तीन पहियों वाला सुपर स्कूटर: Yamaha Tricity 300 में एयरबैग की एंट्री

नई दिल्ली: जापान की दोपहिया वाहन निर्माता Yamaha ने दुनिया का पहला एयरबैग वाला स्कूटर 2026 Yamaha Tricity 300 पेश कर दिया है। यह एक 3-पहियों वाला स्कूटर है, जिसमें कार जैसी सेफ्टी देने के लिए एयरबैग सिस्टम लगाया गया है। यह स्कूटर 2026 की दूसरी तिमाही में यूरोप में लॉन्च होगा, हालांकि फिलहाल इंडिया में इसके आने की कोई योजना नहीं है।

नई 2026 Yamaha Tricity 300 की सबसे बड़ी खासियत इसका एयरबैग सिस्टम है, जिसे ऑटो सेफ्टी कंपनी Autoliv के साथ मिलकर तैयार किया गया है। यह सिस्टम फ्रंट एक्सीडेंट के समय काम करता है। जैसे ही स्कूटर अचानक रुकता है, सेंसर एक्टिव हो जाते हैं और एयरबैग खुल जाता है, जिससे राइडर हैंडल के ऊपर से आगे गिरने से बच जाता है और चोट का खतरा कम हो जाता है। इस बार स्कूटर को ज्यादा स्पोर्टी लुक दिया गया है। इसमें नए ट्रिपल LED लैंप, शार्प फ्रंट डिजाइन और अपडेटेड टेल लाइट्स मिलती हैं। साथ ही Milky White, Zen Green और Power Grey जैसे नए कलर ऑप्शन भी दिए गए हैं।

इसमें नया ब्रेक कंट्रोल सिस्टम (BC) दिया गया है, जो IMU डेटा के आधार पर व्हील लॉक होने से बचाता है। इसके अलावा Unified Braking System (UBS) मिलता है, जो आगे और पीछे के ब्रेक को अपने आप बैलेंस करता है। स्कूटर में 4.2 इंच का TFT डिस्प्ले और 2.8 इंच का LCD स्क्रीन दिया गया है। Yamaha MyRide ऐप से कनेक्ट करने पर कॉल, मैसेज और म्यूजिक नोटिफिकेशन भी मिलते हैं। इसके साथ Garmin का फुल मैप नेविगेशन भी सीधे डैशबोर्ड में दिया गया है। इसके अलावा इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, Leaning Multi-Wheel (LMW) टेक्नोलॉजी, Standing Assist System, कीलेस स्टार्ट, पार्किंग ब्रेक और बड़ा अंडरसीट स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इसे आम स्कूटर से ज्यादा एडवांस बनाते हैं।

इंजन की बात करें तो 2026 Yamaha Tricity 300 में 292cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 28 PS की पावर और 28.9 Nm टॉर्क देता है। यह ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है और करीब 30.3 km/l का माइलेज देता है। Yamaha का 2026 Yamaha Tricity 300 स्कूटर सेफ्टी और टेक्नोलॉजी के मामले में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जो आने वाले समय में टू-व्हीलर सेगमेंट का भविष्य बदल सकता है।

1.58 लाख में Yamaha XSR155 नए मेटैलिक ब्लैक कलर में लॉन्च, स्टाइल और पावर का नया संगम

नई दिल्ली: India Yamaha Motor ने इंडिया में अपनी बेहद पॉपुलर और स्टाइलिश मोटरसाइकल XSR155 को एक नए और शानदार मेटैलिक ब्लैक (Metallic Black) कलर में लॉन्च किया है। इस नए रंग के साथ यह बाइक पहले से ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम नजर आ रही है। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,58,990 रुपये रखी गई है। 2 मार्च 2026 को चेन्नई, तमिलनाडु से कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा की।यह नया रंग अब पहले से मौजूद मेटैलिक ब्लू, विविड रेड और ग्रे जैसे रंगों के साथ उपलब्ध होगा।

