नई दिल्ली: Tata Motors ने अपनी सबसे पॉपुलर माइक्रो-SUV Tata Punch को नए अवतार में पेश करने की तैयारी पूरी कर ली है। कंपनी ने 2026 Tata Punch Facelift का पहला आधिकारिक टीज़र जारी किया है। अब Punch में ADAS और 360-डिग्री कैमरा जैसे प्रीमियम सेफ्टी फीचर्स मिलने वाले हैं। नई Tata Punch Facelift को 13 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा।
नई Punch अब टाटा की बड़ी और प्रीमियम SUVs Harrier और Safari की तरह ज्यादा बोल्ड और आधुनिक दिखेगी। नई स्लिम और शार्प LED DRLs से गाड़ी चौड़ी और मजबूत नजर आती है। नया फ्रंट बंपर पहले के मुकाबले ज्यादा उभरा और सख्त डिजाइन वाला है।
अब Tata Punch में Advanced Driver Assistance Systems मिलेंगे। यह सिस्टम ड्राइवर को संभावित खतरे से पहले चेतावनी देता है और कई बार खुद गाड़ी को सुरक्षित रखने में मदद करता है। नई Punch में 360-डिग्री कैमरा सिस्टम मिलेगा। ड्राइवर को गाड़ी के चारों तरफ का व्यू स्क्रीन पर दिखेगा। तंग पार्किंग, भीड़भाड़ वाली सड़कों और संकरी जगहों में गाड़ी चलाना और पार्क करना काफी आसान हो जाएगा।
Tata Punch Facelift में बड़े टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से नेविगेशन, म्यूजिक और कार के कई फंक्शन आसान हो जाएंगे। नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाएगा, यह स्पीड, फ्यूल और जरूरी ड्राइविंग जानकारी को ज्यादा साफ और हाई-टेक तरीके से दिखाएगा। डैशबोर्ड का लेआउट भी नया होगा, जिससे केबिन ज्यादा प्रीमियम महसूस होगा। इल्यूमिनेटेड टाटा लोगो वाला नया स्टीयरिंग व्हील केबिन को बिल्कुल नई टाटा SUVs जैसा फील देगा।
Punch Facelift में वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay मिलने की उम्मीद है। फोन कनेक्ट करने के लिए केबल की जरूरत नहीं पड़ेगी। एडवांस कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी से कार को मोबाइल ऐप के जरिए मॉनिटर और कंट्रोल किया जा सकेगा।
Tata Punch Facelift में मौजूदा 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन ही जारी रहेगा। CNG वर्जन में भी टाटा का ड्यूल-सिलेंडर लेआउट मिलेगा, जिससे बूट स्पेस ज्यादा प्रैक्टिकल बना रहता है। 13 जनवरी 2026 को होने वाले इसकी लॉन्चिंग से सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई हलचल होनी तय है।
