1799 में Xiaomi का “पावर पंच”, अब बैटरी डाउन की होगी छुट्टी, 10 जुलाई से बिक्री शुरू

नई दिल्ली : Xiaomi ने इंडिया में नया पावर हाउस Xiaomi 20000mAh 22.5W Compact Power Bank लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। 10 जुलाई को दोपहर 12 बजे से इस पावर बैंक की बिक्री शुरू हो जाएगी। अब बार-बार फोन डिस्चार्ज होने की टेंशन खत्म। पावर बैंक को एक बार फुल चार्ज करने पर स्मार्टफोन को 3-4 बार ईयरबड्स और स्मार्टवॉच को कई बार चार्ज कर सकता है। सफर में ट्रेन या बस में, ऑफिस में मीटिंग्स के बीच, या फिर कहीं ऐसी जगह जहां बिजली की सुविधा नहीं हो और अब आपके फोन या डिवाइस की बैटरी खत्म हो जाए तो Xiaomi का ये पावर बैंक तुरंत आपके डिवाइस को चार्ज कर देगा।

Xiaomi 20000mAh 22.5W Compact Power Bank पावरफुल और स्मार्ट है। यह इनबिल्ट USB-C केबल के साथ आता है। फोन हो, ईयरबड्स हो या टैबलेट –इससे सब कुछ चार्ज हो जाएगा। आप इससे एक साथ तीन डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। इस पावर बैंक की बॉडी में USB-A, USB-C और इनबिल्ट केबल बेहद खूबसूरती से फिट किया गया है। यह पावर बैंक महज 342 ग्राम का है। इसे आप आसानी से जेब या बैग में रखकर कहीं भी ले जा सकते हैं। इसकी 20000mAh की बैटरी दिन भर आपके डिवाइसेज को चार्ज देने करने के लिए पर्याप्त है।

Xiaomi पावर बैंक में 12-लेयर सर्किट प्रोटेक्शन है, जो ओवरहीटिंग, ओवर-वोल्टेज, शॉर्ट सर्किट से डिवाइस को पूरी सुरक्षा देती है। इस पावर बैंक में सिर्फ चार्जिंग ही नहीं, बल्कि स्टाइल का भी पूरा ध्यान रखा गया है। यह दो आकर्षक रंगों Ivy Green और Dark Grey में आता है । यह पावर बैंक देश में 10 जुलाई 2025 को दोपहर 12 बजे से महज 1799 रुपये में mi.com, Flipkart और Xiaomi के रिटेल स्टोर पर मिलेगा। Xiaomi का यह नया पावर बैंक महज चार्जर नहीं, बल्कि एक ऐसा भरोसेमंद साथी है जो
तेज़ चार्जिंग, मजबूत सुरक्षा और स्मार्ट पोर्टेबिलिटी की गारंटी आपको देता है।

 7 मिनट में 20.8 KM : Xiaomi की इलेक्ट्रिक सुपरकार SU7 Ultra ने रेसिंग ट्रैक पर रचा इतिहास

बीजिंग : अगर आप अब तक शाओमी को सिर्फ स्मार्टफोन और गैजेट्स तक ही सीमित मानते थे, तो अब अपनी सोच बदलने का समय आ गया है। Xiaomi ने स्मार्ट फोन से सुपरकार का सफर तय किया है। Xiaomi की इलेक्ट्रिक सुपरकार, SU7 Ultra ने कारों की दुनिया के ‘माउंट एवरेस्ट’ कहे जाने वाले नूरबर्गरिंग नॉर्डशलाइफ़ ट्रैक पर तूफानी रफ्तार से लैप पूरा कर नया इतिहास रच दिया है। इस कार ने करीब 20.8 किलोमीटर लंबा ट्रैक महज 7 मिनट 4.957 सेकंड में पूरा किया हैं। ये कोई कॉन्सेप्ट या शो-पीस गाड़ी नहीं है। ये गाड़ी शोरूम में खरीदी जा सकती है। Xiaomi SU7 Ultra ने अब तक के रिकॉर्ड होल्डर्स रिमेक नेवेरा (7:05.298 मिनट) और पोर्श टेकन टर्बो जीटी (7:07.55 मिनट) से भी बेहतर समय हासिल किया। शाओमी एसयू 7 अल्ट्रा ने दुनिया के सबसे मुश्किल रेस ट्रैक नूरबर्गरिंग नॉर्डशलाइफ़ ट्रैक पर सभी इलेक्ट्रिक कारों को पीछे छोड़ नया रिकॉर्ड बना दिया है।