Yamaha XSR155 एक नियो-रेट्रो बाइक है। इसमें गोल हेडलाइट और मस्कुलर फ्यूल टैंक दिया गया है। इसका नया मेटैलिक ब्लैक कलर पूरी तरह से ब्लैक कलर की बॉडी के साथ आता है, जिसे इसके सुनहरे (गोल्ड) रंग के अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स (सस्पेंस) और भी खूबसूरत बनाते हैं। इसमें वही भरोसेमंद 155cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 18.4 PS की पावर और 14.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ आता है। इससे गियर बदलना आसान और सुरक्षित हो जाता है। बाइक में यामहा की मशहूर वेरिएबल वॉल्व एक्चुएशन (VVA) टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कम और ज्यादा रफ्तार, दोनों पर बाइक को बेहतरीन ताकत देती है।

Metallic Black XSR155 की लॉन्चिंग कंपनी की “राइडर-फर्स्ट” सोच को और मजबूत करने वाला कदम है। इससे Yamaha ने इंडिया में अपनी प्रीमियम और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड छवि को और मजबूत किया है। XSR155 को पिछले साल नवंबर में “मॉडर्न रेट्रो स्पोर्ट” मॉडल के तौर पर लॉन्च किया गया था। लॉन्च के बाद से ही इसे देशभर के राइडर्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। XSR155 उन बाइक प्रेमियों के लिए है जो अलग दिखना चाहते हैं, स्टाइल से समझौता नहीं करना चाहते और साथ ही दमदार राइडिंग एक्सपीरियंस भी चाहते हैं।

Yamaha R3 और MT-03 की विदाई, अब INDIA में नहीं बिकेंगी ये बाइक्स

नई दिल्ली: जापान की दोपहिया निर्माता कंपनी Yamaha Motor India की दो पॉपुलर मिडिलवेट बाइक्स Yamaha R3 और MT-03 अब इंडिया में खरीद के लिए उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि कंपनी ने औपचारिक रूप से कुछ नहीं कहा है, लेकिन इन बाइक्स का इम्पोर्ट बंद हो चुका है। डीलरशिप्स पर कोई स्टॉक नहीं बचा है और नई बुकिंग भी नहीं ली जा रही है। कागज़ों या वेबसाइट पर नाम दिख सकता है, लेकिन हकीकत में ये दोनों मॉडल भारतीय बाजार से बाहर हो चुके हैं।

हाल ही में Yamaha ने YZF-R2 नाम के लिए ट्रेडमार्क फाइल किया है। इससे यह संकेत जरूर मिले कि कंपनी अपनी R-सीरीज में कोई नया मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। इसी के बाद R3 और MT-03 को भारत में बिक्री बंद कर दी गई है। दोनों ही बाइक्स भारत में CBU (Completely Built Unit) के तौर पर इम्पोर्ट की जाती थीं।

Yamaha ने R3 और MT-03 को इंडिया में मिडिलवेट सेगमेंट की एंट्री बाइक्स के तौर पर लॉन्च किया था। लेकिन इनकी सबसे बड़ी कमजोरी रही प्रीमियम कीमत। लॉन्च के समय Yamaha R3 की कीमत करीब ₹4.65 लाख, जबकि MT-03 की कीमत ₹4.60 लाख (एक्स-शोरूम) थी। इतनी ऊंची कीमत की वजह से आम ग्राहकों के लिए ये बाइक्स आकर्षक साबित नहीं हो पाईं।

बिक्री बढ़ाने के लिए Yamaha ने इस साल बड़ा दांव खेलते हुए करीब ₹1.10 लाख तक की भारी कीमत कटौती की थी। इसके बाद GST में बदलाव के चलते लगभग ₹20,000 की और कमी की गई। इसके बावजूद, इन बाइक्स की मांग में कोई खास सुधार नहीं हुआ। लगातार कम बिक्री के चलते Yamaha को आखिरकार यह फैसला लेना पड़ा। R3 और MT-03 के बंद होने के बाद Yamaha का इंडियन लाइन-अप अब R15, MT-15, FZ सीरीज़ और नई XSR155 तक सीमित रह गया है। स्कूटर सेगमेंट में कंपनी Fascino, RayZR और Aerox जैसे मॉडल्स बेच रही है।

