
काम के दौरान चार्ज करें: लंच ब्रेक या कॉफी पीते समय भी आप अपने फोन को इतनी जल्दी चार्ज कर पाएंगे कि आपको पता भी नहीं चलेगा।

स्मार्ट पावर मैनेजमेंट

REDMI 15 5G का सॉफ्टवेयर भी इसकी बैटरी को स्मार्टली मैनेज करने में मदद करता है। AI-पावर्ड मैनेजमेंट सिस्टम आपकी यूसेज पैटर्न को समझता है और बैकग्राउंड ऐप्स की खपत को कम करता है, जिससे बैटरी की लाइफ और भी बढ़ जाती है।

डिज़ाइन और डिस्प्ले: आँखों को लुभाने वाला विज़ुअल अनुभव

REDMI 15 5G का डिज़ाइन बिल्कुल नया और प्रीमियम है। इसमें एक स्लिम और स्लीक बॉडी है, जो हाथ में पकड़ने में बहुत आरामदायक लगती है। लेकिन असली जादू इसके डिस्प्ले में है।
विशाल डिस्प्ले: इसमें एक बड़ा 6.75 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले है, जो हर रंग को जीवंत और गहरा दिखाता है। चाहे आप मूवी देख रहे हों या गेम खेल रहे हों, यह डिस्प्ले आपको एक बेहतरीन विजुअल अनुभव देगा।
अल्ट्रा-स्मूथ रिफ्रेश रेट: 120Hz के अडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ, स्क्रॉलिंग और ऐप स्विचिंग इतनी स्मूथ होगी कि आपको लगेगा जैसे आप मक्खन पर काम कर रहे हों।

परफॉर्मेंस: स्पीड का नया बादशाह

REDMI 15 5G को रोज़मर्रा के कामों से लेकर हाई-एंड गेमिंग तक, हर तरह की चुनौती के लिए तैयार किया गया है।
नेक्स्ट-जेन प्रोसेसर: यह फ़ोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 5G प्रोसेसर से लैस है, जो एक फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस देता है। यह पावरफुल प्रोसेसर मल्टीटास्किंग को बहुत आसान बनाता है और हैवी गेम्स को भी बिना किसी रुकावट के चला सकता है।
फास्ट स्टोरेज: इसमें LPDDR5 RAM और UFS 4.0 स्टोरेज है, जो ऐप्स को तेज़ी से खोलने और डेटा ट्रांसफर करने में मदद करता है। अब इंतज़ार का समय खत्म!

कैमरा: हर क्लिक पर कला

आजकल एक अच्छे स्मार्टफोन का मतलब एक अच्छा कैमरा भी होता है, और REDMI 15 5G इस मामले में बिल्कुल निराश नहीं करता।
108MP का मेन कैमरा: इसमें एक शानदार 108MP का प्राइमरी लेंस है, जो AI-पावर्ड इमेज प्रोसेसिंग के साथ आता है। यह दिन के उजाले में शानदार डिटेलिंग के साथ तस्वीरें लेता है और लो-लाइट में भी इसकी परफॉर्मेंस बेहतरीन है।
अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो लेंस: इसमें एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस भी है, जो आपको अलग-अलग तरह के शॉट्स लेने की आजादी देता है।
एडवांस सेल्फी कैमरा: सामने की तरफ एक 32MP का सेल्फी कैमरा है, जो AI ब्यूटीफिकेशन और पोर्ट्रेट मोड के साथ आता है, जिससे आपकी हर सेल्फी परफेक्ट दिखेगी।

REDMI 15 5G की इंडिया में धूम : बजट फ्रेंडली 5जी फोन अब 14,999 रुपये से शुरू

नई दिल्ली: Xiaomi ने 28 अगस्त से इंडिया में REDMI 15 5G की बिक्री की शुरुआत कर दी है। यह फोन पहले इसी महीने इंडिया में पेश किया गया था। इसे बजट 5G स्मार्टफोन के रूप में पेश किया गया है। REDMI 15 5G में 6.9 इंच का LCD डिस्प्ले है, जिसकी रिफ्रेश रेट 144Hz है। कंपनी के फोन को TUV Rheinland से लो ब्लू लाइट और फ्लिकर-फ्री सर्टिफ़िकेशन मिला है, जिससे लंबे समय तक स्क्रीन देखने पर भी आंखों पर जोर कम पड़ता है।

india में REDMI 15 5G की कीमत की शुरुआत 6GB/128GB मॉडल के लिए 14,999 रुपये से होती है। 8GB/128GB और 8GB/256GB वेरिएंट्स क्रमशः 15,999 रुपये और 16,999 रुपये में उपलब्ध हैं। फोन गुरुवार की दोपहर 12 बजे Amazon, mi.com, Xiaomi रिटेल स्टोर्स और ऑफलाइन चैनल पार्टनर्स पर लग गई है। जल्दी कीजिए, कहीं मौका निकल न जाए।
REDMI 15 5G फोन में Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर और LPDDR4X RAM के साथ UFS 2.2 स्टोरेज है, जो 256GB तक एक्सपेंडेबल है।

इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और 18W रिवर्स चार्जिंग की भी सुविधा देती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी AI कैमरा और एक सेकंडरी सेंसर है। 8MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। कैमरा AI फीचर्स जैसे AI Erase और AI Sky के साथ आता है। डिजाइन में प्लास्टिक बैक पैनल और कैमरा एरिया के चारों ओर एयरस्पेस-ग्रेड मेटल का इस्तेमाल किया गया है।

REDMI 15 5G HyperOS पर चलता है, जो Android 15 बेस्ड है और दो साल की OS अपडेट्स और चार साल के सिक्योरिटी पैच के साथ आता है। इसमें Gemini और Circle to Search जैसे फीचर्स भी हैं। इंडिया में REDMI 15 5G की कीमत 6GB/128GB मॉडल के लिए ₹14,999 से शुरू होती है। 8GB/128GB और 8GB/256GB वेरिएंट्स क्रमशः ₹15,999 और ₹16,999 में उपलब्ध हैं। फोन 28 अगस्त, 2025 दोपहर 12 बजे Amazon, mi.com, Xiaomi रिटेल स्टोर्स और ऑफलाइन चैनल पार्टनर्स के जरिए सेल पर उपलब्ध होगा।

13,999 रुपये में Redmi Note 14 SE 5G : बजट में फिट, फीचर्स सुपरहिट

बेंगलुरु: Xiaomi ने अपने 15 साल के ग्लोबल जश्न और इंडिया में 11 साल की कामयाबी को यादगार बनाने के लिए Redmi Note 14 SE 5G पेश किया है। यह स्मार्टफोन कीमत में किफायती, लेकिन फीचर्स में बादशाह है। AMOLED डिस्प्ले की चमक, Sony कैमरा की पकड़, Dolby स्पीकर्स का धमाका और 5G की रफ्तार – सब कुछ एक ही पैकेज में आपको सिर्फ 13,999 रुपये की बेमिसाल कीमत पर मिलेगा।

Redmi Note 14 SE 5G में 6.67 इंच का बड़ा और शानदार डिस्प्ले है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट से स्क्रॉलिंग और गेमिंग बिना किसी रुकावट के एकदम स्मूद चलती है। इसमें तेज़ धूप में भी स्क्रीन साफ दिखेगी। Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन से स्क्रीन मजबूत है। फोन में दो स्पीकर्स लगे हैं।इससे आवाज गहरी, साफ और चारों ओर से आती लगती है जैसे आप थिएटर में बैठे हों। इसमें 3.5mm जैक भी है। आप अपने पुराने हेडफोन भी आराम से चला सकते हैं। फोन नहीं, यह चलता-फिरता होम थिएटर है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का दमदार Sony LYT-600 कैमरा लगा है। इसमें 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस होने से ग्रुप फोटो आसानी से खींच सकते हैं। मैक्रो लेंस से छोटी चीज़ों की भी बारीकी से फोटो खींच सकते हैं। फोन की 5110mAh की पावरफुल बैटरी पूरे दिन साथ निभाएगी।

Xiaomi ने Redmi Note 14 SE 5G को इंडिया में ही तैयार किया है। कंपनी ने इससे पहले जो Redmi Note 14 Pro+, Note 14 Pro और Note 14 5G लॉन्च किए थे, वह भी इंडिया में ही बने हैं। Xiaomi अब सिर्फ भारत में फोन की बिक्री ही नहीं रहा, बल्कि वह यहीं पर फोन की मैन्युफैक्चरिंग भी कर रहा है। Redmi Note 14 SE 5G की असली कीमत 14,999 रुपये है लेकिन लॉन्चिंग ऑफर में अगर आप इसे खरीदने के लिए किसी भी बैंक का कार्ड यूज़ करते हैं तो 1,000 रुपये का फौरन डिस्काउंट मिलेगा। आप इसे लॉन्चिंग पर 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यह फोन 07 अगस्त 2025 से Mi.com, Flipkart, और पूरे देश में Xiaomi के रिटेल स्टोर्स और पार्टनर्स पर मिलेगा।