 SU7 Ultra SU7 का ज्यादा पावरफुल स्पेशल वर्ज़न है, जो 2024 में लॉन्च हुआ था। “SU” नाम का अर्थ “स्पीड अल्ट्रा” है। मॉडल में एक प्रमुख फ्रंट स्प्लिटर, एयर वेंट और फेंडर, डबल बोनट वेंट, विस्तारित साइड स्कर्ट, एक रियर विंग और एक क्लियर रियर डिफ्यूज़र है। SU7 Ultra में तीन मोटरों वाला फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम है। इस सिस्टम में दो V8s-सीरीज़ मोटर शामिल हैं। हर मोटर 570 bhp पावर और 635 Nm टॉर्क देती है, जबकि एक V6 मोटर 387 bhp देती है।  तीनों मिलकर कुल 1,527 bhp की जबरदस्त ताकत देते हैं।

Xiaomi का कहना है कि यह कार 1.97 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ सकता है, 5.96 सेकंड में 200 किमी प्रति घंटे और 15.07 सेकंड में 300 किमी प्रति घंटे तक पहुँच सकता है। इसकी अधिकतम रफ़्तार 350 किमी प्रति घंटे से ज़्यादा है।  SU7 Ultra बिजली जैसी रफ्तार और शानदार टेक्नोलॉजी से लैस एक सुपरफास्ट इलेक्ट्रिक कार है, जिसे शाओमी ने खुद डिजाइन और डेवलप की है।

XIAOMI YU 7 में स्टाइल, परफॉर्मेंस और लग्जरी का बेजोड़ संगम : 3.23 सेकंड में पकड़ती है 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार

बीजिंग : Xiaomi EV ने अपनी पहली SUV Xiaomi YU7 को पावर, लग्जरी और तकनीक के बेहतरीन मेल के साथ पेश किया है। यह SUV 690 PS की अधिकतम हॉर्सपावर, 508 किलोवाट पीक पावर और 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार केवल 3.23 सेकेंड में पकड़ने की क्षमता रखती है। इसकी टॉप स्पीड 253 किमी/घंटा है। अगर शाओमी YU7 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हो और अचानक ब्रेक लगाया जाए, तो यह गाड़ी सिर्फ 33.9 मीटर की दूरी में पूरी तरह रुक जाती है।

YU7 में HyperEngine V6s Plus मोटर लगी है। इसका अधिकतम आरपीएम 22,000 है। पीक टॉर्क 528 एन·मी और मोटर की अधिकतम शक्ति 288 किलोवाट है। इसका चेसिस सिस्टम भी खास है। इसमें फ्रंट डबल विशबोन और रियर फाइव-लिंक सस्पेंशन के साथ, ब्रेम्बो के 4-पिस्टन फिक्स्ड कैलिपर्स दिए गए हैं। SUV की ग्राउंड क्लीयरेंस 222 मिमी तक एडजस्ट की जा सकती है।

Xiaomi YU7 तीन वेरिएंट्स — स्टैंडर्ड (835 किमी), प्रो (760 किमी) और मैक्स (770 किमी) में उपलब्ध है। स्टैंडर्ड वेरिएंट 96.3 kWh बैटरी के साथ सबसे लंबी रेंज वाली सब-100kWh इलेक्ट्रिक SUV है। यह पूरी रेंज 800V सिलिकॉन कार्बाइड हाई-वोल्टेज प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो महज 12 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो सकती है और 15 मिनट में 620 किमी की रेंज देती है।
Xiaomi YU7 SUV 4999 mm लंबी, 1996 mm चौड़ी और 1600 mm ऊंची है, जिसमें 3000 mm का व्हीलबेस है।

Xiaomi YU7 में पहली बार इलेक्ट्रिक-फ्लश डोर हैंडल सिस्टम पेश किया गया है। YU7 का अधिकतम आरपीएम 22,000 है, पीक टॉर्क 528 एनएम और मोटर की अधिकतम शक्ति 288 किलोवाट है। सुरक्षा के लिए इसमें स्टील-अल्युमिनियम मिश्र धातु वाला आर्मर केज बॉडी स्ट्रक्चर दिया गया है । यह एक ऐसा ढांचा है जो गाड़ी को एक्सीडेंट में भी अधिक सुरक्षित बनाता है और अंदर बैठे लोगों को बेहतर सुरक्षा देता है।