Yamaha जल्द ही दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स—Aerox E और EC-06—लाने की तैयारी में है। Yamaha मिडिलवेट स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में किसी नए मॉडल के साथ वापसी कर सकती है। R3 और MT-03 का जाना Yamaha के लिए एक अध्याय का अंत है, लेकिन यह भी मुमकिन है कि कंपनी कुछ नया और ज्यादा किफायती लेकर आए—जो भारतीय ग्राहकों की जेब और जरूरत, दोनों के ज्यादा करीब हो।

दिवाली पर Yamaha का तोहफ़ा : मोटरसाइकिलों और स्कूटर्स पर 20,000 रुपये तक की छूट

नई दिल्ली: दिवाली के त्योहार की रौनक को बढ़ाने के लिए India Yamaha Motor ने दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के ग्राहकों के लिए विशेष फेस्टिव ऑफर्स की घोषणा की है। कंपनी ने इस उत्सव को और भी यादगार बनाने के लिए अपनी लोकप्रिय मोटरसाइकिलों और स्कूटरों पर जीएसटी लाभ, इंश्योरेंस डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर्स देने का ऐलान किया है।

इस दिवाली, Yamaha ने अपने ग्राहकों को ऐसे ऑफर्स दिए हैं, जो न सिर्फ बचत का मौका देते हैं, बल्कि प्रीमियम टू-व्हीलर अनुभव को और भी आसान बनाते हैं। कंपनी की पूरी मोटरसाइकिल और स्कूटर रेंज पर जीएसटी लाभ, इंश्योरेंस डिस्काउंट और कैशबैक जैसे ऑफर्स ग्राहकों को कुल मिलाकर 20,000 रुपये तक के फायदों का लाभ दे सकते हैं। चाहे स्पोर्टी R15 V4 और MT-15 V2 जैसी परफॉर्मेंस बाइक्स हों, या स्टाइलिश और ईंधन-किफायती Fascino 125 Hybrid व RayZR 125 Fi Hybrid जैसे स्कूटर — हर ग्राहक के लिए कुछ न कुछ खास है।

R15 V4: जीएसटी लाभ 15,734 रुपये तक और इंश्योरेंस लाभ 6,560 रुपये तक
MT-15: जीएसटी लाभ 14,964 रुपये तक और इंश्योरेंस लाभ 6,560 रुपये तक
FZ-S Fi Hybrid : जीएसटी लाभ 12,031 रुपये तक और इंश्योरेंस लाभ 6,501 रुपये
Fascino 125 Hybrid: जीएसटी लाभ 8,509 रुपये तक और इंश्योरेंस लाभ 5,401 रुपये मूल्य तक
RayZR 125 Fi Hybrid: जीएसटी लाभ 7,759 रुपये तक और कैशबैक 3,799 रुपये तक

Yamaha के प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो में कई प्रीमियम मोटरसाइकिल शामिल हैं, जिनमें YZF-R3 (321cc), MT-03 (321cc), YZF-R15M (155cc), YZF-R15 V4 (155cc), YZF-R15S V3 (155cc), MT-15 V2 (155cc), और FZ सीरीज़ की बाइक्स — FZ-S Fi Hybrid (149cc), FZ-S Fi (149cc) तथा FZ-X (149cc) प्रमुख हैं।

Yamaha की स्कूटर रेंज में Aerox 155 Version S (155cc), Aerox 155 (155cc), Fascino S 125 Fi Hybrid (125cc), Fascino 125 Fi Hybrid (125cc), RayZR 125 Fi Hybrid (125cc) और RayZR Street Rally 125 Fi Hybrid (125cc) जैसे लोकप्रिय मॉडल शामिल हैं। ग्राहक अपने नज़दीकी यामाहा डीलरशिप पर जाकर इन आकर्षक फेस्टिव ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं और यामाहा के साथ इस त्योहार को और भी खास बना सकते हैं।

