69,990 में लेडीज के लिए Knight+ Rani Edition, सिर्फ 999 ई-स्कूटर ही बिकेंगे

नई दिल्ली: देश में बढ़ते इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार के बीच Zelo Electric ने महिलाओं के लिए खास एडिशन वाला नया ई-स्कूटर लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने लोकप्रिय Zelo Electric Knight+ स्कूटर का लिमिटेड एडिशन Knight+ ‘Rani Edition’ पेश किया है। यह स्कूटर इंटरनेशनल विमेंस डे से पहले लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 69,990 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी पूरे देश में इसकी केवल 999 यूनिट ही बेचेगी, जिससे यह एक खास और लिमिटेड एडिशन मॉडल बन जाता है।

नई दिल्ली में लॉन्च किए गए इस खास स्कूटर को खास तौर पर महिला राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी का कहना है कि इसका उद्देश्य महिलाओं को टू-व्हीलर मोबिलिटी में ज्यादा भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। यह स्कूटर बेबी पिंक रंग में आता है, जिसमें सफेद पैनल दिए गए हैं। इसका लुक काफी आकर्षक और अलग नजर आता है, जिससे यह खासतौर पर युवतियों और महिला राइडर्स को पसंद आ सकता है। हालांकि डिजाइन और थीम अलग है, लेकिन इसके फीचर्स और तकनीक स्टैंडर्ड Knight+ स्कूटर जैसी ही रखी गई है। कंपनी ने Knight+ प्लेटफॉर्म को अगस्त 2025 में लॉन्च किया था और तब से यह किफायती कीमत में अच्छे फीचर्स देने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।

Knight+ Rani Edition में 1.8 kWh की पोर्टेबल लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 100 किलोमीटर तक चल सकता है। इसमें 1.5 kW का इलेक्ट्रिक मोटर लगाया गया है और इसकी टॉप स्पीड लगभग 55 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है, जो शहर के रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त मानी जाती है।

स्कूटर में कई उपयोगी फीचर्स भी दिए गए हैं, जो इसे और सुविधाजनक बनाते हैं। इसमें हिल होल्ड कंट्रोल दिया गया है, जिससे चढ़ाई पर स्कूटर रोकने और दोबारा चलाने में आसानी होती है। इसके अलावा क्रूज़ कंट्रोल, फॉलो-मी-होम हेडलैंप, USB चार्जिंग पोर्ट और रिमूवेबल बैटरी जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। रिमूवेबल बैटरी होने से इसे घर या ऑफिस में अलग से भी चार्ज किया जा सकता है।
कंपनी के को-फाउंडर Aditya Baheti के अनुसार यह एडिशन उन महिलाओं को समर्पित है जो हर दिन आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ती हैं।

59,990 रुपये में आया Knight+, अभी बुक कराएं, 20 अगस्त से शुरू होगी डिलिवरी

नई दिल्ली: इंडिया के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में ZELO ELECTRIC ने Knight+ लॉन्च किया है, जो सिर्फ 59,990 रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत में 100 km रियल रेंज, पोर्टेबल LFP बैटरी, क्रूज़ कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल, फॉलो-मी-होम हेडलैम्प्स और USB चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स के साथ मिल रहा है। Knight+ अपने सेगमेंट में सबसे किफायती और एडवांस प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर बन गया है। Knight+ की प्री-बुकिंग ZELO ELECTRIC के सभी डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है। डिलीवरी 20 अगस्त 2025 से होगी।

Knight+ को भारतीयों की जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है। ये स्कूटर लोगों के रोज़मर्रा के सफर को ध्यान में रखकर बनाया गया है। चाहे दिल्ली की भीड़भाड़ हो, कस्बों की संकरी गलियां या गांव की लंबी सड़कें — यह हर जगह फिट बैठता है। knight+ में 1.8 kWh की पोर्टेबल LFP (Lithium Iron Phosphate) बैटरी दी गई है। पोर्टेबल होने के कारण बैटरी को आसानी से स्कूटर से निकालकर घर में कहीं भी चार्ज किया जा सकता है। यह एक बार चार्ज करने पर 100 km तक चल सकता है। पावर के लिए इसमें 1.5 kW का मोटर है। इसकी टॉप स्पीड 55 km/hrs रखी गई है, किसी भी नॉर्मल पावर सॉकेट से आसानी से चार्ज किया जा सकता है।

इसमें कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स जो Knight+ को सबसे अलग बनाते हैं। हिल होल्ड कंट्रोल फीचर चढ़ाई पर स्कूटर को पीछे लुढ़कने नहीं देता। फ्लाईओवर पर चढ़ना शुरू करने से पहले एक्सिलरेटर और ब्रेक के बीच कसरत करने की ज़रूरत नहीं है। इसमें क्रूज़ कंट्रोल से लंबी दूरी पर एक जैसी रफ्तार बनी रहती है। फॉलो-मी-होम हेडलैम्प्स से रात को स्कूटर पार्क करने के बाद भी हेडलैंप थोड़ी देर तक जलते रहते हैं, जिससे अंधेरे में ठोकर लगने की संभावना कम हो जाती है। USB चार्जिंग पोर्ट से सफर के दौरान फोन, पावर बैंक या अन्य छोटे गैजेट सीधे स्कूटर से चार्ज कर सकते हैं। सिंगल टोन में ग्लॉसी व्हाइट, ग्लॉसी ब्लैक कलर में मिलता है, जबकि डुअल टोन में मैट ब्लू-व्हाइट, मैट रेड-व्हाइट, मैट येलो-व्हाइट, मैट ग्रे-व्हाइट कलर मिलते हैं।