पावर + परफॉर्मेंस + पर्सनैलिटी = Yamaha MT-15 Version 2.0

नई दिल्ली: स्ट्रीट बाइक की बात हो और दिल की धड़कनें तेज़ न हों – ऐसा हो ही नहीं सकता। अब Yamaha ने एक बार फिर वही धड़कनें बढ़ा दी हैं! कंपनी ने अपनी आइकॉनिक स्ट्रीटफाइटर MT-15 को नए अवतार में लॉन्च किया है। 2025 Yamaha MT-15 Version 2.0 अब पहले से कहीं ज़्यादा स्मार्ट और स्टाइलिश हो चुकी है। इसकी कीमत 1,69,550 (STD वेरिएंट) से लेकर 1,80,500 रुपये (DLX वेरिएंट) तक है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली की है। बुकिंग्स देशभर में चालू हैं और डिलीवरी जल्द शुरू होने वाली है। Yamaha MT-15 Version 2.0 ने दिखा दिया है कि जब स्टाइल का रोब, परफॉर्मेंस की धार और टेक्नोलॉजी की समझ एक साथ चलें — तब बाइक महज़ सवारी नहीं, एक अहसास बन जाती है।

नए वर्जन में Yamaha ने स्ट्रीट बाइक को नया लुक दिया है। ये शानदार अपडेट्स, इसे सिर्फ एक बाइक नहीं, बल्कि राइडर्स के लिए एक स्टेटमेंट बना देते हैं। अब आपकी राइड किसी टेकोमीटर की सुई तक सीमित नहीं, बल्कि कलरफुल TFT स्क्रीन पर बोलेगी। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और Turn-by-Turn नेविगेशन से रास्ता तलाश करने में मुश्किल नहीं आएगी। अब सफर और स्मार्ट हो गया है।
Y-Connect App से आपको पता चलेगा कि फ्यूल कितना बचा है? बाइक पार्क कहां की थी? अगला सर्विस कब है? इन सवालों के जवाब Yamaha आपके मोबाइल स्क्रीन पर मिलेंगे। Yamaha MT-15 को 2025 में और भी स्मार्ट और बोल्ड अंदाज़ में पेश किया गया है।

नए DLX वेरिएंट के कलर ऑप्शन्स अब महज रंग नहीं हैं, ये राइडर के एटीट्यूड और अंदाज़ के बारे में बताते हैं। Vivid Violet Metallic उस बाइकर्स के लिए है जो भीड़ में अलग दिखना चाहता है – थोड़ा शरारती, थोड़ा शहरी, और पूरी तरह अग्रेसिव। Ice Storm एक कंट्रास्ट पेश करता है – नाम में ठंडक, लेकिन लुक में बर्फ़ीला तूफ़ान! Metallic Silver Cyan टेक्नो स्टाइल पसंद करने वालों को भाएगा, और Metallic Black, Yamaha का क्लासिक रंग जो हर दौर में ट्रेंडी रहा है। Yamaha ने अपने भरोसेमंद 155cc इंजन को इस नए अवतार में भी बरकरार रखा है।
18.1 bhp की पावर, 14.1 Nm टॉर्क, और 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ ये बाइक अब भी उतनी ही दमदार है, लेकिन नई टेक्नोलॉजी के साथ अब और जबर्दस्त हो गई है

Yamaha ने खेला नया दांव – FZ X Hybrid भरेगी फर्राटा, बदलेगा राइडिंग का अंदाज

नई दिल्ली : Yamaha ने FZ सीरीज में एक और धमाकेदार मॉडल नई Yamaha FZ X Hybrid लॉन्च किया है। ये बाइक ना सिर्फ दिखने में दमदार है, बल्कि इंजन और परफॉर्मेंस में वही भरोसेमंद ताकत है। नई Yamaha FZ X Hybrid में 149cc, एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक SOHC इंजन मिलता है, जो 12.4 hp की पावर @ 7,250 rpm और 13.3 Nm का टॉर्क @ 5,500 rpm देती है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। FZ X Hybrid में Smart Motor Generator बाइक को स्मूद, साइलेंट स्टार्ट और बैटरी-सपोर्टेड एक्सेलेरेशन देती है। Stop & Start System से ट्रैफिक सिग्नल या रुकी हुई स्थिति में इंजन को ऑटोमैटिक बंद करता है और क्लच दबाते ही फुर्ती से चालू कर देता है।

Yamaha FZ X Hybrid में नया 4.2-इंच का फुल-कलर TFT डिस्प्ले है। यह सिर्फ एक स्क्रीन नहीं है। ये अब आपकी बाइक को स्मार्टफोन जितना स्मार्ट बना देता है! आप अपने फोन को Yamaha के Y-Connect ऐप से बाइक से जोड़ सकते हैं। इसके बाद बाइक की स्क्रीन पर आपको कॉल, SMS, फोन नोटिफिकेशन और बाइक की परफॉर्मेंस से जुड़ी जानकारियां दिखती हैं – जैसे सर्विस अलर्ट, बैटरी स्टेटस, फ्यूल खपत, आदि। इसमें Turn-by-Turn नेविगेशन भी है, जो Google Maps से चलता है – यानी आपको रास्ता सीधे बाइक की स्क्रीन पर दिखता है, मोबाइल देखने की जरूरत नहीं।


Yamaha FZ X Hybrid के फीचर्स में कई धंमाकेदार अपडेट्स हैं। Traction Control System (TCS) से फिसलन भरी सड़क हो या अचानक ब्रेकिंग, ये सिस्टम बाइक को कंट्रोल में रखता है। Single-Channel ABS से अचानक ब्रेक लगाने पर भी टायर लॉक नहीं करेगा – यानी फिसलने का खतरा घटेगा। ABS हर ब्रेक पर सुरक्षा का भरोसा देता है। LED लाइटिंग और कूल डिज़ाइन एलिमेंट्स में यह बाइक स्टाइल में कोई समझौता नहीं करती है। FZ X Hybrid की एक्सशोरूम कीमत 1,49,990 रुपये रखी गई है। Standard FZ X (non-Hybrid) की एक्सशोरूम कीमत 1,29,990 रखी गई है।
 ये बाइक उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो चाहते हैं कि उनकी बाइक हर दिन थोड़ी अलग, थोड़ी स्मार्ट और पूरी स्टाइलिश लगे।

Aerox 155 Version S बना Yamaha का 50 लाख वां वाहन

चेन्नई : दोपहिया वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी India Yamaha Motor (आईवाईएम) प्राइवेट लिमिटेड ने अपने चेन्नई फैक्ट्री में परिचालन के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर Aerox 155 Version S को अपने 50 लाखवें वाहन के रूप में उत्पादन कर रिकार्ड बनाया है।
घरेलू और वैश्विक दोनों बाजारों के लिए एक महत्वपूर्ण उत्पादन आधार के रूप में अपनी भूमिका को मजबूत करते हुए, कंपनी ने इस अत्याधुनिक सुविधा से अपने 5 मिलियनवें दोपहिया वाहन के रोल-आउट का भी जश्न मनाया – एक एरोक्स 155 वर्जन एस जिसने मील का पत्थर स्थापित किया।

पिछले एक दशक में, चेन्नई प्लांट भारतीय ग्राहकों और निर्यात बाजारों दोनों की सेवा करने के लिए यामाहा के वैश्विक संचालन का आधार बन गया है। यह वर्तमान में यामाहा के हाइब्रिड स्कूटर रेंज का निर्माण करता है जिसमें RayZR 125 Fi और Fascino 125 Fi के साथ-साथ प्रदर्शन-उन्मुख Aerox 155 Version S शामिल हैं। निर्यात के दृष्टिकोण से, यह सुविधा FZ श्रृंखला, Saluto रेंज और अल्फा स्कूटर का भी उत्पादन करती है – जो विविध वैश्विक बाजारों में यामाहा की विश्वसनीय गुणवत्ता प्रदान करने में कारखाने की भूमिका को मजबूत करता है। कारखाने के कुल उत्पादन का 30% से अधिक निर्यात किया जाता है, जो इसकी विनिर्माण शक्ति और वैश्विक प्रासंगिकता को दर्शाता है।

177 एकड़ में फैली, चेन्नई फ़ैक्टरी एक अद्वितीय एकीकृत मॉडल के साथ काम करती है – 109 एकड़ IYM को समर्पित और 68 एकड़ सह-स्थित विक्रेता भागीदारों को – एकीकृत ‘वन फ़ैक्टरी’ अवधारणा के तहत सहज समन्वय को सक्षम बनाती है। इस दृष्टिकोण ने विनिर्माण दक्षता, गति और आपूर्ति श्रृंखला एकीकरण को बढ़ाया है, जिससे यह सुविधा दुनिया में यामाहा की सबसे उन्नत सुविधाओं में से एक बन गई है।

पिछले दशक में, चेन्नई विनिर्माण सुविधा को यामाहा की विकसित हो रही प्रीमियम उत्पाद रणनीति का समर्थन करने के लिए लगातार अपग्रेड किया गया है – छोटे से लेकर मध्यम इंजन विस्थापन के साथ उच्च मूल्य वर्धित मोटरसाइकिल और स्कूटर का उत्पादन। भारत के कड़े उत्सर्जन नियमों के साथ, यामाहा मोटर कंपनी लिमिटेड ने इस संयंत्र को वैश्विक निर्यात केंद्र के रूप में स्थापित करने का अवसर पहचाना, जो प्रदर्शन और अनुपालन के उच्चतम मानकों को पूरा करने वाले उत्पाद प्रदान करता है। आज, यह कारखाना यामाहा के पोर्टफोलियो को विभिन्न क्षेत्रों में समर्थन देता है – भारतीय ग्राहकों के लिए प्रीमियम मॉडल से लेकर यूरोप, लैटिन अमेरिका, आसियान और उससे आगे के बाजारों के लिए तैयार किए गए मॉडल तक। गुणवत्ता, डिजिटल सिस्टम और संधारणीय प्रौद्योगिकियों पर अपने फोकस के साथ, यह सुविधा स्मार्ट और पर्यावरण के अनुकूल विनिर्माण के भविष्य के लिए अच्छी तरह से तैयार है।

स्थिरता के लिए यामाहा की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए, संयंत्र में 4450 किलोवाट की स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता है, जो इसके कार्बन पदचिह्न को काफी कम करती है और हरित विनिर्माण प्रथाओं का समर्थन करती है। इस सुविधा में शून्य जल निर्वहन और अपशिष्ट जल के पुनर्चक्रण/पुनः उपयोग के लिए अत्याधुनिक अवसंरचना और उन्नत तकनीकें शामिल हैं। इसे सूर्य के प्रकाश के अधिकतम उपयोग के लिए भी डिज़ाइन किया गया है, और इमारतें सौर ऊर्जा प्रणाली की स्थापना के अनुकूल हैं। वितरण हानि को कम करने और केंद्रीकृत प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए सभी सामान्य उपयोगिताएँ केंद्रीय रूप से स्थित हैं, जो इसे टिकाऊ औद्योगिक नियोजन का एक मॉडल बनाती हैं।

चेन्नई प्लांट विश्व स्तरीय दोपहिया वाहनों के एक मजबूत विनिर्माण और विकास केंद्र के रूप में मेक-इन-इंडिया के लिए ब्रांड की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह उपलब्धि कंपनी के उत्साही ग्राहकों के अटूट समर्थन और वफादार साझेदारी के साथ भारतीय बाजार में यामाहा के मोटरसाइकिल व्यवसाय को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।